Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 592 -
होम ब्लॉग पेज 592

सबगुरु राशिफल : 16 सितम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 12.19 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।। बाहर के लोगों के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन राशि : आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानों की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि : विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि : आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।

कन्या राशि : आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

तुला राशि : आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करने वाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि : वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधों में भी संवादिता रख पाएंगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि : आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा।क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन राशि : आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा : सतीश पूनियां

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि गत विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानों ने भले ही कांग्रेस को वोट दे दिया हो लेकिन इस बार 2023 के चुनाव में प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा।

डा. पूनिया गुरुवार को अजमेर-किशनगढ मार्ग के होटल रमाडा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्जा माफी का वादा ढकोसला साबित हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी को भी लपेटते हुए कहा कि- जिस तरह माधुरी दीक्षित ने एक..दो..तीन..चार..पांच..छ..सात..वाला गाना गाया।

राहुल गांधी-अशोक गहलोत ने भी दस दिनों में कर्ज माफी का वादा किया लेकिन 1500 से भी ज्यादा दिन बीत गये सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। ये झूठ की सरकार फिर से सत्ता में नहीं आएगी।

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की इस बात के लिये तारीफ की कि किसानों के बारे में सबसे ज्यादा सोचा और उनके कल्याण की अनेक योजनाएं भविष्य के गर्भ में है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है, किसान क्रेडिट कार्ड योजना अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू की गई जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार ने आगे बढाने का काम कर किसानों के सपनों का साकार करने का बडा काम किया है।

डा. पूनिया ने उम्मीद जताई कि किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर से अपने अपने प्रदेश लौटने वाले प्रतिभागी नई ऊर्जा के साथ किसान हित व कल्याण के काम में लग जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डा. पूनिया का प्रदेश अध्यक्ष का कल कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज का बडा संगठनात्मक कार्यक्रम रहा। पार्टी ने नए अध्यक्ष का अभी ऐलान नहीं किया है।

सतीश पूनियां ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मोदी का जताया आभार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को ईडी ने किया तलब

बेंगलूरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है।

शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और विधानसभा सत्र के बीच उन्होंने मुझे फिर से पेश होने के लिए ईडी का समन जारी किया गया है। उन्होंने समन के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उनके संवैधानिक और राजनीतिक कर्तव्यों के निर्वहन के रास्ते में आ रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया कि मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं लेकिन इस समन का समय और मुझे जो प्रताड़ित किया जा रहा है, वह मेरे संवैधानिक और राजनीतिक कर्तव्यों के निर्वहन में आड़े आ रहा है।

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवकुमार और अन्य चार लोगों को दो अगस्त को नियमित जमानत दी थी। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी को मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस नेता के वकील दयाकृष्ण ने 30 जुलाई को तर्क दिया कि चूंकि उनके मुवक्किल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया गया है, इसलिए उन्हें नियमित जमानत दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनके मुवक्किल की अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में बदला जाना चाहिए क्योंकि वह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, सबूतों से छेड़छाड़ का कोई डर नहीं है क्योंकि वह सत्ता में नहीं हैं। वह सिर्फ एक विधायक हैं। कांग्रेस नेता के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव अपार्टमेंट से 8.59 करोड़ रुपए नकद जब्त करने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

कोटा : रेप के बाद किशोरी 6 माह की प्रेगनेंट, पुलिस कर रही जांच

कोटा। राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर इलाके में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद बालिका छह माह की गर्भवती है। आरोपी 17 वर्षीय किशोर ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बाल कल्याण समिति की टीम ने बालिका को बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया है। बाल कल्याण समिति रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि पीड़िता 14 साल की है और 8वीं कक्षा में पढ़ती है।

काउसलिंग में पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले कोचिंग जाने के दौरान मौहल्ले में रहने वाला 17 साल का नाबालिग उससे छेड़छाड़ करता था। उसे धमकता था। एक दिन देर शाम को जब वह मकान की छत पर घूम रही थी, उसी समय आरोपी अन्य छत से होता हुआ उनकी छत पर आ गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने 5-7 बार उसके साथ जबरदस्ती सम्बंध बनाए। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी।

जब इस किशोरी को उसे पेट दर्द की शिकायत होने लगी एवं गत 9 सितंबर को ज्यादा दर्द होने पर परिजन उसका चेकअप करवाने हॉस्पिटल ले गए जहां सोनोग्राफी जांच में छह महीने की गर्भवती होने की रिपोर्ट आई।

परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात बता दी जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दी। मधुबाला शर्मा ने बताया कि बालिका का मेडिकल एवं 164 के बयान हो चुके है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को निरुद्ध किया है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, प्रेगनेंट होने पर भाग छूटा आरोपी

लखीमपुर खीरी : दलित बहनों से रेप के बाद हत्या के मामले में 6 अरेस्ट

दौसा जिले में बोरवेल में गिरी मासूम अंकिता को सुरक्षित बाहर निकाला

0

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में बांदीकुई क्षेत्र के जस्सापाड़ा गांव में सूखे बोरवेल में गिरी करीब दो साल की अंकिता को गुरुवार शाम सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकिता के खेलते समय पूर्वाह्न करीब 11 बजे बोरवेल में गिर जाने के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई शुरु की गई। अंकिता बोरवेल में करीब सौ फुट नीचे अटकी हुई थी।

एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों के भरसक प्रयत्नों के चलते करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद अंकिता को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अंकिता को बोरवेल से बाहर निकालने में एनडीआरएफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने अपने हिसाब से बना रखे जुगाड़ से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जस्सापाड़ा गांव में कमल सिंह गुर्जर अपने घर के आगे बने 200 फुट गहरे सूखे बोरवेल को मिट्टी से भर रहा था और करीब सौ फुट मिट्टी से भरने के बाद वह पानी पीने के लिए घर के अंदर चले गए और वहां खेल रही अंकिता बोरवेल में गिर गई। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में जितने भी सूखे बोरवेल हैं उनका सर्वे कराकर खुले बोरवेल को बंद कराया जाएगा।

अलवर में 4 दिन पहले जली निजी बस में मिला जला हुआ शव

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में स्टेशन रोड पर भूड वाले हनुमान मंदिर के समीप चार दिन पूर्व आग लगने से जली बस में आज अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जलने की यह घटना गत 12 सितंबर की सुबह करीब चार बजे की है। उस दिन अनुमान लगाया था कि बस में शॉटसर्किट से आग लगी है। लेकिन चार दिन बाद बस के अंदर से तेज बदबू आई तो आसपास के लोगों को अंदर अधजला शव दिखाई दिया।

जांच के दौरान ही उत्सव के नीचे उसकी एक आईडी मिली जिस पर दौसा जिला निवासी विजय सिंह जाटव लिखा हुआ था विजय सिंह जाटव की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा रामगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। विजय सिंह रामगढ़ उपखंड के ही मस्ताबाद स्कूल में सरकारी अध्यापक बताया गया।

इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी की हत्या कर बस को जलाया गया था। केवल कंकाल ही बचा हैं। बाकी पूरा शरीर जल गया। सिर एवं धड़ का अधजला हिस्सा बचा है। शव की असली पहचान डीएनए जांच से ही संभव है। जिस समय बस में आग लगी उस समय बस की समीप ही बेरों के बाग की दीवार से टक्कर लगी हुई थी। दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय किसी ने भी बस के अंदर नहीं देखा। प्राइवेट बस को चालक ने घर के पास बस खडा किया था।

पुलिस ने बताया कि रामगढ़ कस्बा निवासी पूरण मल नौगांवा के कपूर बस सर्विस की बस का ड्राइवर है। उसने 11 सितंबर को बस को कस्बे में घर के पास खाली जगह पर खड़ी की थी। 12 सितंबर को तड़के करीब 4 बजे के आसपास बस में आग लगी मिली। कुछ लोगों ने आग बुझाई। उस दिन लगा कि शॉर्टसर्किट से आग लगी है। पूरी बस जल गई थी। अब चार दिन बाद गुरुवार को बस के अंदर से बदबू आने पर देखा तो उसमें जला हुआ शव दिखाई दिया।

पुलिस उपाधीक्षक कमल मीणा ने बताया कि आईडी पर लिखे पते के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई है परिजन आने के बाद जो भी जांच होगी वह की जाएगी उन्होंने बताया कि यह मर्डर है या नहीं इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है क्योंकि पुलिस का मानना है कि सब बस की पिछली सीट पर मिला पिछली सीट के नीचे मिला है तो निश्चित रूप से यह हत्या भी हो सकती है।

