Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 631 -
होम ब्लॉग पेज 631

नोएडा : ठीक 2:30 बजे धूल के गुबार में तब्दील हुए सुरपटेक के ‘ट्विन टावर्स’

गौतमबुद्धनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 93ए में अवैध रूप से निर्मित बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी सुपरटेक के ‘ट्विन टावर्स’ रविवार को विस्फोट कर जमींदोज कर दिए गए। इस प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री के धमाके से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल काेई सूचना नहीं है।

सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार भ्रष्टाचार की बुनियाद पर तामीर किए गए 32 मंजिला ट्विन टावर्स को नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की निगरानी में आज दिन में 2:30 बजे गिराया जाना था। घड़ी में ढाई बजते ही सायरन की तेज आवाज सुनी गई और अगले एक मिनट में रिमोट कंट्रोल से किए गए विस्फोट के बाद पल भर में ट्विन टावर ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर ढह गई।

नोएडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने कहा कि इमारत गिराए जाने के बाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर्स के आसपास की किसी सोसाइटी में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में सड़कों पर धूल की परत जम गई है। इसे साफ किया जा रहा है।

इसे गिराने में विस्फोटक सामग्री को इस प्रकार से इस्तेमाल किया गया था कि इमारत में लगा कंक्रीट, धमाका होते ही धूल में तब्दील हो गया। इसके बाद पलक झपकते ही ट्विन टावर्स विशालकाय धुंए के गुबार में बदल गए। महज नौ सेकेंड के भीतर पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और इसके मलबे से उठी धूल ने आसपास के 500 मीटर के इलाके को ढक लिया।

धूल के गुबार की पूर्व आशंका को देखते हुए 500 मीटर के दायरे वाली सभी इमारतों को पहले ही कपड़े से ढंक दिया गया था। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर की अग्रणी भवन निर्माण कंपनी सुरपटेक के ट्विन टावर्स के दो ब्लॉक ‘एपेक्स और सेयेन’ अतीत का हिस्सा बन गए।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने ट्विन टावर्स को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की कंपनी एडीफाइस को सौंपी थी। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसे ध्वस्त करने की पूरी कवायद पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक पूरी हो गई। अब सिर्फ धूल के गुबार को साफ करने और मलबा हटाने का काम बचा है।

इमारत ध्वस्त होने के कुछ समय बाद धूल हटाने के लिए नगर निगम की पहले से तैनात एंटी स्मॉग गन से पानी की तेज फुहार से पूरे इलाके में छिड़काव शुरु कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत का मलबा हटाने में तीन महीने का समय लगेगा।

इमारत ध्वस्त करने से कुछ समय पहले नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्विन टावर्स के आसपास 500 मीटर तक के इलाके को पूरी तरह से खाली करवा दिया था। उन्होंने कहा कि ट्विन टावर को वाटरफॉल तकनीक से गिराया गया। इस तकनीकि से मलबा बिखरता नहीं है, बल्कि पानी की तरह नीचे गिरता है।

इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर दोपहर 1:30 बजे से एक घंटे के लिए यातायात रोक दिया गया था। नोएडा के डीसीपी (ट्रैफिक) गणेश ने कहा कि अवरूद्ध किए गए मार्गों के बारे में गूगल मैप को पहले ही अपडेट कर दिया गया था। इसकी मदद से लोगों को बंद रास्तों की जानकारी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी लखनऊ से ध्वस्तीकरण की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय पर धमाका करने के लिए नोएडा स्थित कमांड सेंटर में मौजूद टीम को लखनऊ से निर्देश भेजा गया। इसके पहले धमाके के लिए अंतिम दौर की समीक्षा की गई। इस काम में लगी सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। धमाके का बटन भी पहले चेक करने सहित अन्य मानकों की परीक्षा पूरी की गई।

विस्फोट की पूरी प्रक्रिया का जायजा लेने के बाद एसीएस अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने ट्विन टावर्स के धवस्तीकरण को लेकर बैठक कर उन्हें और पुलिस महानिदेशक को इस पूरी प्रक्रिया की गंभीरता से निगरानी करने का निर्देश दिया है। अवस्थी ने कहा कि नोएडा के आला अधिकारियों से विस्फोट की तैयारियों को लेकर बात हुई है, हर आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम पूरी प्रक्रिया पर नज़र बनाए हुए हैं।

