Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 597 -
होम ब्लॉग पेज 597

श्रीगंगानगर : बच्ची से अश्लील हरकतें करने के दोषी वृद्ध को 5 वर्ष की सजा

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बालकों का लैंगिक अपराधों से सरंक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) की विशिष्ट अदालत ने चार वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 75 वर्षीय वृद्ध को पांच वर्ष का कारावास की सजा सुनाई तथा 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।

अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विशिष्ट लोक अभियोजक गुरचरणसिंह रुपाणा एडवोकेट ने प्रकरण के तथ्यों की जानकारी देते बताया कि सादुलशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 अप्रैल 2016 की दोपहर को हुई इस घटना के संबंध में पीड़ित बालिका के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अगले दिन 16 अप्रैल को आरोपी रामदास और क्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

घटनाक्रम के मुताबिक आरोपी रामदास 15 अप्रैल की दोपहर को गांव में एक परचून की दुकान पर बैठा था। पड़ोस के एक घर की बालिका गली में आई और इस दुकान पर आ गई। दुकान के पास रामदास उससे छेड़छाड़ करने लगा। दुकानदार अनिल को कुछ आशंका हुई।

वह दुकान की छत पर चला गया। आसपास किसी को ना पाकर रामदास ने बालिका से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। छत पर गए अनिल ने मोबाइल फोन से रामदास को बालिका से गलत हरकतें करते हुए का वीडियो बना लिया। तत्पश्चात उसने शोर मचाया और आसपास के लोग भाग कर आ गए। रामदास मौका पाकर भाग गया।

पीड़ित बालिका के पिता ने दर्ज करवाए मुकदमे में आरोप लगाया कि इससे पहले भी रामदास 4 वर्षीय एक अन्य बालिका के साथ गलत हरकत करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने बालिका से अश्लील हत्या करने का दोषी मानते हुए उसके खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह और 8 दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत किए।

न्यायाधीश सुरेंद्र खरे ने आज रामदास को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोक्सो एक्ट में दोषी करार देते हुए पांच वर्ष कारावास तथा 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 

हनुमानगढ़ : हनी ट्रैप के आरोप में नकली नोटों के साथ महिला एवं दलाल अरेस्ट

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गोगामेडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला और उसके दलाल को नकली नोटों की गड्डियां लेते हुए हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय गिरधर ने बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) नोहर सेक्टर के सहयोग से कल देर शाम को मंजू जाट (34) निवासी अरड़की रोड नोहर तथा जयपाल जाट (34)निवासी घेऊ थाना गोगामेडी को गिरफ्तार किया गया है। मंजू का पति महेंद्र जाट फिलहाल फरार है।

उन्होंने बताया कि मंजू और जयपाल के कब्जे से परिवादी दुलीचंद जाट (54) निवासी ललानावास उतरादा द्वारा दी गई नकली नोटों की गड्डियां बरामद होने के साथ डरा धमका कर लिए गए सात चौक, स्टांप पेपर और पिकअप गाड़ी की लिखा पढ़ी के कागज बरामद हुए हैं। परिवादी दुलीचंद के पिकअप वाहन की मूल आरसी भी इन दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक दुलीचंद जाट ने थाने में रिपोर्ट देते हुए मंजू, उसके पति महेंद्र जाट और जयपाल पर उसे हनी ट्रैप करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने इस गिरोह को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

परिवादी दुलीचंद को पुलिस ने 927 डमी नोटों की आठ गड्डियां बना कर दीं। इन में पांच-पांच सौ के चार असली नोट भी रखे गए। इन नोटों पर थानाधिकारी ने बहुत ही बारीक हस्ताक्षर भी किए। कल शाम को गोगामेडी थाना क्षेत्र में ही परिवादी दुलीचंद से यह नोट लेते हुए मंजू और जयपाल को दबोच लिया गया।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में जूता कांड पर विजय बैंसला ने जताया दुख

अजमेर। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति के अध्यक्ष एवं दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने कल पुष्कर में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के पूर्व मेला मैदान पर आयोजित सभा में हंगामे, जूता फेंकने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे हम लज्जित महसूस कर रहे हैं।

अजमेर में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विजय बैंसला ने तहेदिल से अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने वाले राजनेताओं, कर्नल साहब के शुभचिंतकों, समाज बंधुओं, जिला एवं पुलिस प्रशासन अधिकारियों, पत्रकार वर्ग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कर्नल साहब विशाल ह्रदय के रहे। यही कारण रहा कि उनका अस्थि विसर्जन रथयात्रा से लेकर विसर्जन तक का सफर बहुत ही अच्छा रहा।

उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला मैदान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, खेल मंत्री अशोक चांदना, मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत की उपस्थिति के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नारेबाजी एवं जूते फेंकने की घटना ने पूरे गुर्जर समाज को आहत किया है जिससे पूरा समाज लज्जित है। हम प्रशासन एवं पुलिस से मांग करते हैं कि वे हंगामा करने वालों को चिन्हित कर उन्हें दंडित करें।

बैंसला ने स्पष्ट किया कि हमने कर्नल बैसला के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया। इसमें आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक स्तर पर कोई भेदभाव नहीं किया गया। ना ही हमारा कोई पॉलिटिकल एजेंडा था।

उन्होंने जूते फेंकने की घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि फेंका गया जूता उनके पास मौजूद हैं लेकिन दुख यह है कि जूता उस ओर फेंका गया जहां आरक्षण आंदोलन में शहीदों के परिजन मौजूद रहे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सचिन पायलट मेरे छोटे भाई हैं और उन्हें एक माह पहले 12 अगस्त को अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया।

पत्रकारों के कुरेदने वाले सवालो को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यहां पार्टियों की राजनीति कम और जातियों की राजनीति ज्यादा की जा रही है। मैं इतना ही कहूंगा कि कोई हमारा समाज बंधु कोई निकला तो उसे समाज दंडित करेगा। पत्रकार वार्ता में सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन गुर्जर, पार्षद एवं कांग्रेसी नौरत गुर्जर एवं ललित खटाणा मौजूद रहे। इन लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि हंगामा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

सिर्फ राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा, वर्ना…

बाहर की किसी खबर से विचलित होने की जरुरत नहीं : अशोक चांदना

बाहर की किसी खबर से विचलित होने की जरुरत नहीं : अशोक चांदना

बूंदी/जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमों के नेताओं के बीच बयानबाजी बढ़ने लगी है और खेल मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को इशारों में कहा कि बाहर की किसी खबर या बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

चांदना बूंदी जिले के हिंडौली में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कर्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो दिनों से कई घटनाक्रम पूरे राजस्थान में चल रहे हैं, उनकी परवाह आप लोगों को करने की जरूरत नहीं है। ये सब कीचड़ जो है बाहर का है, इसको बाहर ही रहने दो। अपने अंदर घुसने नहीं देना।

उन्होंने कहा कि यहां न किसी की हवा आ रही न यहां से किसी की हवा जा रही, मस्त रहो। बाहर की किसी खबर से, बाहर की किसी बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर में गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि कलश विसर्जन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चांदना के खिलाफ नारेबाजी एवं जूते उछालने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों खेमों के लोग एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

इससे पहले सचिन पायलट खेमे के माने जाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने जयपुर में मीडया से बातचीत में कहा था कि प्रदेश की जनता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती है।

सिर्फ राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा, वर्ना…

सिर्फ राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का नारा, वर्ना…

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने मंगलवार को मुख्यमंंत्री की जनसभा में आये लोगों को नसीहत दी कि वे केवल राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाए, अगर तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठाकर ले जाएगी।

जयपुर के दूदू में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम के बाद आयोजित जनसभा में गहलोत के पहुंचने से पहले मंच से नागर ने सभा आए लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि कोई किसी के नारे नहीं लगाएंगे, दो नारे मैंने बताए हैं। राजीव गांधी अमर रहे, अशोक गहलोत जिंदाबाद, तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगाएगा।

तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है। फिर मुझे दोष मत देना। अगर किसी ने किसी का नारा लगा दिया तो पुलिसवाले उठाकर ले जाएंगे और सरकारी केस लग जाएगा। केवल आपको ताली बजानी है बस। नारे केवल दो ही लगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस साल का इतिहास है, मेरे किसी कार्यक्रम में अनुशासनहीनता नहीं हुई और न मैं इसे बर्दाश्त करता हूं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पुष्कर में खेल मंत्री अशोक चांदना के भाषण के दौरान कुछ लोगों के नारेबाजी एवं जूते उछालकर हंगामा करने की घटना के बाद इस सभा में इस तरह की किसी नारेबाजी एवं हंगामा की आशंका के मद्देनजर बाबूलाल नागर ने शायद यह नसीहत दी होगी।

