Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 640 -
होम ब्लॉग पेज 640

होंडा ने लॉन्च की नई शाईन सेलिब्रेशन संस्करण मोटरसाइकिल

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइ एंड स्कूटर इंडिया ने त्योहारी सीजन की शुरूआत नई शाईन सेलिब्रेशन संस्करण की मोटरसाइकिल के साथ ही है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 78878 रुपए हैं।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नई शाईन गुणवत्ता एवं परफोर्मेन्स के साथ 125 सीसी एक्ज़क्टिव सेगमेन्ट में मजबूती से पैर जमाए हुए है। नए अवतार में उपभोक्ताओं को फिर से संतोषजनक अनुभव प्रदान करते हुए नई शाईन सेलेब्रेशन एडीशन का लॉन्च किया गया है।

कंपनी ने कहा कि देश में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र, एचएमएसआई विभिन्न क्षेत्रों में अपने उपभोक्ताओं के इस उत्साह को बढ़ाना चाहती है। सबसे आकर्षक एक्ज़क्टिव मोटरसाइकिल के रूप में शाईन लाखों भारतीयों को दोपहिया वाहन का बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है। नया सेलेब्रेशन अवतार त्योहारों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देगा और उपभोक्ताओं को नया अनुभव प्रदान करेगा।

मध्यप्रदेश भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला का निधन

इंदौर/भोपाल। इंदौर के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला का आज इंदौर में निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि आज सभी को सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि शुक्ला परिवार के आधारस्तंभ मेरे पूज्य पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला ‘बड़े भैय्या’ जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इंदौर में होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। पचौरी ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला के देवलोकगमन का दुखद समाचार मिला। वे शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं। भाजपा और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भी शुक्ला के निधन पर शोक जताया है।

प्रतापगढ़ : नाबालिग बेटे की गवाही पर मां की हत्या के लिए पिता को उम्रकैद

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला की हत्या के मामले में स्थानीय अदालत ने मृतका के नाबालिग बेटे की गवाही पर उसके पति को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष ने गुरुवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश सीता राम की अदालत ने इस मामले में नाबालिग बेटे की गवाही पर पिता को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए पांच हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम को अदालत ने यह फैसला सुनाया।

इसमें पट्टी कोतवाली के गदौरी खुर्द गांव के निवासी राजेन्द्र उर्फ मेड़ई का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। इसके चलते 10,11 अक्टूबर 2016 की रात में राजेन्द्र ने अपने कमरे के भीतर ही पत्नी कंचन गुप्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे में राजेंद्र का बेटा ललित भी सो रहा था। घटना के बाद राजेन्द्र भाग निकला।

सुबह जानकारी होने पर राजेन्द्र के पिता रामलाल ने ही उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। अपर सत्र न्यायाधीश सीता राम ने मामले की सुनवाई की। राजेन्द्र के बेटे ललित गुप्ता ने ही बाल साक्षी के रूप में गवाही दी। उसने कोर्ट को बताया कि पापा मम्मी को मार रहे थे।

मम्मी के चिल्लाने पर वह जाग गया। उसके पापा मम्मी का गला दबा कर मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। इसके बाद पापा उसे बाहर लिटाकर कमरे में ताला बंद किया और भाग गए। उसकी गवाही पर अदालत ने राजेन्द्र को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

सिरोही ने मिलाया ‘हाथ’ से ‘हाथ’, कांग्रेस ने थमाया पुराना सिंबल

सिरोही में गलियों सड़कों पर लगा घुमन्तु पशुओं का जमावड़ा।
सिरोही में गलियों सड़कों पर लगा घुमन्तु पशुओं का जमावड़ा।

सिरोही। विधायक संयम लोढ़ा पर विश्वास करके सिरोही शहर में ऐतिहासिक बहुमत से कांग्रेस का हाथ थामा। इसका बदला लेते हुए कांग्रेस ने सिरोही को अपने पुराने चुनाव चिन्ह बैलों और गायों के हवाले कर दिया है।

हालात इतने विकट हो चुके हैं कि सिरोही नगर परिषद में चुनकर गए कांग्रेस के नकारा पार्षद और रिटायरमेंट के इंतजार में यहां बैठाए गए आयुक्त की सरपरस्ती में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था घुमन्तु जानवरों के भरोसे छोड़ दी गई है। अब अव्यवस्था का आलम इस हद तक बढ़ चुका है कि सिरोही शहर के लोगों को भी पूर्ण विश्वास हो चुका है कि ये सब कुछ सिरोही विधायक संयम लोढ़ा की सरपरस्ती के बिना नहीं हो सकता।