नोएडा की सीईओ महेश्वरी ने बताया कि इमारत को ध्वस्त करने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के शुरुआती आकलन के मुताबिक विस्फोट के फलस्वरूप किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। महेश्वरी ने कहा कि विस्फोट से धूल का गुबार उठने के बाद आसपास के इलाके में धूल जमा हो गई। इसे हटाने का काम भी शुरु हो गया है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट से पहले आसपास की जिन सोसाइटी को खाली कराया गया था, उनमें रहने वाले लोग शाम सत बजे तक अपने घरों में लौट सकेंगे। तब तक धूल को हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्विन टावर्स को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की कंपनी ‘एडीफाइस’ को दी गई थी। इमारत को जमींदोज किये जाने के बाद कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगल बगल की रिहायशी इमारतों को विस्फोट किए जाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसमें ट्विन टावर्स के पड़ोस में स्थित रिहायशी कालोनी एमरेल्ड कोर्ट को भी नुकसान नहीं हुआ है।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने भी इस अभियान को सफल करार देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक ही ट्विन टावर्स को ध्वस्त किया गया। इसके प्रव का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है। जो हालात का जायजा लेने के साथ साथ यह भी पता लगाएगी कि इमारत के मलबे में कोई विस्फोटक रह तो नहीं गया है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने ट्विन टावर्स के निर्माण में नियमों का उल्लंघन होने के कारण इस बहुमंजिला इमारत काे अवैध करार देते हुए पिछले साल 31 अगस्त को इसे गिराने का आदेश दिया था। इसका निर्माण अग्रणी भवन निर्माण कंपनी ‘सुपरटेक’ ने करवाया था। लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद इस इमारत को गिराने की तारीख 28 अगस्त तय की गईयी। इस इमारत को ध्वस्त करने में करीब 3700 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया।

कंपनी का दावा है कि ध्वस्त किए गए दोनों टावर की निर्माण लागत लगभग 800 करोड़ रुपए थी। इसे गिराने में लगभग 17.55 करोड़ रुपए खर्च हुआ। शीर्ष अदालत के आदेश से यह खर्चा भी सुरपटेक को ही उठाना पड़ेगा।

रविवार को सुबह नोएडा के सेक्टर-93ए में बने 103 मीटर ऊंचे ट्विन टावर को गिराने से पहले पूरे इलाके में स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। आसपास की अन्य आवासीय सोसाइटी के लोगों को घरों से बाहर एहतियातन सुरक्षित स्थान पर भेजा दिया गया था।

इतनी बड़ी इमारत को गिराए जाने का यह पहला मामला है। इसे बारूद से गिराने के लिए दोनों टावर में करीब 9640 छेद किए गए थे। इन सुराखों में 3700 किग्रा विस्फोटक भरा गया है। इसमें 2:31 बजे रिमोट के जरिये विस्फोट करके दोनों टावर को गिरा दिया गया। ध्वस्त करने की समूची प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए जेपी फ्लाईओवर पर ‘इंसिडेंट कमांड सेंटर’ बनाया गया है।

इससे पहले ट्विन टावर को जमींदोज करने का समय करीब के मद्देनजर स्थानीय लोगों को शनिवार रात को सेक्टर 93ए में तांता लगा रहा। जिस स्थान पर ये टावर मौजूद हैं उसे ‘ग्राउंड जीरो’ नाम दिया गया है। बीती देर रात और आज तड़के ग्राउंड जीरो पर ट्विन टावर के पास खड़े होकर सेल्फी लेने वालों का हुजूम लगा रहा।

इसके साथ ही इसे ध्वस्त करने वाले अधिकारियों की टीम ने ट्विन टावर काे विस्फोट कर गिराने का ‘काउंट डाउन’ शुरु कर दिया। घड़ी में ढाई बजते ही एक सायरन बजा और 2:31 बजे जोरदार धमाका होते ही महज नौ सेकंड में इमारत जमींदोज हो गई। इसके साथ ही ट्विन टावर अतीत का हिस्सा बन गई।

राहुल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

पंजाब। भारतीय क्रिकेटर राहुल शर्मा ने रविवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। पंजाब के रहने वाले राहुल ने 2011 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, और वह भारत के लिए चार एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। राहुल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में नज़र आएंगे।

राहुल ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने सबसे ऊंचे स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मुझे इस परिवार में जगह देने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद। देश के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी का मूल लक्ष्य होता है। मैं खुश हूं कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर सका।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनना मेरे लिए सबसे यादगार क्षण था। मैं हमेशा इस याद को संजोकर रखूंगा। गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सभी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरा सौभाग्य था।