होंडा 2025 में भारत में पेश करेगी एथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली जापानी कंपनी होंडा ने वर्ष 2025 तक 10 या इससे अधिक नयी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें पेश करेंगी। इसके साथ ही कंपनी भारत में वर्ष 2025 में सिर्फ एथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल भी पेश करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल निर्माता के रूप में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के साथ ‘राइडिंग के आनंद’ को बढ़ाते हुए ‘कार्बन न्युट्रेलिटी में अग्रणी बने रहने के लिए काम करेगी और साथ ही साॅफ्टवेयर तकनीकों एवं इलेक्ट्रिक माॅडलों को कम्पेटिबल बनाकर अपने उत्पादों को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखेगी।

उसने कहा कि कंपनी ने अगले पांच सालों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की बिक्री को सालाना 10 लाख युनिट तक पहुंचाने और 2030 तक इसे 35 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है जो उसके कुल बिक्री का लगभग 15 फीसदी होगी।

कंपनी ने वर्ष 2040 तक अपने सभी मोटरसाइकिलों में कार्बन न्युट्रेलिटी को सुनिश्चित करते हुए तथा मोटरसाइकिल कारोबार में पर्यावरणी रणनीतियों पर ध्यान केन्द्रित कर इलेक्ट्रिकरण को प्रोत्साहित करने के साथ ही आईसीई की प्रगति (इंटरनल कम्बशन इंजन-आईसीई) पर भी काम जारी रखेगी।

उसने कहा कि इसके लिए कार्बन न्यूट्रल ईंधन जैसे गैसोलीन-एथेनाॅल ब्लेंड के लिए कम्पेटिबल माॅडल विकसित किए जा रहे हैं। होंडा ने भारत में फ्लेक्स-फ्यूल माॅडल पेश करने की योजना बनाई है, जो मोटरसाइकिल के प्रमुख बाज़ारों में से एक है।

योजना के तहत सबसे पहले 2023 की शुरूआत में फ्लेक्स-फ्यूल माॅडल ई 20 और इसके बाद 2025 में फ्लेक्स-फ्यूल माॅडल ई 100 पेश किए जाएंगे। ई 20 मॉडल मोटरसाइकिल 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल चालित होगी जबकि ई 100 सिर्फ एथेनॉल चालित होगी।

कंपनी ने कहा कि होंडा ई बिज़नेस बाईक सीरीज़ माॅडल ला रही है तथा कारोबार उपयोग की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकलों के ग्लोबल लाॅन्च पर ध्यान दे रही है। मेल डिलीवरी के लिए जापान पोस्ट और वियतनाम पोस्ट काॅर्पोरेशन’2 के लिए होण्डा ई बिज़नेस बाईक सीरीज़ माॅडल उपलब्ध कराने के बाद वर्तमान में होण्डा थाईलैण्ड पोस्ट कंपनी लिमिटेड’3 के साथ संयुक्त परीक्षण कर रही है तथा इस माह के अंत से पहले थाईलैण्ड में बेनली ईः का प्रोडक्शन और सेल्स शुरू करने की योजना बना रही है।

ये होण्डा ई बिज़नेस बाईक सीरीज़ माॅडल्स, होण्डा की मोबाइल पावर पैक (एमपीपी) स्वैपेबल बैटरी से पावर्ड हैं, जो कारोबार उपयोग के लिए अनुकूल हैं जैसे छोटे पैकेज की डिलीवरी, रेंज और चार्जिंग टाईम की आसानी। क्योंकि किसी भी कारोबार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकलों के उपयोग में यही सबसे बड़ी चुनौतियां होती हैं, जिनका समाधान आवश्यक है।

व्यक्तिगत उपयोग की बात करें तो होंडा ने 2024 और 2025 के बीच एशिया, यूरोप और जापान में दो कम्युटर ईवी माॅडल पेश करने की योजना बनाई है। भावी बाज़ार, पर्यावरण, उपयोगिता एवं तकनीकी उन्नतियों को ध्यान में रखते हुए होण्डा भविष्य के लिए व्यक्तिगत उपयोग के माॅडल्स पर ध्यान दे रही है, जो पावर सोर्स के साथ-साथ स्वैपेबल बैटरी से पावर्ड होंगे।