स्थिति अब ये पहुंच चुकी है कि विधायक संयम लोढ़ा अपने मातहत उन नेताओं और कार्मिकों को बचा लें जिनके नकारेपन से शहर में अव्यवस्था पसरी है या उनपर विश्वास करके अपना वोट देने वाले सिरोही के लोगों में उनके प्रति बने विश्वास को।

कांग्रेस का पुराना चुनाव चिन्हकांग्रेस का पुराना चुनाव चिन्हथ्री-एन समूह ने बदहाल किया शहर

सुबह से रात तक शहर के हर कोने में कांग्रेस पार्षदों के नकारेपन के कारण उनकी पार्टी के पुराने सिंबल ट्राफिक कंट्रोल की भूमिका में नजर आते हैं। इतनी अनियमितता पिछले 25 सालों में कभी नहीं मिली जितनी अब देखने को मिल रही है।

ये थ्री-एन, यानी कांग्रेस के नकारा-ट्वेंटी टू, भाजपा के निठल्ले-नाइन और निर्दलीय निष्क्रिय-फोर समूह के कारण आज शहर की हर गली मोहल्ले और नुक्कड़ में मुख्य मार्ग पर पहली बार दिन में भी जानवरों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति आई होगी।

मुख्य सरजावा दरवाजा हो या बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार हो या राजमाता धर्मशाला, अमर नगर हो या अनादरा चौराहा, पैलेस रोड हो या गोयली चौराहा। हर जगह कांग्रेस अपने नकारेपन के निशान छोड़ रही है।

यूँ अभी घुमन्तु पशुओं को पकड़ने का अभियान चला है, लेकिन उसका उद्देश्य शहर के लोगों को राहत दिलाने की बजाय लंपि बीमारी है। इस बीमारी के कारण जगह जगह पशु मृत होने से उन्हें उठाने में हो रही समस्या की वजह से इन्हें एक जगह ले जाया जा रहा है जिससें इनकी मृत्यु हिने ओर इन्हें उठाने के लिए इधर उधर भागने में कार्मिकों को समस्या नहीं आये।

कॉलोनाइजर सभापतियों से नहीं मिल रही आजादी

सिरोही पिछले ढाई दशक से कॉलोनाइजर सभापतियों के छंगूक से छूटने को कसमसा रहा है, लेकिन कॉलोनाइजर सभापतियों के खिलाफ चुनावी भाषणों में शहर की जमीनें खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाकर सत्ता में आई कांग्रेस ने फिर से सिरोही को कॉलोनाइजर सभापति के हवाले कर दिया है। वीरेंद्र मोदी, फिर उनके सरपरस्ती में बने सुखदेव आर्य, ताराराम माली और इनके बाद अब महेन्द्र मेवाड़ा ये सभी कॉलोनाइजर रहे हैं या उनकी सरपरस्ती में रहे हैं।

पूर्व के तीन सभापतियों ने शहर की समस्याओं पर कुछ ध्यान भी दिया था। इसमें कोई दो राय नहीं है कि महेंद्र मेवाड़ा की अपने कार्यालय उपस्थिति सब्स नियमित है। खुदके कार्यालय में पार्षदों के मजमा भी नियमित लगता है। लेकिन, ये मजमा मदारी के सामने ताली बजाकर चले जाने वाले दर्शकों से ज्यादा कुछ नहीं रहता।

शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था आवारा पशुओं के हवाले की गई ट्रैफिक व्यवस्था यही बता रही है कि इन पार्षदो का सभापति के समक्ष लगने वाला नियमित मजमा राग दरबारियों की तरह चाटुकारिता के प्रदर्शन से अधिक कुछ नहीं है।

बोर्ड की बैठकें भी नियमित नहीं

अब तक भाजपा और कांग्रेस को बोर्ड में सत्ता और विपक्ष के पार्षद हमेशा इस बात को लेकर मुखर रहते थे कि बोर्ड की बैठकें नियमित हो। जिससे लोगों की समस्याओं को उठाया जा सके। लेकिन, सिरोही के इन 35 पार्षदों को अब कोई मतलबा नहीं है कि बैठक होती है या नहीं होती है। शहर के जो हालात हैं उससे ये ही प्रतीत होता है कि ये 35 के 35 एक ही उद्देश्य से नगर पालिका में गए हैं और वो है ‘इनका काम बनता, भाड़ में जाये जनता’।

