Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 645 -
होम ब्लॉग पेज 645

अजमेर में क्षतिग्रस्त सडकों को लेकर भाजपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अजमेर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।

सांसद भागीरथ चौधरी एवं विधायक वासुदेव देवनानी की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलक्टर अंशदीप की अनुपस्थिति में उनके कक्ष में प्रवेश कर गए। भाजपाई चाहते थे कि जिला कलेक्टर स्वयं उनका ज्ञापन लेने आए और सड़कों की खराब हालत को दुरुस्त कराने के संबंध में समयबद्ध ठोस आश्वासन दें। कलक्टर के नहीं आने पर भाजपाई मौके पर हंगामा करते रहे। बाद में अतिरिक्त जिलाधीश (प्रशासन) कैलाशचंद शर्मा भाजपाइयों से ज्ञापन लेने पहुंचे।

चौधरी एवं देवनानी ने शहर की खसता हाल सड़कों पर जमकर रोष व आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि अजमेर की हालत बिगाड़ने में प्रशासन और स्मार्ट सिटी कार्याे का योगदान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन शहर को लेकर कुंभकर्णी नींद सोता रहा और आज शहर की दुर्गति के बावजूद जब आम और खास सभी परेशान है तब भी नहीं जागा है। उन्होंने समय रहते सड़कें नहीं सुधारने की स्थिति में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में शहर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पार्षदगण मौजूद रहे।

मनीष सिसोदिया को भाजपा में शामिल कराने के लिए सीबीआई-ईडी की कार्रवाई: आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा में शामिल कराने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई हो रही है।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि दुनिया के सबसे प्रसिद्ध दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से लोग बहुत प्यार करते हैं और सहानुभूति रखते हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी मनीष सिसोदिया को क्यों निशाना बना रही है? क्या कारण है कि जांच एजेंसियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकियां देते हैं।‌

उनके प्रवक्ता टीवी डिबेट में लाइव सीबीआई और ईडी के नाम की धमकियां देते हैं।‌ इसके बाद सीबीआई केस रजिस्टर करती है। केस रजिस्टर करने के अगले दिन 30 अफसर उनके घर पर छापा मारते हैं। पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता औक प्रवक्ता एक शिक्षा मंत्री के ऊपर इतना दबाव क्यों बना रहे हैं? भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री कार्यालय क्या चाहता है?

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई बढ़े लेकिन विपक्ष आवाज ना उठाए। बेरोजगार युवा सड़कों पर घूमते रहे लेकिन केजरीवाल, प्रधानमंत्री मोदी से सवाल ना करें। वर्तमान में डॉलर की हालत यह है कि रुपया इतना बुरा कभी इतिहास में नहीं गिरा।

दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया पलट कर केंद्र सरकार से दिल्ली की और देश की अर्थव्यवस्था के बारे में सवाल ना पूछ लें। पीएम मोदी के कॉर्पोरेट मित्रों को 10 लाख करोड़ के एनपीए की राहत हो जाए, मगर इस पर सवाल ना उठे। कॉर्पोरेट टैक्स कम हो जाए और विपक्ष चुप रहे।‌

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा अगस्त 2015 से पहले कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। भारतीय जनता पार्टी ने असम में बाकायदा कई महीनों तक हेमंत विश्व सरमा के खिलाफ अभियान चलाया कि उन्होंने वाटर स्कैम के अंदर करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं। जिनके खिलाफ अभियान चलाया, उनको आपने पार्टी ज्वाइन कराई।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरीके से अलग-अलग राज्यों के दर्जनों ऐसे बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ भाजपा की सेंट्रल लीडरशीप ने कैंपेन चलाया। ईडी और सीबीआई से मुकदमे दर्ज करवाए। उनके घर और उनके साथियों पर छापे डलवा कर उन्हें बदनाम किया। उसके बाद जब वो भाजपा से जुड़ गए तो वाशिंग मशीन में धुलकर बिल्कुल साफ-सुथरे बाहर निकले। ये आइना भाजपा को दिखाना जरूरी है। देश के लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि भाजपा किस तरीके से ऑपरेट करती है। अपने खिलाफ बोलने वालों के मुंह बंद करवाने के लिए क्या करती है

