Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 625 -
होम ब्लॉग पेज 625

ज्ञानवापी मामले में एएसआई के सर्वे पर 30 सितंबर तक के लिए रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को आगामी 30 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी है।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने अपने आदेश में कहा कि वाद के पक्षकारों में शामिल एएसआई की ओर से अदालत में कोई प्रतिनिधि हाजिर नहीं हुआ।

न्यायमूर्ति पाडिया ने कहा कि एएसआई की ओर से अदालत के समक्ष एक संक्षिप्त पूरक हलफनामा पेश किया गया गया। महज ढाई पेज के इस हलफनामे को अदालत ने पूरी तरह से अस्पष्ट करार देते हुए एएसआई के महानिदेशक को इस मामले में 10 दिन की अवधि में निजी तौर पर एक हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने अंतरिम आदेश के तहत एएसआई को 30 सितंबर तक परिसर का सर्वे करने से रोकते हुए मामले की सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर मुकर्रर कर दी। गौरतलब है कि अदालत ने अपने पिछले अंतरिम आदेश में एएसआई को 30 सितंबर तक मस्जिद परिसर का सर्वे करने पर रोक लगा दी थी।

राजस्थान : दो अलग अलग स्थानों से रिश्वत के मामले में 3 अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाईमाधोपुर जिले में एक हैड कांस्टेबल एवं नागौर जिले में तहसील कार्यालय के सूचना सहायक सहित रिश्वत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो टीम ने सवाईमाधोपुर जिले के पिलौदा थाना के हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह एवं उसके दलाल राजू लाल शर्मा को एक मामले में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सोनी ने बताया कि ब्यूरो की सवाईमाधोपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह दलाल राजू लाल के माध्यम से बीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस पर शिकायत का सत्यापन के बाद ब्यूरो की सवाईमाधोपुर टीम ने हैडकांस्टेबल को दलाल के माध्यम से परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनी ने बताया कि इसी तरह एसीबी सीकर ने नागौर जिले के परबतसर में तहसीलदार कार्यालय सूचना सहायक देवेन्द्र सिंह को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।उन्होंने बताया कि सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके द्वारा क्रय की गई भूमि की रजिस्ट्री करने की एवज में सूचना सहायक आठ हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

सोनी ने बताया कि इस पर शिकायत का सत्यापन करने के बाद देवेन्द्र सिंह को परिवादी से आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के आवास एवं ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

कर्नाटक : मुरुघा मठ के पुजारी शिवमूर्ति शरणारू ने मांगी अग्रिम जमानत

चित्रदुर्ग। कर्नाटक के मुरुघा मठ के पुजारी डॉ. शिवमूर्ति शरणारू ने चित्रदुर्ग के अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत से अग्रिम जमानत देने की मांग की है क्योंकि मठ द्वारा संचालित छात्रावास में रहने वाली दो लड़कियों ने उनके खिलाफ यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करने और पुलिस द्वारा चार अन्य लोगों के साथ उनपर आरोप तय करने के बाद संत ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता का बयान दर्ज करने और चिकित्सा परीक्षण करने के बाद इस मामले को चित्रदुर्ग स्थानांतरित कर दिया गया। सोमवार को सुनवाई के दौरान, न्यायालय ने सरकारी वकील, शिकायतकर्ता और सभी पीड़ितों को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी।

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा संत का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संत से मिलने उनके मठ पर गए थे।

मुरुगा मठ पुजारी के खिलाफ पॉक्सो मामला एक साजिश

चित्रदुर्ग में बीस धार्मिक संतों के एक समूह ने मुरुगा मठ के पुजारी समर्थन में लामबंद होकर दावा किया कि उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप स्वार्थी लोगों की साजिश है। लिंगायत समुदाय के मदरा चनिय्या साधु ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि मठ के संतों ने समाज में जातियों की बेड़िया को तोड़कर क्रांति ला दी थी। स्वार्थी लोग उनकी प्रगति को सहन नहीं कर पा रहे हैं और उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि दो लड़कियों ने ओढानी सेवा समिति की मदद से संत पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मैसुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। श्री चनिय्या ने कहा कि अब मामले को चित्रदुर्ग स्थानातंरित कर दिया गया है और पीड़ितों को शहर में बाला मंदिरा ले जाया गया है। यह साजिश है और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

