Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 606 -
होम ब्लॉग पेज 606

तेलंगाना : बालापुर गणेश लड्डू रिकॉर्ड कीमत 24.60 लाख रुपए में बिका

]हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को 21-किलो वजन वाला बालापुर गणेश लड्डू रिकार्ड कीमत पर 24.60 लाख रुपए में बिका। स्थानीय निवासी वी लक्ष्मा रेड्डी ने इस लड्डू के लिए सफलतापूर्वक बाेली लगाई। पिछले वर्ष यह लड्डू 18.90 लाख रूपए में नीलाम हुआ था जिसमें इस वर्ष 5.70 लाख रुपए की वृद्धि हुई है।

प्रत्येक वर्ष गणेश विसर्जन यात्रा शुरू होने से पहले इस लड्डू की नीलामी होती है। यह नीलामी अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है, जिसकी शुरूआत 28 वर्ष पहले 1994 में हुई थी। बालापुर उत्सव समिति ने इस वर्ष नीलामी में लड्डू की कीमत का अनुमान 20 लाख रुपए लगाया था। इस नीलामी में 10 लोगों ने भाग लिया।

शुरुआती वर्ष में बालापुर लड्डू केवल 450 रुपए में बिका था और अब प्रत्येक वर्ष लड्डू के नीलामी की परंपरा चली आ रही है। लोगों का विश्वास है कि बालापुर लड्डू खरीदने वाले को वरदान मिलता है और नीलामी में इसे जीतने वाला भाग्यशाली होता है।

नीलामी में लड्डू जीतने के बाद, विजेता इसका वितरण ग्रामीणों के बीच करेंगे और उपज में बढ़ोतरी के लिए इसके कुछ भाग खेतों में भी डालेंगे। इस 21 किलो के लड्डू को 31 अगस्त से शुरू हुए गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश पर चढ़ाया गया था।

बालापुर गणेश लड्डू को शुद्ध घी और सूखे मेवे में बनाया जाता है और इसे चांदी के कटोरी में डालकर भगवान गणेश के हाथों में रखा जाता है। प्रत्येक वर्ष हनीवेल फूड्स द्वारा इसे तैयार और दान किया जाता है।

बिहार के मंत्री मोहम्मद इसराइल ने ख्वाजा की दरगाह में की जियारत

अजमेर। बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल ने आज राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई तथा देश में अमन चौन, खुशहाली की दुआ की।

मंत्री मोहम्मद इसराइल कल ही अजमेर आ गए थे लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते वे जियारत नहीं कर सके और गरीब नवाज के बड़े साहबजादे ख्वाजा फखरुद्दीन की सरवाड़ दरगाह जियारत करने चले गए।

मोहम्मद ने आज सुबह पुनः अजमेर पहुंचकर गरीब नवाज के दर पर मखमली चादर एवं फूल पेश किए तथा बिहार सहित पूरे देश के लिए अमन चौन, खुशहाली की दुआ की। उन्होंने ख्वाजा साहब का इस बात के लिए शुक्राना अदा किया कि वे प्रधान से लेकर विधायक और आज मंत्री तक उनके करम से ही पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दुआ की है कि मुल्क में शांति सदभाव बना रहे, सभी धर्मों के लोग अच्छी मानसिकता के साथ देश के विकास में जुटे रहे। जियारत के दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ बिहार, दिल्ली, कोलकाता से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोग भी रहे।

सिरोही भाजयुमो ने प्रभारी मंत्री को करवाया अव्यवस्थाओं आए अवगत

सिरोही में प्रभारी मंत्री से मिलकर शहर की समस्याओं से अवगत करवाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली नेसिरोही के प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी को सिरोही में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया।

बिशप निवास पर छापे में 1.65 करोड़ नगदी और संदेहास्पद सामग्री मिली

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बिशप के निवास पर छापे के दौरान 1 करोड़ 65 लाख रुपए की नगदी, विदेशी मुद्रा और अन्य संदेहास्पद सामग्री मिलने के बाद राज्य सरकार ने आज इस मामले की जांच के आदेश देते हुए यह भी पता लगाने के लिए कहा है कि कहीं इस धन का उपयोग धर्मांतरण और अन्य गैरकानूनी कामों में तो नहीं किया गया।