25 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.38 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके मन में अनेक योजनाएं बनती रहेंगी लेकिन इनको समय अथवा धन अभाव के कारण साकार रूप नहीं दे पाएंगे। आर्थिक लाभ परिश्रम के बाद भी अल्प रहेगा खर्च भी आज ज्यादा नहीं रहने से एक समस्या कम रहेगी। सरकारी अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में आज देर ना करें अन्यथा लंबे समय के लिए टल सकते है। सामाजिक क्षेत्र से प्रसिद्धि मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर मंदी के चलते आर्थिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। जोखिम के कार्यो में निवेश पहले हानि परन्तु बाद में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण में पहले की अपेक्षा सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने महत्त्वपूर्ण कार्यो में सफलता पाने के लिये जी जान से प्रयत्न करेंगे आरम्भ में इनमे असफलता नजर आएगी परन्तु मध्यान के बाद परिश्रम का फल मध्यम ही सही लेकिन अवश्य मिलेगा। मन भटकेगा भी परन्तु एकाग्र होकर कार्यो में लगे रहें। व्यवसाय में आज जिस योजना पर कार्य करेंगे निकट भविष्य में वह धन लाभ कराएगा। घर एवं बाहर बडबोलेपन के कारण सम्मान हानि हो सकती है आवश्यकता से अधिक ना बोलें। घरेलु कार्यो के कारण अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। महिला वर्ग पारिवारिक सम्बन्धो को जोड़े रखने में सहायक रहेंगी। आर्थिक कारणों से आज किसी से ना उलझें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप जहाँ भी रहेंगे वहीँ आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। आर्थिक लाभ की उम्मीद न एक बराबर रहेगी परन्तु खर्चो में कमी लाने में सफल रहेंगे जिससे धन सम्बंधित समस्या नहीं बनेगी। दिनचर्या के अधिकांश कार्य परिजनों के सहयोग द्वारा पूर्ण हो जाएंगे। दोपहर के बाद किसी आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से राहत मिलेगी। घर की महिलाओं से मामूली बात पर नोक झोंक हो सकती है फिर भी शांति बनी रहेगी। सन्तानो से मित्रवत व्यवहार रहेगा। रिश्तेदारो के विषय में कोई अप्रिय समाचार मिलने से थोड़े समय की चिंता बनेगी। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा सुख दायक रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपमें चंचलता अधिक रहेगी बेकार के विषयों में मन भटकेगा परन्तु निकट भविष्य में धन लाभ के प्रबल योग भी बन रहे है आज अपनी तरफ से व्यवहारिकता में कमी ना आने दें इससे लाभदायक संपर्क बनेंगे। परिजनों से व्यर्थ की बातों पर बहस होगी कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने की क्षमता कम रहेगी आर्थिक विषयो में सफलता पाने के लिए आज किसी की सहायता लेनी पड़ेगी। दोपहर तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा इसके बाद थकान शिथिलता बनेगी। व्यापार में वर्तमान स्थिति बनाये रखें निवेश आज ना करें। दाम्पत्य जीवन में समरसता की कमी रह सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको विविध कष्टो का सामना करना पड़ेगा। मन समाज में वर्जित कार्यो की और अधिक आकर्षित रहेगा जिससे घर में कलह हो सकती है सामाजिक क्षेत्र पर भी आलोचना होगी। व्यवहार में कटुता एवं स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहेगी। अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ेगा लेकिन फिर भी कार्य सफलता निश्चित नहीं रहेगी। दोपहर के बाद सम्मानित व्यक्ति अथवा महिला के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। नए कार्य का आरम्भ फिलहाल निरस्त करें पुराने अधूरे कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें अन्यथा धन की आमद रूक जायेगी। घरेलु कार्यो की अनदेखी अशांति का कारण बन सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको आकस्मिक लाभ की सम्भावनाये बन रही है। जोखिम वाले कार्यो से डर लगेगा परन्तु शीघ्र ही इसके बेहतर परिणाम मिल सकते है। आज किसी अनजान व्यक्ति से उधार का व्यवहार ना करें डूबने की आशंका है परंतु उधारी चुकाने के लिए दिन उत्तम है। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी विशेष रहेंगे फिर भी कई दिनों का कोटा पूर्ण कर लेंगे। संध्या तक व्यावसायिक कार्यो से निश्चिन्त हो सकेंगे। नौकरी पेशा जातको को आज कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में संघर्ष करना पड़ेगा। अधिकारी वर्ग अकारण नाराज रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढाव आ सकते है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र से आनंद की प्राप्ति कराएगा। आज आपके अधिकांश कार्य पहले से निर्धारित रहेंगे जिससे दुविधा की स्थिति से बचेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र की गतिविधियों से संतुष्ट रहेंगे लेकिन थोड़ी देर के लिए सहकर्मियो से नाराजगी के प्रसंग अव्यवस्था कर सकते है। सरकारी कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी परंतु पैतृक सम्बंधित मामले किसी अन्य के कारण अनिश्चित रहेंगे। महिलाये गृहस्थ की गलतफहमियों में सुधार कर वातावरण खुशहाल बनाएंगी घर में मान बढेगा। धार्मिक कार्यो में जितनी आस्था रहेगी उसके अनुरूप समय नहीं दे पाएंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी अधिकांश समय परिस्थिति चिंता मुक्त रहेगी। लेकिन भ्रामक खबरों पर देख-भाल कर ही यकीन करें अन्यथा जल्दबाजी में गलत निर्णय हानि करा सकता है। कार्य व्यवसाय में किसी के बेवजह दखल देने से दुविधा में पड़ सकते है बुजुर्ग व्यक्ति ही इससे बाहर निकालने में मददगार बनेंगे। आज स्वयं के लिए निर्णय ज्यादा प्रभावी साबित होंगे प्रलोभनो से बच कर रहें। धन लाभ जरुरत के अनुसार अवश्य हो जाएगा। महिला वर्ग आज किसी काम के बिगड़ने से चिंतित रहेंगी परन्तु थोड़े अतिरिक्त श्रम के बाद स्थिति सामान्य बन जायेगी। संतानो के ऊपर नजर रखना आवश्यक है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी कार्यो को अधिक बेहतर बनाने का प्रयास अवश्य करें। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते रहेंगी रक्त विकार, जोड़ो अथवा सूजन सम्बंधित समस्या रह सकती है। कार्यो में भी मन कम् ही लगेगा धन की कमी के कारण मन उदास रहेगा परन्तु फिर भी आज के दिन धन से ज्यादा आपसी संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें आगे के लिए लाभदायक एवं शांति स्थापना के लिए आवश्यक है। नौकरी व्यवसाय में लापरवाही के कारण हानि के योग भी है अधिक सावधानी बरतें। सामाजिक रिश्तों में कड़वाहट आएगी। गृहस्थ जीवन मिश्रित रहेगा। महिलाओं का नरम व्यवहार शांति स्थापित करने में मदद करेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे साथ ही बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनो के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है थकान अधिक रहेगी स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। सन्तान पढ़ाई पर कम ध्यान देंगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके द्वारा लिये निर्णय प्रेमीजनों से राग द्वेष की भावना बना सकते है। स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहेगी। बेवजह के खर्च आर्थिक समस्या बनाएंगे। आस पड़ोसियों से भी अहम् को लेकर टकराव हो सकता है किसी भी प्रकार की गंभीर परिस्थिति से बचने के लिए बुद्धि विवेक जाग्रत रखें। व्यवसाय में बदलाव अथवा निवेश अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। दिन की विपरीत परिस्थितियों में घर के बुजुर्ग सहायक बनेंगे। महिला वर्ग से नीरसता युक्त सम्बन्ध रहेंगे दाम्पत्य में सामंजस्य बैठाने में कठिनाई आएगी। आर्थिक विषयो के कारण यात्रा करनी पड़ेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। मन की कल्पनाएं काफी हद तक साकार होने की संभावनाएं रहेंगी। आपके विचार भी लोगो को आकर्षित करेंगे। दो पक्षो के झगडे में मध्यस्थता कर सकते है निर्णय निष्पक्ष देने से सम्मान मिलेगा। कार्य व्यवसाय में प्रारंभिक अड़चनों के बाद आय के साधन सुलभ होंगे। आज कई दिनों से मन में चल रही व्यावसायिक योजना को दिशा मिलने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। जोखिम वाले कार्यो में निवेश बेहिचक कर सकते है भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। महिलाये पूजा-पाठ के कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगी साथ ही सेहत का ध्यान भी रखें।

