Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 629 -
होम ब्लॉग पेज 629

अशोक गहलोत ने मसूरिया में बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मसूरिया स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में आज दर्शन किए।

गहलोत ने भादवा दूज (बाबा की बीज) पर मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

मंदिर प्रबंधक नरेन्द्र चौहान एवं अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सूत की माला एवं दुशाला पहनाकर स्वागत किया और बाबा रामदेव की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर गहलोत ने देश -प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से मिलकर उनके बातचीत की।

बाबा की दूज के अवसर पर जोधपुर के मसूरिया में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित मेले में देश प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस मौके प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक मनीषा पंवार, महेन्द्र विश्नोई, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ आदि मौजूद थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुंए में कूदना बेहतर : नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं है।

गडकरी ने नागपुर में एक सभा को संबोधित किया। उन्हाेंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जिचकर के साथ हुयी एक घटना को याद किया। जिचकर ने एक बार उन्हें सलाह दी थी कि वह एक अच्छे राजनीतिक भविष्य के साथ साथ अच्छे इंसान हैं, बशर्ते वह भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाए।

गडकरी ने उन्हें उत्तर दिया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बजाय कुंए में कूदना ज्यादा पसंद करेंगे, क्योेंकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा उन्हें कतई पसंद नहीं हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को उपस्थित लोगों को सलाह दी कि चाहे समय कितना ही अच्छा हो या बुरा, हर किसी को अपनी विचारधारा पर टिके रहना चाहिए। आपको सकारात्मकता, आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए न कि अहंकार से।

आखिरी ओवर में 15 रन भी चाहिए होते तो मैं कर सकता था : हार्दिक पांड्या

0

दुबई। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2022 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने के बाद कहा कि अगर टीम को अंतिम ओवर में 15 रन भी चाहिए होते तो वह सफलतापूर्वक लक्ष्य तक पहुंच सकते थे।

गेंद से तीन विकेट झटकने के बाद 33(17) रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने गये पांड्या ने कहा कि गेंदबाजी में ज़रूरी है कि आप स्थिति का आकलन करें और अपने मज़बूत पहलुओं का इस्तेमाल करें। छोटी गेंद और अच्छी लेंथ की गेंद मेरी मज़बूती रहे हैं। आपको इन्हें ठीक तरह से प्रयोग करते हुए बल्लेबाज़ से गलती करवानी होती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की चेंज में आप हमेशा ओवर-दर-ओवर योजना बनाते हैं। मुझे पता था कि अभी एक युवा गेंदबाज और एक बाएं हाथ का स्पिनर बाकी है। हमें आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन चाहिये थे लेकिन अगर 15 रन भी चाहिए होते तो मेरे अनुसार मैं सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल कर सकता था।

पाकिस्तान ने भारत को 20 ओवर में 148 रन का लक्ष्य दिया था जिसे रोहित शर्मा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया। पांड्या जब क्रीज़ पर आए थे तब भारत 14.2 ओवर में 89 रन पर चार विकेट गंवा चुका था, लेकिन पांड्या ने 194.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में ही टीम को जीत दिलाई।

सबगुरु राशिफल : 29 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, बाबा रामदेवरा मेला प्रारम्भ, वार सोमवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.21 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकत होगी। आप को निर्णय लेने में विलंब होगा। मेहनत और कोशिश करते रहें। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें।

वृषभ :- परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही होगी। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है।

मिथुन :- आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। धन खर्च होगा। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क :- आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके हँसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। कामकाज भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। आपको आज अपने धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहना होगा।

कन्या :- आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

तुला :- आज आपका यात्रा करने के लिए दिन उचित नहीं है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक :- आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो जाएगी और गलती हो जाएगी तो मन में घबराहट पैदा हो जाना स्वभाविक है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे।

धनु :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आज आप अपने आसपास में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।

मकर :- आज अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ :- आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी तथा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए भावनात्मक आवेश में लिए हुए निर्णय से बचें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

मीन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

बरेली : मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर 6 की मौत, 37 घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला स्थित बहेड़ी में रविवार को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 43 लोगों में छह की मौत हो गई। मृतक में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली शक्तिफार्म की तरफ से सितारगंज राजमार्ग होते हुए पुलभट्टा स्थित बाबा बुड्ढा साहब उत्तम नगर गुरुद्वारा के लिए जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली अमर ग्रीन रिसोर्ट के सामने से पुलभट्टा के लिए मुड़ी ही थी, तभी सितारगंज हाईवे से आ रहे मिनी ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।