चौहान ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। चौहान ने लिखा है कि अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर 8 सितंबर को ईओडब्लयू ने जबलपुर स्थित बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप के निवास पर छापा मारा।

चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि यह देखकर आंखें फटी रह गईं कि छापे में ट्रस्ट की संस्थाओं की लीज रिन्यूअल में धोखाधड़ी, टैक्स ना चुकाया जाना, 17 संपत्तियों के दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1.65 करोड़ नगद, 18342 यूएस डॉलर व 118 पाउंड, 8 चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। बड़े स्तर पर गड़बड़ियां और धोखाधड़ी सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए इस पूरे छापेमारी में प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर राज्य शासन ने तय किया है कि जो धन प्राप्त हुआ है, उसका उपयोग कहीं इस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के माध्यम से धर्मांतरण व अन्य गैरकानूनी कामों में तो नहीं किया जा रहा था, इसकी जांच ईओडब्ल्यू करेगा। जिला प्रशासन की अपनी भूमिका रहेगी।

राज्य के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने जबलपुर में गुरुवार सुबह बिशप पीसी सिंह उर्फ प्रेमचंद सिंह के घर और कार्यालय पर छापे की कार्रवाई की है। छापे के दौरान 1 करोड़ 65 लाख रुपए नगद मिलने की सूचना के बाद राज्य सरकार का तंत्र भी सक्रिय हुआ और इस संबंध में प्रत्येक कोण से पड़ताल कल ही शुरू हो गई थी। बताया गया है कि बिशप इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं और उनके परिजनों की मौजूदगी में ईओडब्ल्यू ने छापे की कार्रवाई की।

अध्यक्ष पद को लेकर मेरा निर्णय स्पष्ट : राहुल गांधी

पुलियुरकुरुचि। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए अगले माह हो रहे चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर संशय बरकरार रखते हुए कहा है कि वह इस बारे में निर्णय ले चुके हैं और चुनाव के समय इसका जवाब दे देंगे।

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान शुक्रवार को यहां खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने सम्बन्धी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया लेकिन पहली बार इस बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी सोच स्पष्ट है और वह अपना निर्णय ले चुके हैं।

उन्होंने अध्यक्ष बनने को लेकर संशय बरकरार रखते हुए कहा कि मैं कांग्रेस अध्‍यक्ष बनूंगा या नहीं, पार्टी अध्यक्ष का जब चुनाव होगा तब यह स्‍पष्‍ट हो जाएगा। मैंने निर्णय ले लिया है। मैं बहुत स्पष्ट हूं और जब चुनाव होंगे तब जवाब दूंगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है और 17 अक्टूबर को जरूरत पड़ने पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। मतदान के दौरान पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में होगी इसलिए वहीं से मतदान करने वाले डेलीगेट के लिए मतदान की व्यवस्था की जा रही है।

सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्तरां को गिराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (गोवा) के फैसले को पलटते हुए शुक्रवार को गोवा के कर्लीज रेस्तरां पर बुलडोजर चलाए जाने पर रोक लगा दी। भारतीय जनता पार्टी नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट इस रेस्तरां में कथित रूप से मृत पाई गई थीं।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश के बाद रेस्तरां को गिराए जाने का काम चल रहा था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इसके गिराए जाने पर रोक लगाने का आदेश दे दिया। प्राधिकरण ने रेस्तरां के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इसको गिराए जाने का रास्ता साफ हो गया था।

मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई होने तक रेस्तरां के गिराए जाने पर रोक लगाने का आदेश पारित किया। सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त पर कर्लीज रेस्तरां को तोड़ने से रोका कि इसमें कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

रेस्तरां द्वारा कथित तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के उल्लंघन को लेकर गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इसे गिराया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कर्लीज के मालिकों की याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश पारित किया।

मालिक ने सीआरजेड उल्लंघन पर शुरू की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण को इस मामले में तस्वीरों और रिपोर्टों के साथ 14 सितंबर से पहले अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

यह रेस्तरां 14 साल पहले उस समय सुर्खियों में था जब एक ब्रिटिश किशोरी की मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट (42) 22 अगस्त की रात इस रेस्तरां में गई थीं। उन्हें 23 अगस्त की सुबह उनके होटल से उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था।

रोजगार गारंटी के उदघाटन में बताया सिरोही में होंगे ये काम

सिरोही में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के उदघाटन समारोह में मंचासीन अतिथि।

