Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 619 -
होम ब्लॉग पेज 619

कोटा : पार्वती नदी में मगरमच्छ के हमले में एक ग्रामीण की मौत

0

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के खातोली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में पार्वती नदी पर नहाते समय मगरमच्छ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल केवट इसी गांव का निवासी था। बाबूलाल कल अपने बेटे के साथ पार्वती नदी पर नहाने गया था। उसने अपने बेटे को नहला कर नदी के किनारे बाहर बैठा दिया और जब वह खुद नहा रहा था, इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे मगरमच्छ अपने जबड़े में जकड़ कर नदी में खींच कर ले गया।

इसी बीच शोर सुनकर वहां पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया गया और गोताखोर की कश्ती के माध्यम से उसे नदी से निकाल कर बाहर लाए लेकिन तब तक बाबू लाल केवट दम तोड़ चुका था। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

जटवाड़ा गांव नदी किनारे बसा हुआ हैं लेकिन अन्य साधन नहीं होने के कारण यहां के लोगों को नहाने और पीने के पानी के लिए नदी पर ही निर्भर रहना पड़ता है जिसके कारण यहां नदी पर नहाने आने वाले लोगों पर मगरमच्छों के हमलों की आशंका हमेशा बनी रहती है।

जौनपुर में जुड़वां बच्चों की हत्या कर मां ने लगाई फांसी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या ली।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपती के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था‌। दोनों की‌ उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया।

शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े थे।

सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्‍चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एनसीबी अधिकारियों ने मुझे बलि का बकरा बनाया : अनुज केशवानी

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग मामले के आरोपी अनुज केशवानी ने विशेष अदालत में दावा किया है कि उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने बलि का बकरा बनाया है।

अनुज ने दावा किया है कि एनसीबी अधिकारी रसूकदार लोगों और बॉ़लीवुड अभिनेताओं को पकड़ना चाहते हैं। पिछले दो साल से न्यायिक हिरासत में बंद अनुज ने अपनी जमानत अर्जी में आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारियों ने उनके घर में ड्रग्स रखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

अनुज ने याचिका में कहा है कि एनसीबी अधिकारियों का उदेश्य सभी सह-आरोपियों और मेरे के बीच एक कड़ी स्थापित करना था, क्योंकि उन्होंने उनसे कथित तौर पर बड़ी मात्रा मादक पदार्थ की बरामदगी की थी, ताकि गंभीर आरोप लगाए जा सकें।

अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि अनुज के घर की तलाशी लेने पर 585 ग्राम चरस, 270 ग्राम गांजा और 0.62 ग्राम एलएसडी बरामद हुआ था।

जोधपुर जिले में पटवारी पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

जोधपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर जिले में एक पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की जोधपुर विशेष शाखा को शिकायत दर्ज कराई कि जिले की बाप तहसील में पटवार मण्डल नूर की भूर्ज अतिरिक्त चार्ज देदासरी के पटवारी मोहन लाल पालीवाल खसरा की तरमीम सही करने की एवज में बीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

सोनी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं उनकी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी ने परिवादी से पहले ही रिश्वत के रुप में 14 हजार रुपए ले लिए थे। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

एनआईए का असम में प्रतिबंधित संगठन उल्फा के ठिकानों पर छापा

गुवाहाटी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के कई ठिकानों पर छापा मारा है।

एनआईए के अधिकारी की गतिविधियों, जिसमें युवाओं को प्रतिबंधित संगठन में भर्ती करना शामिल है को लेकर राज्य के सात जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

एनआईए ने बताया कि कि कार्रवाई म्यांमार में प्रशिक्षण शिविरों के लिए पैसे की जबरन वसूली और युवाओं को कट्टर बनाने के आरोपों के बाद भी की गई।

तलाशी में कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और सिबासागर में गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज और साहित्य जब्त किया गया।

मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, पूर्व मेयर समेत 4 की मौत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मध्य प्रांत मोरेलोस में एक फुटबॉल मैच में सशस्त्र संदिग्धों ने गोलीबारी की, जिसमें एक पूर्व मेयर सहित कम से कम चार लोग मारे गए हैं।