ट्राली पलट गई जिससे उसमें सवार 6 की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे सुमन कौर, अमनदीप और राजा के साथ महिला गुरुनामो बाई, जस्सी व भजन सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही 37 अन्य लोग घायल हैं।

घायलों को किच्छा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह व मोटो भाई सहित दर्जन भर से अधिक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिनी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस के शासन में राजस्थान गुजर रहा है अराजकता के दौर से : वसुंधरा राजे

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर उसके शासनकाल में राजस्थान के अराजकता के दौर से गुजरने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां न कोई सुनने वाला है, न कोई देखने वाला और न कोई जनता की पीड़ा को समझने वाला।

राजे आज अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश को हम विकास की राह पर लाए थे, अब से तरक्की की राह पर ले जाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश हमारे समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और जल संरक्षण में देश में सबसे आगे था, वह आज अपराध, महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिक उन्माद में पहले नम्बर पर आ गया है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता भूल गए।

राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने ब्राह्मण समाज सहित सभी सवर्णों को आरक्षण देने के लिए विधानसभा में कानून बनाया था। उसके बाद वर्ष 2019 में केन्द्र सरकार ने देश के पिछड़े सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, जिसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया में भगवान परशुराम का भव्य स्मारक बनवाया था। वहीं ब्राह्मण समाज से प्रेरणा लेकर 550 करोड़ रुपए की लागत से 125 मंदिरों का विकास तथा 110 करोड़ रुपए की लागत से 50 देवी-देवताओं एवं महापुरुषों के पैनोरमा बनवाए थे। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

Precisely what are Internet Birdes-to-be?

0

Internet brides to be are a developing phenomenon that touches various lives, in particular those in areas connected to the internet. Often , they are used as a way of social exchange, whereby over looking for her husband is the “purchaser, ” as well as the man looking for his star of the event the “seller. ”

The most common types of email order brides to be are Oriental women via Vietnam, Asia, Philippines, and other countries in Southeast Asia; Latino women from Central and South America; and European young girls who have been competent to escape poverty, abuse, and destitution. These types of women often have a degree or a college education and have jobs, but they are as well looking for take pleasure in and relationship (Minervini & McAndrew, 2006; Starr & Adams, 2016).

What Are Internet Brides?

A mail-order bride is mostly a woman who may have listed herself in a listing for sale to guys who are curious about marriage. They are usually between 25 and more than 30 years of age, have zero children, have never been hitched before, and are also seeking a serious relationship or perhaps marriage.

In some cases, these kinds of women happen to be coming from countries that require them to travel to their husband’s country of origin before they can marry. This is done by relationship brokers who have are paid out a fee by the groom and bride.

mail order marriage brides

They are sometimes trafficked and exploited by the international relationship broker or perhaps pimps who run them. They can also be a victim of statutory rasurado and forced partnerships.

Most women just who join a mail purchase bride internet site are looking for a long-term relationship or marriage, and this is an essential reason why they will sign up. They wish to find a reputable partner that will love and support all of them and https://lasaaunlives.org/how-to-get-someone-within-a-different-region will help these people grow in the lives.

A good snail mail order bride-to-be website ought to offer a good quality of users. You should be able to locate women with an impressive stock portfolio, and you should become able to read through their photos. You should be able to meet the ladies of the dreams in this particular platform, and also you shouldn’t need to pay exorbitant prices for their products.

Drinking be able to communicate with them in a words you know. Everyone these days for world-wide dating. If you have an effective communication using your mail-order bride-to-be, then she’ll be more vulnerable to trust both you and become your wife.

There are a lot of mail purchase bride websites that you can pick from, but you need to be careful to pick out a reliable and honest one. Make sure the website is secure and offers specialist products. It is also extremely important to find a web page that has a many registered users.

Another thing to consider certainly is the price of an mail purchase bride program. The best ones are usually very affordable and offer a range of features, such as via the internet chat, email, and video.

