Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 635 -
होम ब्लॉग पेज 635

चेन्नई के अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से 2.83 करोड़ का सोना बरामद

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने यहां आने वाले श्रीलंका के यात्रियों के पास से 6.2 किलोग्राम सोना जब्त किया है। ये जब्ती पिछले पांच दिनों के दौरान हुई है और इसकी कुल कीमत 2.83 करोड़ रुपए है।

आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 22 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने श्रीलंका की पांच महिला यात्रियों को रोका, जो यहां श्रीलंकाई एयरलाइंस की उड़ान से यहां पहुंची थीं। जांच के दौरान इनरवियर में छुपाए गए सोना, आभूषण और रबर के पेस्ट के रूप में मलाशय में छुपाया गया सोना बरामद किया गया। इन महिलाओं के पास से कुल मिलाकर 770 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिनकी कीमत 34.8 लाख रुपए है।

बयान में बताया कि उसी दिन एक श्रीलंकाई महिला यात्री जो अपना खोया हुआ बैग (जिसे वह पिछले चेन्नई आगमन के दौरान भूल गई थी) लेने आगमन हॉल में आई थी, उसे बाहर निकलने पर रोका गया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से पेस्ट के रूप में 313 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसका मूल्य 14.59 लाख रुपए है।

एक अन्य घटना में बैंकॉक से थाई एयरवेज की उड़ान से यहां आए एक यात्री को रोका गया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो मलाशय में पेस्ट के रूप में सोना (एक बंडल) छिपाकर रखा हुआ सोना बरामद किया गया। इस यात्रा के पास से 12.68 लाख रुपए मूल्य का 272 ग्राम सोना जब्त किया गया।

वहीं एक अन्य घटना में श्रीलंका से यहां पहुंची एक महिला यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 267 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 12.44 लाख रुपए है। कुल मिलाकर 39.71 लाख रुपए मूल्य का 852 ग्राम सोना बरामद किया गया।

वहीं, एयर इंडिया से 23 अगस्त को यहां पहुंची एक श्रीलंकाई महिला यात्री को अधिकारियों ने रोका और उसकी तलाशी ली, तो मलाशय में पेस्ट के रूप में छुपा रखा हुआ 185 ग्राम सोना बरामद हुआ। इंडिगो की उड़ान से सिंगापुर से यहां पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 271 ग्राम वजनी सोने की चार चेन बरामद हुई।

एयर इंडिया की उड़ान से यहां पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोकर उसके सामान/व्यक्ति की गहन तलाश ली गई, तो उसके पास से सोने की दो छड़ें, दो कटे हुए टुकड़े और एक 428 ग्राम वजनी सोने की चेन और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए। एक अन्य घटना में यहां पहुंचे कोलंबो से इंडिगो की उड़ान यहां पहुंचे एक यात्री की सीट के कुशन के अंदर छिपाकर रखा हुआ 318 ग्राम सोना बरामद किया गया। कुल मिलाकर 1.2 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 55.59 लाख रुपए है।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि 24 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने श्रीलंकाई एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो से यहां पहुंची तीन महिला यात्रियों को रोका और उनकी तलाशी ली, तो मलाशय के पास पेस्ट के रूप में छिपा कर रखा हुआ 1.736 किलोग्राम 24 कैरेट का सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 78.46 लाख रुपए है।

वहीं, 25 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय आगमन टर्मिनल के इमिग्रेशन हॉल में स्थित पुरुष शौचालय में एक काले रंग का प्लास्टिक का पैकेट बरामद किया गया, जिसमें 24कैरेट शुद्धता वाले 642 ग्राम वजन का सोना था, जिसकी कीमत 29.92 लाख रुपए है।

बयान में बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कल ढाका से यहां पहुंची इंडिगो की उड़ान के शौचालय से 995 ग्राम वजन के एक सोने की छड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमता 45.15 लाख रुपए है। इस तरह से सीम शुल्क विभाग ने कुल मिलाकर 2.83 करोड़ रुपए कीमत का 6.2 किलो सोना बरामद कर जब्त किया गया है।

सोमनाथ मंदिर में यात्रियों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू

सोमनाथ। गुजरात में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए आने वाले वाले सभी यात्रियों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है।

