Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 642 -
होम ब्लॉग पेज 642

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। कृति सैनन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कृति सेनन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है।

क़ृति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं।कृति ने सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति इंटेंस वर्कआउट करती हुई दिखाई दीं।

वीडियो में कृति जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं। कृति ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ बीस्ट मोड’। कृति के इस वर्कआउट वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बिहार में सत्तारूढ़ RJD के तीन नेताओं के ठिकानों पर CBI का छापा

पटना। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के पटना समेत चार ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सीबीआई ने राजद के तीनों नेताओं के पटना के अलावा पूर्णिया, मधुबनी और भागलपुर के ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। संभवत: यह छापेमारी नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में की जा रही है।

इस बीच राजद के कोषाध्यक्ष और बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह ने इसे बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। सीबीआई के लोगों ने उन्हें बाहर कर दिया है और वे घर में घुसकर तलाशी ले रहे हैं।

गौरतलब है कि सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो पुत्रियों, नौकरशाह और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप के अनुसार, श्री लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी की बहाली में लोगों को नौकरियां दिलाई गईं और इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं।

इसके साथ ही जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए कोई अधिसूचना जारी ही नहीं की गई थी। लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फुट से अधिक की जमीन अपने नाम करवा ली थी। इससे पहले सीबीआई लालू परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इसके अलावा सीबीआई ने पिछले महीने इस मामले में राजद अध्यक्ष के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार भी किया है।