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ये खुलासा किया कि उनपर जो सीबीआई और ईडी की धरपकड़ हो रही है, उससे संबंधित उनको भाजपा से एक मैसेज आया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है आप भाजपा में आ जाइए, आपके सारे केस हम सुलट लेंगे।

शाहनवाज पर रेप का मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता सैयद शाहनवाज हुसैन पर 2018 के एक कथित बलात्कार की शिकायत पर में प्राथमिकी दर्ज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति यूयू ललित, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने प्राथमिकी दर्ज करने के दिल्ली पुलिस को दिए गए आदेश पर रोक लगाने के साथ-साथ पीड़िता की शिकायत पर दक्षिण दिल्ली के साकेत अदालत में पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही पर भी रोक लगाने का आदेश दिया।

भाजपा नेता हुसैन का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने निर्देश जारी किया। महिला की ओर से पेश अधिवक्ता एस. के. सिंह ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उसके साथ मारपीट की गई।

आरोपी शाहनवाज से अब उन्हें (महिला) जान का खतरा है। इस पर पीठ ने कहा कि अगर वह (महिला) नजदीकी पुलिस थाने से शिकायत करती हैं तो उसकी सुरक्षा की याचिका पर विचार किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने शिकायतकर्ता महिला को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह इस मामले की अगली सुनवाई को सितंबर के तीसरे सप्ताह में करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उच्च न्यायालय की एकल पीठ के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। पीठ ने 17 अगस्त को हुसैन के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 173 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने, तीन महीने के भीतर जांच पूरी करने और विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

उच्च न्यायालय ने तब पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें निचली अदालत के विशेष न्यायाधीश के 12 जुलाई, 2018 के आदेश को चुनौती दी गई थी। विशेष अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेशों के खिलाफ उनकी पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया था।

भाजपा नेता हुसैन ने राहत की गुहार लगाते हुए अदालत के समक्ष दावा किया था कि शिकायतकर्ता महिला के आरोप पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं।

तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत याचिका पर राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार को गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति यूयू ललित, एस रवींद्र भट और सुधांशु धूलिया की पीठ ने गुजरात सरकार से अगली सुनवाई 25 अगस्त से पहले अपना पक्ष रखने को कहा। सीतलवाड़ ने निचली अदालत से अपनी जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां इसकी अगली सुनवाई 19 सितंबर मुकर्रर की गई है। इसी आधार पर उन्होंने उच्चतम न्यायालय से जमानत देने की गुहार लगाई है।

याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय के उस आदेश पर सवाल उठाया, जिसमें उनकी रिहाई की याचिका पर विचार करने के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की गई थी। सीतलवाड़ ने अपनी याचिका में कहा है कि अदालत की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उन्हें इस मामले में अभियुक्त नहीं बनाया गया है। उनका आरोप है कि गुजरात दंगों के मामले में पीड़ितों को मदद करने के कारण गुजरात सरकार उन्हें निशाना बना रही है। उन्हें 25 जून को गिरफ्तार किया गया था।

याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही न्यायमूर्ति ललित ने यह कहते हुए इस मामले से खुद को अलग होने की पेशकश की कि उन्होंने सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में कुछ आरोपियों की ओर से अदालत में उनका पक्ष रखा था। लेकिन सीतलवाड़ का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनके मुवक्किल को इस मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति ललित की अगुवाई वाली पीठ से कोई आपत्ति नहीं है।

सीतलवाड़ ने अपनी याचिका में दलील दी कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट ने उन्हें मामले में आरोपी नहीं बनाया है और न ही उनके खिलाफ गवाहों के बयानों से छेड़छाड़ का कोई सबूत मिला है।

