Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 644 -
होम ब्लॉग पेज 644

चूरू में पुलिस हैड कांस्टेबल पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस हैड कांस्टेबल को एक मामले में आज पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की चूरू इकाई में परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर चालान पेश करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस चौकी बीरमसर प्रभारी हैड कांस्टेबल धनपत सिंह 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

इस पर ब्यूरो ने चूरू इकाई के उपाधीक्षक शबीर खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्पापन करने के बाद आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई जिसमें जिले में सरदारशहर के आसलसर निवासी एवं हैड कांस्टेबल सिंह ने परिवादी से 13 हजार रुपए की रिश्वत प्राप्त कर ली। इसमें से आरोपी ने पांच हजार रुपए अपने पास बतौर रिश्वत रख लिए जबकि शेष आठ हजार रुपए वापस परिवादी को लौटा दिए। उसी समय ब्यूरो टीम ने हैड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश जारी हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

यदि कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मेरी फिल्में देखना बंद कर दें : आलिया भट्‌ट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्‌ट ने उन्हें नेपोटिज्म के लिए क्रिटिसाइज करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि यदि कुछ लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं, तो फिर उनकी फिल्में देखना बंद कर दें।

आलिया ने कहा कि लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि मैं अपनी फिल्मों के जरिए उन्हें साबित कर पाऊंगी कि मैं उस जगह के लायक हूं, जिस जगह पर मैं हूं। मेरा जन्म ऐसी फैमिली में हुआ, उसे मैं कैसे कंट्रोल कर सकती हूं। मैं कैसे कंट्रोल कर सकती हूं कि मेरे पेरेंट्स का प्रोफेशन क्या था। आप चाहते हैं कि मैं अपने पापा की मेहनत के लिए शर्मिंदगी महसूस करूं। हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं, लेकिन मैं अपने काम के लिए बहुत मेहनत करती हूं।

आलिया ने कहा कि नेपोटिज्म को डील करने के दो रास्ते हैं। पहला इसे कंट्रोल करके और मैं अपना स्पेस और अपनी जगह साबित कर सकती हूं। मुझे लगता है कि सिर्फ मैं अपनी फिल्मों के जरिए इन ट्रोल्स का मुंह बंद कर सकती हूं। इसलिए रिस्पॉन्ड ही मत करो और न ही बुरा फील करो।

मुझे भी बुरा लगता था, लेकिन जिस काम के लिए लोग आपसे इतना प्यार करते हैं, आपका सम्मान करते हैं, उसके लिए बुरा महसूस करना एक बहुत छोटी कीमत होगी। मैं चुप रहती हूं, अपना काम करती हूं और घर चली जाती हूं। यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मेरी फिल्में और मुझे मत देखो। इससे ज्यादा मैं क्या ही कर सकती हूं।

टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

कोटा संभाग में नहीं सुधरे बाढ़ के हालात, बचाव-राहत कार्य जारी

0

कोटा। राजस्थान के कोटा संभाग में मूसलाधार बरसात की गति धीमी पड़ गई है लेकिन कई स्थानों पर पानी भरे होने के कारण अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए और बड़ी संख्या में लोग फ़ंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे है।

गांधी सागर बांध से बड़े पैमाने पर पानी की निकासी किए जाने के कारण कोटा से धौलपुर के मध्य कुछ स्थानों पर चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोटा में भी नदी के तटीय इलाकों में बसी बस्तियों के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की मुनादी की गई है।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित चंबल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में आज सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख 42 हजार 233 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी जिसमें से चार लाख 21 हजार 233 विशेष पानी को गांधी सागर बांध के 19 स्लूइस गेट और 10 मुख्य गेट खोल कर निकाला गया है। इस पानी को राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर से होकर छोड़ा जा रहा है जबकि कोटा में कोटा बैराज के गेट खोल कर 4.56 लाख क्यूसैक पानी की निकासी की जा रही है।

कोटा जिला प्रशासन ने कोटा बैराज की डाउनस्ट्रीम में नयापुरा, गावडी, भीमगंजमंडी इलाके में चंबल नदी के तट पर बनी बसी बस्तियों के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को आज फिर मुनादी करवा कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है।