सबगुरु राशिफल : 24 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, बछ बारस पूजन, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.30 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन विपरीत फलदायक है स्वभाव की मनमानी आज किसी न किसी रूप में हानि कराएगी। आज भी आपका मन अनैतिक कर्मो में अधिक रहेगा किसी के टोकने पर अभद्र व्यवहार करने से भी नहीं शर्माएंगे। मौज शौक के पीछे संचित धन भी खर्च कर सकते है बाद में आर्थिक संकट में फसेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति आज दयनीय रहेगी सहयोगी एवं समय की कमी के कारण बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। मध्यान बाद थोड़ी बहुत आय होगी लेकिन आकस्मिक नुकसान भी होने से भरपाई नहीं कर पाएंगे। किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है आज वह भी मिलना मुश्किल है। घर में माता से कलह के बाद अनैतिक लाभ उठाएंगे किसी न किसी से तकरार लगी रहेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचे दुर्घटना की सम्भवना है सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन ध्यान रहे आपका व्यवहार होने वाले लाभ को कम या अधिक करने में महत्तवपूर्ण भूमिका रखेगा। वैसे तो आज काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार ही करेंगे लेकिन जिससे ख़ट पट हुई उसकी शक्ल भी देखना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यो ना हो। कार्य व्यवसाय के साथ अन्य मार्ग से धन की आमद अवश्य होगी माता का व्यवहार आज कुछ अटपटा रहने के बाद भी इनके सहयोग अथवा अचल संपत्ति से भी लाभ की संभावना है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर ठनेगी फिर भी मामला ज्यादा गंभीर नहीं होने देंगे। व्यावसायिक यात्रा से धन मिल सकता है। विदेश जाने के इच्छुक आज प्रयास अवश्य करें सफल होने की संभावना अधिक है। सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ ठीक रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा आपका स्वभाव आज संतोषी ही रहेगा फिर भी आकस्मिक आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आपका स्वभाव शंकालु रहेगा हर कार्य को करने से पहले हानि लाभ की परख करेंगे लेकिन किसी के दबाव अथवा बहकावे में आकर गलत निर्णय लेंगे बाद में इससे पछतावा हो इससे बेहतर आज ज्यादा झमेले वाले कार्यो से दूर ही रहे। भाई बंधुओं से संबंध ईर्ष्या युक्त होने पर भी कार्य क्षेत्र पर सहयोग अथवा मार्गदर्शन मिलने से आवश्यकता अनुसार धन सहज ही मिल जाएगा। घर मे पति-अथवा पत्नी की किसी गुप्त कामना को पूर्ण ना कर पाने पर खटास आ सकती है। धर्म कर्म में केवल व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी। आरोग्य बना रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मन में चंचलता बढ़ने के कारण आज आपका स्वभाव पल पल में बदलेगा किसी भी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति बाधा डालेगी जिससे कार्यो में विलंब होगा। स्वभाव में आडंबर रहने पर सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान धनवानों जैसी बनेगी इसको बनाए रखने पर भी व्यर्थ खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज कामना पूर्ति करना सम्भव नहीं माथापच्ची के बाद आय अवश्य होगी लेकिन नियमित ना होकर अंतराल पर होने से अधिक चौकन्ना रहना पड़ेगा। छाती अथवा छाती से ऊपरी भाग में कोई न कोई समस्या बनेगी समय से उपचार ले गंभीर भी हो सकती है। भावुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षित होंगे लेकिन मन ना मिलने पर दुख भी होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पूर्व में किसी गलती को लेकर मन में ग्लानि होगी लेकिन सुधार करने की जगह दोबारा वही गलती करने पर किसी से अनबन के साथ शत्रुओं में वृद्धि भी होगी। आज घरेलू एवं व्यक्तिगत सुख सुविधा जुटाने के चक्कर में अनैतिक कार्यो करने से परहेज नहीं करेंगे इससे बचे अन्यथा सरकारी उलझनों में फंसने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में स्थिरता नहीं रहेगी धन अन्य लोगों की नजर में आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा लेकिन होगा इसके विपरीत ही पूर्व में किए किसी सौदे को छोड़ अन्य किसी मार्ग से धन की आमद रुकेगी। स्त्री वर्ग बोल चाल में सावधानी बरतें छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन साधारण रहेगा दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य ठीक रहने पर भी आलस्य के कारण कार्यो में विलंब होगा घरेलू कार्य भी धीमी गति से चलेंगे बाद में हड़बड़ी करने पर नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए विविध युक्तियां लगाएंगे लेकिन आज अधिकांश में असफलता ही मिलेगी धन लाभ अवश्य होगा पर पुराने उधार एवं दैनिक खर्च के आगे कम ही रहेगा। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी आज भाग्य का साथ कम ही मिलेगा नौकरी वालो को आज पुराना अधूरा कार्य मुसीबत लगेगा। विरोधी पक्ष पर ढील न बरतें अन्यथा बाद में परेशानी में डालेंगे। घर मे खर्चो को लेकर आपसी मतभेद उभरेंगे। ठंड का प्रकोप सेहत पर देखने को मिलेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भागदौड़ लगी रहेगी दिन के आरंभ से ही आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की संभावना भी है। आज आप जो भी कामना करेंगे परिस्थिति स्वतः ही उसके अनुकूल बनने लगेगी कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्यो में बाधा नही पहुंचेगी पूर्व में बनाई योजना आज फलीभूत होगी। धन लाभ भी आवश्यकता पड़ने पर हो जाएगा लेकिन अतिरिक्त खर्च आने से हाथ में रुकेगा नहीं। घर के सदस्यों से जबरदस्ती बात मनवाएंगे फिर भी परिजनों से भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। संध्या बाद का समय अत्यधिक थकान वाला रहेगा फिर भी बेमन से सामाजिक व्यवहारों के कारण आराम करने का मौका चाह कर भी नही मिलेगा। सेहत में विकार आने की संभावना है सतर्क रहें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपके मन में उधेड़ बुन लगी रहेगी जो करना चाहेंगे उसे नहीं कर पाएंगे उल्टे जिस का को करने से चिढ़ते हैं मजबूरी में वही करना पड़ेगा। मध्यान तक का समय फिर भी मानसिक एवं पारिवारिक रूप से शांतिदायक रहेगा घर में पूजा पाठ दानपुण्य होने से वातावरण ऊर्जावान रहेगा। मध्यान बाद का समय विविध उलझनों वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज मंदी का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ करने पर भी खर्च निकलने लायक आय मुश्किल से ही मिल पाएगी। सहकर्मी अपना काम आपके सर थोपेंगे व्यवहारिकता में मना भी नहीं कर पाएंगे। लघु यात्रा के योग है सम्भव हो तो टाले खर्च के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर में मौसमी बीमारियों के कारण सर्दी जुखाम से कोई ना कोई परेशान रहेगा दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे जिससे अन्य कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। कार्य व्यवसाय से आज लाभ की आशा ना रखे उल्टे किसी से धन अथवा अन्य कारणों से विवाद होने पर भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। संध्या के आस पास किसी के सहयोग से धन संबंधित कोई काम बनने से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन आज पैतृक धन अथवा संपत्ति में हास होने के योग भी है। घरेलू एवं व्यावसायिक खर्चों को लेकर विशेष चिंता रहेगी। धर्म कर्म में आज निष्ठा तो रहेगी फिर भी रुचि नहीं दिखाएंगे। परिजनों को अधिक समय दे गलतफहमियां दूर होंगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। भागदौड़ आज किसी न किसी काम से लगी रहेगी लेकिन इसका सफल परिणाम दिन भर उत्साहित रखेगा। दिन के आरंभ में पेट अथवा मांसपेशियों मे थोड़ी बहुत तकलीफ होगी लेकिन मध्यान तक स्वतः ही सही हो जाएगी। काम-धंधे को लेकर आज गंभीर रहेंगे अन्य आवश्यक कार्य भी इसके लिए निरस्त करेंगे धन लाभ भाग्य का साथ मिलने से अवश्य होगा लेकिन तुरंत कही न कहीं खर्च भी हो जाएगा आज खर्च दिखावे के ऊपर भी करने पड़ेंगे। घर का वातावरण मध्यान तक शांत रहेगा इसके बाद इसके बाद व्यवसाय अथवा अन्य घरेलू कारणों से किसी से खींचतान होने की संभावना है। वाणी का प्रयाग संभालकर करें अन्यथा संबंधों में लंबे समय के लिए कड़वाहट बन सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाएं भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप प्रत्येक कार्य बुद्धि विवेक से करेंगे लेकिन पूर्व में बरती अनियमितता के कारण आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेंगे घर के सदस्यों का व्यवहार भी आज विपरीत रहेगा फिर भी आपको सबकी कमजोरी पता होने का फायदा मिलेगा लोग पीठ पीछे ही आलोचना करेंगे सामने कोई नहीं आएगा। व्यवसाय की गति आज अन्य दिनों को तुलना में धीमी रहेगी किसी कार्य से लाभ होते होते अंत समय में लटक सकता है फिर भी खर्च निकालने लायक आय किसी पुराने अनुबंध द्वारा सहज हो जाएगी। भागीदारी के कार्य मे आज निवेश से बचे नहीं किसी वस्तु का संग्रह करें आगे धन फंस सकता है। घर में आवश्यकता के समय ही बोले शांति बनी रहेगी। सेहत में कुछ न कुछ विकार लगा रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू जारी

