Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 636 -
होम ब्लॉग पेज 636

ओडिशा : केंद्रपाड़ा में लूना नदी किनारे विवाहित महिला से गैंगरेप

केंद्रपाड़ा। ओडिशा के तटीय शहर केंद्रपाड़ा में लूना नदी के किनारे एक विवाहिता महिला को उसके ग्रामीणों ने प्रताड़ित किया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसे उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया था।

मार्शाघई थाना के आईआईसी प्रदीप्त कुमार कानूनगो ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता ने गुरुवार को मार्शाघई थाना में शिकायत दर्ज कराया और आरोप लगाया कि 23 अगस्त को उसके ग्रामीणों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता एक छह वर्षीय बच्चे की मां है और मार्शाघई थाने के अंतर्गत करंजा गांव में अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी, लेकिन 23 अगस्त को उसके ससुराल वालों ने विवाहेतर संबंध के शक में उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसके दो ग्रामीणों कालंदी प्रतिहारी और कालंदी बल उसे जबर्दस्ती लूना नदी के किनारे ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

आरोपियों ने नदी में डूबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए और अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को टेलीफोन पर दी और दोनों ने एफआईआर दर्ज कराई। आईआईसी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 161 के अंतर्गत पुलिस ने पीड़िता का बयान रिकॉर्ड कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

65 साल के अधेड ने नाबालिग लड़की से कई बार रेप कर किया प्रेगनेंट

धौलपुर जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी सहायता : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का आज हवाई सर्वेक्षण किया और नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावितों को त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

गहलोत ने जिले के सरमथुरा, बाड़ी एवं राजाखेड़ा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों, फसल और पशुओं को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर प्रभावितों को त्वरित सहायता पहुंचाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ने चम्बल नदी के आस-पास के चीलपुरा, अण्डवा पुरैनी, महदपुरा, टीकतपुरा, वक्तपुरा, चाडियान का पुरा, शंकरपुरा एवं गोपालपुरा क्षेत्रों में जलभराव स्थलों का सर्वे किया। उन्होंने आश्रय स्थलों में ठहरे लोगों से बातचीत की। प्रशासन द्वारा उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्होंने जल निकासी तक सुविधाएं जारी रखने के निर्देश दिए।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में कमी नहीं रखी जाएगी। प्रशासन हर वक्त आपके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि आपदा राहत नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा पांच हजार से अधिक लोगों को बचाकर कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है। सेना के हेलीकॉप्टर से भी तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया।

इस मौके पर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, संभागीय आयुक्त सावंरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव तथा जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

सोनाली फोगाट को पार्टी में दिया गया था नशा : आईजीपी

पणजी। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट को एक पार्टी में नशीला पदार्थ दिया गया और उन्हें जबरदस्ती जहरीला रसायन दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी ने पूछताछ के दौरान कई बातें उजागर हुई हैं। मामले की सभी कोणों से जांच की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली के शराब में नशीला पदार्थ मिलाने की बात कबूल की है। सुधीर और सुखविंदर को गुरुवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत में दोनों का नाम लिया था। दोनों आरोपी सोनाली के साथ गोवा गए थे। बिश्नोई ने कहा कि हत्या के पीछे आर्थिक हित एक कारण हो सकता है। उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि सही कारण का पता आरोपियों से आगे की पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के साथ पार्टी में देखी गई दो महिलाओं की पहचान कर ली गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरू में यह बताया गया था कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन बाद में किए गए पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसके शरीर पर कई कुंद चोटें थीं।

आईजीपी ने कहा कि डॉक्टरों ने शुरुआत में मौत का कारण दिल का दौरा बताया क्योंकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इस बीच विपक्षी दलों ने सोनाली की मौत को लेकर प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने डॉ सावंत पर सोनाली मामले को निष्कर्ष पर पहुंचने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कोई भी डॉक्टर व्हाट्सएप पर मौत की खबर पढ़कर मौत का कारण बता सकता है। बेखबर और समय से पहले निष्कर्ष पर पहुंचकर डा. प्रमोद सावंत ने न केवल इस संवेदनशील मामले को उलटी धार देने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि एक बार फिर उनके लिए संदेह पैदा किया है।

गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस और जीएमसी (गोवा मेडिकल कॉलेज) को खुली छूट देनी चाहिए। हमें गोवा आने वाले पर्यटकों को उनकी सुरक्षा के बारे में स्पष्ट संकेत देना चाहिए ताकि हमारे पर्यटन उद्योग को नुकसान न हो।

इस बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक जांच की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की पूरी आजादी है।

