Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 601 -
होम ब्लॉग पेज 601

मेक्सिको में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

0

मैक्सिको। उत्तरी अमरीका के मेक्सिकन शहर के तमाउलिपास में विक्टोरिया- मॉन्टेरी राजमार्ग पर सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तमाउलिपास राज्य अभियोजन कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार हादसा कल सुबह तमुलिपास की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया से राजधानी मॉन्टेरी जाने वाले राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक कंटेनर एक यात्री बस से जा टकराया। बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

योगी आदित्यनाथ ने दी मोहन भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

योगी ने सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश में कहा कि अखंड भारत का ध्येय लिए, भारत के सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के संवर्धन हेतु सेवारत विश्व के सबसे बड़े संगठन आरएसएस के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डा भागवत को आज उनके जन्मदिन की बधाई दी है। मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि मां भारती के अनन्य उपासक, समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव समर्पित, विश्व के वृह्तम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन आरएसएस के आदरणीय सरसंघचालक, हम सभी के मार्गदर्शक व प्रेरणास्त्रोत परम पूज्य डॉ. मोहन भागवत जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बधाई संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक एवं हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, ईश्वर से ऐसी हमारी कामना है।

सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा ‘बिंदास काव्या’ इटारसी में मिली

इटारसी। सोशल मीडिया पर चर्चित और यूट्यूबर ‘बिंदास काव्या’ को मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन की बोगी से सुरक्षित उतार लिया गया है और उसके परिजनों के साथ ही औरंगाबाद पुलिस को इस संबंध में विधिवत सूचना दे दी गई है।

शासकीय रेल पुलिस भोपाल के पुलिस अधीक्षक हितेष चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से काव्या के लापता होने की सूचना औरंगाबाद पुलिस से प्राप्त हुई थी। संभावना जताई गई थी कि वह ट्रेन में सवार होकर उत्तरप्रदेश की ओर निकली है। इसके आधार पर जीआरपी पुलिस भी सक्रिय हुई और उसे शनिवार को दिन में एक ट्रेन की बाेगी से इटारसी स्टेशन पर उतार लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना औरंगाबाद पुलिस और काव्या के परिजनों को भी तत्काल दी गई और उसे उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया भी की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि काव्या कथित तौर पर परिजनों से नाराज होकर अकेले ही घर से निकल गई थी।

इसके बाद से उसके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसे खोजने का अनुरोध पुलिस समेत सभी से किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच या कार्रवाई आदि औरंगाबाद पुलिस ही करेगी। काव्या नाबालिग बताई गई है और वह यूट्यूबर है। सोशल मीडिया पर उसके लाखों फॉलोअर हैं और वह सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती है।

सोनभद्र में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने की पीट पीटकर हत्या

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र में बिना बताए मायके जाने से नाराज होकर एक व्यक्ति ने लाठी से पीट पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को बोरे में भर कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कुसम्हा गांव निवासी पप्पू पटेल की पत्नी रीता (30) बिना बताए मायके चली गई थी। शनिवार को वह अपने घर वापस आ गई। रीता के वापस आते ही देख उसका पति गुस्से में आ गया और दोनों में वाद विवाद होने लगा।

इसी बीच पप्पू ने लाठी से अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद उसने शव को एक बोरे में भर दिया और घर में रख दिया।

उधर, घर में हाे रहे शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने पप्पू से उसकी पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मार के डर से कहीं भाग गई है। मौके पर ग्रामीणों को एकत्र होते देख पप्पू पटेल भी फरार हो गया।

शक के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घर मे तलाशी लिया तो एक बोरे में विवाहिता का शव मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता चीनी नागरिक अरेस्ट

नई दिल्ली। देश कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से देश से भागने की कोशिश कर रहे चीन के नागरिक जिलियान द्रोस्टे को कल गिरफ्तार किया।

मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि चीन की फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को इसकी जांच करने के लिए सौंपा गया। कुल मिलाकर 32 फर्जी चीनी कंपनियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई जिसमें इसके मुख्य साजिशकर्ता इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

उसने बताया कि हांगकांग की कंपनी जिलियान हांगकांग लिमिटेड की गुरूग्राम स्थित भारतीय इकाई जिलियान कंस्टलटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलूरु की फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की कंपनी हुसिस कंस्लटिंग लिमिटेड पर छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसके बाद चीनी नागरिक द्रोस्टे देश छोड़कर भागने के लिए बिहार के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गया।

इसके बाद एक टीम बनाकर कल उसकी गिरफ्तारी की गई। द्रोस्टे कई फर्जी कंपनियां बनाने का मुख्य साजिशकर्ता है और उसने कंपनी पंजीयन में स्वयं को हिमाचल प्रदेश के मंडी का निवासी बताया है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिले जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गंधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और उसके नेता तथ्यात्मक रुप से गलत बयानबाजी करने लगे हैं।