इस बीच राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि संत के खिलाफ जांच में देरी हुई। उन्होंने मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप से इनकार किया और कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक काम करेगी।

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 64 कांग्रेस नेताओं ने दिए इस्तीफे

जम्मू। कांग्रेस के करीब एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं के पार्टी से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद सहित 64 कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

तारा चंद और कांग्रेस नेताओं के करीबी वरिष्ठ नेता बलवान सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि परिस्थितियों और कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व संकट के कारण इन लोगों ने त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान के आसपास की एक मंडली के लोग पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं।

पूर्व विधायक ने जम्मू प्रांत के 64 नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त त्याग पत्र को पढ़ते हुए कहा कि हम सभी का दशकों से चली आ रही पार्टी के साथ बहुत लंबा जुड़ाव था और हमने अपनी सारी ऊर्जा और संसाधनों को जम्मू और कश्मीर में पार्टी के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया। लेकिन दुर्भाग्य से हमारे साथ जो व्यवहार किया गया वह अपमानजनक था।

पत्र में कहा गया है कि पाटी अध्यक्ष सोनिया गांधी को हमारे नेता और संरक्षक गुलाम नबी आजाद ने एक पत्र में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हमारा मानना ​​है कि हमें भी कांग्रेस से बाहर आकर सकारात्मक राजनीतिक समाज के निर्माण में कुछ सार्थक योगदान देना चाहिए जहां लोगों को सुना जाता है और जवाब दिया जाता है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पांच दशक से अधिक समय के बाद कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने दावा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी के 95 फीसदी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य और कांग्रेस के जिला विकास परिषद सदस्य उनके साथ आ गए हैं।

कोटा : खूनी संघर्ष में युवक की हत्या का आरोपी अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में तलवारों एवं सरियों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रघुवीर बारां के रायथल गांव का निवासी है और कोटा के कुन्हाडी इलाके में निवास करता है।

कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में दो दिन पहले दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दूसरे पक्ष से भी एक अन्य गंभीर घायल है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियां और सरियों से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि हमलावर पक्ष का भी एक युवक गंभीर घायल हुआ है जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले में पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि कुन्हाड़ी इलाके में दो दिन पहले रात में दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। कहासुनी एवं पुरानी रंजिश को लेकर शुरू थी, जिसके बाद देर शाम दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया जिस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया था।

वारदात में कुन्हाड़ी निवासी धनराज केवट की मौत हो गई, वहीं हमलावर पक्ष का भी एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या के इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने आरोपियों के छुपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

हैंडबाल खिलाड़ी ने आनंदेश्वर पांडेय पर लगाया यौन शोषण का आरोप

लखनऊ। हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा शर्मा ने भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसियेशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।

सीमा ने हरियाणा के भिवाड़ी जिले में 28 अगस्त को महिला थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया कि हैदराबाद में मार्च के अंत में खेली गई 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए वह विभाग की तरफ से ट्रायल देने 12 मार्च को केडी सिंह बाबू स्टेडियम गई थीं, जहां पांडेय ने टीम में चयन का प्रलोभन देते हुए अपने कक्ष में उनके साथ अश्लील हरकत की।

सीमा ने दावा किया कि पांडेय ने विरोध करने पर खिलाड़ी का करियर बर्बाद करने की धमकी दी। खिलाड़ी ने कहा कि लोकलाज के कारण वह चार महीने तक चुप रहीं और बाद में उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर की थी। एफआईआर में कहा गया कि पांडेय अपने पद का रुतबा दिखा कर पहले भी महिला खिलाडियों का शोषण कर चुके हैं।

आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि खिलाड़ी के आरोप को बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर खिलाड़ी उन पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। पांडे ने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी और जांच में सब साफ हो जाएगा मगर वह खिलाड़ी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

इटावा जेल में दुराचार के आरोपी कैदी ने जेल में ब्लेड से काटा गुप्तांग

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला कारागार में दुराचार के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने मंगलवार को ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। इस घटना से जेल मे हडकंप मच गया।