इसके पीछे क्या कारण हैं यह जांच के बाद खुलासा हो सकेगा, क्योंकि बस में शव जला हुआ अवस्था में मिला है और यह संभावना भी ना के बराबर होती है कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। यह एक षडयंत्र पूर्वक घटना भी हो सकती है।

लखीमपुर खीरी : दलित बहनों से रेप के बाद हत्या के मामले में 6 अरेस्ट

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुुर खीरी जिले में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग सगी बहनों की बुधवार को सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में लालपुर गांव के तमोलिन पुरवा मजरे में दोनों बहनों के शव एक खेत में पेड़ से लटके मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार करने के बाद दो अन्य को आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की आरोपियों से मित्रता थी। इनकी पहचान जुनैद पुत्र इजराइल, सोहेल पुत्र इस्लामुद्दीन, हफ़ीजुर्रहमान पुत्र अजीजुरहमान, आरिफ़ उर्फ छोटे पुत्र अहमद हुसैन, करीमुद्दीन उर्फ डीडी पुत्र कलीमुद्दीन और छोटू पुत्र चेतराम गौतम के रूप में हुई है। जुनैद को आज सुबह मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी छोटू ने दोनों लड़कियों को कुछ समय पहले लालपुर निवासी जुनैद, सोहेल और हफ़ीजुर्रहमान से मिलवाया था। आपस में दोस्ती होने के बाद बुधवार को दोपहर तीनों लड़के मोटरसाइकिल से लड़कियों से मिलने इनके गांव आए और लड़कियों को बहला कर अपने साथ गांव के बाहर खेत में ले गए। जहां लड़कियों की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया।

इस पर दोनों बहनों ने आरोपियों से शादी करने की बात कही और इस जिद पर अड़ गई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया दोनाें बहनों की जिद से क्षुब्ध होकर उन लोगों ने लड़कियों के दुपट्टे से गला घोंट कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद इन लोगों ने छोटे और करीमुद्दीन को भी फोन करके लालपुर से घटनास्थल पर बुलाया और इनकी मदद से दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटका दिए।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, प्रेगनेंट होने पर भाग छूटा आरोपी

सतीश पूनियां ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मोदी का जताया आभार

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार जताया है।

इस मौके पर डा पूनियां ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रुप में मनोनयन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के प्रति पत्र के माध्यम से आभार जताते हुए मोदी के कुशल नेतृत्व में मिशन 2023 और 2024 में भाजपा ऐतिहासिक जीत के विजय संकल्प के लिए प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने पत्र में कहा कि इस कालखंड में पार्टी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों का योग्यमार्गदर्शन एवं सहयोग मिला। इस कारण ही मैं इस गुरुतर दायित्व का भलीभांति निर्वह्न कर पाया। जब पीछे देखता हूं कि दो वर्ष तो कोरोना से लड़ने की चुनौतियों में ही बीते, लेकिन इस बात का भी गौरव है कि मैं एक ऐसे राजनीतिक परिवार का नेतृत्व कर रहा हूं, जो स्वभाव और संस्कार से सेवाभावी है।

उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि आज राजस्थान में भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं की परंपरा का निर्वह्न करते हुए गतिमान है। हमने संगठन के कार्यों के उत्तरोत्तर विस्तार के लिए सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी भावनाओं को मुखर किया, उसे रचनात्मक आंदोलन का रुप दिया। यही कारण है कि आज संगठन बूथ स्तर पर गठित होकर धरातल पर बहुआयामी गतिविधियां संचालित कर रहा है।

पार्टी का विधायक दल सदन में और सड़क पर तथा पार्टी का संगठन मंडलों और जिलों में बहुविध गतिविधियों के जरिए जनता की मुखर आवाज बना है। पार्टी के सभी सांसदों के समर्पित प्रयासों से केन्द्र की मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों से जन हित के प्रयासों को गति मिली है। पार्टी के सभी सातों मोर्चों का संगठन मंडल स्तर पर गठित होकर जमीनी सतर पर अपनी पहचान बना चुका है और ये सभी मोर्चें राजनीतिक रुप से जनता की आवाज बन चुके हैं।

उन्होंने माना कि उपचुनावों में उनकी कुछ रणनीतिक कमजोरी रही और कांग्रेस को बोलने का मौका मिला लेकिन हमने उसकी भरपाई पंचायती राज विशेषकर जिला परिषद में बहुमत हािसल करके पूरी कर ली और पहली बार किसी विपक्षी दल को ऐतिहासिक बढ़त मिली।