अदालत ने 24 जून को अपने फैसले में 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और अन्य को दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखा था, जिसमें जकिया जाफरी द्वारा दायर याचिका को प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया गया था। जाकिया के पति कांग्रेस सांसद अहसान जाफरी उस दंगे में मारे गए थे।

उज्जैन में स्कूल वाहन ट्रक से टकराया, 4 बच्चों की मौत, 11 घायल

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक स्कूली वाहन की ट्रक से भीषण भिड़ंत में चार बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ने संवाददाताओं को बताया कि नागदा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हेल से करीब 10 किलोमीटर दूर हताई पालकी ग्राम के समीप उज्जैन से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नागदा के स्कूल जा रहे भावेश (13), उमा (15), इनाया (6) और सुमित की मौत हो गई। ये सब बच्चे उन्हेल से नागदा पढ़ने जा रहे थे। दुर्घटना में घायल बच्चों को नागदा और उज्जैन के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को पहले नागदा के अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर घायल बच्चों को उज्जैन भेज दिया।

अजमेर : यशोदा बनो कान्हा सजाओ प्रतियोगिता का किया आयोजन

0

अजमेर। अग्रवाल महिला समिति अजमेर की मासिक मीटिंग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अग्रवाल स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई।

समिति अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में महिलाओं के लिए यशोदा बनो कान्हा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महिलाएं यशोदा के रूप में सजधज कर तथा घर के मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल को विभिन्न विभिन्न रूप से सजाकर लेकर आई।

निर्णायक मंडल के रूप में कला अंकुर की सचिव अनीता बालदी द्वारा यशोदा ड्रेस अप, लड्डू गोपाल सजावट के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। समिति की सभी महिलााओं ने पीला ओढ़ना पहनकर मीटिंग में भाग लिया। मीरा बंसल और उषा अग्रवाल ने श्रीकृष्ण के भजन से सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम के अंत में कान्हा की सुन्दर आरती करवाई।

मीटिंग में इसके साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विभिन्न गीत के साथ-साथ कृष्ण भगवान की दही हांडी की झांकी भी सजाई गई। बाल कलाकार युवराज अग्रवाल ने कृष्ण रूप में आया गोकुल का चोर, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, मच गया शोर सारी नगरी सहित विभिन्न गीतों पर नृत्य कर गोवर्धन पर्वत उठाने और दही हांडी तोड़ने की कलाएं की।

सचिव स्मिता बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता में नीलम अग्रवाल ने प्रथम, निकिता गर्ग ने द्वितीय, रश्मि गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं मंजू फतेहपुरिया, रचना बंसल, कविता अग्रवाल, सोनू सिंघल, मंजू टकसाली, राधिका गोयल, शांति गोयल, सुरुचि अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, संतोष गोयल, रेखा जैन ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यकरिणी सदस्यों का सहयोग रहा।

गुजराती सावन के अंतिम सोमवार को सहस्त्रधारा से भोलेनाथ को रिझाया

0

अजमेर। गुजराती सावन के अंतिम सोमवार को पंचशील नगर बी ब्लॉक स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अम्बानी परिवार की ओर से सहस्त्रधारा जलाभिषेक का आयोजन किया गया।

स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि गुजराती समाज की धार्मिक परंपरा के अनुसार सावन 15 दिन विलंब से आता है। इसलिए सहस्त्रधारा सावन के पखवाड़े के बाद अंतिम सोमवार को भी रखी जाती है।

सोमवार को सुबह मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पंडित श्याम सुंदर पारीक, कन्हया लाल शर्मा, योगेंद्र भार्गव, भगवान पारीक, रामगोपाल पारीक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद सहस्त्रधारा शुरू हुई। शाम को महादेव का श्रंगार कर भव्य झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन रखा गया।

इस अवसर पर इंदिरा अम्बानी, कविता अम्बानी, नितिन भाई पटेल, चंद्रकांत भाई पटेल, किरण ठक्कर, हनुमान लाल विजयवर्गीय, विजय मौर्य, एडवोकेट बबीता टांक, एडवोकेट ओपी भट्ट, प्रकाश जांगिड़, कपिल माथुर, मुकेश गुलनिया, मुकेश मंगनानी, गुजराती समाज के सदस्य समेत बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

