Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 588 -
होम ब्लॉग पेज 588

अजमेर में माली समाज की 151 विभूतियों का सम्मान

0


अजमेर।
माली (सैनी) संस्थान अजमेर के तत्वावधान में रविवार शाम को 7वां मेधावी/प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आनंद पैलेस गुलाबबाड़ी में धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें 151 विभूतियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बहुमान किया गया। इस मौके पर संस्था के लोगो का विमोचन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल कमिश्नर (स्काउट एवं गाईड) निर्मल पंवार, विशिष्ट अतिथी चेतन राम देवड़ा, ओमप्रकाश सांखला, धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाशराज सैनी, विनीता भाटी, अनुभव चंदेल, विजय कुमार सैनी रहे। अध्यक्षता भामाशाह त्रिलोक चन्द इंदौरा ने की।

महात्मा ज्योतिबा फुले व मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणेश वंदना समृद्धि चौहान ने की। माली (सैनी) संस्थान के अध्यक्ष राजेश भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव मुकेश अजमेरा ने संस्थान का परिचय कराया तथा आगामी योजना के अनुसार किए जाने वाले सामाजिक कार्यो व आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मल पंवार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व मां सावित्रीबाई फुले माली समाज की अमूल्य धरोहर है। ये दोनों महान विभूतियां समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। फुले दंपती ने शिक्षा की जो अलख जलाई उसी की बदौलत आज समाज शिक्षा के दम पर आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर सक्षम हो पाया है। उन्होंने समाज में प्रतिभावान बच्चों की बढती संख्या के लिए अभिभावकों को बधाई के पात्र बताया। उन्होंने कम अंक लाने वाले बच्चों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि असफलता भी सफलता की ओर बढने का एक कदम है, क्योंकि सफलता का कोई पैमाना नहीं होता। माता पिता का सम्मान और शिक्षकों से मिलने वाले मार्गदर्शन पर जिसने अमल किया वह कभी असफल हो ही नहीं सकता।

कार्यक्रम के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द इंदौरा ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। बिना शिक्षा कोई भी समाज प्रगति के पथ पर नहीं बढ सकता। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें ज्योतिबाफुले और माता सावित्रीबाई फुले ऐसे दौर में शिक्षा रूपी अलख की जोत से प्रकाशित किया जब समाज बहुत की पिछडेपन और कुरुतियों का शिकार था। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया।

संस्थान की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत, कालेज स्तर पर 75 प्रतिशत, सीए, एमबीबीएस पूर्ण करने तथा खेलकूद व सांस्कृतिक स्तर पर राज्यस्तरीय योग्यता प्राप्त करने वाले प्रतिभावानों का सम्मान किया गया। समाजसेवा व गौवंश में फैल रही लम्पी महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे सेवा कार्य के लिए प्रदीप कुमार कच्छावा, सामाजिक सेवा कार्यो में अहम भूमिका निभाने वाले हेमराज खारोलिया, शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण गहलोत को भी सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि आईएएस चेतनराम देवडा ने कहा कि जो समाज प्रतिभाओं की पहचान कर लेता है, उनको आगे बढाता है वह समाज कभी पिछडा नहीं रहता। संगठित होकर रहें, अपने वाजिब हक को हासिल करें। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले फुले दंपती को याद करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बडी ताकत है। इसी से हमें सिस्टम में भागीदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि करोबार तो स्टाफ लगाकर भी चलाया जा सकता है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में बढने के लिए खुद को ही परिश्रम करना होगा।

10वीं कोमल सोलकीं व पीयूष सैनी, विज्ञान वर्ग में ऐश्वर्या पंवार, वाणिज्य में जूही सरसवाल, आर्ट्स में सानिया सैनी टॉप पर रहीं। बॉक्सिंग में पलक साला, शूटिंग में गोल्ड मेडल रही रवीश अजमेरा को भी सम्मानित किया गया हाल ही में आरजेएस में चयनित 6 अभ्यर्थियों के सम्मान में समाज ने पलक पांवडे बिछा दिए। अधिवक्ता अनुभव चंदेल, कैलाश सैनी, आरजेएस प्रियंका चौहान, ओमप्रकाश सांखला ने भी अनुभव साक्षा किए।