गहलोत ने बयान जारी कर शाह के जोधपुर में बूथ सम्मेलन में दिए बयान पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को जो समर्थन मिला है, उससे भाजपा बोखला गई है, मैंने पहले ही भी कहा कि जैसे जैसे यह यात्रा आगे बढेगी वैसे वैसे भाजपा की बौखलाहट बढ़ती जाएगी। शाह ने जो अपने भाषण मे जो बाते भारत जोड़ो यात्रा के लिए कही वो इसी बौखलाहट का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद आश्चर्य की बात है कि जोधपुर में शाह ने जो बयान दिए हैं वो तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। देश की जनता गृहमंत्री के तौर पर उनके भाषण में तथ्यात्मक बातें होने की उम्मीद करती है क्योंकि उन्हें जो इनपुट सरकारी अधिकारियों, इंटेलिजेंस एवं भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध करवाए जाएं वो सत्य होने चाहिए परन्तु इस भाषण में ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें तथ्य बताए ही नहीं गए। इसी कारण उन्होंने झूठ से परिपूर्ण भाषण दिया।

उन्होंने काह कि शाह गृह मंत्री के साथ देश के सहकारिता मंत्री भी हैं। जयपुर में उत्तरी राज्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने कहा था कि राजस्थान एवं गुजरात के लोग सहकारिता के नाम पर हुए घोटालों के सबसे अधिक पीड़ित हैं। पश्चिमी राजस्थान के लोगों को आशा थी कि वो सहकारिता के नाम पर वहां के लोगों के साथ हुए संजीवनी, आदर्श आदि घोटालों पर बात करेंगे और पीड़ितों को राहत दिलवाने का काम करेंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूर्वी राजस्थान के तेरह जिलों के किसानों को आशा थी कि गृह मंत्री राजस्थान आए हैं तो वो प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए किए गए वादे को पूरा करने की बात कहेंगे मगर आश्चर्य की बात है कि शाह ने ईआरसीपी को लेकर एक शब्द अपने मुख से नहीं निकाला।

शाह के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा तीन लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था करने की बात पर गहलोत ने कहा कि शायद उनकी जानकारी में नहीं है कि यह योजना सिर्फ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों तक ही सीमित थी, हमारी सरकारी ने चिरंजीवी योजना शुरु की है जिसमें राजस्थान के हर परिवार को दस लाख रुपए तक का केशलेस बीमा तथा पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिल रहा है जो पूरे देश में अन्य किसी राज्य में नहीं है।

पिछली सरकार ने किसानों को एक हजार रुपए सब्सिड़ी देने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आचार संहिता लगने के एक दिन पहले घोषणा की थी कि किसानों को 833 रुपए प्रति महीने की सब्सिडी दी जाएगी पर इसका कोई वित्तीय प्रावधान नहीं था और यह केवल हवाई घोषणा थी। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना शुुरु कर किसानों को एक हजार रुपए प्रति वर्ष सब्सिडी दी है जिससे करीब आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है।

गहलोत ने कहा कि शाह ने अपने भाषण में वसुंधरा की सरकार ने 50 हजार तक की कर्जमाफी करने बात कही लेकिन वर्ष 2018 के चुनावी साल में भाजपा सरकार ने सहकारी बैंकों से किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्जमाफ करने की घोषणा की थी जिसके लिए आठ हजार करोड़ रुपए की जरूरत थी लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ दो हजार करोड़ का ही प्रावधान किया था। इस घोषणा के बाकी छह करोड़ रुपए हमारी सरकार ने चुकाए। हमारी पार्टी ने किसान कर्जमाफी का वादा सरकार में आने के तीसरे दिन ही पूरा कर सहकारी बैंकों से करीब 21 लाख किसानों की आठ हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने कोई सीमा नहीं रखी और हर एक किसान की जानकारी जनसूचना पोर्टल पर अपलोड की है। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए केन्द्र सरकार को कई बार ‘वन टाइम सैटलमेंट’ के लिए पत्र लिखे लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के कर्जमाफ करने में व्यस्त रहती है इसलिए किसानों की ओर ध्यान नहीं गया होगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने वर्ष 2008 में 72 हजार करोड़ रुपए की किसान कर्जमाफी की थी लेकिन मोदी सरकार ने अभी तक किसानों की कर्जमाफी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि शाह ने नौकरियों की बात कर एक 20 लाख नौकरियों का काल्पनिक आंकड़ा बोला, वह बताएं कि जो दो करोड़ नौकरी हर साल देने की बात की गई थी उसमें से कितनी नौकरी वो दे चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले आंकड़े सामने आए कि 22 करोड़ लोगों ने केन्द्र सरकार से नौकरी के लिए आवेदन किया और सिर्फ सात लाख लोगों को नौकरी मिली। अभी तक हमारी सरकार ने अब तक एक लाख 31 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसके अलावा एक लाख 23 हजार 197 पदों पर भर्ती की जा रही है तथा 2022-23 की घोषणा के मुताबिक एक लाख अतिरिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते की बात भी शाह ने की है लेकिन अब वह चार हजार एवं 4500 रुपए है और अब तक लगभग छह लाख युवा इससे लाभान्वित हो चुके हैं वहीं 1565 करोड़ की राशि भत्ते के रूप में वितरित हुई है। अब बेरोजगारी भत्ते के साथ रोजगारपरक इंटर्नशिप भी दी जा रही है। मोदीजी ने वैट कम किया पर राजस्थान की सरकार ने नहीं करने की बात पर गहलोत ने कहा कि शायद शाह भूल गए कि जयपुर से महंगा डीजल पेट्रोल तो भाजपा शासित मध्यप्रदेश के भोपाल में मिलता है।