मध्यप्रदेश : भोपाल में नर्सरी की छात्रा से स्कूल बस में अश्लील हरकत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सरी की साढ़े तीन वर्ष की एक छात्रा के साथ स्कूल बस में अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक और बस में बच्चों की देखभाल करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि पीडित बच्ची की मां द्वारा कल इस मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपी बस चालक और बस में बच्चों की देखभाल करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीडित बच्ची की मां द्वारा महिला थाने में की गई शिकायत में बताया गया है कि बच्ची नीलबड़ स्थित एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। वह पांच दिन पूर्व स्कूल गई, जहां से लौटते समय स्कूल बस में उसके साथ यह हरकत की गई। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

घटना को गंभीरता से लिया गया: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक स्कूल में हुई घटना को लेकर आज कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भोपाल के एक स्कूल बस में हुई घटना को पूरी गंभीरता से लिया गया है। उक्त प्रकरण में अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दुष्कर्म की इस घटना को चिन्हित अपराध की श्रेणी में लिया गया है, जिससे प्रकरण की सुनवाई जल्द से जल्द हो सकें और इस मामले में कठोर से कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।

प्रतिमा में नहीं था गांधी का चेहरा, ‘गांधीवादी’ मुख्यमंत्री से करवा दिया अनावरण

माउंट आबू में गांधी उद्यान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अनावरित करवाई गई महात्मा गांधी की मूर्ति।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान में अशोक गहलोत को कांग्रेस के उनके समर्थक ‘गांधीवादी’  नेता उपमा देते हैं। यानी गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाले। लेकिन अशोक गहलोत सरकार में माउंट आबू में तैनात  के अधिकारियों ने प्रशासन में गांधियन विचारधारा का ही श्राद्ध नहीं किया बल्कि इन्हीं गांधीवादी मुख्यमंत्री के हाथों से बदले हुए चेहरे वाले गांधी की मूर्ति का अनावरण भी करवा दिया।

चंपावत के एसडीएम अनिल चन्याल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सदर अनिल चन्याल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। प्रशासन उनकी तलाश में जुट गया है। पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है।

चंपावत प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चन्याल सोमवार को न तो अपने कार्यालय गए और न ही आवास पर मिले। वह बिना बताए कहीं चले गए हैं। सुबह जब स्टाफ उन्हें लेने उनके आवास पर गया तो वह आवास पर भी नहीं थे।

उन्होंने सरकारी बैठकों में भी भाग नहीं लिया और न ही सरकारी कामकाज निपटाया। उनकी तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिले। इसके बाद मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। चंपावत पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। चंपावत पुलिस ने एसडीएम की तलाश में चार टीमों का गठन किया है।

टीम में पुलिस, एसओजी, एसडीआरएफ व प्रशासनिक लोगों को शामिल किया गया है। पुलिस ने एसडीएम की तलाश के लिए आज शहर के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला और उनकी लोकेशन की तलाशी जा रही। बताया जा रहा है कि उन्होंने जिलाधिकारी को भी 15 दिन के अवकाश के लिए पत्र भी भेजा है।

चन्याल के बारे में किसी को कोई पता नहीं है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में भी नहीं गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि उनको अंतिम बार फेसबुक पर 9 सितम्बर को देखा गया है। जिसमें उन्होंने तनाव की स्थिति में लंबी ड्राइव व ट्रैकिंग पर शांति मिलने की बात कही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कहीं लंबी यात्रा पर निकल गए हैं।

एसडीएम के यकायक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की ओर से भी उनकी गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बहरहाल कुछ भी हो उनके लापता होने से फिलहाल चंपावत जिला प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। दूसरी ओर जानकारों का मानना है कि चन्याल जल्द लौट आएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पौड़ी जनपद में तैनाती के दौरान भी वह कुछ दिन बाद लौट आए थे।

राहुल गांधी के बारे में झूठा प्रलाप कर रही हैं स्मृति ईरानी : मीता चक्रवर्ती

0

काेलकाता। कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में झूठा और मनगढ़ंत प्रचार कर रही हैं।

सुश्री चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि राहुल गांधी के बारे में स्मृति ईरानी के पास क्या ‘झूठ प्रचार मंत्रालय’ है। वह कैसी मूर्ख आत्मा बन रही है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि मीता चक्रवर्ती को हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता और उत्तर पूर्वी आठ राज्यों में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीता असम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम की पार्टी प्रवक्ता हैं।