इन लोगों के लिए आसपास के ही कई सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों और सरकारी इमारतों में अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहां उनके भोजन, रहने के प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं।

संभाग में भी चारों जिलों के ग्रामीण इलाकों के कुछ गांव पानी से घिर गए हैं जहां प्रशासन की ओर से बचाव दलों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर रखे हैं। इसके लिए नौकाओं की मदद दी जा रही है। इन लोगों को वहां से निकाल कर आश्रय स्थलों तक ले जाया जा रहा है।

कोटा जिले में रामगंजमंड़ी के उपखंड़ अधिकारी राजेश ड़ागा ने आज बताया कि सांगोद के तिरोड़ी से घटाल जाते वक्त कालबेलिया बस्ती के 20-25 व्यक्तियों को ट्रैक्टर से सुरक्षित पहुँचा दिया गया। बपावर कलां में परवन नदी का पानी निचली बस्ती में आने से कुछ परिवारों को राजीव गांधी सेवा केंद्र और स्कूल में रुकवाने की व्यवस्था की गई है। बूढनी में चार परिवारों को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा सांगोद नगरपालिका क्षेत्र में निचली बस्तियों में पानी आ गया है,उन सभी को कल ही शिफ़्ट कर दिया गया। हिंगी आवासीय विद्यालय में भी आज पानी आ गया और चारों तरफ़ से आवागमन बंद हो गया। वहा से कल भी 440 बच्चियों और स्टाफ को निकाल कर बसों से सांगोद शिफ़्ट कर दिया था।

टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

पणजी। टिकटॉक स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी  की नेता सोनाली फोगाट का सोमवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं।

भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को फोगाट के निधन की खबर की पुष्टि की। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। फोगाट अपने स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा के दौरे पर थी।

फोगाट ने वर्ष 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आदमपुर के विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बिश्नोई हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए। फोगाट चुनाव के दौरान टिक टॉक पर अपने वीडियो के लिए भी काफी सुर्खियों में रही थीं।

देवबंद में कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, 4 की मौत, दर्जन भर घायल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में सोमवार को रात में राजमार्ग पर घलौली चेक पोस्ट के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जाकर टकरा गई। इसमें कार चालक और तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

देवबंद के एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मृतकों में रणसुरा गांव निवासी सत्येंद्र की बेटी शिवानी त्यागी (20 वर्ष), चुनहैटी गांव निवासी सावित्री पत्नी तेजपाल (54 वर्ष), कार चालक रामपुर इंटर कॉलेज (मुजफ्फरनगर) निवासी 25 वर्षीय सार्थक भारद्वाज है। इसके अलावा 50 वर्षीय ज्ञानवती भी मृतकों में शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव खेड़ी पंचेड़ा निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर तेरहवीं से लौट रहे थे। रास्ते में देवबंद के गांव चुनहैटी के परिवार की तेज रफ्तार कार ने टैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार एक महिला और युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गई।

घटना के बाद मौके पर एसडीएम देवबंद दीपक कुमार, सीओ देवबंद रामकरण सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ी

मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितताओं के कथित धन शोधन मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत पांच सितंबर तक बढ़ा दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत को उनकी और उनके व्यापारिक सहयोगियों की संपत्तियों को कुर्क करने से पहले एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।

चार-चार दिनों के लिए दो बार ईडी की हिरासत के बाद एजेंसी ने कहा कि उन्हें अब हिरासत में जांच के लिए उनकी जरूरत नहीं है और तदनुसार राउत को 8 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी वर्षा से भी इसी मामले में पूछताछ की गई थी।

ईडी ने पिछले महीने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से मामले के सिलसिले में 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। संजय राउत (60) शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हैं।

गहलोत ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के शुभंकर का अनावरण

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अगस्त से होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर ‘शेरू’ का सोमवार को अनावरण किया।

गहलोत ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित समारोह में इसका अनावरण किया। उन्होंने इन खेलों का थीम सॉन्ग भी जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से राज्य में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 40 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आमजन में खेल भावना को बढावा देना राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं के साथ बुर्जुगों एवं महिलाओं ने भी बड़े स्तर पर खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। आज राजस्थान में खेलों के प्रति जो माहौल बन रहा है वह अविश्वसनीय है।