बीकानेर। शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू पद आवंटन कर आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा लगातार पदों को जारी करवाने का अथक प्रयास सफल हुआ।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के संस्थापक मदनमोहन व्यास व अजमेर सम्भाग अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री महोदय के निर्णयानुसार प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंतलयिक संवर्ग में पदों का पुनर्गठन kedarstrength किया गया है। व्यास ने यह भी बताया कि प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में आदेश जारी होने पर पदों की स्थिति निम्नानुसार हो गई है।
संस्थापन अधिकारी 243
प्रशासनिक अधिकारी 729
अतिरिक्त प्रशासनिक 1946
अधिकारी
सहायक प्रशासनिक 4135
अधिकारी
वरिष्ठ सहायक 5838
कनिष्ठ सहायक 11435

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेश व्यास ने बताया कि शिक्षा निदेशालय सहित अधिनस्थ कार्यालयों, संस्थानों के साथ-साथ सभी बीईईओ एवं कुछ युसीईईओ,पीईईओ में भी मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों के पद दिये गये है , इससे विभाग प्रशासनिक दृष्टि से सुदृढ़ होगा।

व्यास ने निदेशालय के साथी अनिल पुरोहित, रिपुसूदन एवं राजेश आसोपा को भी धन्यवाद दिया। प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला तथा शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया है कि संघ मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी 31/8/2022 तक पूरे राज्य में सम्पन्न पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग शिक्षा निदेशक से की गई है।कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पदों के आवंटन कार्य सफलता में

संघ के संस्थापक मदनमोहन व्यास के प्रयास, सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के पदाधिकारियों गिरीराज हर्ष प्रदेश महामंत्री, विष्णु दत्त पुरोहित, अनूप नालावत, पीराराम शर्मा, ओमप्रकाश विश्नोई, नवरतन जोशी, राजेश पारीक , मनीष शर्मा, सभी संभागाध्यक्षों, जिलाध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों ने प्रसन्नता जताते हुए धन्यवाद दिया है।

एनडीटीवी ने कहा अडानी समूह की घोषणा एकतरफा

नई दिल्ली। टीवी चैनल परिचालक एनडीटीवी ने मंगलवार को कहा कि अडानी समूह की ओर से उसके अधिग्रहण के संबंध में जो घोषणा की गई है वह एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणव रॉय की बिना सहमति के है।

यह बयान अडानी समूह की आज की उस घोषणा के बाद आया है कि वह एनडीटीवी की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी अप्रत्यक्ष रूप से हासिल कर रहा है और बाजार नियामक सेबी के नियमों के तहत 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी अधिग्रहीत करने के लिए शेयरधारकों के समक्ष खुला प्रस्ताव रखेगा।

अडानी समूह ने कहा है कि वह बाजार में सूचीबद्ध टीवी चैनल की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के पास एनडीटीवी समूह की प्रवर्तक कंपनी के वारंट को शेयर में बदल कर हासिल कर रहा है। वीसीपीएल अडानी समूह की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

एनडीटीवी ने अडानी समूह के बयान के बाद शेयर बाजार बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि एनडीटीवी और कंपनी के संस्थापक यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वीसीपीएल ने जिस अधिकार का प्रयोग किया है, वह एनडीटीवी के संस्थापकों की किसी जानकारी, उनके साथ किसी बातचीत या उनकी सहमति के बिना किया गया है और उन्हें एनडीटीवी की ही तरह इस अधिकार के प्रयोग के बारे में आज ही अवगत कराया गया।

एनडीटीवी दाखिल सूचना में कहा गया है कि यहां तक कि अभी कल ही एनडीटीवी ने इस शेयर बाजार को सूचित किया था कि उसके संस्थापकों की शेयरधारिता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

किसी चर्चा के एक नोटिस जारी कर दिया कि वह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5 शून्य प्रतिशत हिस्सेदारी को अधिग्रहीत करने की अधिकार का प्रयोग कर रही है। आरआरपीआर एनडीटीवी के प्रवर्तक समूह की कंपनी है और इस प्रसारण कंपनी में 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदार है।

एनडीटीवी की तरफ से कहा गया है कि वीसीपीएल ने शेयर अधिग्रहण का नोटिस एनडीटीवी के संस्थापकों राधिका एवं प्रणव रॉय द्वारा 2009-10 में उसके साथ कर्ज के लिए किए गए करार की शर्तों के अनुसार भेजा है। नाेटिस में कहा गया है कि वह आरआरपीआरएच के 19 लाख 90 हजार वारंट को 10 रुपए प्रति शेयर के भाव से इक्विटी शेयर में बदलने के अधिकार का प्रयोग किया है और उसने इसके लिए आरआरपीआरएच को 1.99 करोड़ रुपए हस्तांतरित कर दिए हैं।