अजमेर के क्रिश्चियनगंज व रामगंज थाने में बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन के तहत क्रिश्चियनगंज थाने में बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन किया गया।

अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रुपेंद्र सिंह ने फीता काटकर इस नवाचार को उद्घाटित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौजूद रहे। सिंह ने पुलिस महकमे में इस नवाचार के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस सेवा मित्रवत कार्य कर अपराध को सुलझाने में काम करेगी।

बताया जा रहा है कि बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस अब टीवी कार्टून पात्र भीम, चुटकी, कालिया व राजू के जरिए अपना अनुसंधान करेगी और इसी निमित्त थाने में अलग से बाल मित्र कक्ष स्थापित किया गया है जहां बाल चित्रकारी कर कमरे को इन मशहूर कार्टूनों का चित्रांकन भी किया गया है ताकि बाल अपराधों पर अंकुश में इनका उपयोग कर उन्हें मनोवैज्ञानिक तरीके से राज खुलवाया जा सकें।

थाना अधिकारी रवीश कुमार सांवरिया ने बताया कि दीवारों पर कार्टून बनाने का मकसद सकारात्मक घर जैसा माहौल रखना है ताकि बाल मन पर पुलिस या अपराध का खौफ दिखाई न दे। खास बात यह है कि इस बाल मित्र कक्ष में सादा वस्त्र धारी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

थाना परिसर में कक्ष निर्माण में राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं सारथी की मदद से तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे ही एक कक्ष का उद्घाटन रामगंज थाना परिसर में भी किया गया है।

आध्यात्मिक गुरूओं ने भारतीय टीकों का समर्थन किया : मोदी

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बनाए गए कोराना के टीकों के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा फैलाये गए दुष्प्रचार को विफल बनाने में आध्यात्मिक गुरूओं के योगदान की सराहना की और कहा कि यह उनके संदेश से संभव हो सका है कि टीका लगाने में किसी को काई हिचकिचाहट नहीं हुई।

मोदी ने आज यहां अमृता अस्पताल का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब भारत ने कोरोना की वैक्सीन बनाई तो कुछ लोगों ने दुष्प्रचार करने का भरसक प्रयास किया। कई लोगों ने स्वदेशी टीकों के बारे में गलत-गलत अफवाहें फैलाई, लेकिन इस पर हमारे धर्मगुरु और आध्यात्मिक गुरु एक साथ आगे आए और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा, तो इसका तत्काल प्रभाव दिखा। देश मे निर्मित कोराना का टीका लगवाने में लोगों ने किसी भी तरह की हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

अमृता अस्पताल का निर्माण हरियाणा के फरीदाबाद में लगभग 6,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा प्रबंधित, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2,600 बिस्तरों से लैस होगा। यह फरीदाबाद और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर क्षेत्र) के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और बलिदान की प्रतिमूूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं। उन्होंने अम्मा के बारे में कहा, उन्हें गले लगाने वाले संत के रूप में जाना जाता है।

मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां इलाज एक सेवा है, कल्याण एक दान है। जहां स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता एक दूसरे से संबंधित हैं। हमारे पास वेद के रूप में चिकित्सा विज्ञान है। हमने अपने चिकित्सा विज्ञान को आयुर्वेद का नाम भी दिया है।

प्रधानमंत्री ने सभा को याद दिलाया कि भारत ने कभी भी अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को गुमनामी के अंधेरे में नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित दायित्वों के निर्वहन की व्यवस्था एक प्रकार से पुराने समय का पीपीपी यानी सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल है।

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सुनवाई पूरी की, 12 सितंबर को आएगा फैसला

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी मंदिर की नियमित पूजा अर्चना करने की मांग करने वाली अर्जी पर जिला न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया है। अदालत इस मामले में आगामी 12 सितंबर को अपना फैसला सुनायेगी।

सुनवाई पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष के एक वकील ने बताया कि जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में वादी और प्रतिवादी पक्ष की सुनवाई पूरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने मस्जिद परिसर में वादी पक्ष को श्रृंगार गौरी मंदिर में नियमित पूजा अर्चना करने की अनुमति दिये जाने की मांग से जुड़ी अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर मुकदमे की अगली तारीख 12 सितंबर मुकर्रर की है।

उन्होंने बताया कि अदालत इस महत्वपूर्ण मामले की अगली तारीख, 12 सितंबर को अपना फैसला सुनायेगी। गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई पहले वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में चल रही थी।इस दौरान हिंदू पक्ष की मांग पर अदालत ने ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराये जाने की अनुमति दी थी, जिसमें मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग सहित अन्य स्थानों पर हिंदू प्रतीकों के अवशेष मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस मामले की सुनवाई जिला न्यायालय को सौंप दी गयी।

