Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 611 -
होम ब्लॉग पेज 611

अजमेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज 45वां जन्मदिन अजमेर में पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया।

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के बाबू मोहल्ला कार्यालय पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में उनके जन्मदिन का केक काटा गया और उनके सफल राजनीतिक जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर जैन ने कहा कि पायलट ने अजमेर से सांसद रहते एवं केंद्रीय मंत्री रहते यहां के जितने विकास कार्य कराए उतने आज तक कोई अन्य कद्दावर नेता भी नहीं करा सका। पायलट का अजमेर से आज भी लगाव है।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता ने भी पायलट के जन्मदिन पर खुशी जाहिर करते हुए कामना की कि उनके नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छुए ऐसी कामना है। इस मौके पर अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अजमेर के सेशन कोर्ट मे भी कांग्रेस विधि विभाग की ओर से प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष वैभव जैन की अगुवाई में केक काटकर खुशियां बांटी गई। अजमेर जिले के गुर्जर बहुल भिनाय व मसूदा में भी समर्थकों ने सेवा कार्यों के साथ जबरदस्त उत्साह के बीच पायलट का जन्मदिन मनाया।

22 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी जूही चावला की हश हश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की वेबसीरीज हश हश ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर 22 सितंबर को रिलीज होगी।

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज हश हश से जूही चावला ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। यह वेब सीरीज 22 सितम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। हश हश का निर्माण अबुन्दंतिया एंटरटेनमेंट ने किया है।

हश हश की कहानी उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुकम्मल दिखने वाली जिंदगी उस वक्त एक्सपोज हो जाती है, जब एक अप्रत्याशित घटना उनके अतीत की परतों को उधेड़ देती है। इनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। इस क्रम में कहानी पितृसत्ता के खिलाफ बगावत की ओर बढ़ती है।

हश हश में जूही चावला के अलावा आयशा जुल्का, सोहा अली खान, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। जूही चतुर्वेदी ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं। वहीं, कोपल नैथानी ने इस सीजन में दो एपिसोड्स का निर्देशन किया है। तनुजा चंद्रा शो की निर्देशक और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

आयकर विभाग ने गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव के परिवार के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे

जयपुर। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव के परिवार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने आज सुबह छापे की कार्यवाही शुरू की हैं।

आयकर विभाग ने सुबह राजस्थान, उत्तराखंड एवं गुड़गांव में यादव के परिवार के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई गई। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील की आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की गई। जांच जारी है और जांच के बाद और जानकारी मिल पाएगी। यादव के रिश्तेदारों की कोटपूतली स्थित राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकिंग फैक्ट्री पर यह कार्रवाई चल रही है।

इस कार्रवाई के बाद यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे तीन ठिकानों पर बच्चों एवं परिवार का बिजनस हैं और वहां पर आयकर विभाग की सर्च चल रही है। यह सर्च राजस्थान, उत्तराखंड़ एवं गुड़गांव स्थित ठिकानों पर की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबके सामने हैं कि जिस तरह संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जो कोई चीज गलत हैं तो हम तैयार है लड़ाई लड़ने के लिए।

उन्होंने कहा कि सच्चाई छिपती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में हिम्मत होनी चाहिए कि सच्चाई जनता के सामने रखे लेकिन वह दिशा से भटकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अवैध रूप से काम करता है तो उसे पकड़ना चाहिए है, हम भी यही कह रहे, इसमें क्या दो राय है।

किशनगढ़ में डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के किशनगढ़ में डंपर की चपेट में आने से आज एक युवक की मौत हो गई।

किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित मार्बल औद्योगिक एरिए के मकराना चौराहे पर गठित इस घटना में डंपर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सरदार सिंह की ढाणी रोड निवासी राहुल मालाकार (26) के रूप में की गई। इसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांधीनगर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एफबीआई को ट्रंप के घर से विदेशी परमाणु सुरक्षा के दस्तावेज मिले: रिपोर्ट

0

वाशिंगटन। अमरीका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास की तलाशी के दौरान एक विदेशी सरकार की परमाणु क्षमताओं की जानकारी देने वाला दस्तावेज बरामद हुआ है।

वाशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को अज्ञात स्रोतों का हवाले से यह रिपोर्ट दी है कि एफबीआई को विदेशी सरकार की सैन्य सुरक्षा की जानकरी देने वाला दस्तावेज़ मिला है, नामित विदेशी सरकार की पहचान नहीं बताई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने डोनाल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा आवास से बरामद 11,000 से अधिक सरकारी दस्तावेजों और तस्वीरों की सामग्री का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह संकेत दिया कि संघीय अधिकारी परमाणु हथियारों के बारे में वर्गीकृत दस्तावेज तलाश में थे।