जेएनयू में छात्रों और गार्डों के बीच झड़प, कई छात्र घायल

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों और ड्यूटी पर तैनात गार्डों के बीच सोमवार को उस समय झड़प हो गई जब छात्र छात्रवृत्ति वितरण की मांग कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि हाथापाई के दौरान कई छात्र घायल हो गए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में पांच शिकायतें दर्ज कराई हैं, हालांकि दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में दावा किया कि उसे उस समय शिकायत नहीं मिली थी।

जेएनयू के छात्रों ने फेलोशिप और छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर दोपहर जेएनयू प्रशासन कार्यालय का घेराव किया, क्योंकि प्रशासन लंबे समय से फेलोशिप और छात्रवृत्ति की मांगों की अनदेखी कर रहा है। एबीवीपी-जेएनयू इकाई के बयान में छात्रों ने आरोप लगाया कि जब वे छात्रवृत्ति वितरण की मांग कर रहे थे तो गार्ड ने उन पर हमला किया।

एबीवीपी-जेएनयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि दिव्यांग छात्रों की छात्रवृत्ति भी महीनों से लम्बित है। यहां तक ​​कि गैर-नेट फेलोशिप भी बिना किसी कारण और बिना किसी नोटिस के वापस मांगी गई है।

इस मुद्दे पर एबीवीपी-जेएनयू सचिव उमेश चंद्र अजमीरा ने कहा कि जेएनयू प्रशासन के खिलाफ कई बार विरोध करने के बावजूद वे इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस के अनुसार यह प्रस्तुत किया गया था कि सोमवार दोपहर, जेएनयू के कुछ छात्र पिछले दो वर्षों लंबित छात्रवृत्ति के वितरण की मांग कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि छात्रों ने प्रशासन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया, जब सुरक्षा गार्ड आए और प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने की कोशिश की, उनके बीच हाथापाई हो गई। इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबगुरु राशिफल : 23 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06.07 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका व्यवहार ढुलमुल रहेगा मध्यान तक आप प्रत्येक कार्य मे आलस्य दिखाएंगे लेकिन बेमन से घरेलू कार्य करने ही पड़ेंगे। घर एव बाहर साहस का परिचय केवल बातों में ही देंगे लेकिन आवश्यकता के समय टालमटोल करेंगे। आज अधिक परिश्रम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे फिर भी दोपहर तक किसी न किसी कारण से मेहनत करनी ही पड़ेगी। दोपहर बाद सेहत में नरमी आने लगेगी इसलिए आवश्यक कार्य पहले ही कर लें। कार्य व्यवसाय से परिश्रम के बाद ही लाभ की प्राप्ती होगी वह भी आज की जरूरत से कम ही। घर में पति-पत्नी से वादाखिलाफी अथवा अन्य कारणों से कलह हो सकती है। संध्या बाद सेहत ठीक ना होने पर भी मनोरंजन के अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे रात्रि के समय शरीरिक शिथिलता अधिक बनेगी सतर्क रहें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप बीते कल की तुलना में कुछ संतोषि रहेंगे लेकिन महिला वर्ग इसके विपरीत अन्य लोगों से स्वयं एवं परिवार की तुलना करने पर कुछ समय के लिए उदास रहेंगी। दिन के पूर्वार्ध से मध्यान तक घरेलू कार्यो की व्यस्तता के चलते अन्य कार्यो में फेरबदल करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज विलंब होगा लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यवसाय में दोपहर के बाद अकस्मात उछाल आने से कई दिनों से अटकी मनोकामना की पूर्ति कर सकेंगे लेकिन दैनिक खर्चो के अतिरिक्त खर्च आने से बचत संभव नहीं होगी। घर में पति पत्नी के बीच भी आर्थिक विषय एवं मन मर्जी कलह का कारण बनेंगे। संध्या बाद का समय पिछले कई दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा सुख में वृद्धि होगी। वाहन अथवा अन्य उपकरणों से दुर्घटना के योग है सावधान रहें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके व्यक्तित्त्व में निखार रहेगा लेकिन