जिला जेल के अधीक्षक रामधनी सिंह ने बताया कि जालौन निवासी अनिल कुमार (30) को दुराचार के मामले मे 10 साल की सजा सुनाई गई है। वह 2017 मे इटावा जिला जेल आया था।

घायल कैदी को डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी अस्पताल भेज दिया गया है।

जेल के सूत्रों ने बताया कि निजी अंग को नुकसान पहुंचाने वाला कैदी मानसिक तौर पर भी विक्षिप्त नजर आता है और उसकी कई कैदियो से अनबन भी हो चुकी है। जेल परिसर में प्रतिबंधित उपकरण के पहुंचने से सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

राजस्थान अपराधों के मामले में नम्बर वन : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके शासन में आज राजस्थान अपराधों के मामले में नंबर वन है।

डा पूनियां आज फेसबुक एवं ट्वीटर पर प्रदेशवासियों के साथ किए संवाद के दौरान कहा कि जन सुरक्षा का भरोसा देने वाली अशोक गहलोत सरकार जन घोषणा पत्र में वादा किया था लेकिन इस सरकार के शासन के 1351 दिनों में सात लाख 97 हजार 643 मुकदमें यह अपने आप में इस बात की बानगी है। ये मुकदमे मुख्यमंत्री की नजर में 47 प्रतिशत फेक हैं, जो मुकदमें दर्ज होते हैं उनका लॉजिक दिया जाता है कि हमने एफआईआर फ्री कर दी है, आप जाइए एसपी के यहां रजिस्टर्ड कीजिए, वो एफआईआर के रूप में तब्दील हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रदेश की सरकार की उसके जो राज्य सूची के विषय हैं, उसमें कानून व्यवस्था भी प्रमुख विषय है, वह राज्य सूची का ही है, कानून व्यवस्था प्रदेश का गृह मंत्रालय करता है लेकिन प्रदेश दुष्कर्म, भ्रष्टाचार, महंगाई , डीजल पेट्रोल की सर्वाधिक कीमत एवं साइबर क्राइम तथा बिजली की महंगाई में नंबर वन हैं।

डा पूनियां ने कहा कि आज हम शर्मसार हैं ऐसी सरकार की सरपरस्ती में जहां नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो इस बात को प्रमाणित करता है आंकड़ों के जरिए जहां 6337 दुष्कर्म के आंकड़े हैं, 17 दुष्कर्म प्रतिदिन, क्या राजस्थान शर्मसार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आज राजस्थान अपराधों के मामले में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की कमजोरी के कारण यहां के नागरिकों की रोजी-रोटी पर लगातार मार पड़ रही हैl

उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश में सुख शांति होगी तो वहां आर्थिक तरक्की भी होगी, निवेश भी आएगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहां के नागरिक खुशहाल होंगे, उनका हैप्पी इंडेक्स बढ़ेगा, तो वहां बाकी कारक भी प्रभावित होंगे।

सबगुरु राशिफल : 31 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, गणेश चतुर्थी पर्व वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.23 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

शादी का झांसा : अमेठी में दलित युवती के साथ रेप, फिर घोंपे चाकू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में छह दिन पूर्व एक दलित युवती के साथ बलात्कार किए जाने के बाद इस घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने युवती पर चाकू से वार कर, उसे मरा हुआ समझ कर झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात के छठें दिन मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष जामो, शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवती मेडिकल कालेज में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। आरोपी की पहचान अमर चन्द लोनिया (20 वर्ष) पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लोनिया का पुरवा थाना जामो, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लोनिया ने पूछताछ में बताया कि 24 अगस्त को एक लड़की को शादी का झांसा देकर गांव के बाहर झाड़ियों में बुलाया। जहां उसने युवती के साथ रेप किया। युवती द्वारा विरोध करने व घर वालों तथा पुलिस को घटना की जानकारी देने की बात पर गुस्से में चाकू से लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गले तथा शरीर पर कई जगह वार कर उसे मरा समझ कर भाग गया।

पांडेय ने बताया कि लोनिया को पुलिस ने उमरपुर पुलिया के पास से सुबह गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।