इससे पहले शेयर बाजार बीएसई को नियमानुसार दी गई एक आवश्यक सूचना में अरबपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी उद्योग समूह ने बताया कि एएमएनएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वीसीपीएल के पास एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआरएच के वारंट (प्रतिभूतियां) थे जिन्हें आआरपीआरएच की 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदला जा सकता था।

अडाणी समूह ने कहा है कि आरआरपीआर होल्डिंग एनडीटीवी समूह की एक प्रमोटर कंपनी है और एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदार है। समूह ने घोषणा की है कि विश्वप्रधान कमर्शियल, एएमएनएल और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आपस में मिल कर) सेबी (बाजार विनियामक) के नियम (शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण, विनियम 2011) के अनुपालन के लिए एनडीटीवी में 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश करेंगे। एनडीटीवी का शेयर बीएसई में आज 2.61 प्रतिशत बढ़कर 366.20 रुपए पर बंद हुआ।

संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगता में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय प्रथम

0

अजमेर। संस्कृत भारती अजयमेरु के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का मंगलवार को रीजनल कॉलेज के सभागार में समापन हुआ।

इन प्रतियोगिताओं में पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया सांगवा ने वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता समूह मे संगीता प्रजापति, करिश्मा शर्मा, सिया सवसिया, नैतिका साहू व हरिप्रसाद सम्मिलित थे।

विद्यालय के संस्कृत विषय के प्रमुख एवं आचार्या बबली चौहान के नेतृत्व में विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई विद्यालय की ओर से बुधवार को विद्यालय की वन्दना सभा में सभी विजेताओं तथा आचार्या का सम्मान किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव योगेश गौड ने समिति की ओर से इस उपलब्धि को संस्कृत की सेवा बताते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।

असम की अदालत ने मानहानि मामले में मनीष सिसोदिया को किया तलब

गुवाहाटी। असम में गुवाहाटी की एक अदालत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 29 सितंबर को तलब किया है।

शर्मा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था। असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने सिसोदिया के खिलाफ यहां दीवानी अदालत में 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसके लगभग महीने बाद यह मामला सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने सिसोदिया के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था, जब उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्मा को 2020 में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति में भ्रष्टाचार के मामले में जोड़ा था, जब राज्य में पीपीई किट की कमी थी। शर्मा 2020 में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली राज्य सरकार के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे।

अविश्वास प्रस्ताव नियम विरुद्ध, इस्तीफा नहीं दूंगा : विजय कुमार सिन्हा

पटना। बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार के अविश्वास प्रस्ताव लाने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा नहीं देने की आज घोषणा की।

सिन्हा ने मंगलवार को विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि सभा अध्यक्ष संसदीय नियमाें तथा परंपराओं का संरक्षक है। यह केवल पद नहीं बल्कि एक न्यास का अनुरक्षक भी है इसलिए इस दायित्व के साथ जब तक मैं बंधा हूं तबतक अपने व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर लाकतांत्रिक न्यास की गरिमा को संरक्षित और सुरक्षित रखना मेरा कर्तव्य है। इसलिए, विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जब मेरे विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो मैंने उसे अपने ऊपर विश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा बल्कि आसन के प्रति अविश्वास के रूप में देखा।

सभाध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का जो नोटिस सभा सचिवालय को दिया गया उसमें नियम, प्रावधान और संसदीय शिष्टाचार की स्पष्ट रूप से अनदेखी की गई है। इसलिए, आसन से बंधे होने के कारण संसदीय नियमों एवं प्रावधानों से असंगत नोटिस को अस्वीकृत करना उनकी स्वाभाविक जिम्मेदारी है।

उसी जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्हें अविश्वास प्रस्ताव नियम के अनुकूल प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि नोटिस में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार आरोप भी लगाए गए हैं, जो नितांत व्यक्तिगत स्तर के हैं। कुछ सदस्यों ने किसी ठोस तथ्य और तर्क के बिना उनकी कार्यशैली को अलोकतांत्रिक और तानाशाह जैसा बताया है।