उन्होंने कह कि राज्य को स्टेट वैट में कटौती से अभी तक 7500 करोड़ की आर्थिक हानि हुई है। उन्हें जवाब देना चाहिए कि बीते तीन महीने में क्रूड ऑइल 27 प्रतिशत सस्ता हुआ है लेकिन केन्द्र सरकार ने डीजल पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं किए हैं जबकि जब क्रूड ऑइल के दाम बढ़ते हैं तो तुरंत दाम बढ़ाते हैं। राजस्थान में सबसे महंगी बिजली की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद उन्हें जानकारी नहीं दी गई कि राजस्थान में 50 यूनिट बिजली फ्री और 300 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी है। 44 लाख लोगों का बिजली बिल यहां शून्य है।

उन्होंने कहा कि शाह ने उदयपुर की घटना का जिक्र किया, जब कन्हैयालाल की हत्या के अगले दिन भाजपा के नेता हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में लंच और डिनर करते हुए बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं, गृह राज्य मंत्री, चीफ सैक्रेट्री, डीजीपी कन्हैलाल के घर शोक मना रहे थे तब भाजपा नेता हैदराबाद के फाइव स्टार होटलों में आराम फरमा रहे थे।

उदयपुर घटना के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी भाजपा का सक्रिय सदस्य था। घटना से एक महीने पहले मकान मालिक के साथ रियाज अत्तारी का विवाद हुआ तब भाजपा के स्थानीय नेताओं ने थाने में फोन कर उसके खिलाफ मामला दर्ज ना करने का दबाव पुलिस पर बनाया। रियाज की भाजपा में शामिल होते हुए तस्वीरें पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि कहीं इसमें कोई राजनीतिक साजिश भी तो नहीं थी।

उन्होंने कहा कि अपराध के आंकड़ों को लेकर शाह ने टिप्पणियां की, उनकी जानकारी के लिए यह बताना आवश्यक है कि राजस्थान में एफआईआर के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब पांच प्रतिशत अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।

गुजरात में अपराधों में करीब 69 प्रतिशत, हरियाणा में 24 प्रतिशत एवं मध्यप्रदेश में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भाजपा शासित राज्यों में अपराध के नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं एवं कार्रवाई के लिए पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शाह की जानकारी में होगा कि हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है, सबसे अधिक कस्टोडियल डेथ्स गुजरात में हुईं हैं।

उन्होंने कहा कि नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है। अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराधों में उत्तर प्रदेश प्रथम है, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश प्रथम है। दहेज हत्या के मामलों में उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर है।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य को 23 मेडिकल कॉलेज दिए हैं, यहां भी उनके भाषण लिखने वाले व्यक्ति ने गलती कर दी। स्कीम के तहत यूपीए सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू किया। पहले इसका फंडिंग पैटर्न केन्द्र और राज्य के बीच 75:25 था जो अब 60:40 हो गया है। वर्ष 2014 से पूर्व ही इस स्कीम से प्रदेश को सात मेडिकल कॉलेज मिल गए थे, बाकी ये मेडिकल कॉलेज तो यूपीए की इस स्कीम से राजस्थान को मिलने ही थे।

अमित शाह का शहीदों क़ो नमन नहीं करना उनका अपमान : डोटासरा

सबगुरु राशिफल : 11 सितम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 1.15 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियाँ में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।