सोमनाथ ट्रस्ट महाप्रबंधक विजयसिंह चावड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी की दूरंदेशी मार्गदर्शन में सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था शुरू की गई है।

चावड़ा ने बताया कि हिंदू धर्म के आस्था स्तंभ समान द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों यात्री सोमनाथ तीर्थ में आते हैं। सोमनाथ आने वाले यात्रियों को श्रीसोमनाथ ट्रस्ट द्वारा गुजरात राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना से बना टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर हो या फिर सोमनाथ ट्रस्ट के विशालकाय अतिथि गृह ऐसी अनेक सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को और भी सुलभ और सुखद बनाती हैं।

उन्होंने बताया कि सोमनाथ ट्रस्ट अपने सभी भोजनालयों में कम से कम दाम में शुद्ध सात्विक भोजन परोसता है लेकिन मोदी के मार्गदर्शन में सोमनाथ ट्रस्ट ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए सोमनाथ आने वाले वाले सभी यात्रियों को अच्छे से अच्छा भोजन निशुल्क देने की व्यवस्था शुरू की है।

चावड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष सोमनाथ आते हैं करोड़ों यात्री सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में पूरे देश से करोड़ों यात्री आते हैं। केंद्र सरकार द्वारा ट्रेन नेटवर्क से सोमनाथ तीर्थ को इस तरह जोड़ा गया है कि देशभर में से श्रद्धालु न्यूनतम शुल्क में सोमनाथ का प्रवास सरलता से कर सकते हैं। साथ ही गुजरात राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में से सोमनाथ आने वाली सैकड़ों बसें चलाई जाती हैं जिससे श्रद्धालु सरलता से सोमनाथ पहुंच सकते हैं।

सोमनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा अनेक उच्च स्तरीय सुविधा किफायती दाम में दी जाती है। इन सभी सुविधाओं से एक कदम आगे बढ़कर अब निशुल्क भोजन व्यवस्था श्रद्धालुओं की यात्रा को और भी किफायती और सुविधा युक्त बनाती है।

स्वच्छता,गुणवत्ता और सम्मान सोमनाथ में भोजनसेवा के मानक सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा इस निशुल्क भोजनालय में स्वच्छता, गुणवत्ता, और सम्मान को मूल मंत्र बनाया गया है। भोजनालय के रसोईघर एवं भोजन कक्ष में दिन भर सफाई कार्य शुरू रहता है जिससे आने वाले यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। साथ ही पूरे स्टाफ को हाइजीन प्रोडक्ट्स का उपयोग करवाया जाता है। भोजन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भोजन सेवा का लाभ लेते हुए श्रद्धालुओं के साथ सम्मान पूर्ण व्यवहार करने के लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

चावड़ा ने बताया कि सोमनाथ में ‘भोजन सेवा में स्वच्छता: निशुल्क भोजन सेवा’ की भोजनालय व्यवस्था में जुड़े सभी कर्मचारियों को हैंड ग्लव्स और हाइजीन प्लास्टिक केप पहनना अनिवार्य है। भोजन बनाने के बर्तन भोजनालय के काउंटर, टेबल फ्लोर इन सभी की दिन में कई बार सफाई होती है। भोजनालय में पैर रखते ही स्वच्छता का अनुभव हो, ऐसा वातावरण दिन भर बरकरार रखा जाता है।

सोमनाथ के भोजनालय की रसोई में आने वाली सब्जियां हरी और ताजी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजन सामग्री बनाने में एफएसएसएआई प्रमाणित कंपनी द्वारा बनाया गया ए ग्रेड का राशन ही उपयोग में लिया जाता है। रसोई में उपयोग में लिए जाने वाले मसाले गुणवत्ता युक्त और सात्विक रखे जाते हैं जिससे यात्रियों को सही मायने में सिर्फ भोजन का नहीं लेकिन भोजन प्रसाद ग्रहण करने का अनुभव मिले।

त्योहार के दिनों में सोमनाथ में प्रतिदिन हजारों यात्री एक साथ आते हैं, ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों को गरम भोजन मिल सके इसके लिए भोजनालय में दो इलेक्ट्रिक रोटी मेकिंग मशीनें लगाई गई हैं। आटा गूंथने के लिए भी इलेक्ट्रिक मशीन मौजूद है। इन मशीनों से प्रति घंटा हजारों रोटियां बनाई जा सकती हैं जिससे भोजन प्रसाद लेने वाले यात्रियों को कभी भी प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं पड़ती।

