Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 590 -
होम ब्लॉग पेज 590

आप विधायक अमानतुल्लाह खान भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के बचाव में उतर आई है। दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है।

आप ने कहा कि खान को आधारहीन और फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार खान की गिरफ्तारी उनके चार ठिकानों पर हुई छापे की कार्रवाई के दौरान मिली नकदी, आपत्तिजनक सामग्री और हथियारों के बाद की गई।

पार्टी ने कहा कि खान को आधारहीन और फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। छापे में विधायक के आवास और कार्यालय से कुछ नहीं मिला। यह विधायक को झूठे मामले में फंसाने और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की नई साजिश है।

एसीबी के अनुसार अमानतुल्लाह खान के साझेदार हामिद अली खान मसूद उस्मान के गफूर नगर ठिकाने पर भी छापे की कार्रवाई की गई जहां से नकद बारह लाख रुपए बरामद किए गए।

दिल्ली में मकान ढ़हने से दो की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जौहरीपुर एक्सटेंशन इलाके में एक मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार जौहरीपुर एक्सटेंशन में गली नं बारह में मकान के ढहने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दिल्ली दमकल सेवा के सहयोग से बचाव अभियान शुरु किया।

पुलिस ने कहा कि बाद में देर शाम को घटनास्थल से हर्षित और मुकेश के शव बरामद किए गए और सात घायल लोगों को बचाया गया। घायलों की पहचान सूरज (21) आनंद (60) वर्षा (38) चंदरपाल (35) सीमा (35) मनोज शर्मा (43) और संजय के रुप में की गई है। जिन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।

मकान की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर पहली मंजिल की छत पर काम कर रहे थे तभी मकान ढ़ह गया। पुलिस ने कहा कि घटना में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

सबगुरु राशिफल : 17 सितम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 02.14 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि : आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि : आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि : आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि : आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि : अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि : वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि : आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च के आसार हैं।

मीन राशि : आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

शारदीय नवरात्रा महोत्सव से पूर्व राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक

0

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एक अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेंगे।

धाम पर नवरात्रा महोत्सव को लेकर भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व नसीराबाद तहसीलदार हितेश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन ने संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को सौंपा।

तहसीलदार ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पीडबल्यूडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया ताकि भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में एमएन मंसूरी सहायक अभियन्ता सराधना, डा.नरेन्द्र कुमार एमओ न्यारा, ड़ॉ गुल्नाज आयुर्वेद चिकित्सक राजगढ़, विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, आरिफ मौहम्मद, भौम सिंह चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका आदि मौजूद रहे।

छठ मेल में श्रद्धालुओं की अधिक आवक की संभावना के मद्देनजर पुलिस जाप्ते के माकूल इन्तजाम किया जाएगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को देखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागों को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने तहसीलदार नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया।

मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी और इस दौरान सेवा के कार्य किए जाएंगे।

पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा ने पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया है और मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन होगा, सर्वश्रेष्ठ जिलों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजकों का सम्मान किया जाएगा, 18 सितंबर को सभी जिलों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों को वितरित करने के कार्यक्रम रहेंगे और सर्वश्रेष्ठ आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल लगाई जाएगी, सेवा के कार्यक्रम होंगे और आवश्यकतानुसार लोगों का टीकाकरण केंद्र तक लाने एवं ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। मोदी सरकार ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इसको लेकर 20 सितंबर को पूरे देश में नि:क्षय मित्र कार्यक्रम के माध्यम से टीबी को पूरे देश से समाप्त करने का संकल्प लेंगे और जन भागीदारी के तहत इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को प्रत्येक मंडल एवं वार्ड स्तर पर रोगी को गोद लेकर उनके भोजन, पोषण और आजीविका के संबंध में सेवा के कार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को मोदी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, यह प्रदर्शनी नमो एप पर भी उपलब्ध रहेगी। ‘मोदी@20’ पुस्तक सहित मोदी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व जुड़े प्रमुख साहित्य की पुस्तकें शामिल होंगीl

प्रदेश में लंबी डिजीज का प्रकोप चल रहा है, ऐसे में 22 और 23 सितंबर को सभी मंडलों में गौ सेवा के रूप में गौ माता की सेवा, उनके स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर सेवा कार्य होंगे, साथ ही वर्षा जल संरक्षण को लेकर पारंपरिक तरीके और नवाचारों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, सभी बूथों पर लक्ष्य निर्धारित कर ‘प्रो प्लेनेट पीपल’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण के कार्य होंगे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया और नमो ऐप पर साझा होंगे और सर्वश्रेष्ठ मंडलों को सम्मानित किया जाएगा, इस अभियान में विशेषकर पीपल के पौधारोपण कार्य होंगे।