उत्कर्ष संस्थान के निर्मल गहलोत वर्च्युअल तरीके से जुडे

उत्कर्ष संस्थान के निर्मल गहलोत वर्च्युअल तरीके से उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सफलता के गुर साझा करते हुए कहा कि जीवन में कई कठिन काम ऐसे होंगे जिनके बारे में हमें लगता है कि हम इन्हें कर सकते हैं। यह तब होता है जब हम सकारात्मक तरीके से सोचते हैं। सकारात्क सोच ही सफलता की पहली सीढी है। इससे बाधाओं को पार करने की हिम्मत मिलती है। सही समय पर सही फैसला लेना जैसे अनुशासन भले ही बुरा लगे पर उस अमल करें ना कि उससे बचने के तरीके तलाशें। ऐसा नहीं करने पर बाद में पछतावे के सिवा हमें कुछ हासिल नहीं होता। आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच, महत्वाकांक्षा हमें सफलता की सीढियां चढाती हैं।

संस्थान के महासचिव अशोक तंवर ने कार्यक्रम में धन्यवाद व आभार प्रेषित किया। मंच संचालन किशोर भाटी, कन्हैया लाल सांखला, विपीन सौलंकी ने किया। इस मौके पर माली सैनी संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मोहनलाल ऊबाना, रविशंकर ऊबाना, मनोहर भाटी, प्रदीप कच्छावा, महेश तंवर, खुशीराम गहलोत, अरुण तुन्दवाल, सुनील मालाकार, राजेश ढलवाल, हरीश सतरावला, मनीष टांक, पवन भाटी, धर्मेन्द्र सिह चौहान, सुनिल गहलोत समेत बडी संख्या में समाज बंधू व गणमान्यजन मौजूद रहे।

अशोक गहलोत ने 512 नई इंदिरा रसोइयों का किया शुभारंभ

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर से 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया। गहलोत ने इन इन्दिरा रसोइयों के उद्घाटन के बाद इन्दिरा रसोई में भोजन किया और वहां भोजन करने आए लोगों को भोजन परोसा एवं भोजन कर चुके लोगों से बातचीत कर योजना के बारे में फीडबैक लिया।

इस अवसर पर राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष एवं विधायक कृष्णा पूनिया, वरिष्ठ विधायक सूर्याकांता व्यास आदि मौजूद थे। इसके साथ ही वर्तमान में संचालित 358 इंदिरा रसोईयों के साथ अब इन रसोईयों की कुल संख्या 870 हो गई।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 20 अगस्त 2020 को प्रदेश में ‘कोई भूखा ना सोय‘ की संकल्पना को मूर्त रूप देकर 213 नगरीय निकायों में 358 स्थायी रसोइयों के माध्यम से इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया था।

इंदिरा रसोई के माध्यम से जरूतमन्दों को आठ रुपए में एक समय का भोजन दिया जाता है। जरूरतमन्दों को स्थायी रसोईयों में सम्मानपूर्वक बैठाकर स्थानीय स्वादानुसार दो समय (दोपहर एवं रात्रिकालीन) का शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन दिया जाता है।

योजना के तहत रसोई संचालकों को प्रति थाली 12 रूपए राजकीय अनुदान जिसे बढ़ाकर गत जनवरी से 17 रुपए प्रति थाली कर दिया गया है। रसोई संचालकों को रसोई के लिए रोजमर्रा कार्य यथा बिजली, पानी, इन्टरनेट के बिल, रसोई साज-सज्जा एवं मरम्मत आदि के व्यय के लिए 50 हजार रूपए प्रति रसोई अग्रिम दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