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में दो सहयोगी अरेस्ट

लोकदेवता बाबा रामदेव मेले में उमड़ने लगा है जातरूओं का सैलाब

जोधपुर। गरीबों एवं दलितों के उत्थान करने वाले एवं साम्प्रदायिक सदभाव के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने से अब मेला परवान चढ़ने लगा हैं। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद इस बार मेला भरने से श्रद्धालुओं का रुझान ज्यादा नजर आ रहा है।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष शुरू होने के साथ ही जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा मंदिर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और अब तक दस लाख से अधिक लोग जोधपुर स्थित बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथजी समाधि स्थल मसूरिया के दर्शन कर रामदेवरा के लिए जा चुके हैं।

हर दिन हजारों की संख्या में बाबा के जातरू मंसूरिया बाबा मंदिर पर दर्शन कर रामदेवरा की ओर कूच कर रहे हैं। इनमें कई लोग सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर पैदल ही बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आने वाले भक्तों की भीड़ के चलते जोधपुर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रेक्टर ट्राली में समूह में भी बड़ी संख्या में बाबा के भक्त बाबा के दर्शनार्थ जोधपुर पहुंच रहे हैं।

जोधपुर से होकर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं रोज अनेक मार्गों से मेले में पहुंच रहे हैं और रामदेवरा में भ्क्तों का जमावड़ा बढ़ने से मेला परवान चढ़ने लगा हैं। जोधपुर से रामदेवरा तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहने से जहां माहौल भक्तिमय बना हुआ हैं वहीं रामदेवरा जाने के रास्ते में पड़ने वाले क्षेत्रों में भी रौनक बनी हुई हैं।

उधर, मसूरिया बाबा मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट द्वारा नौ दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह मेला 28 अगस्त से पांच सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान तथा सचिव नरेंद्र गोयल ने बताया कि मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आना प्रस्तावित है।

बाबा रामदेवजी के गुरु बालीनाथजी के निज मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। मंदिर में प्रवेश के लिए तीन भव्य द्वार बने हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए मुख्य द्वार से निज मंदिर तक स्थायी बेरीकेडींग करवाई जाकर दो लाइनें महिलाओं के लिए एवं दो लाइनें पुरुषों जातरूओं के लिए व्यवस्था की गई है ताकि जातरू आराम से दर्शन कर सकें तथा किसी प्रकार की भगदड़ ना मचे। दर्शनार्थियों के दर्शन पश्चात निकासी के लिए घाटी वाले मार्ग को खोला गया है ताकि ज्यादा सीढियों पर भीड़भाड़ न हो सके।

चौहान एवं गोयल ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर मंदिर मुख्य द्वार से पुलिस चौकी तक स्थायी टीनशेड लगवाए गए है। उनमें स्थायी रूप से पंखे लगवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त-कूलर आदि की भी व्यवस्था करवाई गई है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये ट्रस्ट द्वारा 61 सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर, मुख्य द्वार से सीढ़ीयों एवं परचानाडी एवं मुख्य मार्ग पर लगवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण मंदिर परिसर में सावधानी के होर्डिंग्स लगवाए गए।

उन्होंने बताया कि बाबा रामदेवजी के गुरू महाराज बालीनाथजी का मुख्य मेले का शुभारंभ 27 अगस्त को शाम सात बजे कलक्टर हिमाशु गुप्ता एवं गौरव यादव, उपायुक्त पुलिस, (पश्चिम) जोधपुर, अरूण पुरोहित आयुक्त नगर निगम-पश्चिम जोधपुर एवं निर्मल गहलोत समाजसेवी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को रात 11.15 बजे रुद्राभिषेक प्रारम्भ होगा जो 29 अगस्त तड़के तीन बजे तक चलेगा, तत्पश्चात भाद्रपद द्वितीया (बाबा की बीज) को सुबह 4.15 बजे पंचामृत अभिषेक एवं 108 ज्योत से महाआरती की जाएगी। 29 अगस्त सुबह 11 बजे प्रतिवर्ष की भांति मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा ध्वजा की पूजा अर्चना की जाएगी।

फर्रूखाबाद : बेटियों को जहर देकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की सुसाइड

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में दो बालिकाओं को जहर खिलाकर मारने वाले शिक्षक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि थाना मऊदरवाजा के बहादुरगंज में रहने वाले 38 वर्षीय सुनील उर्फ धर्मेन्द्र का शव सुबह कमरे में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। धर्मेन्द्र की 7 वर्षीय बेटी शगुन व 11 वर्षीय बेटी श्रृष्टि के भी शव पास ही में चारपाई पर मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राईवेट शिक्षक सुनील के शव को फांसी के फन्दे से नीचे उतरवाया और दोनों बेटियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

इसी दौरान मिले एक सुसाइड नोट में आत्महत्या करने वाले सुनील ने लिखा था कि पत्नी प्रिया के कई महीने पहले गुजर जाने के बाद वह तनाव में रहता था। इसी को लेकर उसने अपनी दोनों बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला और बाद में गुरूवार को रात में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवा दिया है।