यात्रियों के लिए दाल, सब्जी, हलवा ऐसी वस्तुएं विशाल बर्तनों में अनुभवी रसोइए द्वारा बैच वाइज बनाई जाती है जिससे भोजन प्रसाद ग्रहण करने आने वाले यात्रियों को हमेशा ताजा और गर्म भोजन ग्रहण करने को मिलता है।

भोजनालय का निशुल्क होना संस्था और कर्मचारियों पर विशेष जिम्मेदारी लाता है। भोजन लेने वाले यात्रियों को पूरा सम्मान मिले और उनको भोजनालय के निशुल्क होने का रत्ती क्षोभ की अनुभूति न हो ऐसा आदर्श वर्तन करने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। आने वाले यात्रियों को पूरे सम्मान के साथ सत्कार दिया जाता है, भोजन परोसते समय यात्रियों को चाहिए उतना भोजन अदब के साथ परोसा जाता है।

भोजन प्रसाद ले रहे यात्रियों को पवित्रता का अनुभव करवाते हुए पूरे भोजन कक्ष में लगे हुए म्यूजिक सिस्टम द्वारा शांत भक्ति संगीत और पवित्र श्लोक का संगत बजाया जाता है।
भोजन प्रसाद लेने वाले यात्रियों के लिए भोजनालय में टेबल और कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन भारतीय शैली में बैठकर भोजन लेने के लिए इच्छुक यात्रियों की अनुकूलता का सम्मान रखते हुए आसनों के साथ भारतीय शैली में भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।

उन्होंने बताया कि भोजन सेवा में सहभागी होने के लिए भक्तों का अनुरोध: ट्रस्ट की भोजन सेवा से प्रभावित होकर महादेव के भक्त विशेष रूप से भोजन सेवा के लिए अनुदान देना चाहते थे सोमनाथ ट्रस्ट ने उनकी भावना का सम्मान करते हुए भोजन अनुदान के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिसमे तिथि भोजन 1100, एक दिन का अन्नदान 11,000, एक हफ्ते के लिए स्वजन स्मृति भोजन 41,000, एक माह के लिए भोजन अनुदान 1,11,000 रखा गया है। भक्त सोमनाथ ट्रस्ट की वेब साइट WWW.SOMNATH.ORG, एवं चेक और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भोजन अनुदान भेज सकते हैं।

चावड़ा ने बताया कि इस तरह सोमनाथ में निशुल्क भोजन व्यवस्था श्रद्धालुओं के पर्यटन को और भी सरल और पॉकेट फ्रेंडली बना रही है, सोमनाथ ट्रस्ट का सभी भक्तों से अनुरोध है, की वे जब भी सोमनाथ आएं सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क भोजन सेवा का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि यह सिर्फ भोजन नहीं है, यह सोमनाथ महादेव का भोजन प्रसाद है।

पुष्कर में रामेवरा जातरूओं के लिए निशुल्क भंडारा दूज से

0

पुष्कर। रामेवरा जातरूओं के लिए निशुल्क भंडारा भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दूज (बीज) से शुक्ल पक्ष की दशमी तक भंडारा पुष्कर की आईडीएसएमटी कोलोनी अजमेर चुंगी नाके के सामने लगाया जाएगा।

प्रभाती देवी मेघवंशी की स्मृति में स्थापित जोगणिया धाम प्रभाती देवी चेरेटिबल ट्रस्ट की ओर से भंडारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक तथा शाम को 7 बजे से 9 बजे तक जातरूओं के लिए भोजन सेवा का काम करेगा। दूज के दिन सुबह 9 बजे बाबा रामदेव पीर के ध्वजारोहण होगी और भंडारे की विधिवत रूप से शुरूआत होगी।

ट्रस्ट की ओर से संरक्षक रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर रामदेव, पुलिस अधीक्षक कार्यालय अजमेर में एएसआई रामेश्वर लालए एडवोकेट प्रशान्त वर्मा, भोपों का बाडा अजमेर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय खींची, इन्द्र सिंह चौहान, गजेन्द्र गर्ग व्यवस्था संभालेंगे।

लोकदेवता बाबा रामदेव मेले में उमड़ने लगा है जातरूओं का सैलाब

येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कर्नाटक की राजनीति पर की चर्चा