पूनियां ने बताया कि 24 और 25 सितंबर को प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी बूथों पर प्रवास करेंगे, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी की 25 सितंबर को जयंती है, इस अवसर पर कमल उत्सव मनाया जाएगा, 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा और झंडा एवं स्टीकर वितरण और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

26 सितंबर को सभी जिलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत इस संदेश के रूप में उत्सव मनाया जाएगा, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी अपने क्षेत्र व संस्कृति के साथ विविधता में एकता का उत्सव मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सफलता की कहानी ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से पूरे देश और समाज तक पहुंचानी है, स्थानीय उत्पादों और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिला और मंडल पदाधिकारी एक अभियान के रूप में लोकल उत्पाद खरीदेंगे, और बेहतरीन कार्य करने वाले जिला अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगाl

28 से 30 सितंबर तक प्रत्येक जिले में प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री जी के कृतित्व, विजन, नीतियों और उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा होगी, जिसमें प्रबुद्धजनों के साथ संवाद होगा।

उन्होंने बताया कि आगामी एक और दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान और श्रमदान के कार्य होंगे, जिसमें उल्लेखनीय कार्य करने वाले मंडलों को सम्मानित किया जाएगा और दो अक्टूबर को खादी केंद्रों पर जाकर खादी उत्पादों की खरीदारी कर खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के कार्यक्रम किए जाएंगे।

धामी ने टपकेश्वर में पूजा के बाद सैनिकों, नेत्रहीन बच्चों के संग काटा केक

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने 47वें जन्मदिन पर देहरादून स्थित अमरत्व प्राप्त अश्वत्थामा की जन्मस्थली टपकेश्वर स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। धामी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों और राष्ट्रीय दृष्टीबाधार्थ संस्थान (एनआईबीएच) के बच्चों के संग केक काटा।

टपकेश्वर मन्दिर में पूजा के बाद धामी ने सीमाद्वार, देहरादून में आईटीबीपी द्वारा संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आईटीबीपी नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद थे। इसके बाद धामी ने एनआईवीएच राजपुर रोड में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान को 25 लाख रूपए देने की घोषणा की।

धामी ने कहा कि एनआईवीएच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एनआईवीएच के निदेशक हिग्मांशु दास एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

बारां में हत्या के मामले में नामजद आरोपी अरेस्ट

बारां। राजस्थान में बारां जिले के बापचा थाना क्षैत्र के जंगल में तेलनी रोड़ के पास हुए हत्या के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि गत 11 सितम्बर को एक व्यक्ति जाबिर खान निवासी मृगवास मध्यप्रदेश की उसके ही साथी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बापचा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था।

उन्होंने बताया कि साथी मुराद खान ने ही पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी एवं जाबिर का ट्रेक्टर लेकर मुराद फरार हो गया था। घटना के मात्र 2 दिन बाद ही बापचा थानाधिकारी सुरेन्द्र कुन्तल मय टीम ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर थाना बापचा इलाका के स्टेट हाईवे-51 से डिटेन कर गिरफ्तार किया है।

चीनी प्रतिनिधिमंडल नहीं कर पाएंगे महारानी एलिजाबेथ का अंतिम दर्शन

0

लंदन। चीन सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को ब्रिटेन संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जहां पर महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

बीबीसी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर सर लिंडसे हॉयल ने चीन की ओर से पिछले साल ब्रिटेन के सात सांसदों समेत नौ नागरिकों के चीन में प्रतिबंध और उनकी संपत्ति सील करने के कदम की प्रतिक्रिया स्वरूप वेस्टमिंस्टर हॉल में प्रवेश के चीन के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

स्पीकर के कार्यालय ने बीबीसी को बताया कि हॉयल ने सुरक्षा मामलों के कारण इस विषय पर टिप्पणी नहीं की। इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं देखी है, जो पहली बार पोलिटिको वेबसाइट पर सामने आई थी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि एक मेजबान के रूप में, ब्रिटेन निश्चित रूप से राजनयिक प्रोटोकॉल और मेहमानों को प्राप्त करने के उचित तरीके से परिचित है।