उदयपुर में पुलिया पार करते नदी में बहे पति-पत्नी के शव बरामद

0

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में राठौडों का गुडा गांव पुलिया पार करते बहे पति पत्नी के शव नागरिक सुरक्षा की टीम ने आज बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बडगांव तहसील के झिण्डोली निवासी प्रेमा गमेती 40 वर्ष एवं उसकी पत्नी धापु गमेती 38 वर्ष गुरूवार को बाइक पर सवार को मजदूरी पर जाते समय राठौडों का गुडा गांव में पुलिया पार करते समय नदी में बह गए थे।

घटना की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ एवं नागरिक सुरक्षा की टीम ने दोनों के शवों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पहले धापु गमेती का शव मिला तथा उसके बाद प्रेमा का भी शव मिल गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के कई नेताओं ने त्याग पत्र दिया

श्रीनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में कई नेताओं ने भी इस्तीफे दे दिए। इनमें कम से कम पांच पूर्व विधायक और मंत्री शामिल है।

पार्टी से त्याग पत्र देने वालों में पूर्व मंत्री आरएस चिब, जीएम सरुरी और वरिष्ठ नेता चौधरी मुहम्मद अकरम, मुहम्मद आमिन भट्ट और गुलजार अहमद शामिल हैं।

चिब ने अपने त्यागपत्र में कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के भविष्य के निर्माण में योगदान की अपनी गति को खो दिया है। ऐसे में मेरे लिए बेहतर यह है कि मैं पार्टी से अलग हो जाऊं।

वहीं जम्मू- कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्व हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैफुद्दीन सौज ने कहा कि आजाद को पार्टी में ही मामले सुलझाने चाहिए थे। उन्हें पार्टी के बाहर ऐसा सम्मान नहीं मिलेगा।

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा, राहुुल की आलोचना

बागपत : रोना बंद नहीं किया तो मां ने बेटे को हाईवे पर फेंका, मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अर्धविक्षिप्त महिला ने अपने मासूम बच्चे को महज इसलिए सड़क पर फेंक दिया क्योंकि वह रोना बंद नहीं कर रहा था। राजमार्ग पर फेंकने जाने के बाद डेढ़ साल का बच्चा एक कार की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित महिला अर्धविक्षिप्त बताई जा रही है। बागपत निवासी महिला सीता शुक्रवार काे सुबह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे काला को गोद में लेकर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर नगर के केनरा बैंक के पास खड़ी थी। उस समय बच्चा बहुत रो रहा था।

महिला के प्रयास के बावजूद बच्चा चुप नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने अचानक गुस्से में बच्चे को हाईवे पर फेंक दिया। तभी वहां से गुजर रही तेज गति कार ने बच्चे को कुचल दिया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन-फानन में राहगीर बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की चश्मदीद बच्ची ने रोते हुए कहा कि उनकी माता ने भाई को सड़क पर फेंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में आरोपित महिला अर्धविक्षिप्त बताई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

भरतपुर जिला परिवहन अधिकारी 37 हजार रूपए की रिश्वत लेेते अरेस्ट

भरतपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भरतपुर में जिला परिवहन अधिकारी दिलीप तिवारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा एवं दलाल को आज 37 हजार 200 रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत की गई की उसकी फर्म द्वारा करवाए जा रहे वाहनों के रजिस्ट्रेशन की एवज में जिला परिवहन अधिकारी दिलीप तिवारी द्वारा एक दलाल कपिल शर्मा के जरिये 37 हजार 200 रूपए की मांग की जा रही है।

परिवादी की शिकायत पर ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही की गई। इसके तहत परिवादी ने दलाल कपिल शर्मा निवासी पुराना बयाना बस स्टेंण्ड भरतपुर को परिवादी से 37 हजार दो सौ रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो टीम ने इस मामले में आरोपी दिलीप तिवारी एवं लिपिक अनिल कुमार शर्मा को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

चित्तौड़गढ़ : कंटेनर मेें भरा 12 क्विंटल अवैध गांजा जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए एक कन्टेनर मेे भरा 12 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सीआईडी सीबी पुलिस मुख्यालय जयपुर की सूचना पर थानाधिकारी कपासन फूलचन्द टेलर ने कपासन भादसौडा रोड पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल कपासन के सामने नाकाबंदी करवाई।

इस दौरान एक बंद बॉडी ट्रक (कंटेनर) को रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों का कचरा एवं मादक पदार्थ गांजा के पैंकिट भरे हुए पाए गए। गांजे के पैकेटों की गिनती की तो 364 पैकेटों में 12 क्विटल पांच किलो 600 ग्राम अवैध गांजा भरा हुआ मिला।

इस मामले में राजू पुरी गोस्वामी, जितेन्द्र पुरोहित एवं प्रहलादराय सोनी निवासी मोहल्ला भगवानपुरा थाना माण्डल जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।