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

उन्होंने यहां बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके आवास पर करीब 20 मिनट तक मेरी बातचीत हुई। हमने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। हमने अगले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए राज्य की पार्टी की तैयारियों के बारे में भी बात की। पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में नियुक्ति के बाद येदियुरप्पा का राष्ट्रीय राजधानी का यह पहला दौरा है।

राज्य चुनावों से पहले राज्यव्यापी दौरे से संबंधित एक सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित राज्य के सभी पार्टी नेता सामूहिक नेतृत्व में सभी जिलों की यात्रा करेंगे। उन्हें 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु दौरे की जानकारी दी गई थी।

येदियुरप्पा ने राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की। उनके आज आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले के अलावा मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है।

सबगुरु राशिफल : 27 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, शनि अमावस्या वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.47 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जाएगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

फीफा ने भारतीय फुटबॉल से निलंबन हटाया

ज़्यूरिख। विश्व फुटबॉल के शासी निकाय फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के ऊपर से निलंबन शुक्रवार को हटा लिया।

फीफा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि फीफा परिषद के ब्यूरो ने तीसरे पक्ष के अनुचित हस्तक्षेप के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर लगाए गए निलंबन को हटाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि फीफा ने सोमवार 15 अगस्त 2022 को तीसरे पक्ष के अनावश्यक हस्तक्षेप का हवाला देते हुए भारतीय फुटबॉल को निलंबित कर दिया था। भारत के उच्चतम न्यायालय ने इसकी सनद लेते हुए बीते सोमवार भारतीय फुटबॉल महासंघ के संचालन के लिये नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) को भंग किया और एआईएफएफ का कार्यभार महासंघ के महासचिव सुनंदो धर को सौंपा।

फीफा ने अपने बयान में कहा कि शासी निकाय को इस बात की पुष्टि मिलने के बाद निर्णय लिया गया था कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए स्थापित प्रशासकों की समिति के जनादेश को समाप्त कर दिया गया था। साथ ही, एआईएफएफ प्रशासन ने महासंघ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया था।

फीफा ने कहा कि फीफा और एएफसी स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे और समय पर चुनाव कराने में एआईएफएफ का समर्थन करेंगे। फीफा के इस निर्णय के परिणामस्वरूप 11-30 अक्टूबर 2022 के दौरान होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 योजना के अनुसार भारत में आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 495 नए केस, 3 की मौत

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 495 नये मामलों के साथ तीन और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नये मामलों में 53 की वृद्धि हुई वहीं जयपुर, झालावाड़ एवं चूरू में एक-एक मरीज की और मृत्यु हो जाने से प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9623 पहुंच गया।

नए मामलों में सर्वाधिक 157 मामले जयपुर में सामने आए जबकि अलवर में 39, जोधपुर 37, उदयपुर में 26, भरतपुर में 23, दौसा में 22, भीलवाड़ा एवं धौलपुर में 19-19, पाली में 18, प्रतापगढ में 16, चित्तौड़गढ़ में 15, अजमेर में 14, नागौर एवं डूंगरपुर में 12-12, राजसमंद में 10, सीकर में नौ, कोटा में 8, बूंदी में 6, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जालोर एवं करौली में पांच-पांच, हनुमानगढ, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही में तीन-तीन, बीकानेर में दो तथा झालावाड़ एवं जैसलमेर में एक-एक नया मामला सामने आया जबकि पांच जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 13 लाख सात हजार 339 हो गई। प्रदेश में 641 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 94 हजार 57 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ पांच लाख पांच हजार 135 नमूने लिए गए हैं।

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 3659 हैं। इनमें सर्वाधिक 1371 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि भरतपुर में 374, अलवर में 223, जोधपुर में 215, अजमेर में 167, दौसा में 155 एवं चित्तौड़गढ़ में 150 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि टोंक एक मात्र जिला ऐसा हैं जहां कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

अमरोहा में अपनी संतान की सलामती के लिए महिला ने मासूम की बलि दी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तांत्रिक के कहने पर एक गर्भवती महिला ने अपनी संतान की सलामती के लिये अपने पति के भाई के दुधमुंहे बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को बताया कि बच्चे की हत्या के आरोप में ताबीज देने वाले तांत्रिक नसीम अली एवं हत्यारोपी महिला प्रेमवती को कत्ल में इस्तेमाल किए गए औजारों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गत 22 अगस्त को गांव मलकपुर निवासी रमेश ने अपने पौने दो वर्ष के बेटे एस कुमार के गायब होने की तहरीर देकर आदमपुर थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