गहलोत ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक सभी आयुवर्ग के लिए है। इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा दो लाख टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियो की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो वे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रदेश में एक नई खेल संस्कृति का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि खेलों के सफल आयोजन में आमजन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारी उत्साहपूर्वक निभाएं।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड सहित राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रूपए, रजत पदक विजेता को 50 लाख से दो करोड़ रूपए और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से एक करोड़ रूपए राशि दी जा रही है।

इसके अलावा एशियाई एवं राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख एवं 10 लाख रूपए की ईनामी राशि को बढ़ाकर क्रमशः एक करोड़, 60 लाख एवं 30 लाख रूपए किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षकों के लिए भी पेंशन स्कीम लागू की गई है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है तथा उन्हें डीएसपी स्तर तक की नौकरियां दी जा रही हैं। इससे खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

गहलोत की पहली प्राथमिकता कुर्सी बचाए रखना है : गजेन्द्र सिंह शेखावत

झुंझुनूं। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली प्राथमिकता कुर्सी बचाए रखना है जबकि प्रदेश अपराध की राजधानी बन चुका है।

शेखावत ने सोमवार को गाडियां टाउन हॉल में प्रधानमंत्री पर आधारित मोदी 20 विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गहलोत कुर्सी जाने के डर से राजस्थान के मुखिया न्याय नहीं कर पा रहें है।

उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार ने यहां की जनता को माफिया के भरोसे छोड़ दिया है। यहां के लोगों में धार्मिक आधार पर द्वेषता पैदा कर दी गई। करौली, भीलवाड़ा, जोधपुर की घटना से जिस तरह पीएफआई कनेक्शन निकला, उदयपुर में गला रेंत कर वीडियो बनाए गए, जयपुर, भरतपुर में एक साधु को आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा, हनुमानगढ में एक साधु की हत्या कर दी गई।

जिस तरह की परिस्थितियों आज राजस्थान में बनी है इससे राजस्थान की जनता दुखी है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में यहां की जनता कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

शेखावत ने कहा जल जीवन मिशन योजना में राजस्थान सरकार धीमी गति से कार्य कर रही है। जिससे हर घर पानी पहुंचने में देरी हो रही है। केंद्र सरकार अपने कोटे का पैसा दे चुकी है। लेकिन राजस्थान सरकार हर आदमी को पानी पिलाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यमुना के पानी पर झुंझुनू, सीकर का अधिकार है। लेकिन सरकार के सही डीपीआर नहीं बनाने की वजह से अभी तक यह योजना नहीं बन पाई है।

अगर सरकार सही प्रपोजल तैयार करके भेजती है, तो हरियाणा सरकार से बात करके इस योजना को अमल में लाया जा सकता है। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का भी साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, फीफा वर्ल्ड कप भारत में होने की उम्मीद

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के सोमवार के आदेश के बाद भारत में पहली बार आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित ‘फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप’ होने की उम्मीद जग गई।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने केंद्र सरकार के अनुरोध पर एआईएफएफ के पहले से 28 अगस्त को निर्धारित चुनाव की तारीख एक सप्ताह बढ़ाने की अनुमति दे दी।

शीर्ष अदालत ने एआईएफएफ के मामलों का प्रबंधन करने के लिए अपने द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति (सीओए) यह कहते हुए समाप्त कर दी कि इस खेल निकाय के दिन-प्रतिदिन का कामकाज का प्रबंधन कार्यवाहक महासचिव के नेतृत्व में द्वारा किया जाएगा। कार्यवाहक महासचिव के पदभार ग्रहण करने के साथ ही सीओए रद्द हो जाएगी।

पीठ ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए एआईएफएफ की कार्यकारी परिषद 23 सदस्यों की होगी, 17 सदस्य निर्वाचक मंडल द्वारा और छह सदस्य प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से चुने जाएंगे।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा और तापस भट्टाचार्य को चुनाव कराने के उद्देश्य से इस अदालत द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर माना जाएगा, क्योंकि चुनाव लड़ने वाले राज्यों/केंद्र शासित संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी सदस्य फुटबॉल संघ ने उनके इन पदों पर बने रहने पर कोई आपत्ति नहीं थी।