डा पूनियां ने कहा कि इस तीन वर्ष के सोपान पर वह कह सकते हैं कि जो अपेक्षा संगठन ने उनसे की है हमने अपनी टीम के साथ मन, वाणी एवं कर्म से पूरी करने की कोशिश की है और यह मिशन 2023 एवं 2024 और आगे भी केन्द्रीय संगठन के नीति और निर्देश के अनुरुप करते रहेंगे और भविष्य में भाजपा राजनीतिक रुप से अजेय और अभेद्य बने, इसके लिए पूर्ण समर्पण से काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि चूरु जिले के राजगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव में जन्मे डा पूनियां वर्ष 1982 में पढ़ने के लिए जयपुर आए और महाराजा कॉलेज में विज्ञान स्नातक की पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आकर राजनीति में प्रवेश किया। वह वर्ष 1992 से 1998 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे। उन्होंने युवा मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में अजमेर से भरतपुर तक की 500 किलोमीटर की युवा जागरण पदयात्रा भी की।

राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में इस तरह की यह पहली यात्रा थी और इस यात्रा में उन्होंने अजमेर से भरतपुर तक में 34 विधानसभा क्षेत्र, नौ लोकसभा और 225 गांवों का दौरा करते हुए लगभग दस लाख लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा।

डॉ. पूनियां वर्ष 2004 से 2014 तक चार बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहने के साथ उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वह्न किया। वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। डा पूनियां को 14 सितंबर 2019 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

बैतूल में मासूम बच्ची के साथ रेप, दो नाबालिग अरेस्ट

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीरज सोनी ने आज बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में कल शाम को छह साल की एक नाबालिग बच्ची को चिप्स दिलाने का लालच देकर उसी गांव के दो नाबालिग किशोर जिनकी आयु 15 एवं 16 वर्ष है ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक सिमला प्रसाद ने बैतूल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सृष्टि भार्गव एवं कोतवाली प्रभारी अपाला सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता और उसके परिजनों से बात की। पीड़िता का स्वास्थ ठीक है। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा ले लिया है। आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल हटा दिया है।

शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, प्रेगनेंट होने पर भाग छूटा आरोपी

पुराने वाहनों की बिक्री-खरीद आसान बनाने के लिए अधिसूचना

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पुराने वाहनों की बिक्री और पंजीकरण को सरल तथा पारदर्शी बनाने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

मंत्रालय ने कहा है कि देश में पूर्व स्वामित्व वाली कार का बाजार धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और हाल के वर्षों में ऑनलाइन मार्केट के कारण पुराने वाहनों की खरीद और बिक्री के बाजार को और बढ़ावा मिला है। पुराने वाहनों की बिक्री और खरीद के बाजार की बढती लोकप्रियता को देखते हुए इसके कारोबार को सरल बनाने के संबंध में मंत्रालय ने 12 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की है।

मसौदा अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा इकोसिस्टम में इस बाजार को नए मालिक को वाहन के हस्तांतरण के दौरान आने वाली बाधाएं, तीसरे पक्ष को क्षतिपूर्ति संबंधी देनदारियों से जुड़े विवाद, चूककर्ता के निर्धारण में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मंत्रालय ने पूर्व स्वामित्व वाले वाहनों की बिक्री में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक नियामक इकोसिस्टम बनाने के वास्ते मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन का प्रस्ताव किया है।

मंत्रालय के अनुसार प्रस्तावित नियमों में जो प्रमुख प्रावधान किए गए हैं उनमें डीलरों के लिए प्राधिकार प्रमाण-पत्र की व्यवस्था की गई है तथा पंजीकृत मालिक और डीलर के बीच वाहन सौंपने की सूचना प्रक्रिया के विवरण को विस्तृत बनाया गया है। नए प्रावधान में डीलरों को अपने कब्जे में रखे मोटर वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र के नवीनीकरण, फिटनेस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण, पंजीकरण प्रमाण पत्र की अनुलिपि, अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्वामित्व के हस्तांतरण के लिए आवेदन करने का अधिकार दिया गया है।

इसके साथ ही नियमों से पंजीकृत वाहनों के बिचौलियों तथा डीलरों की पहचान करने और उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिलने के साथ-साथ ऐसे वाहनों की बिक्री या खरीद के दौरान किसी किस्म की धोखाधड़ी से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा हासिल होने की उम्मीद है। सभी हितधारकों से तीस दिनों की अवधि के भीतर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।