तमिलनाडु के सेलम में बस-ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के सेलम जिले में अट्टूर के समीप शनिवार की देर रात बस और ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यहां प्राप्त रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनमें माता-पिता और पुत्र शामिल है। सभी पीड़ित पेटनायक्कनपालयम गांव के रहने वाले थे अत्तूर के पास।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात बस स्टैंड के पास सात लोग चेन्नई जाने वाली बस के लिए खड़े थे। उसी समय एक ओमनी बस आ गई। बस में एक यात्री का सामान रखा जा रहा था और अन्य उसमें चढ़ने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को सलेम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सलेम जिला कलेक्टर कर्मेगाम और पुलस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

फातिमा सना शेख ने ‘सैम बहादुर’ के लिए तैयारी शुरू की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।

फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी’ है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा कि उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी।

फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।’ गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।

अजमेर भी घूम आए असम में पकडे गए 17 बांग्लादेशी नागरिक

गुवाहटी। असम के बिश्वनाथ चरियाली जिले में 17 बांग्लादेशी को उनके पर्यटक वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपियों को बिश्वनाथ जिले के गिंगिया क्षेत्र के सुदूर बाघमरी इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने धार्मिक उपदेश दिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाघमारी क्षेत्र में कोई पर्यटक स्थल नहीं हैं लेकिन हमने विदेशी को यहां घूमते हुए देखा। जब हमारी टीम ने उऩकी जांच की, तब पता चला वह धार्मिक उपदेश के लिए आए थे।

बांग्लदेशी नागरिकों ने पर्यटक वीजा पर पर्यटकों के साथ असम में प्रवेश किया और उन्होंने 24 अगस्त को समूह के साथ भारत में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी पर्यटक असम आने से पहले राजस्थान के अजमेर शरीफ और बंगाल के कूचबिहार जिले में भी गए थे।

समाज में विमर्श खड़ा करने में फिल्मों की बहुत बड़ी भूमिका : महेन्द्र सिंहल

0

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंहल ने कहा कि यह समय वैचारिक विमर्श का है। समाज में विमर्श खड़ा करने में फिल्मों की बहुत बड़ी भूमिका है। विभिन्न माध्यमों में जो हमें दिखाई देता है। वहीं समाज का परिदृश्य बनता है।

सिंहल शनिवार को भारतीय चित्र साधना एवं अरावली मोशन्स राजस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय फिल्म कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक समाज जागरूक होकर खड़ा नहीं होता तब तक विमर्श नहीं बदला जा सकता।

इस अवसर पर वाह जिंदगी और टर्टल जैसी प्रसिद्ध फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक चौधरी ने फिल्म कैसे और क्यों देखें विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि फिल्मों के निर्माण का उद्देश्य और लक्ष्य समाज में बदलाव लाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की आलोचना करना बहुत कठिन है।

आलोचना करने से पहले यह देखना चाहिए कि यह राष्ट्रीय हित के लिए ठीक है या नहीं। फिल्म में धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी या फिल्मांकन तो नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में सेंडविच की तरह कई चीजें हमारे सामने परोस दी जाती है।

इस तरह निर्माता- निर्देशक अपना विमर्श समाज में स्थापित करने की कोशिश करते हैं। चौधरी ने फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए फिल्म की बारिकियों के संबंध में समझाया। उन्होंने अपने जीवन के कई अनुभव भी साझा किए।

कार्याशाला के दूसरे सत्र में प्रोफेसर अमिताभ श्रीवास्तव ने पटकथा लेखन पर चर्चा की। वहीं रामनरेश विजयवर्गीय ने सिद्धांत एवं व्यवहार विषय पर विचार रखे। कार्याशाला में राजस्थान के 16 जिलों के लघु फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। कार्याशाला का समापन रविवार को होगा।

बीडीए ठेका मामले में येदियुरप्पा, विजयेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी

बेंगलूरू। कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बेटे और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ बेंगलूरु विकास प्राधिकरण अनुबंध देने के लिए एक नई प्राथमिकी दर्ज की है।