पीठ ने कहा कि वह फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा एआईएफएफ के निलंबन को रद्द करने और भारत में प्रतिष्ठित फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप आयोजित करने और भारतीय खिलाड़ियों और टीमों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए आदेश पारित कर रही है।

अदालत ने इस बात पर गौर किया कि एआईएफएफ को एक सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि विश्व भर में फुटबॉल का आयोजन करने वाली संस्था ‘फीफा’ परिषद के ब्यूरो ने 14 अगस्त को एआईएफएफ को फीफा की सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया था।

शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान केंद्र का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील देते हुए कहा कि एआईएफएफ के प्रबंधन मामलों की प्रशासकों की समिति (सीओए) का अस्तित्व समाप्त होना चाहिए। उन्होंने यह भी प्रस्तावित किया कि निर्वाचित कार्यकारी समिति के 25 फीसदी प्रतिष्ठित खिलाड़ी होने चाहिए।

मेहता ने कहा कि एआईएफएफ से मेजबानी का मौका छीन जाने का परिणाम भारत के फुटबॉल खेल जगत पर व्यापक रूप से पड़ेगा। इस हालात में हमारा कोई भी खिलाड़ी दुनिया के किसी भी हिस्से में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल नहीं खेल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि फीफा की एक समान नीति है। दुनिया भर में करीब 18 देश निलंबन आदेश के दायरे में है। भारत को अलग नहीं किया जा रहा है।

सॉलीसीटर जनरल ने भारतीय फुटबॉल दल के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया की रविवार को शीर्ष अदालत में दायर याचिका के संबंध में कहा कि वह जो लक्ष्य बना रहे हैं, केंद्र सरकार उनके लिए उससे कहीं अधिक बड़ी भूमिका पर विचार कर रही है, क्योंकि फुटबॉल के लिए भूटिया क्रिकेट के लिए सचिन तेंदुलकर की तरह है।

भूटिया ने सीओए की ओर से तैयार एआईएफएफ संविधान के मसौदे को अपनाने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि यह एआईएफएफ का संविधान मसौदा पारदर्शिता के साथ पूर्व खिलाड़ियों के कल्याण और भागीदारी को प्राथमिकता देता है और बढ़ावा देता है। शीर्ष अदालत ने संविधान के इसी मसौदे के अनुसार चुनाव कराने की अनुमति दी है।

सैनी समाज अधिकारी कर्मचारी विकास संस्थान का अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह

0

अजमेर/जयपुर। सैनी समाज अधिकारी कर्मचारी विकास संस्थान राजस्थान जयपुर की ओर से प्रदेश स्तर का प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रामेश्वर गार्डन वीकेआई में आयोजित किया गया।

अधिवेशन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी (रेलवे ) महासचिव सुरेश चंद सैनी (सचिवालय) एवं इनकी टीम राजू लाल सैनी, सुरेश सैनी (NHAI) राम प्रताप सैनी एडवोकेट, केएल भाटी, नवल किशोर सैनी, एवं इनकी समस्त टीम के प्रयासों से बडी संख्या में समाज के लोग जुटे।

समारोह में पूर्व आईएएस ओपी सैनी, सत्यनारायण सैनी, आरएएा राहुल सैनी, पूर्व मंत्री राम किशोर सैनी, पूर्व विधायक पूरणमल सैनी, भगवान सहाय सैनी, विधायक अविनाश गहलोत, अशोक भादरा, रीको निदेशक सुनील परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त जिला अध्यक्षों एवं अन्य गणमान्य समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने अपने उद्बबोधन में सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान पर बल दिया साथ ही कर्मचारियों/अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देकर समाज को अग्रणी बनाने हेतु अपने अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज बंधुओं को अपने अनुभवों से लाभान्वित किया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

अजमेर जिले के अध्यक्ष मुकेश अजमेरा के नेतृत्व में उनकी कार्यकारिणी सदस्य अरुण तूनवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन लाल उबाना, विनोद गढ़वाल उपाध्यक्ष, सतीश कुमार सैनी महासचिव, पीयूष भाटी सचिव, केसी माली कोषाध्यक्ष एवं प्रदीप अजमेरा को प्रचार मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गई। अजमेर जिले से भी सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी एवं नारी शक्ति की उपस्थिति रही। लहरिया कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।