Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 622 -
होम ब्लॉग पेज 622

गर्भवती भारतीय पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

लिस्बन। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने एक गर्भवती भारतीय पर्यटक की प्रसूति वार्ड से निकाले जाने के बाद मौत की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लिस्बन के अस्पतालों के बीच स्थानांतरित होने के दौरान 34 वर्षीय भारतीय महिला को कथित तौर पर हृदय घात हुआ। वहीं स्थानीय मीडिया ने अपनी बताया कि लिस्बन के सबसे बड़े सांता मारिया अस्पताल से ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक आपातकालीन सीजेरियन सेक्शन के बाद उसके बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य में पहुंचाया गया। महिला की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुर्तगाल के अस्पतालों के प्रसव इकाइयों में कर्मचारियों की कमी के कारण यह त्रासदी हुई।

उधर, पुर्तगाल की सरकार ने एक बयान में कहा कि मार्ता टेमिडो 2018 से स्वास्थ्य मंत्री थीं और उन्हें कोविड काल में पुर्तगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने का श्रेय है। उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के अनुसार पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत की वजह से टेमिडो ने इस्तीफा दिया है। हाल के महीनों में पुर्तगाल में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो शिशुओं की मौतें शामिल हैं, जिनकी माताओं को स्पष्ट रूप से अस्पतालों के बीच स्थानांतरित किया गया था और काफी देर से उन्हें उपचार की सुविधा प्राप्त हुई थी।

जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी गणेश पूजा के लिए पहुंचे पीयूष गोयल के घर

0

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेश चतुर्थी पर बुधवार को पूजा अर्चना के लिए राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचे।

धनखड़ देर शाम नई दिल्ली स्थित गोयल के घर अपनी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे और श्री गणेश की पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री भी गोयल के घर पहुंचे और उन्होंने गणेश वंदन किया। ‌

गोयल मुंबई के रहने वाले हैं और गणेश की पूजा विशेष रुप से करते हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर गणेश मंडप स्थापित किया है। इससे पहले धनखड़ सपत्नीक सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित के आवास पर पहुंचे और वहां गणेश पूजा अर्चना में भाग लिया।

विराट कोहली बने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी

0

दुबई। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुधवार को अर्द्धशतक जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा पचासे बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

विराट ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 44 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में विराट का 31वां अर्द्धशतक था, जबकि रोहित इस प्रारूप में 27 अर्द्धशतक और चार शतक जमा चुके हैं।

रोहित और कोहली के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 30 बार पचास रन के आंकड़े को नहीं छुआ है। दूसरी ओर, 15 बार से ज्यादा बार 50 रन बना चुके खिलाड़ियों ने कम से कम एक शतक जड़ा है, जबकि कोहली को अब भी अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार है।

दुमका : अंकिता हत्या मामले में शाहरुख और नईम पुलिस रिमांड पर

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव की अंकिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहरुख हुसैन और मो. नईम उर्फ छोटू को पुलिस ने आज 72 घंटे के रिमांड पर लिया।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बुधवार को यहां बताया कि अंकिता हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी शाहरुख हुसैन और मो. नईम उर्फ छोटू को पुलिस ने आज 72 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जाएगी।

इस चर्चित हत्याकांड मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा की देखरेख में मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इसी क्रम में मीणा सोमवार और मंगलवार को अंकिता के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ घटना स्थल का फारेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया।

इसके साथ ही संथालपरगना के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम में दो पुलिस उपाधीक्षक, दो थानाध्यक्ष समेत बाढ़ पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

विवादों में घिरे बिहार के गन्ना मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा

पटना। बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने आज विभाग बदले जाने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंत्री कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री के पद से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

सबगुरु राशिफल : 1 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 02.49 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

SSC Scam : पार्थ चटर्जी व अर्पिता मुखर्जी की रिमांड अवधि 14 दिन और बढ़ी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विशेष अदालत ने बुधवार को सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका खारिज करते हुए तथा उनकी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन और बढ़ा दी है।

अदालत की रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। पार्थ की ओर से पेश अधिवक्ता ने जमानत के लिए कई तर्क अदालत के समक्ष रखे। प्रवर्तन निदेशालय के वकीलों ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार मंत्री घोटाले का मास्टरमाइंड है और जेल में भी उसका बहुत प्रभाव है तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज तक उसकी पहुंच है। इसलिए ईडी हिरासत अवधि में सुनवाई चाहती है।