सिरोही। राज्य सरकार द्वारा मनरेगा की तर्ज पर इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजधानी में किया गया। जिसके अन्तर्गत जरूरत मन्द बेरोजगार परिवार को वर्ष में 100 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसे राजस्थान राज्य के 2.25 लाख श्रमिकों ने लाइव देखा। सिरोही जिला मुख्यालय पर इस योजना का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने किया।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा के उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज बड़ा ही खुशी का दिन है, आप याद करो उस दिन को जब केन्द्र की यूपीए सरकार ने गांव के बेरोजगार, चाहे वो किसी भी उम्र का हो, महिला हो या पुरूष हो, सबकी बेरोजगारी को दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि सभी लोग मजबूरी वश पढ़ नहीं पाते, अच्छी शिक्षा के अभाव में रोजगार नहीं मिल पाता, मैं धन्यवाद देता हूं उस वक्त की यूपीए सरकार को जिसने गांव के गरीब बेरोजगार की भावना को समझते हुए मनरेगा योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि आज गांव का आदमी खुशहाल जीवन जी रहा है। गत दो वर्ष कोरोना जैसी महामारी इस धरती पर आई, कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ ही आमजन की आजीविका पर भी संकट आ गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रोजी रोटी पर संकट नहीं आया क्योंकि उनके लिए यूपीए सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना बहुत कारगर साबित हुई।

उन्होंने कहा कि योजना का फायदा लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाएं, जाॅब कार्ड बनवाए, शहर के बेरोजगारो को अब कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रभार के जिले में कई नवाचार के साथ सर्वागीण विकास हुआ है। उन्होंने सिरोही में मेडिकल काॅलेज, नर्सिग, विद्यालय क्रमोन्नत, लाईब्रेरी, अग्रेजी माध्यम स्कूल, इंदिरा रसोई, खेल मैदान इत्यादी के कार्यो की सराहना की। उन्होंने हाल में चल रहें राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलों का भी जिक्र किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सलाहकार एवं क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है, पूरे भारत वर्ष में पहली बार नगरीय क्षेत्र में शहर में रहने वाले लोगों को रोजगार का सरकार ने अधिकार दिया है। जब कोरोना आया था, काम बंद थे, लम्बे समय तक लाॅकडाउन था, हजारों की तादाद में प्रवासी जो बाहर रहते हैं, वे भी आए थे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बार-बार पत्र लिखा कि अमरीका में कोरोना से लोगों को यह सहायता मिली है, शहरी क्षेत्र में शिवगंज बहुत बडी मंडी है। कपडे की जो बडी दूकानें थी, जहां 15 व्यक्ति काम करते थे, उसे घटाकर 7 कर दिए। सैकडों लोग अपने रोजगार से वंचित हो गए। पत्र पर पत्र लिखे कि शहरी क्षेत्र में भी रोजगार गांरटी की तर्ज पर योजना शुरू की जाए।

विधायक संयम लोढा ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत अनुभव भी हुआ जब जावाल ग्राम पंचायत को नगरपालिका में बदला तब 1500 लोग मनरेगा में जाते थे, उनका रोजगार नगर पालिका होने से बंद हो गया। तो मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया कि समाज के कमजोर तबके के लोगों की स्थितियां गडबडाई है, चाहे वो नोटबंदी के कारण हो, चाहे कोरोना के कारण हो, उसमें शासन का साथ खडे रहना जरूरी है और आज प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी भावनाओं को समझा।

कार्यक्रम में अनिल झिंगोनिया ने इस योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी द्वारा दीपू कंवर, कमला देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, वीणा देवी को जाॅब कार्ड वितरित योजना की औपचारिक रूप से योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत सिरोही में स्वीकृत साइबर पुलिस थाने एवं सदर पुलिस थाने के लिए जिला परिषद सिरोही की ओर से जारी भूमि आवंटन पत्रों को अतिथियों के हाथों पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को प्रदान किए गए।

नगर परिषद सिरोही के सभापति महेन्द्र मेवाडा ने अपने स्वागत उदबोधन ने इस योजना की जानकारी दी एवं इस योजना से लाभांवित होने का आव्हान किया। विधायक संयम लोढा एवं मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के उद्बोधन के बाद नगर परिषद आयुक्त अनिल झिंगोनिया ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ भंवरलाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला, उपखण्ड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेडिया, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी रवि प्रकाश, आयुक्त नगर परिषद अनिल झिंगौनिया मौजूद थे।

उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार, पार्षद पिंकी रावल, सुन्दर माली, सीतादेवी, मणिदेवी, ज्योति तौलानी, धनराज माली, कान्तिलाल, ईश्वरसिंह डाबी, अखिलेश मोदी, मनोज पुरोहित सहित अन्य पार्षद, जितेन्द्र ऐरन, राजेन्द्र सांखला सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी, सिरोही विधायक संयम लोढा, कलेक्टर डाॅ भंवरलाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिंघी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्धारा जयपुर से उदघाटन समारोह के सीधे प्रसारण को वीसी के माध्यम से सिरोही जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी हाॅल से लाइव देखा।

इन कामों के टेंडर हुए या स्वीकृति मिली

संयम लोढ़ा ने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं है। अनादरा चौराहे से विजयपताका और भटकडा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट तक सडक का चौड़ीकरण होगा। टाउनहाॅल, गोईली चौराहे पर श्रम विभाग का भवन, डाकबंगले के बाहर शहीद स्मारक, 330 करोड का मेडिकल काॅलेज, नर्सिग काॅलेज, सरकारी स्कूलों व पुलिस थानो में बढोतरी, पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जिले में साईबर थाने खोले, धांता से सिद्धेश्वर जी, सांरणेश्वर से आम्बेश्वर जी सडकों की मंजूरी हुई।

उन्होंने कहा कि सिरोही के लिए बत्तीसा नाला का पानी भी लाया जा रहा है, इसके लिए 160 करोड रूपए मंजूर किए है और दिपावली के आसपास कार्य भी शुरू हो जाएगा। शिवगंज तहसील के 71 गांव में जवाई बांध का पानी लाया जा रहा है। मांडवा के पास 50 बीघा भूमि आवंटन की है, जिसमें 10 करोड रूपए की लागत से खेल स्टेडियम बनेगा। शिवगंज की तर्ज पर बच्चों के मंनोरजन के लिए सिरोही के कालका जी के पास पर्यटक स्थल भी विकासित किया जाएगा।

 

विधायक संयम लोढ़ा के लिये दुर्भाग्य बन गए हैं सिरोही सभापति!

सिरोही में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना का उद्घाटन के दौरान बोलते सिरोही विधायक संयम लोढ़ा

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही नगर परिषद के सभापति महेंद्र मेवाड़ा क्या अब सिरोही विधायक का दुर्भाग्य बन गए हैं? क्या उन्हें अब महसूस होने लगा है कि उनके द्वारा सिरोही के लोगों से नगर परिषद स्तर पर विकास और सुधार के किये गए वायदों को लागू नहीं कर पाने में सिरोही सभापति की लापरवाह कार्यप्रणाली दोषी हैं?

द गुड वाइफ में वकील का किरदार निभाएगी काजोल

0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली वेबसीरीज द गुड वाइफ में वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी।

काजोल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज द गुड वाइफ में एक वकील के रोल में दिखाई देंगी। इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया। टीजर में काजोल के किरदार को इंट्रोड्यूस करवाया गया है।

टीजर में दिखाया गया है कि काजोल वकील की ड्रेस पहन रही हैं। बो लगाती हैं। काला कोट पहनती हैं। कैमरा उनकी आंखों पर फोकस होता है और अंत में कहती हैं, शुरू करें। इस टीजर के साथ लिखा गया है- प्यार, कानून और धोखा- गुड वाइफ की फाइट।

गोवा : सोनाली फोगट की मौत से जुड़े रेस्टोरेंट को गिराने का काम शुरू

0

पणजी। गोवा सरकार ने भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट की मौत से कथितरुप से जुड़े उत्तरी गोवा में कर्लीज रेस्तरां को शुक्रवार को गिराना शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंडों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण के झोंपड़ीनुमा रेस्तरां को गिराने के पुराने आदेश को बरकरार रखा था। हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली सोनाली को 23 अगस्त को अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था।

हालांकि शुरू में यह बताया गया था कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन बाद में किए गए पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसके शरीर पर कई अन्दुरुनी चोटें थीं। पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।