सिन्हा ने कहा कि इन तथ्यहीन अरोपों के बीच यदि मैं त्यागपत्र देता हूं तो यह न केवल व्यक्तिगत निष्ठा और आत्मसम्मान के विरुद्ध होगा बल्कि संसदीय परंपरा पर किए गए आक्षेप पर चुप रह जाने वाली बात भी होगी। इसलिए, मैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मेरे खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का प्रतिकार करते हुए इस्तीफा नहीं दूंगा।

सभाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ व्यवस्था नहीं है, यह हमारे व्यवहार और विश्वाास का भी विषय है। मन, वचन और कर्म से मैं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों में अटल आस्था रखता हूं। लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवहार में मेरी अटूट आस्था ने ही मुझे बिना भय और पक्षपात, लोभ और लालसा, राग और द्वेष के आचरण करने की शक्ति दी है। पिछले दिनों सत्ता बचाए रखने के लिए जो कुछ भी हुआ, उस पर इस समय मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन, इस क्रम में विधायिका की प्रतिष्ठा पर जो प्रश्न खड़े किए गए उस पर चुप रह जाना भी मेरे लिए अनुचित होगा।

सिन्हा ने कहा कि वह सदन में बिना किसी द्वंद्व या भय के अपनी बात रखेंगे। उन्होंने अपनी बात कविता की इन पक्तियों के समाप्त की….‘दाव पर सबकु लगा है, रुक नहीं सकते…टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते।’

रैली के दौरान जज जेबा चौधरी को धमकी देने पर इमरान खान तलब

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने एक सार्वजनिक रैली के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अदालत की अवमानना कार्रवाई के तहत मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

उच्च न्यायालय ने खान के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की कार्यवाही का संज्ञान लिया और यह नोटिस जारी। जियो टीवी ने कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि यह मुद्दा खान को चुनाव के लिए अयोग्य ठहरा सकता है।

न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी, न्यायमूर्ति बाबर सत्तार और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की पीठ ने खान को व्यक्तिगत रूप से 31 अगस्त को तलब किया है। इस पीठ को बड़ा करने के लिए मामले को पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया गया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने 20 अगस्त को संघीय राजधानी में एक रैली का आयोजन अपने चीफ ऑफ स्टाफ शाहबाज गिल के हिरासत में प्रताड़ित करने के दावे के बाद उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया था। उन्होंने रैली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ गिल को हिरासत में भेजने वाली अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को भी धमकी दी थी।

भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा नेता राजेन्द्र कसाना 5 घंटे बाद रिहा

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना को करीब पांच घंटे के बाद रिहा कर दिया गया।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कसाना ने सोमवार को रामगढ उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था। इसी मामले में पुलिस ने राजेंद्र कसाना के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धारा 151,108 सीआरसीपी में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आज भारी बल के साथ राजेंद्र कसाना के घर पर दबिश देकर उसको गिरफ्तार किया।

कसाना को गिरफ्तार करने के विरोध में मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नरूका सहित अलवर विधायक संजय शर्मा एवं थानाधिकारी चेंबर में घुसने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विधायक के साथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलेसिंह भी मौजूद थे। इसके बाद भाजपा नेता सुखवंत सिंह भी रामगढ़ थाने पर पहुंच गए।

माहौल को बिगड़ता देख पुलिस ने पहले से ही क्यूआरटी के जवान एवं पुलिस जाब्ता भारी मात्रा में थाने पर मौजूद था। इस बीच पुलिस ने कसाना को शांति भंग में रामगढ़ एसडीएम कोर्ट में पेश किया। उसके पश्चात मामला शांत हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक कमल मीणा ने बताया कि राजेंद्र कसाना को रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा धारा 151 और 108 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उनको आज संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में पेश किया गया जहां से 20 हजार की जमानत मुचलके पर पाबंद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हिरासत में लिया गया है और धारा 151 और 107 सीआरपीसी में उन्हें उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश कर पाबंद कराया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने रामगढ़ में धरने के दौरान भड़काऊ भाषण और धमकी भरे लहजे का उपयोग किया था।