राहुल ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए की थी। वह उस समय बेल्स पाल्सी नामक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसमें चेहरे की मांसपेशियां अस्थायी रूप से कमज़ोर हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि डेक्कन चार्जर्स में उनके तत्कालीन कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी सहायता की और उन्हें खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। राहुल आगे चलकर आईपीएल में पुणे वॉरियर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई के लिए भी खेले। उन्होंने आईपीएल करियर में 44 मैच खेलते हुए 27.15 की औसत और 7.02 की इकॉनमी से 40 विकेट लिए।

राहुल ने कहा कि अब वह अपनी नई पारी के लिये तैयार हैं और जल्द ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में नज़र आएंगे। यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू होगा जहां राहुल इंडियन लेजेंड्स की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे।

कोटा : सड़क पर आवारा मवेशी आ जाने से कार खाई में गिरी, दो की मौत

0

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के दीगोद थाना क्षेत्र में उम्मेदपुरा गांव के मोड़ के पास सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बिसलाई निवासी माणक चन्द्र मीणा उसके गांव के ही दिलकुश मीणा, महेश मीणा एवं मनीष मीणा के साथ कार से शनिवार को बूंदी जिले के गेण्डोली स्थित शनिधाम मंदिर में दर्शन करने गए थे।

वापस लौटते समय रात 10 बजे करीब माणकचन्द मीणा कोटा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे कृष्ण मुरारी (10) को लेकर गांव जा रहे थे तभी रास्ते में राज्य राजमार्ग-70 पर उम्मेदपुरा गांव की मोड़ के पास अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर कार कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में महेश एवं मनीष मीणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माणक चन्द एवं उसका बेटा कृष्ण मुरारी गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दीगोद पुलिस ने मृतकों को घायलों को लेकर सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंची जहां से चिकित्सकों ने माणकचन्द एवं कृष्णमुरारी की हालत गम्भीर होने पर कोटा एमबीएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

कार में सवार पांचवें व्यक्ति दिलखुश को मामूली चोटें आने पर सुल्तानपुर अस्पताल में ही उपचार किया गया। मरने वालों के शवों को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीख का एलान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर 17 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

मिस्त्री ने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी और 24 सितंबर से 30 सितंबर तक हर दिन 11 से तीन तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। उम्मीदवारों के नाम के जांच का काम एक अक्टूबर को होगी और उसी दिन शाम तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आठ अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची आठ अक्टूबर को पांच बजे जारी की जाएगी।

मिस्त्री ने बताया कि उम्मीदवार अपने पक्ष में चुनाव प्रचार आठ अक्टूबर शनिवार से रविवार 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में यदि एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो 17 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10 से शाम चार तक मतदान होगा और 19 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जो व्यक्ति इस पद के लिए नामांकन करना चाहते हैं वह कांग्रेस मुख्यालय में नामांकन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि वोटिंग करेंगे। यदि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही उम्मीदवार होता है तो उस स्थिति में चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में इन चुनाव कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई। उनका कहना था कि महंगाई पर हल्ला बोल रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर को होगी और सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कोई भी व्यक्ति नामांकन कर सकता है और चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

यह पूछने पर कि कार्यसमिति में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर कोई चर्चा हुई, जयराम रमेश ने कहा कि सीडब्ल्यूसी में सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए जो प्रस्ताव समिति के सामने रखा गया उसे ज्यों का त्यों पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जहां इस तरह से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं, हो रहे हैं और होते रहेंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने किया वर्कआउट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इंटेस वर्कआउट किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सारा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं।

सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। सारा की की एनर्जी और मेहनत दोनों फैंस को इंस्पायर कर रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बिना मेकअप के तस्वीर शेयर की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने बिना मेकअप के तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में लारा बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने मेकअप किया हुआ है। इन फोटोज को शेयर करते हुए लारा ने लिखा कि वह अपने आप को रियल रख रही हैं।

लारा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि रियल होना। किलर वर्कआउट करने और खुद को पूरी तरह सुखाने के बाद आज रात 7 बजे ये मैं थी। अगली फोटो 2 घंटे बाद की है, जब मैं सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

क्या फर्क पड़ता है? सिर्फ इतना ही कि हम में से कोई भी सोकर वैसा नहीं जागता है, जैसा हम आमतौर पर ग्लैमरस फोटो में देखते हैं। ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका वक्त कैसा गुजरा है, ये जरूरी है कि आप तैयार हों और खुद को दुनिया के सामने पेश करें।’

ऑस्ट्रेलिया ने ज़िम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया

0

टाउन्सविल। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेविड वॉर्नर (57) के अर्द्धशतक की बदौलत ज़िम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को पांच विकेट से मात दी। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 33.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 47.3 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया। ज़िम्बाब्वे के ऊपरी क्रम ने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलायी, लेकिन मध्य क्रम की असफलता के कारण वह बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