मासूम की तलाश में भटकते हुए परिजनों को 24 अगस्त को गांव मलकपुर से सटे हुए पुश्ते के समीप गन्ने के खेत में बच्चे का कटा पैर तथा शरीर के कुछ अवशेष मिले तो मृतक के पिता ने गायब बेटे के अवशेष होने की पुष्टि कर दी।

अगले दिन 25 अगस्त को मृतक मासूम के पिता ने थाने में अलग से एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसके अपने ही भाई कैलाश की पत्नी प्रेमवती ने की है। पुलिस ने प्रेमवती को गिरफ्तार कर मासूम की हत्या के बारे मे पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि मासूम बच्चे की हत्या उसने ताबीज देने वाले नसीम अली के उकसाने पर की है।

उसने बताया कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं। इस दौरान उसके तीन बच्चे जन्म लेने के बाद जीवित नहीं बचे। उसे कहीं से पता चला कि अमरोहा निवासी तांत्रिक नसीम अली से एक बार में मिलने पर ही मुश्किल हल हो जाएगी।

नसीम अली से मुलाकात करने पर उसने प्रेमवती काे पैदा होने वाली उसकी संतान की सलामती के लिये कुछ टोटके बता कर परिवार के एक मासूम बच्चे की हत्या करने का उपाय सुझाया। उसके कहे अनुसार महिला ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।

इस संबंध में मृतक बच्चे के पिता 28 वर्षीय रमेश कुमार ने बताया कि उसके भाई और भाभी के तीन बच्चे जन्म लेते ही मर चुके हैं। जब वह चौथी बार गर्भवती हुई, तो दंपती ने समाधान के लिए तांत्रिक नसीम से सलाह ली। उसके कहने पर ही भाभी ने उसके मासूम बेटे को मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीम अली तथा महिला ने अपराध कबूल कर लिया है।

मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सुशील मोदी की गवाही

पटना। कांग्रेस सांसद एवं नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल किए गए मानहानि के मुकदमे में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को विशेष अदालत में अपनी गवाही कलमबंद करवाई।

सांसदों एवं विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित पटना स्थित एक विशेष अदालत के न्यायाधीश आदिदेव की अदालत में शिकायतकर्ता की हैसियत से पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने पांचवें गवाह के रूप में अपनी गवाही दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष 2019 में कर्नाटक की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी चोर हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई।

गांधी की ओर से उनके वकील अंशुल राज ने गवाह की आंशिक जीरह की और आगे जीरह के लिए 16 सितंबर 2022 की अगली तिथि निश्चित की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अभियुक्त बनाते हुए पटना में एक शिकायती मुकदमा संख्या 1551सी/2019 दाखिल किया गया था।

राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं। शिकायत पत्र के अनुसार राहुल गांधी के उस बयान को मानहानि वाला बताया गया है, जिसमें कथित रूप से कर्नाटक की एक सभा में 13 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है सभी चोर है।

भाजपा नेता टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

हिसार। भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का हरियाणा के हिसार में उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया। इससे पहले सुबह लगभग सवा 10 बजे सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्चरी से अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। इस दौरान लोग सोनाली अमर रहे और ‘सोनाली के कातिलों को फांसी दो के नारे लगाते रहे।

उनकी अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए निकली जहां बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा के पिता का देहांत 2016 में हो गया था। सोनाली की बॉडी पर सम्मान के तौर पर भाजपा का झंडा रखा गया।

श्मशान घाट में सोनाली को श्रद्धांजलि देने हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा नवीन जयहिंद भी पहुंचे। कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई सोनाली को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे।

परिवार की सहमति के बाद गोवा में हुए पोस्टमॉर्टम में शरीर में कई गुम चोट होने का जिक्र किया गया। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि सोनाली की मौत के पीछे राजनीतिक साजिश और निजी सहायक सुधीर और सुखविंदर का हाथ हैं।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में मांग करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में दो सहयोगी अरेस्ट