अखबार ने बताया कि ट्रम्प की फ्लोरिडा आवास से जब्त किए गए कुछ रिकॉर्ड आमतौर पर बारीकी से संरक्षित हैं, और दस्तावेजों के स्थान की निगरानी के लिए ‘एक नामित नियंत्रण अधिकारी’ है। उन्होंने कहा कि एफबीआई द्वारा बरामद किए गए रिकॉर्ड में शीर्ष-गुप्त अमरीकी संचालन का विवरण देने वाले दस्तावेज हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस से अत्यधिक संवेदनशील सरकारी रिकॉर्ड को अनधिकृत रूप से हटाने और उन्हें मार-ए-लागो में कथित रूप से अनुचित तरीके से संग्रहीत करने के लिए ट्रम्प की न्याय विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

भीलवाडा में झलझूलनी पर पानी में डूबने से चार युवकों की मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में झलझूलनी एकादशी पर भगवान चारभुजा नाथ को जल विहार कराने की दो अलग अलग घटना में पानी मे डूबने से आज चार युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मांडल थाना क्षेत्र में भगवान चारभुजा को जल विहार कराने के बाद एनिकट में डूबे बालक को बचाने के लिए दो सगे भाइयों ने छलांग लगा दी जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई जबकि बालक को बचा लिया गया।

एएसआई हरदेव लाल ने बताया कि छाजवों का खेड़ा में ग्रामीण भगवान चारभुजानाथ को जल विहार कराने एनिकट पर ले गए। जहां जल विहार के बाद ग्रामीण एनिकट से रवाना हो गये। इसके बाद गांव का ही राहुल कुमावत 14 एनिकट में डूब गया। इसकी भनक लगते ही वहां मौजूद दो सगे भाई गोपाल 16 एवं बबलु 18 ने एनिकट में छलांग लगा दी।

इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने डूबते बालक राहुल को बचा लिया, जबकि गोपाल एवं उसके भाई बबलु को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राहुल को उपचार के लिए आसींद अस्पताल ले जाया गया है। उधर, दो सगे भाइयों की मौत की खबर से छाजवों का खेड़ा में शोक छा गया है।

इसी प्रकार मेफलियास का खेड़ा में भी जलजुलनी एकादशी पर ग्रामीण भगवान चारभुजानाथ को जल विहार कराने गए थे। जल विहार के बाद ग्रामीण तालाब से रवाना हो गए। पीछे गांव के ही दो बालक मुकेश तेली 15 एवं प्रवीण सुथार 10 डूब गए। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर करेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बालकों के शवों को बाहर निकाला, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

राजस्थान में ग्यारह हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटर

0

जयपुर। राजस्थान में ग्यारह हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटर है, इनमें अभी लगभग एक हजार न्यायिक हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही हैं। अभी राज्य में कुल 11 हजार नौ हिस्ट्रीशीटर है, इस वर्ष 296 नवीन हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

इनमें अभी 914 न्यायिक हिरासत में है। साथ ही राज्य में कुल 712 हार्डकोर चिह्नित अपराधी है, जिनमें से 241 न्यायिक हिरासत में है। 296 को पाबंद किया गया है और 248 पर पुलिस की सख्ती निगरानी है। विशेष अभियान चलाकर फरार 48 अपराधियों को शीघ्र पकड़कर न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा।

प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने वाले 4500 तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई हुई हैं। इनमें 90 की गिरफ्तारी की गई है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 20 मई से 20 जून तक विशेष अभियान चलाकर 16,554 वांछित गिरफ्तारी की गई और 13,160 तत्वों को पाबंद किया गया। मादक पदार्थ की गतिविधियों की रोकथाम के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 949 एफआईआर हुई है।

पुलिस ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इसमें क्राइम से जुड़े 23 हजार 492 मोबाइल फोन और 23 हजार 270 सिम ब्लॉक की गई। प्रदेश में 22 हजार 500 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक राजस्थान पुलिस ट्विटर पर 23 हजार 83 शिकायतों का समाधान किया गया है। अभय कमांड सेंटर पर 6373 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही हैंं।

मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम को रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश के 32 पुलिस राजस्व जिलों में साइबर थानों का शीघ्र संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की गाढी कमाई को लूटने वालों पर सख्त सजा मिलनी चाहिए।

समीक्षा बैठक में नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के पंजीकृत आपराधों में राजस्थान 12वें नंबर पर है। अधिकारियों ने बताया कि बालिग व महिलाओं के विरूद्ध दुष्कर्म के प्रकरणों में सख्त कानून के बाद भी देश में प्रकरण बढ़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा प्रकरण पड़ौसी राज्य मध्यप्रदेश में दर्ज हुए हैं। इसके पश्चात राजस्थान में सर्वाधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं। यद्यपि राज्य में आधे से ज्यादा प्रकरण अनुसंधान में झूठे पाए गए हैं। बलात्कार के प्रकरणों में राजस्थान में सजा का प्रतिशत 47.9 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह मात्र 28.6 प्रतिशत है। कुल महिला अत्याचार के प्रकरणों में राजस्थान में सजा का प्रतिशत 45.2 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 26.5 प्रतिशत है।