वेस्ले माधेवेरे ने ज़िम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 72(91) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े। इसके अलावा तदिवनाशे मारूमानी ने 45(61) और कप्तान रेजिस चकब्वा ने 31(33) रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसमें सिकंदर रज़ा (05) और चकब्वा का विकेट भी शामिल था। इसके अलावा एडम ज़ैम्पा ने तीन विकेट लिये जबकि मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने 201 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिये पांच विकेट गंवाये। कप्तान ऐरन फिंच (15) ने आउट होने से पहले वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

वॉर्नर ने 66 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की बदौलत 57 रन रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 80 गेंदों पर नाबाद 48 रन की पारी खेली। एलेक्स कैरी (10), मार्कस स्टॉयनिस (19) और मिचेल मार्श (02) त्वरित अंतराल में आउट हो गए, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने नौ गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज़ का दूसरा मैच बुधवार को इसी मैदान में खेला जाएगा।

ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 34 घायल

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में संगत में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक के टक्कर मारने से हुई भीषण दुर्घटना में एक ही गांव के 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 37 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के बसुधर व आसपास गांवों के लोग एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सुबह संगत में भाग लेने के लिये उत्तम नगर गुरूद्वारा जा रहे थे। ट्राली में 40 से अधिक लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही उप्र व उधमसिंह नगर बार्डर पर स्थित सिरसा मोड़ पर पहुंची, एक ट्रक ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गयी। मौके पर चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 34 से अधिक लोग घायल हो गये। मृतकों में सुमन कौर (150189, गुरूनामोबाई (30), आकाश (8), राजा (6) जस्सी (35) व भजन सिंह (32) शामिल हैं। मृतकों में तीन महिला व तीन बच्चे शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस व उधमसिंह नगर प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को तत्काल बहेड़ी, रूद्रपुर जिला अस्पताल व हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंत ने बताया कि बहेड़ी व सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जा जा रहा है।

प्रकाश जावेड़कर भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में करेंगे शिरकत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी का चार सितंबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जावड़ेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के जीवन पर आधारित पुस्तक मोदी@20..ड्रीम्स मीट डिलीवरी का विमोचन भी करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर के जवाहर रंगमंच पर सायं पांच बजे कार्यक्रम होगा जिसमें भाजपा के लोगों के अलावा शहर के प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री की इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के गवाह बनेंगे।

देवनानी ने बताया कि मोदी पर लिखी यह पुस्तक उनके राजनीतिक जीवन जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के सफर को केंद्रित किया गया है। इस पुस्तक के पांच भागों में 21 अध्याय शामिल हैं जिनमें देश के जाने माने लोगों ने अपने उद्गार मोदी के प्रति व्यक्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह के सम्मेलन राज्य भर में आयोजित होंगे। राजधानी जयपुर में भी तीन सितंबर को इसी तरह का प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि पुस्तक में मोदी के बीस साल के राजनीतिक सफर, उनकी सफलता तथा प्रशासनिक दक्षता पर आधारित लेख है। संगठन के अलावा विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में मोदी की इस पुस्तक के विमोचन के पीछे आगामी विधानसभा चुनाव का लक्ष्य भी है।

भुज में रोड शो के दौरान मोदी का जोरदार स्वागत

भुज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात के भुज में रविवार को रोड शो के दौरान रास्ते के दोनों तरफ हजारों की संख्या में खड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रवादी नारे लगाए। मोदी ने सोमवार को आगामी गुजरात चुनाव से पहले भुज में चुनाव प्रचार किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वीडियो में मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ को देखा जा सकता है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल है।

इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर झंडा के श्री मोदी के आह्वान का प्रभाव भी देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपने नेता का स्वागत किया और भारत माता की जय, मोदी जिन्दाबाद, हमारा नेता कैसा हो मोदी जैसा हो आदि के नारे लगाये। प्रधानमंत्री ने कार से उतरकर लोगों का अभिनंदन किया और हाथ भी मिलाए।

बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से खड़े हो कर इंतजार करते रहे और इस यादगार मौके को अपने मोबाइल फोनों में कैद किया।

सूत्रों के अनुसार भुज चुनाव प्रचार दौरन के बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं सभी से हाथ मिलाते नजर आए मोदी। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए महिलाएं भी अधिक संख्या में पहुंची उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरन उन्होंने अपने सिर पर क्लश रखा हुआ था, साथ ही कुछ महिलाओं ने मोदी से हाथ भी मिलाया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। गुजरात चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं। मोदी की भी इस राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां चल रही हैं।