अमित शाह का शहीदों क़ो नमन नहीं करना उनका अपमान : डोटासरा

जयपुर। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के रखे कार्यक्रम में दो मिनट निकालकर शहीदों को नमन तक ना कर राजस्थान के शहीदों का अपमान किया है।

डोटासरा ने आज बयान जारी कर कहा कि ब्रिटेन की महारानी के लिए एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखने वाली सरकार के प्रतिनिधि द्वारा हमारे देश के शहीदों का अपमान करना लाजिमी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गईं कि खुद अमित शाह को यहां आना पड़ा जिससे समझौता करवाया जा सके। परन्तु आज अगर मंच पर बैठे लोगों की भाव भंगिमाएं देखेंगे तो पता चलेगा कि अमित शाह भी इस झगड़े को नहीं रोक पाए हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के किसानों को आशा थी कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजस्थान आए हैं तो वो प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (आईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए किए गए वादे को पूरा करने की बात कहेंगे। यह बेहद ही आश्चर्यजनक बात है कि ईआरसीपी जितनी महत्वपूर्ण परियोजना का शाह ने जिक्र तक नहीं किया।

डोटासरा ने शाह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अभी तक 15 अगस्त 1947 से 31 दिसंबर 1970 की अवधि के शहीदों के एक आश्रित को राजकीय सेवा में नियोजित करने का प्रावधान था, राज्य सरकार ने इसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 1971 तक की अवधि तक कर दिया है जिससे 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने ऐसा क्यों नहीं किया, क्या उनके मन में शहीदों के परिजनों के लिए कोई संवेदनाएं नहीं हैं।

किसान कर्जमाफी पर बीजेपी की सोच केन्द्र सरकार द्वारा 24 जुलाई 2018 को लोकसभा में दिए इस जवाब से जाहिर होती है. किसान कर्जमाफी की योजना पर मोदी सरकार ने कहा- केन्द्र सरकार का किसान कर्जमाफी का कोई विचार नहीं है, किसान कर्जमाफी से ‘डिफॉल्टर’ किसानों को प्रोत्साहन मिलता है जिससे किसान ‘जानबूझकर’ कर्ज नहीं चुकाते, इससे किसान बार-बार कर्जमाफी की मांग करते हैं और ऐसी मांग को खारिज करना मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2008 में 72 हजार करोड़ रुपए की किसान कर्जमाफी की थी। हमारे लिए किसानों का कर्जमाफ करना प्राथमिकता थी और आपके लिए उद्योगपतियों को कर्ज देकर विदेश भगाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने किसान कर्जमाफी का वादा किया और सरकार में आने के तीसरे दिन ही वादे को निभाया और सहकारी बैंकों से करीब 21 लाख किसानों की आठ हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी की। हमारी सरकार ने कोई सीमा नहीं रखी और हर एक किसान की जानकारी जनसूचना पोर्टल पर अपलोड की।

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत

0

लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक राजमार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

ओयो में फेडरल रोड सेफ्टी कोर के प्रमुख जोशुआ अडेकान्ये ने सिन्हुआ को फोन पर बताया कि टक्कर शुक्रवार को ओयो राज्य के इबारापा पूर्वी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में एक सड़क पर हुई।सड़क अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की जलकर मौत हो गई।

अडेकान्ये ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति को बताया। नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार दुर्घटना में एक वाणिज्यिक बस और विपरीत दिशाओं में यात्रा कर रही एक कार भिडन्त हो गई, उनकी आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसके बाद वाहनों में तत्काल आग लग गई।

नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो अक्सर ओवरलोडिंग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाही वाहन चलाने के कारण होती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मधुसूदन मिस्त्री के जवाब संतोषजनक : शशि थरूर

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने वाले प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) को लेकर सवाल उठाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा है कि वह पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के जवाब से संतुष्ट हैं और उन्हें मतदाता सूची को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

थरूर ने ट्वीट कर कहा कि मिस्त्री ने उन्हें और चिट्ठी लिखने वाले उनके अन्य सदस्यों को जो जवाब दिया है वह उनकी आशंकाओं का पूरी तरह से निवारण करता है और उनके जवाब से वह संतुष्ट हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के मतदान में मतदाता सूची को लेकर जो उनके भ्रांति थी वह दूर हो गई है।

उन्होंने कहा है कि वह किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं और कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की सेवा करना चाहते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे पार्टी मजबूत होगी।

थरूर ने कहा की वह सच्चे कांग्रेसी है और कांग्रेस के वह एक वफादार सिपाही है इसलिए उनके मन में जो सवाल आया उन्होंने पार्टी से पूछा है और यह उनका अधिकार भी था, लेकिन चुनाव प्रभारी से मिले जवाब से वह पूरी तरह संतुष्ट है।