बीबीसी ने कहा कि ब्रिटेन की ओर से चीन पर उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाने को लेकर पिछले साल चीन ने सात सांसदों सहित नौ नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था और उनकी संपत्ति जब्त कर दी थी। इसके कारण ब्रिटेन में चीन के राजदूत का संसद में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।

इसकी आंच अब एक प्रतिनिधिमंडल पर आ गई जो है जो महारानी एलिजाबेथ का अंतिम दर्शन करके उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करना चाहता है। ब्रिटेन और चीन के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं और इस प्रतिबंध से उनके संबंधों में कुछ नया नहीं होने वाला है। चीन के उपराष्ट्रपति के हालांकि सोमवार को महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के भाजपा में विलय की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का 19 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी में विलय होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने आज बताया कि कैप्टन सिंह ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का फैसला किया है। कैप्टन सिंह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रधान जेपी नड्डा की मौजूदगी में दिल्ली में इसका एलान करेेंगे। उसी दिन कैप्टन सिंह, उनके पुत्र रनिंदर सिंह तथा पुत्री जयइंदर कौर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस से जुड़े रहने के दौरान उनके खास पूर्व विधायकों के मौजूद रहने की संभावना है।

ज्ञातव्य है कि विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई और चुनाव मेें भाजपा के साथ गठजोड़ करके चुनाव तो लड़ा लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा दाे सीटों पर सिमट गई और कैप्टन सिंह अपना गढ़ पटियाला सीट नहीं बचा सके थे। इसमें कोई दो राय नहीं कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती थी क्याेंकि कांग्रेस तथा अकाली दल के शासन से तंग आ चुकी थी और आप को सत्ता सौंपना चाहती थी।

अरविंद केजरीवाल सात अक्टूबर को दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे

अजमेर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले माह दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे। केजरीवाल सात और आठ अक्टूबर को राजधानी जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

अजमेर में आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता कीर्ति पाठक ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि केजरीवाल सात और आठ अक्टूबर को जयपुर मे मेक इंडिया नंबर वन मिशन के दूसरे चरण की लॉंचिंग करेंगे। पहला चरण की शुरुआत केजरीवाल अपनी जन्मभूमि हिसार से कर चुके हैं तथा इस मिशन से सभी लोगों से जुड़ने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल आठ अक्टूबर को जयपुर में युवाओं से संवाद एवं पत्रकार वार्ता करेंगे तथा आठ अक्टूबर को जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पाठक ने दावा किया कि प्रदेश के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के संपर्क में है जो जल्द ही आप से जुड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर नूरा कुश्ती में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इंसान तो इंसान जानवर लम्पी बीमारी की शिकार गायों से भी कोई सरोकार नहीं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दौरे से आप की सक्रियता और ऊर्जा दोनों मे निखार आएगा। अगले साल राज्य के होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं पंजाब का मॉडल लागू किया जाएगा।

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: ईडी ने देश भर में कई ठिकानों में की छापेमारी

नई दिल्ली। नई दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को देश भर में कई स्थानों पर तलाशी ली।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में बेंगलूरु सहित करीब 40 ठिकानों में छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने कहा कि ईडी द्वारा इस मामले में 10 दिनों के भीतर की गई एक और बड़ी कार्रवाई है। गत छह सितंबर को ईडी ने देश भर में कई ठिकानों पर इसी तरह की छापेमारी की थी। यह छापेमारी विभिन्नों राज्यों में 35 ठिकानों में की गई थी।

इस महीने की शुरूआत में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इसी मामले के संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गाजियाबाद स्थित बैंक लॉकरों को खंगाला था। इससे पहले उनके आवास पर लगभग 14 घंटे तक तलाशी अभियान भी चलाया गया था।

सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कथित शराब नीति घोटाले में एक कथित स्टिंग ऑपरेशन वीडियो सामने आने के एक दिन बाद सिसोदिया ने भाजपा को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और वीडियो की सत्यता पर भी सवाल उठाया। गुरुवार को सिसोदिया ने भाजपा पर साजिश रचने और कथित स्टिंग वीडियो लाने का आरोप लगाया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई-ईडी की जांच से कुछ नहीं निकला तो एक ओर स्टिंग।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को यह स्टिंग तुरंत सीबीआई को सौंपनी चाहिए। अगर सीबीआई को इसमें सच्चाई मिलती है तो मुझे चार दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए। अन्यथा, यह मान लिया जाना चाहिए कि यह प्रधानमंत्री कार्यालय में रची गई साजिश है और प्रधानमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।