सुनवाई पूरी होने के बाद हरीशंकर जैन ने दावा किया कि मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद को वक्फ बोर्ड की संपत्ति साबित करने के लिये जो दस्तावेज अदालत के सम्मुख पेश किये वे वास्तव में ज्ञानवापी परिसर से डेढ़ किमी दूर स्थित आलमगीर मस्जिद के हैं। जैन ने कहा कि उन्होंने आज अदालत को इस हकीकत से अवगत कराते हुए साक्ष्य एवं दलीलों के आधार पर साबित किया कि उक्त दस्तावेजों का ताल्लुक मामले में प्रश्नगत स्थल से नहीं है। जैन ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष ने फर्जी दस्तावेज पेश कर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की।

भीलवाडा : गैंगरेप के दोषियों को दस-दस वर्ष का कारावास

भीलवाड़ा। राजसथान के भीलवाडा में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीडऩ प्रकरण) लता गौड़ ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 12 वर्ष पुराने मामले में दो आरोपियों को दस-दस वर्ष की कठोर कारावास की सजा एवं 25-25 हजार रूपए के जुर्माना की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक संजू बापना ने बताया कि इस पीड़िता ने पांच मार्च 2010 को पति के साथ जहाजपुर थाने पहुंच कर रिपोर्ट पेश की। पीड़िता ने इस रिपोर्ट में बताया था कि दो मार्च 2010 को तीन बजे उसे मोबाइल पर कॉल कर आरोपित ने कहा कि आज रात कुम्हारों के कुएं पर आ जाना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस पर पीड़िता ने कुएं पर आने से मना कर दिया। इसके बाद रात को वह घर में सो गई। रात बारह, सवा बारह बजे के बीच वह घर में सोई हुई थी।

इस दौरान आरोपित वहां आए और उसे उठाकर कुम्हारों के कुएं पर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि लोकलाज के कारण उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसका पति जब घर आया तो उसे यह बात बताई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु की। पीड़िता के न्यायालय में 164 के बयान कलमबद्ध करवाए। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन वे बचने के लिए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की।

अभियोजन पक्ष ने मामले में श्योसिंह एवं दुर्गालाल पर लगे आरोप सिद्ध करने के लिए 22 गवाहों के कोर्ट में बयान करवाते हुये 32 दस्तावेज पेश किए। न्यायाधीश गौड़ ने सुनवाई पूरी होने पर आज दोनों आरोपितों को दस-दस साल के कारावास और 25-25 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया।

युवक ने उफनती नदी में लगाई छलांग

भीलवाड़ा जिले के पंडेर थाना क्षेत्र में आज भारी बारिश के चलते उफनती बनास नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक का मकसद स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का था। पुलिस ने युवक को बाहर निकलने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी स्वागत पांडया ने बताया कि थाना क्षेत्र में बनास नदी बारिश के चलते शराब के नशे में बनास नदी में कूद गया। उसका मकसद स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का था।

पांडया का कहना है कि बनास नदी का बहाव तेज होने से पुरानी पुलिया के करीब तक पानी पहुंच गया। इसे लेकर प्रशासन आमजन को सुरक्षित रहने एवं तेज बहाव से दूर रहने की लगातार हिदायत देकर अपील कर रहा है।

इसके बावजूद यह युवक पुरानी पुलिया से तेज बहाव क्षेत्र में अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूद गया। युवक नशे में था। जांच करने पर पता चला कि युवक रघुनाथपुरा, पंडेर का निवासी छोटूराम गुर्जर (40) है। उसे नदी से बाहर आने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हैरिटेज महापौर ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर व्यक्त की नाराजगी

0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने सिविल लाईन जोन में दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था बेहत्तर नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

महापौर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अब ऐसा नहीं चलेगा, नगर निगम का पहला काम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहत्तर रखना है जो हम नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों को तीन बार नोटिस दिये जायेंगे उसके बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

महापौर ने वार्ड सं. 43 की हटवाड़ा रोड़ पर जगह-जगह कचरा डिपो होने पर मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि इस रोड़ को पूरी तरह कचरा डिपो फ्री रखेंगे। उन्होने रोड़ पर जगह-जगह मलवा, कचरा व अन्य गंदगी को तत्काल हटाने के निर्देश दिय एवं हटवाड़ा रोड़ पर स्थित सब्जी मंडी का जायजा लेते हुए जोन उपायुक्त को निर्देश दिए कि मंडी के आस-पास की गंदगी के ढेरों को हटाएं।