अदालत के सूत्रों ने बताया कि अर्पिता की ओर से जमानत की याचिका नहीं दायर की गई। न्यायाधीश जीबोन कुमार साधु ने ईडी के अनुरोध पर पूर्व मंत्री की जमानत याचिका को खारिज करते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व शिक्षा और वाणिज्य मंत्री की कथित धनशोधन और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की अनियमित नियुक्तियों के मामले उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें 23 जुलाई को महासचिव पद से हटा दिया गया था। ईडी को तलाशी के दौरान मुखर्जी के आवासों से करीब 50 करोड़ रुपए नकद और 4.5 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण बरामद हुए थे।

लंदन में पहला हिन्दू शव दाह संस्कार गृह

0

नई दिल्ली/लंदन। पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पहले अत्याधुनिक हिन्दू शव दाह संस्कार गृह ‘ओम’ की आधारशिला रखी।

लगभग 12 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस हिन्दू शव दाह संस्कार गृह का निर्माण ब्रिटेन में स्वामीनारायण आंदोलन का अनुपम मिशन करा रहा है। इससे ब्रिटेन के हिन्दू, जैन और सिख समुदाय के लोगों को लाभ होगा। करोड़ों पाउंड की लागत से बनने वाला यह शव दाह संस्कार गृह ब्रिटेन में अपनी तरह का पहला हाेगा।

इस अवसर पर नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति का आदर्श मानवता है और भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंम्बकम में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के हिन्दू, जैन और सिख समुदाय ने समाज के व्यापक हित में काम किया है जिसकी सराहना की जानी चाहिए। यह भारतीय संस्कृति के अनुरुप भी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के लंबे इतिहास में भारत ने कभी किसी दूसरे देश में आक्रमण नहीं किया है और यह मानवता पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के व्यक्तियों को, जिस देश में वे रह रहे हैं, वहां अच्छी चीजें लेनी चाहिए और उस देश के कानूनों, रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीयों को स्वदेश लौटने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय समुदाय के व्यक्तियों के अलावा ब्रिटेन के आवास मंत्री पॉल सकली, अनुपम मिशन के साहेबजी महाराज और स्वामीनारायण आंदोलन के सदगुरु शांति दादा, कई सांसद, हिन्दुजा उद्योग समूह के सह अध्यक्ष गोपीचंद हिन्दुजा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे एलजी सक्सेना

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कथित रूप से मानहानिकारक तथा झूठे आरोप लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। उपराज्यपाल के कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आप नेताओं में सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि सक्सेना 2016 में विमुद्रीकरण के दौरान एक घोटाले में शामिल थे और उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की।

गौरतलब है कि सीबीआई पहले ही केवीआईसी की तरफ से इस मामले की जांच कर चुकी है और आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के बयानों के आधार पर एलजी के खिलाफ ये आरोप लगाए जा रहे हैं, वे प्रथम दृष्टया सीबीआई द्वारा विमुद्रीकरण के बाद केवीआईसी में भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे। आप इन लोगों का इस्तेमाल शिक्षा, शराब और पीडब्ल्यूडी में कथित भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए कर रही है।

एलजी सक्सेना ने इन आप नेताओं द्वारा लगाए गए इन खुले तौर पर झूठे, मानहानिकारक और स्पष्ट रूप से विचलित करने वाले आरोपों पर गंभीरता से विचार किया तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीवीओ की सलाह के अनुसार इन चारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया।

सीबीआई ने गहन जांच के बाद विमुद्रीकृत नोटों को जमा करने में केवल दो व्यक्तियों की संलिप्तता पाई और उनके खिलाफ 10 जुलाई 2017 को प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई पहले ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और मामला राउज एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में लंबित है।

उदयपुर में बरगद की जड़ से प्रकट हुए भगवान गजानन

0

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले की बडगांव तहसील के कुण्डा गांव स्थित कुण्डेश्वर महादेव में बरगद के पेड की जड़ से भगवान गजानन का स्वरूप प्रकट हुआ है।

भगवान गजानन के स्वरूप को उदयपुर शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर पिण्डवाड़ा हाइवे पर कुण्डा गांव स्थित कुण्डेश्वर महादेव में दिखाई देता है। मंदिर के पुजारी उंकारपुरी बताते हैं कि शिवालय करीब दो हजार वर्ष पुराना है और परिसर में ही साढ़े तीन बीघा में एक विशाल बरगद का पेड़ फैला हुआ है।

मंदिर के पास इसी बरगद की जड़ से भगवान गणेश की एक प्राकृतिक संरचना प्रकट हुई है। श्रद्धालुओं ने बरगद की जड़ से प्रकट हुए गजानन की पूजा अर्चना के निमित्त एक मंदिर भी बनाया है। श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु इस प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।