यह जानकारी स्थानीय अभियोजक का कार्यालय ने दी। कार्यालय के मुताबिक गोलीबारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार (अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक शुक्रवार को तड़के 2.15 बजे) पर येकापिक्सटला शहर में हुई। कार्यालय के अनुसार सशस्त्र संदिग्ध आए और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस घटना में येकापिक्सटला के पूर्व मेयर रिफ्यूजियो अमारो लूना सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार मोरेलोस में हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। यह प्रांत अपहरण की घटनाओं के मामले में देश में पहले स्थान पर है।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

0

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार देर रात यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हाथरस में किया जाएगा।

सूबे की मायावती सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय का इलाज रेनबो हॉस्पिटल में चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अस्वस्थता के चलते काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। उसके बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। उस समय भी अस्वस्थ होने के कारण वे भाजपा कार्यालय नहीं जा सके थे। इसलिए भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके आवास पर पहुंच पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उन्हें लोगों के अभिवादन के लिए व्हील चेयर पर बैठ कर आना पड़ा था।

बसपा में रामवीर उपाध्याय के पास अहम जिम्मेदारियां रहीं। वर्ष 1996 में पहली बार हाथरस सदर से विधायक बनने के बाद वर्ष 1997 में हाथरस को अलग जिले का दर्जा दिलाने में रामवीर उपाध्याय की अहम भूमिका रही। वे परिवहन और चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने कई वर्ष ऊर्जा मंत्रालय भी संभाला। वर्ष 2002 और 2007 में हाथरस सदर, 2012 में सिकंदराराऊ और 2017 से वह सादाबाद से विधायक बने। बसपा ने उन्हें लोक लेखा समिति का सभापति भी बनाया। विधानमंडल दल में मुख्य सचेतक भी रहे।

इस दौरान रामवीर का पूरा परिवार राजनीति में आ गया। पत्नी सीमा उपाध्याय लगातार दो बार वर्ष 2002 और 2007 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2009 में वह फतेहपुर सीकरी से सांसद का चुनी गईं। उन्होंने सिने स्टार राज बब्बर को हराया था। वर्तमान में सीमा भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई विनोद उपाध्याय वर्ष 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने। दूसरे भाई मुकुल उपाध्याय वर्ष 2005 में इगलास के उपचुनाव में बसपा से विधायक बने। इसके अलावा अलीगढ़ मंडल से एमएलसी और राज्य सेतु निगम के निदेशक भी रहे। वे वर्तमान में भाजपा में हैं। सबसे छोटे भाई रामेश्वर वर्तमान में मुरसान के ब्लाक प्रमुख हैं।

बाराबंकी में ट्रक-डबल डेकर बस भिडंत में 4 की मौत, 20 घायल

0

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के ट्रक की टक्कर से डबल डेकर बस में सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस रामनगर क्षेत्र में बस पंक्चर हो गई। ड्राइवर टायर बदलने लगा और कुछ यात्री बस से नीचे उतर कर टहलने लगे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत अति गंभीर होने पर उन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

उन्होने बताया कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले बताए जाते हैं जो गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे। सुरक्षित और मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नेपाल वापस भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

स्वच्छता सप्ताह : लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज ने निकाली रैली

0

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर आमजन को स्वच्छता का सन्देश दिया।

लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल के बच्चों, स्काउट, एनसीसी के छात्र छात्राओं द्वारा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक मे स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन आभा गांधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल, प्राचार्य आर के मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कालू की ढाणी एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्र नारे लगाते हुए हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। छात्र छात्राओं को विद्यालय परिसर व अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए समझाया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन गजेंद्र पंचोली, क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा, लायन राजेन्द्र गांधी, लायन सीमा पाठक, लायन संतोष पंचोली सहित शाला स्टाफ उपस्थित थे। अंत में शाला प्राध्यानाध्यपक त्रिलोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सबगुरु राशिफल : 3 सितम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 12.28 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।