येदियुरप्पा के खिलाफ उनके 2019-21 के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप में यह पहली प्राथमिकी है और विजेन्द्र के खिलाफ भी पहली प्राथमिकी है जिसने अपनी छवि एक अच्छे संगठनात्मक नेता के रुप में बनाई थी।

एक निजी चैनल द्वारा 2020 में एक स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सार्वजनिक हो गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि तत्कालीन बीडीए आयुक्त जीसी प्रकाश जो एक आरोपी भी हैं। मामले ने येदियुरप्पा की ओर से 666.22 करोड़ रुपए के बीडीए समूह आवास अनुबंध के लिए चंद्रकांत रामलिंगम से 12 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसे सहकारिता मंत्री एसटी सोमशेखर के आग्रह पर अनुबंध मिला था।

रामलिंगम ने डॉ प्रकाश को 12 करोड़ रुपए का भुगतान किया था, लेकिन बातचीत जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि पैसा विजयेंद्र तक नहीं पहुंचा था, टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था।

प्राथमिकी में येदियुरप्पा के पोते शशिधर मराडी और रामलिंगम के बीच व्हाट्सएप बातचीत का भी उल्लेख है जिसमें रिश्वत के रूप में अन्य 12.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता टीजे अब्राहम मामले में शिकायतकर्ता हैं।

प्रशांत किशोर एक व्यापारी और भाजपा के एजेंट, जदयू ने नहीं दिया कोई ऑफर : ललन सिंह

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजनीति में नई पारी शुरू करने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को एक व्यापारी और भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया और कहा कि उन्हें उनकी पार्टी ने किसी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया है बल्कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से मिलकर जदयू में आने की इच्छा जाहिर की थी।

सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर के बारे में उन्होंने पहले भी कहा है कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक व्यापारी हैं और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि किशोर का यह दावा कि उन्हें जदयू में शामिल होने का ऑफर मिला है यह भी उनकी मार्केटिंग का हिस्सा है। वास्तविकता यह है कि किशोर खुद जदयू में आने के इच्छुक थे और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें पहले उनसे (ललन सिंह) से मिलने को कहा था। इसके बाद किशोर दिल्ली में उनसे मिले भी थे। करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे कहा था कि दल के अनुशासन के अंदर रहकर उन्हें काम करना होगा और भले ही किसी मुद्दे पर सबकी व्यक्तिगत राय होगी लेकिन दल का जो भी अंतिम निर्णय होगा, वह सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने उनसे कहा कि यदि वह इन दो शर्तों को मानने को तैयार हैं तो वे पार्टी के अंदर काम कर सकते हैं।

मोदी ने कर्म और दूरदर्शी विजन से राजनीति को सामाजिक और रचनात्मक तरीके से जोड़ा : पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर्म और दूरदर्शी विजन से राजनीति को सामाजिक और रचनात्मक तरीके से जोड़ा और देश की राजनीति की दिशा बदली।

पूनियां ने मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों के अवसर पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। वह जयपुर जिले के जालसू एवं चंदवाजी में शिविर में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूरे राजस्थान में भाजयुमो ने स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नौजवानों ने बहुत ऊर्जा के साथ, हर्षोल्लास के साथ रक्तदान शिविरों में हिस्सा लिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के जन्मदिन को पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे प्रदेश में मना रही है, इसके तहत दो अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक रक्तदान, चिकित्सा शिविर, गौमाता की सेवा के लिए दवाईयां और वैक्सीनेशन, आत्मनिर्भर भारत को लेकर, स्वावलंबी भारत को लेकर वोकल फॉर लोकल आदि सेवा कार्य होंगे।

साथ ही खादी के उत्पादों को खरीदा जाएगा, वृक्षारोपण के कार्यक्रम होंगे, खासतौर पर पीपल के वृक्ष लगाये जाएंगे, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा, प्रबुद्धजनों के साथ वैचारिक मुद्दों पर संवाद होगा। उन्होनें कहा कि मोदी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दौसा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने धौलपुर में रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर मनोबल बढ़ाया।

सबगुरु राशिफल : 18 सितम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, मंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 09.12 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।