स्वभाव का जिद्दीपन अन्य लोगों विशेषकर परिजनों के लिए भारी पड़ेगा। जाने अनजाने में कोई अनैतिक कर्म करेंगे जिसे बाद में परिजनों को भुगतना पड़ेगा जिससे घर का शांत माहौल भी खराब होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की सम्भवना कम ही है आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के पक्ष में जा सकता है सतर्क रहें। धन लाभ असमय और अकस्मात होने की सम्भवना है लापरवाही की तो हाथ नहीं लगेगा। व्यवसाय में निवेश आज भूल से भी ना करें हानि ही होगी। घर मे कुछ समय को छोड़ उत्सव का वातावरण रहेगा। काम वासना अधिक रहेगी लेकिन ध्यान रहे कोई गलत काम सभी प्रकार से नुकसानदेह होगा। यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति में थोड़ा सुधार अनुभव करेंगे लेकिन कामना पूर्ति में आज भी कोई न कोई अड़चन बनी रहेगी। मध्यान से पहले कोई भी महत्तवपूर्ण निर्णय ना ले अन्यथा अधूरा रह सकता है मध्यान बाद मन पर चंचलता हावी रहेगी इसलिये बिना किसी अनुभवी की सलाह धन अथवा पैतृक सम्बंधित कोई कार्य ना करे। व्यावसायिक अथवा सामाजिक क्षेत्र पर लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे इनको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा मन मे नकारात्मकता जन्म लेने से आगे के लिये हानिकारक रहेगा। संध्या से पहले का समय राहत भरा रहेगा घर का वातावरण आंनदित रहेगा घर मे पूजा पाठ के आयोजन होंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा फिर भी ठंडी वस्तु के सेवन से परहेज करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे या करने का विचार करेंगे उसमे कोई ना कोई बिना मांगे अपनी राय देगा जिससे कुछ समय के लिए दुविधा में पड़ेंगे। मध्यान तक आलस्य के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी इसके बाद भी कार्य व्यवसाय में रुचि होने पर भी किसी न किसी के कारण ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। धन की आमद आज कार्य समय से करने पर भी विलंब से अथवा आगे के लिए टलेगी, ऊपर से खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ाएगा। घर में वातावरण पल पल में बदलेगा सहयोग की कमी के चलते अव्यवस्था बढ़ेगी। पिता अथवा किसी वृद्ध के स्वास्थ्य के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा लेकिन भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन भी मिलेगा। लम्बी यात्रा की योजना आज मन में ही रहने की संभावना है फिर भी छोटी मोटी पर्यटन अथवा धार्मिक यात्रा अवश्य होगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको बैठे बिठाए आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी चाहे किसी भी रूप में हो। दिन का पहला भाग धीमी दिनचार्य के कारण खराब होगा लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय अपने मन की ही करेंगे जिससे कहीं ना कही परेशानी भी होगी। आज भूमि भवन के रखरखाव अथवा अन्य प्रकार से अचल संपत्ति के पर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण धार्मिक रहेगा मित्र रिश्तेदारों के आगमन से उत्साह बढेगा। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी थोड़े समय मे ही खर्च निकाल लेंगे। महत्तवपूर्ण कार्यो को आगे के लिए ना टाले अन्यथा पूर्ण होने में संदेह रहेगा। संध्या के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा लेकिन किसी न किसी से कलह भी हो सकती है वाणी का प्रयोग संतुलित करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नहीं रहेंगे दिन के आरंभ से ही आलस्य और सुस्ती बनी रहेगी मध्यान बाद किसी आवश्यक कार्य को लेकर पिता अथवा घर के अन्य सदस्य से कहासुनी हो सकती है। मध्यान बाद का अधिकांश समय इधर उधर की करने में खराब करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना रखे मध्यान तक आलस्य की भेंट चाहेगा इसके बाद जल्दबाजी में कार्य करेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन मिल ही जाएगा। संध्या के समय सेहत