इन्हीं प्रकरणों में राजस्थान में अनुसंधान हेतु पेंडिंग प्रकरणों का प्रतिशत 9.6 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 31.7 प्रतिशत है। आईपीसी के प्रकरणों में राजस्थान में अनुसंधान हेतु प्रकरणों का पेंडिंग प्रतिशत 10.1 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 35.1 प्रतिशत है।

राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति को राहत प्रदान करने की दिशा में त्वरित कार्यवाही कर रही है। महिला अत्याचार मामलों के अनुसंधान में भी कमी आई है। वर्ष 2022 में ऐसे प्रकरणों में औसतन 65 दिनों में अनुसंधान पूरे किए गए, जबकि वर्ष 2021 में यह समय 110 दिन, वर्ष 2019 में 135 दिन और 2018 में 169 दिन था।

वहीं, एससी-एसटी प्रकरणों में वर्ष 2018 में 231 दिन, वर्ष 2019 में 163 दिन, वर्ष 2021 में 121 दिन और वर्ष 2022 में जुलाई तक के प्रकरणों में सिर्फ 75 दिनों में ही अनुसंधान पूरा कर लिया जाकर राहत प्रदान की गई।

प्रदेश में निर्बाध पंजीकरण की नीति के साथ ही झूठे मामले अधिक सामने आ रहे हैं। आईपीसी के अपराधों में वर्ष 2020 में 30 प्रतिशत और वर्ष 2021 में 28 प्रतिशत झूठे मामले दर्ज हुए। प्रदेश में महिला अपराध के मामलों में वर्ष 2020 में 45.28 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 45.26 प्रतिशत, वर्ष 2022 में 48 प्रतिशत, एससी-एसटी मामलों में वर्ष 2021 में 51 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 53 प्रतिशत झूठे मामलों में एफआर लगाई गई है।

समीक्षा बैठक में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर, अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

जालोर : प्रधानाध्यापिका 3 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

जालोर। राजस्थान के जालोर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को जालोर के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक चन्द्रकांत रामावत एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय , उम्मेदाबाद की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका खुशबू गहलोत को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत में बताया कि उसके विरुद्व लंबित शिकायत को बंद करने की एवज में चन्द्रकांत रामावत एवं खुशबू गहलोत तीन हजार रुपए की रिश्वत मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं।

ब्यूरो ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रेप कार्रवाई करते हुए दोनों को परिवादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ और उनके आवास तथा अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

कानपुर आईआईटी के छात्र प्रशांत सिंह ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पीएचडी छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात हॉल नम्बर आठ के एक छात्र ने संस्थान के सुरक्षा अनुभाग को फोन करके बताया कि पीएचडी छात्र प्रशांत सिंह का कमरा अंदर से बंद है और कई बार दस्तक देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संस्थान के प्रशासकों ने जबरन दरवाजा खोला तो प्रशांत को बेडशीट के सहारे छत से लटका पाया। छात्र को तुरंत संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ऑन कॉल चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस फोरेंसिक टीम संस्थान पहुंची और जांच शुरू की। आत्महत्या के पीछे संभावित कारण का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक छात्र ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लेने के निर्णय से पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए 2019 में आईआईटी कानपुर में दाखिला लिया था।

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने किया मंत्रिमंडल में फेरबदल

लंदन। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पदभार ग्रहण के साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए अपने प्रमुख सहयोगियों को शीर्ष पद से नवाजा है। ऋषि सनक का समर्थन करने वालों में से कोई भी उनके मंत्रिमंडल में नहीं होगा।

ट्रस ने क्वासी क्वार्टेंग को चांसलर, जेम्स क्लीवरली को विदेश मंत्री और सुएला ब्रेवरमैन को प्रीति पटेल की जगह गृहमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अपने सबसे करीबी मित्रों में से एक थेरेसी कॉफ़ी को स्वास्थ्य मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

नया मंत्रिमंडल बुधवार को बाद में प्रधानमंत्री के पहली बैठक करेगा। ट्रस के प्रेस सचिव ने कहा कि यह परिवर्तन टोरी पार्टी को एकजुट करेगा और उन्होंने पांच प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण भूमिकाएं दिए जाने का इशारा किया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ फोन पर बात की। उसके बाद उन्होंने अमरीका के प्रधानमंत्री जो बाइडेन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बाल्मोरल में आयोजित एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ट्रस को ब्रिटेन का 56वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया।