Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 627 -
होम ब्लॉग पेज 627

सोनाली फोगाट हत्याकांड : गोवा सरकार ने हरियाणा को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार और हरियाणा पुलिस को सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले की गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है।

सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि हमने हरियाणा सरकार और वहां के डीजीपी को गोपनीय रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस द्वारा इसकी गहन जांच की जा रही है और मैं आश्वस्त हूं कि दोषी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

सोनाली फोगाट के परिवार का बयान लेने के लिए गोवा पुलिस की चार-सदस्यीय टीम हरियाणा जाएगी। सोनाली हरियाणा के हिसार की रहने वाली थीं। उन्हें 23 अगस्त को अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह अपने निजी सचिव सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविन्दर वासी के साथ 22 अगस्त को गोवा आई थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व टिकटॉकर की मौत में कई पेचीदगियां सामने आई हैं। शुरू में उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया, लेकिन बाद में पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस मामले में अबतक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनमें ड्रग तस्करों के अलावा उसका निजी सहायक भी शामिल है।

पिछले दिनों सावंत ने इस मामले को केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) को सौंपे जाने की बात कही। उन्होंने एक बयान में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुझसे बात की और इस मामले की गहन जांच की अपील की। सोनाली के परिवार के लोगों से मिलने के बाद वह चाहते हैं कि सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में ले ले। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। तमाम औपचारिकताओं के बाद आज जरूरत पड़ी तो सीबीआई को इस मामले को सौंप देंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को फोगाट के परिजनों यह आश्वासन दिया था कि भाजपा नेता को इंसाफ जरूर मिलेगा। परिजनों ने शनिवार शाम खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की थी और मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था।

फिल्म अभिनेता-निर्माता कमाल रशीद खान अरेस्ट

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को फिल्म अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान को वर्ष 2020 के उनके कथित विवादास्पद ट्वीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

कमाल को आज मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मलवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केआरके को बाद में दिन में बोरीवली अदालत में पेश किया जाएगा।

कमाल द्वारा पोस्ट किए गए अपमानजनक ट्वीट के संबंध में शिवसेना युवा विंग के सदस्य राहुल कनाल की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले उन्होंने 29 अप्रैल, 2020 को अभिनेता इरफान खान के निधन से एक दिन पहले उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य या शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सजा) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

अजमेर : णमोकार महामंत्र कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली

0

अजमेर। विद्यासागर तपोवन में गुरु मां संगम मति माताजी के सान्निध्य में सोमवार को सप्त दिवसीय रिद्धि सिद्धि मंच आराधना मंडल विधान की पूजन की गई। पूजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान पर अर्घ्य अर्पित किए।

णमोकार महामंत्र कलर्स के पुण्यार्जक मंजू लता एवं अनुराग गोधा परिवार को णमोकार कलश प्रदान किया गया। श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील होकरा ने बताया कि विधान में अर्थ समर्पित करने वालों में प्रदीप पाटनी, महावीर पाटनी, कैलाश चंद्र गंगवाल, सतनारायण सोगानी, चंदा दोषी, महेश गंगवाल मुख्य रूप से थे।

विधान के पश्चात ढोल बैंड बाजे के साथ णमोकार कलश को रथ में विराजमान कर शोभा यात्रा अनुराग गोधा परिवार के निवास स्थल पार्श्वनाथ कॉलोनी के लिए रवाना हुई। परम पूज्य आर्यिका गुरु मां संगम मति माताजी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह कलश सौभाग्यशाली परिवार को ही प्राप्त हो सकता है।

पुण्य की वृद्धि जब होती है तभी ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग ले पाते हैं। जुलूस रथ पर अनुराग प्रियंका सम्यक गोधा शोभायमान हो रहे थे। उनके निवास स्थल पार्श्वनाथ कॉलोनी में सभी समाज बंधुओं ने जाकर कलश की स्थापना की। संगम मति माताजी के आशीर्वचन भी हुए। विधान में मुख्य कलश लेने का सौभाग्य प्रदीप ऋषभ पाटनी परिवार को हुआ एवं रजत जाप लॉन्ग लेने का सौभाग्य सरस्वती आरुषि पाटनी को हुआ।

पर्यूषण पर्व की तैयारियां जोरों पर

विदित है 31 अगस्त से दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व प्रारंभ हो रहे हैं इनकी तैयारियों को लेकर भी आज सभी में हर्ष का माहौल है। विद्यासागर तपोवन में 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक धार्मिक आयोजनों का सिलसिला प्रारंभ होगा जिसमें मंडल विधान पूजन प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रात्रि में नाट्य मंचन भी होगा।

अजमेर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने मनाया गणेशोत्सव

0

अजमेर। वैश्य समाज की महिला इकाई की ओर से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भावना व पुरा महत्व के पर्व को सामूहिक रूप से मनाने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। इसी क्रम में अन्य उत्सवों की भांती सोमवार को गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इकाई की जिलाध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत गणपति सजाओ, गणपति की झांकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक गीत, लोक नृत्य, गणपति जी की कहानी पर नृत्य नाटिका सहित विभिन्न धर्म अध्यात्म से परिपूर्ण आयोजन किए गए।

जिला महामंत्री सीमा खंडेलवाल ने बताया कि बाल प्रकाश आश्रम के नन्हे-मुन्ने बालकों को गणपति मान उनका पूजन कर लड्डुओं का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2022 से 25 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।

पुष्कर : जोगणियाधाम की ओर से बाबा रामदेव पीर का भंडारा शुरू

0

पुष्कर। जोगणिया धाम प्रभाती देवी चेरेटिबल ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस बार भी आईडीएसएमटी कोलोनी अजमेर चुंगी नाके के सामने बाबा रामदेव पीर का भंडारा सोमवार से आरंभ किया गया।

रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदेव, एएस आई पुलिस अधीक्षक कार्यालय अजमेर रामेश्वर लाल तथा महेन्द्र विक्रम सिंह बाघसुरी ने बाबा रामदेव पीर की जोत स्थापित कर गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण कर निशुल्क भंडारे का शुभारंभ किया।

जोगणियाधाम के मुख्य उपासक ज्योतिषाचार्य भंवरलाल ने बताया कि भंडारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक तथा शाम को 7 बजे से 9 बजे तक जातरूओं के लिए भोजन सेवा का काम करेगा। शुक्ल पक्ष की दशमी तक भंडारा रहेगा। इस मौके पर एडवोकेट प्रशान्त वर्मा, भोपों का बाडा अजमेर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय खींची, इन्द्र सिंह चौहान, गजेन्द्र गर्ग समेत बडी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालू उपस्थित रहे।

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण की जमानत अर्जी खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों की गैर कानूनी जासूसी को लेकर कथित अवैध फोन टैपिंग के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।

विशेष न्यायाधीश सुनेना शर्मा ने सोमवार को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी पर दलील सुनने के बाद मामले में चित्रा रामकृष्ण और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय की ओर से दायर जमानत अर्जी खारिज कर दी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एनएसई के कर्मचारियों के फोन टैपिंग से जुड़े फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर एनएसई को-लोकेशन मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 2009-17 के बीच अवैध फोन टैपिंग की गई।

जांच एजेंसी ने एनएसई के पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और मुंबई के पूर्व आयुक्त संजय पांडे, 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी को कथित तौर पर एनएसई अधिकारियों के फोन टैप करने तथा प्राथमिकी में अन्य अनियमितताओं के लिए नामित किया है।

जांच एजेंसी ने पाया कि पांडे का आईसेक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के कामकाज और गतिविधियों से गहरा संबंध था और कंपनी ने कथित सह-स्थान की अनियमितताओं के समय के आसपास एनएसई का सुरक्षा ऑडिट किया था। ऐसा आरोप है कि पांडे ने कंपनी को निगमित किया और उन्होंने मई 2006 में इसके निदेशक का पद छोड़ दिया। आरोप है कि पांडे के बेटे और मां ने कंपनी का कार्यभार संभाला। रामकृष्ण और पांडे की ओर से वकील ने जमानत अर्जी देकर कहा कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय के सरकारी वकील ने जमानत आवेदनों का विरोध करते हुए कहा कि चित्रा रामकृष्ण की हिरासत में पूछताछ अपराध की आय के धन के निशान को स्थापित करने के साथ-साथ उसके प्रक्षेपण के लिए आवश्यक है और उसे प्राथमिकी में नामित अन्य संदिग्धों के साथ सामना करने की आवश्यकता हो सकती है।

सरकारी वकील ने कहा कि रामकृष्ण की भूमिका के साथ-साथ विभिन्न अन्य व्यक्तियों की भूमिका को निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, जिन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध को सुगम बनाया और अपराध की आय और उसके प्रक्षेपण के लिए नियोजित संपूर्ण कार्यप्रणाली का निर्धारण किया।

सबगुरु राशिफल : 30 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.33 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि – क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृष राशि – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।। बाहर के लोगो के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन राशि – आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि – विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि – आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।

कन्या राशि -आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

तुला राशि – आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि -आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि – वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि -आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि – आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा।क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन राशि -आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

दिव्यांग सामूहिक विवाह में 50 जोडे बने एक दूसरे के जीवन साथी

 

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के 38वें निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवती समारोह के दूसरे दिन आज यहां 50 जोड़े वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पवित्र अग्नि को साक्षी बनाकर सात वचन लेकर एक-दूसरे के हो गए।

शहर के लियो का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य की उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शुकन्तला रावत ने अपने वीडियो संदेश में नव दंपतियों को स्वस्थ, समृद्ध और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और संस्थान की सराहना करते हुए कहा अगर नारायण सेवा नहीं होती तो दिव्यांगों का इलाज कैसे हो पाता।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि विवाह में राजस्था गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों में से अधिकतर की संस्थान के अस्पताल में ही दिव्यांगता सुधार की निःशुल्क सर्जरी हुई और यहीं उन्हें स्वावलम्बन एवं पुनर्वास की दृष्टि से रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त हुए। इन जोड़ों में कोई पांव से तो कोई हाथ से दिव्यांग है। किसी जोड़े में एक विकलांग है तो साथी सकलांग है।

उन्होंने बताया कि मेंहदी रस्म के दौरान विभिन्न राज्यों से आई महिला अतिथियों ने निदेशक वंदना अग्रवाल के साथ ढोलक की थाप पर मेहंदी के परम्परा गीत.नृत्यों की प्रस्तुति के बीच दुल्हनों के हाथों पर साजन के नाम से खिल उठे।

इसके बाद दूल्हों द्वारा तोरण की रस्म अदा की गई। मंच पर दूल्हा.दूल्हन ने एक.दूजे को वरमाला पहनाई और प्रेशर पम्प ने उन पर गुलाब की पंखुरियो की बौछार की। इस दौरान समूचा पाण्डाल तालियों और बधाई के समवेत स्वरों से गूंज उठा। इसके बाद 50 वेदी.कुण्डों पर उपस्थित आचार्याे ने मुख्य आचार्य के निर्देशन में वैदिक विधि से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न करवाया।

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में 12 करोड के स्वर्ण आभूषण की लूट

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में सोमवार को पांच नकाबपोश बदमाशों ने 24 किलो सोने के जेवरात और 11 लाख रुपए लूट लिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुंदरवास स्थित गोल्ड बैंक के कार्यालय में सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर घुसे बदमाश 23 मिनट रूके और 12 करोड़ रुपए का जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर कर्मचारियों से मारपीट भी की। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात कैद हुई है।

उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लूट के मामले की जानकारी ली तथा शहर के सभी और नाकाबंदी कराई गई। उन्होंने बताया कि बदमाश दो मोटरसाईकिल पर बैठकर आए थे तथा लूट के बाद चित्तौडगढ राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर कलेक्ट्रेट ने समस्त नवसृजित पदों की पदोन्नत्तियां कर बनाया रिकॉर्ड

0

अजमेर। राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल के अनुमोदन पश्चात राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों का केडर रिव्यू किए जाने पर नए पुनर्गठन के अनुसार अजमेर जिले निर्धारित शिथिलन अवधि दिनांक 31 अगस्त से पहले समस्त नवसृजित पदों की पदोन्नत्तियां कर बनाया रिकॉर्ड बनाया है।

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक के सभी पांच पदों की लगभग 50 अधिकारियों/कार्मिकों की पदोन्नत्ति कार्य पूरा हो गया।

अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सैनी के नेतृत्व में समस्त पदोन्नत्तियों को क्रियान्वित किया गया। सैनी बताया कि जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों के सहयोग एवं विश्वास से यह सब संभव हो पाया।

अजमेर जिले ने एक ही दिन में राजस्व सचिव जयपुर के माध्यम से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी एवं कलेक्टर के माध्यम से वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक की पदोन्नत्ति संपादित कराई जाकर हैट्रिक बनाने का भी रिकार्ड बनाया है।

सभी पद्दोन्नत कार्मिकों को उनके पदोन्नत होने पर कलेक्ट्रेट स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दीं गई साथ ही समस्त पदोन्नत कार्मिकों ने समयानुसार पदोन्नति प्राप्त किए जाने पर परस्पर मिलकर खुशियां मनाई। प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।