Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 602 -
होम ब्लॉग पेज 602

नयारा एनर्जी ने प्रसाद के पनीकर बनाया चेयरमैन

मुंबई। पेट्रलियम क्षेत्र की कंपनी नयारा एनर्जी ने शनिवार को बताया कि उसने कंपनी के निदेशक और रिफाइनरी कारोबार के प्रमुख प्रसाद के पनीकर को चेयरमैन पद का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया है। वे तीन अक्टूबर से यह काम संभालेंगे।

पनिकर चार्ल्स एथनी (टोनी) फाउंटेन की जगह ले रहे हैं, जो पांच साल से इस पद पर थे। नयारा एनर्जी पेट्रोलियम परिशोधन और खुदारा कारोबर करने वाली एक अंतराष्ट्रीय स्तर की कंपनी है।

2017 में, इसे रोसनेफ्ट और कुछ वैश्विक निवेशकों ने अधिग्रहीत कर लिया था। वाडीनार (गुजरात) में इसके तेल शोधन परिसर की क्षमता वार्षिक दो करोड़ टन की है और विश्व की सबसे आधुनिक तेल शोधन कंपनियों में गिनी जाती है।

कोटा के आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने से हड़कंप

0

कोटा। राजस्थान में कोटा के थेगड़ा रोड के बोरखेड़ा इलाके के आबादी क्षेत्र में आज भारी भरकम मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया।

करीब 15 फीट लंबा यह भारी भरकम व खतरनाक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र के नाले में फंस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू किया गया।

इस दौरान मगरमच्छ ने लोगों पर हमला करने का प्रयास भी किया लेकिन वन विभाग की टीम के एक दर्जन सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्कयू किया ओर लोडिंग टेंपो में डालकर मगरमच्छ को चंबल नदी में आजाद किया गया।

यह मगरमच्छ करीब 300 किलो वजन का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस इलाके में मगरमच्छ से लोगों में दहशत का माहौल है। कई बार निगम एवं वन विभाग की टीम को सूचित किया जा चुका है लेकिन विभाग गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना : प्रभारी मंत्री मालवीया ने बांटे जॉबकार्ड

अजमेर। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया एवं आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को कांजी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जॉबकार्ड वितरित किए।

जॉबकार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया ने कहा कि पूर्व में अकालराहत के कार्य अनियमित तरीके से केवल गर्मियों में ही चलाए जाते थे। गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना आरंभ की गई।

कोरोना काल में इस योजना के द्वारा अर्थव्यवस्था में दिए योगदान को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी ऎसी ही योजना इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी के नाम से आरंभ की गई। योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की जेब में पैसा पहुंचेगा। यह पैसा बाजार में आने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मांगते ही कार्य मिलने से मजदूरों की बेरोजगारी खत्म होगी। श्रमिकों को ईमानदारी के साथ पूजा समझकर कार्य करना चाहिए। योजना में महिला मेट को प्राथमिकता दी जाए।

आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्र के गरीबों को रोजगार की गारंटी देने वाला राजस्थान पहला राज्य है। कानून बनाकर श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है। कच्ची बस्ती के निवासियों एवं गरीब वर्ग को 100 दिन का रोजगार मिलने से परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। यह वंचित वर्ग के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की प्रगति से अवगत कराया। भविष्य में काम मांगने के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके लिए एक मोबाईल नंबर जारी किया जाएगा। इस पर फोन करके मस्टरोल में नाम जुड़वाने की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।

जॉब कार्ड वितरण के समय प्रभारी मंत्री मालवीया एवं आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने श्रमिकों के मध्य बैठकर ही जॉब कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त कलक्टर भावना गर्ग, नगर निगम उपायुक्त सीता वर्मा, पार्षद गजेन्द्र सिंह रलावता, नोरत गुर्जर एवं हेमन्त जोधा सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां पहुंची तीर्थराज पुष्कर

0

अजमेर। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख रहे दिवंगत गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां आज अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर पहुंची।

पुष्कर सरोवर में अस्थि विसर्जन के 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए आज शाम जयपुर घाट पर सरोवर की दिव्य महाआरती की गई जिसमें रामधुनी भी बजाई गई।

कर्नल बैंसला की अस्थियों को गुर्जर समाज के आयोजकों ने कल पुष्कर मेला मैदान पर रखेंगे जहां लोग पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। 12 सितंबर को अनेक नेताओं की मौजूदगी में जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान खाद्य बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी रहेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। जहां आयोजित सभा में कर्नल बैंसला की जीवनी व संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम में देश प्रदेश के पांच लाख लोग भाग लेंगे। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए अजमेर जिला एवं पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एडीएम अजमेर भावना गर्ग ने आज सभी 52 घाटों का सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण किया।

इसके अलावा उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल, तहसीलदार संदीप कुमार, ईओ अभिषेक गहलोत, उपाधीक्षक ग्रामीण इस्लाम खान तथा नवनियुक्त सीआई रवीश सावरिया ने भी हैलीपैड, सरोवर, मेला मैदान आदि का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा।

राहुल गांधी के बयान पर खफा स्मृति ईरानी, लगाई सवालों की झड़ी

डोड्डाबल्लापुर (कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘वॉर अगेंस्ट इंडियन स्टेट’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए देश की जनता उन्हें (गांधी) धूल चटा देंगी।

तमिलनाडु में कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कल संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी के बयान पर ईरानी ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे, हमने कभी भी ‘भारत माता की जय’ का नारा नहीं छोड़ा था और ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे पर एक शब्द भी नहीं कहा। येदियुरप्पा जी, मैं हैरान हूं। कल राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह पहले एक राजनीतिक दल से लड़ रहे थे, लेकिन अब वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं।

ईरानी ने आगे कहा कि सत्ता आती है और जाती है। इंदिरा गांधी ने भी सत्ता खो दी, लेकिन उन्होंने राज्य के खिलाफ लड़ाई नहीं छेड़ी। मैं गांधी परिवार से पूछना चाहती हूं। आज आपके बेटे ने भारत के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। राहुल गांधी को बेहतर ढंग से सुन लेना चाहिए कि हर भारतीय की आखिरी सांस तक भारत नहीं टूटेगा और भारत के खिलाफ आपने जो जंग छेड़ी है, इसके लिए हम सब मिलकर आपको धूल चटा देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि गांधी परिवार सत्ता पाने के लिए राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने कर्नाटक के लोगों से राहुल गांधी से उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में यह पूछने की भी अपील की कि इसमें वे लोग भी शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाए थे।

उन्होंने सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर अनावरण को लेकर कांग्रेस की ‘चुप्पी’ के लिए भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को पूरी दुनिया ने सम्मानित और सलाम किया, लेकिन कांग्रेस ने न केवल सरदार पटेल का अपमान किया, बल्कि पार्टी के बैनर से उनकी तस्वीर भी हटा दी।

ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं। वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (कन्याकुमारी से) शुरू करने से पहले स्वामी विवेकानंद को सम्मान देकर खुद को शर्मसार करने से बच सकते थे। उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि कर्तव्यपथ पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भी इस पर उनका एक भी संदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नौसेना के झंडे पर गुलामी का चिह्न नहीं हटाया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने इसे शिवाजी के चिह्न से बदल दिया।

गहलोत सरकार कर रही है वोट बैंक एवं तुष्टीकरण की राजनीति : अमित शाह

जोधपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके शासन में प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी, बिजली महंगी हुई एवं विकास में राज्य को पीछे छोड़ दिया और वह कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी पूरी तरह असफल रही।

शाह आज भाजपा के जोधपुर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जनता से किए वादे याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा हिसाब मांग रही हैं कि कांग्रेस ने दस दिन में किसानों का कर्जा माफ का वादा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भी पूरा नहीं निभाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार के समय बेरोजगारी दर 5़ 4 प्रतिशत थी जो गहलोत सरकार ने इसे 32 प्रतिशत करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम घटाने पर देश में भाजपा की सरकारों ने अपने राज्यों में पेट्रोल पर वेट को कम करने का काम किया लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार ने ऐसा नहीं किया और देश में सबसे महंगा पेट्रोल एवं डीजल राजस्थान में मिलता है। सबसे महंगी बिजली राजस्थान में मिलती हैं, कौन जिम्मेदार है।

शाह ने कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फैंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम टैक्स कम करेंगे और बिजली के दाम भी कम करेंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार पर प्रदेश को विकास के मामले में पीछे छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सड़क, बिजली एवं युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती हैं, वह वोट बैंक एवं तुष्टीकरण की नीति कर सकती है।

उन्होंने कांग्रेस पर दंगे कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनियोजित दंगे कांग्रेसियों ने कराए। उन्होंने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या हुई, करौली में हिंसा हुई, अलवर में तीन सौ साल पुराना मंदिर को तोड़ दिया गया। भरतपुर में महंत विजय दास को खनन माफिया के खिलाफ आत्मदाह करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पहले कभी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रहा और लॉ एंड ऑर्डर का मतलब, पैसा लो और ऑर्डर करो रह गया, इस प्रकार काम कर रही है।

शाह ने कहा कि गहलोत से प्रदेश नहीं संभलता है तो पहले ही पहले ही छोड़ दीजिए, जनता भाजपा को लाने को तैयार है। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भामाशाह योजना, टोल टैक्स से मुक्ति, जलस्वावलंबन आदि योजनाओं के साथ राज्य में विकास को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं और इन दोनों जगह पर भाजपा की सरकारें बनाने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि सरकारें कार्यकर्ताओं के जोश एवं जुनून से बनती है और आज तेज गर्मी में 25 हजार कार्यकर्ता सुबह ग्यारह बजे से अपराह्न तीन बजे तक बैठे हैं इसका मतलब यहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सशक्त बूथ एवं मंडल बनाता हैं और वही तो चुनाव जीताता है।

उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत सहित अन्य नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन नेताओं ने राजस्थान को बदलने का काम किया। उन्होंने मारवाड़ की भूमि को वीर दुर्गादास की भूमि बताते हुए वीर दुर्गादास को प्रणाम किया।

राहुल गांधी को भारत का इतिहास पढ़ने की जरुरत : अमित शाह

किशनगढ़ सहित प्रदेश के 26 रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर की सुविधा

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ सहित प्रदेश के 26 रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर की सुविधा दी जाएगी।

चौधरी ने बताया कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों की यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव एवं आधारभूत ढांचे हेतु महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे को सुझाव दिए थे जिस पर रेलवे बोर्ड ने सकारात्मक रुख रखते हुए जयपुर मंडल के किशनगढ़ (अजमेर) रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर यात्रियों की सुगम आवाजाही हेतु एस्केलेटर लगाने की मंजूरी प्रदान की है।

इसके अलावा 26 अन्य स्टेशनों पर भी जिसमें ब्यावर, बांदीकुई, फुलेरा, गेटोर जगतपुरा, सांगानेर, कनकपुरा, दुर्गापुरा, रींगस शामिल हैं, मे भी एस्केलेटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक एस्केलेटर पर अनुमानतः साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। चौधरी ने बताया कि रेलवे ने 41 रेलवे स्टेशनों का सर्वे कराया था जिनमें से 13 पर एस्केलेटर की जरुरत नहीं होना स्वीकार किया गया।

बाड़मेर : कार एवं ट्रक की भिडन्त में 4 लोगों की मौत, बच्चा घायल

0

बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में आज कार की ट्रक से भिडन्त हो जाने से तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक बच्चा घायल हो गया।

पुलिस उपअधीक्षक शुभकरण खींची ने बताया कि कार में सवार सभी लोग गुजरात के धानेरा से जसोल मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। आज सुबह करीब 7 बजे जसोल से धानेरा के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार करीब एक घंटे बाद आठ बजे कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार आगे से पूरी पिचक गई।

खींची ने बताया कि मृतकों में कमलादेवी (70) निवासी भीलड़ी (बनासकांठा), राजेश माहेश्वरी (22) महिला द्रोपदी बहन (65), मनीषा (32) निवासी, धानेरा (बनासकांठा) शामिल हैं। इनके शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ राजू भाई के साथ में दो बुआ एवं एक मासी की मौत हो गई। हादसे में आठ वर्षीय मोंटू को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोंटू की मां की भी मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार ट्रक गुजरात से बालोतरा (बाड़मेर) जा रहा है। जो तेज रफ्तार में था। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क के साइड में जाकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ड्राइवर मौके से भाग निकला।

CM गहलोत पहुंचे भारत के अंतिम छोर पर, राजस्थान के अंतिम छोर पर शोषित हो रहा ‘भारत’

राज्य सरकार द्वारा समस्त हर्डल हटाने के बाद भी माउंट आबू में मकान बनाने को परेशान होते शैतानसिंह और उनके द्वारा लिखा पत्र।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के अंतिम छोर पर स्थिति लोगों के हित से अपने अधिकारियों को नहीं जोड़।पा रहे हैं। लेकिन, भारत को जोड़ने के लिए भारत के अंतिम छोर कन्याकुमारी तक पहुंच गए थे।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया

0

केर्न्स। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरन फिंच ने शनिवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वह अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 एकदिवसीय मैच खेलने वाले फिंच लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में केवल 26 रन बनाए हैं।

सलामी बल्लेबाज फिंच ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे।

फिंच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह कुछ अविश्वसनीय यादों के साथ एक शानदार सफर रहा है। मैं कुछ बेहतरीन एकदिवसीय टीमों का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी लोगों को पाकर धन्य हूं जिनके साथ मैं खेला और जिन्होंने पर्दे के पीछे मेरा साथ दिया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक नये कप्तान को अगले विश्व कप की तैयारी करने और जीतने का सबसे अच्छा मौका दिया जाए। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस मुकाम तक मेरी यात्रा में मुझे मदद और समर्थन दिया।

फिंच रविवार को केर्न्स के काजलिस स्टेडियम में अपना 146वां और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। फिंच 55वीं बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए एक उत्कृष्ट करियर को समाप्त करेंगे। उन्होंने 2013 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण करने के बाद 39.13 की औसत से 5041 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 30 अर्द्धशतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 29 शतक के बाद डेविड वार्नर और मार्क वॉ दोनों 18-18 शतक बनाए इसके बाद फिंच को नाम आता है जिन्होंने 17 शतक लगाए। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कमान 2018 में संभाली थी। वह 2019 विश्व कप में टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गए थे, जहां ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।