एशिया कप 2022 : भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से दी मात

दुबई। भारत ने हार्दिक पांड्या (तीन विकेट, 33 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में रविवार को पांच विकेट से मात दी।

पाकिस्तान ने भारत को 20 ओवर में 148 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित शर्मा की टीम ने दो गेंदें रहते ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने 308 दिन पहले टी20 विश्व कप में भारत को इसी मैदान पर हराया था मगर भारत ने अतीत को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान को इस बार पछाड़ा।

एक समय पर भारत को 14.2 ओवर में 89 रन पर पांच विकेट गंवाकर दबाव में था, मगर हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से भारत ने यह मैच 19.4 ओवर में ही जीत लिया।

जब भारतीय टीम 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना पदार्पण करने वाले नसीम शाह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल को शून्य के स्कोर पर आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा विकेट पर संघर्ष करते नज़र आए और अंततः विराट कोहली के साथ 49 रन की साझेदारी करने के बाद 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपना 100वां टी20 मैच खेल रहे कोहली ने 34 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए पुराने दिनों की झलक दिखाई लेकिन वह भी 35 रन ही बना सके।

भारत के 53 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जब भारत को 35 गेंदों पर 59 रन की आवश्यकता थी तब सूर्य (18) ने पारी की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया मगर नसीम ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया।

सूर्य के आउट होने के बाद विकेट पर आए पांड्या ने जडेजा के साथ भारतीय पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों पर 52 रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। भारत को अंतिम तीन ओवर में 32 रन की दरकार थी। जडेजा ने नसीम के 18वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाते हुए 11 रन बटोरे, जबकि पांड्या ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को तीन चौके लगाए। आखिरी ओवर में जब भारत को सात रन चाहिए थे तब जडेजा (35) पहली गेंद पर बोल्ड हो गए, मगर पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत की विजय पताका लहरायी।

पाकिस्तान की ओर से नवाज़ ने तीन विकेट लिए जबकि डेब्यूटेंट नसीम ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ही बाबर आज़म (10) को आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

तीसरे नंबर पर आये फख़र ज़मान ने दो चौकों के साथ पारी का आगाज किया, लेकिन आवेश खान ने उन्हें मात्र 10 रन पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया।

तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करने वाले मोहम्मद रिज़वान और इफ़्तिख़ार अहमद हार्दिक पांड्या की छोटी गेंदों का शिकार हुए। रिज़वान ने 42 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 43 रन की पारी खेली, जबकि इफ़्तिख़ार ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाए। हार्दिक ने खु़शदिल शाह (02) का भी विकेट चटका।

इसके बाद पाकिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गई। भुवनेश्वर ने जहां शादाब खान (10), आसिफ अली (9) और नसीम शाह (0) को आउट किया, वहीं अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद नवाज़ (1) को पवेलियन भेजा।

19वें ओवर में शादाब और नसीम को आउट करने के बाद भुवनेश्वर के पास हैट्रिक का अवसर था, लेकिन शाहनवाज़ दहानी ने छक्का लगाकर उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं करने दी। अर्शदीप ने अंतिम ओवर की पहली चार गेंदों पर 11 रन देने के बाद दहानी (16) को बोल्ड किया और पाकिस्तान की पारी 147 रन पर सिमट गई।

मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि टीमइंडिया ने आज के एशियाकप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। उन्हें जीत की बधाई।

नसीराबाद : पानी के हौद में गिरे बच्चे को बचाने के प्रयास में 4 युवकों की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद के नजदीकी श्रीनगर थाना क्षेत्र के लवेरा गांव में खेत पर बने पानी के हौद में गिरे बच्चे को बचाने के प्रयास में चार युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवेरा गांव स्थित खेत में पानी की हौद में पैर फिसलने से एक बच्चा हौद नुमा कुएं में गिर गया। उसके बाद उसे बचाने के लिए कूदे चार अन्य युवक भी मौत के आगोश में समा गए। हालांकि हौद में गिरे बच्चे को बचा लिया गया है।

हादसे के शिकार युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बहार निकाला। प्रथम दृष्टया पानी की हौद में जहरीली गैस से भी इनकी मृत्यु बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर नसीराबाद की उपाधीक्षक पूनम भरगड़ मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार चार युवकों को नसीराबाद के राजकीय सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और वे लोग शवों के साथ नसीराबाद पहुंच गए जहां मृतकों के परिजन एवं ग्रामीण निष्पक्ष जांच एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

परिस्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा भी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर डटे हैं। पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर भी हादसे की सूचना पर सीधे अस्पताल पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खड़े हैं।

उदयपुर में सवा तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद, एक अरेस्ट

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक तस्कर को गिरफ्तार कर 315 ग्राम स्मैक, चार पिस्टल एवं 70 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर थाना इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से सवा तीन सौ ग्राम ड्रग्स जब्त किया तथा ड्रग तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की बताई जा रही है। वहीं आरोपी के कब्जे से दो-दो हजार के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।