में दोबारा से नरमी बनेगी लेकिन अनदेखी करेंगे धार्मिक भावों में वृद्धि होगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे। रात्रि का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा खर्च आज अनियंत्रित रहेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन कुछ कार्यो को छोड़ व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा घरेलू कार्यो को लेकर किसी से बहस होकर दिन का आरंभ होगा मध्यान तक इसका प्रभाव मस्तिष्क पर रहेगा इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी लेकिन दुष्ट प्रकृति के लोगों की संगत से बचे अन्यथा स्वयं के साथ परिजनों का भी अपमान करवाएंगे। महिलाओं को आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक कार्य करना पड़ेगा। आवश्यकता के समय सहयोग ना मिलने पर मन मे झुंझलाहट आएगी जिससे घर में थोड़ी देर के लिए अशांति होगी। दोपहर से लेकर संध्या बाद तक का समय मनोरंजन में बीतेगा। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे बाद में ग्लानि होगी। सेहत संध्या बाद अस्थिर बनेगी। धन लाभ अल्प होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप कोई नापसंद कार्य करने पर गुस्से में रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण भी मिलते रहेंगे। दिन का पूर्वार्ध धीमी गति से कार्य करने पर व्यर्थ जाएगा। इसके बाद कई दिनों से लटके कार्यो को पूर्ण करने में परेशानी आएगी फिर भी पारिवारिक सदस्य का सहयोग मिलने से धीरे धीरे पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय से आज आशा के समय लाभ नहीं होगा जिस समय आराम अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त होंगे तभी अकस्मात काम मिलने से दुविधा होगी लेकिन जोड़तोड़ कर इससे कुछ लाभ ही कमाएंगे। पिता को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे प्रसन्न ही रहेंगे। घरेलू खर्च में आज वृद्धि होने से बजट प्रभावित होगा। मित्र परिचितों से उपहार स्नेह का आदान-प्रदान होगा। सेहत आज ठीक रहेगी वर्जित कार्यो से बचे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा लेकिन आज बेतुकी बयानबाजी से बचना होगा अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित हो सकते हैं। दिन का आरंभ में सुस्ती रहेगी लेकिन घर में आवश्यक कार्य होने के कारण बेमन से काम करना पड़ेगा। मनोरंजन को छोड़ अन्य किसी भी कार्य के लिए तैयार नहीं होंगे। कार्य करते वक्त किसी के टोकने अथवा इच्छा पूर्ति में बाधा पहुंचाने पर एक दम से उग्र हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में रुचि कम रहेगी फलस्वरूप सीमित आय से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओं को आज किसी न किसी की सुननी पड़ेगी। भाई बंधुओं को प्रसन्न देख मन मे ईर्ष्या बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी जोखिम से बचें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन परिजनों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर रहेगा इसलिए सनकी मिजाज त्याग मिलनसार बनें अन्यथा आज सुख चैन से नहीं बैठ पाएंगे। आज कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य भी सिर पर आने से असमंजस में रहेंगे। रूखा व्यवहार रहने पर सहयोग की आशा भी ना रखें। घर में पति पत्नी का स्वभाव पल पल में बदलने से कलह जैसी स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा तो काफी रहेगी लेकिन पूर्व में कई गलतियों के कारण आज पश्चाताप होगा। धन की आमद कम होने पर खर्च की पूर्ति भी नहीं कर पाएंगे। दोपहर बाद का समय अत्यंत खर्चीला रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में टालमटोल ना करें अन्यथा झगड़ा हो सकता। माता को छोड़ अन्य किसी से विचार मेल नहीं खाएंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आप अपने ही स्वभाव के कारण घर में अशांति का कारण बनेंगे। घर मे स्त्री वर्ग से सावधान रहें। आपकी छोटी-छोटी बातों को भी बक्सने वाली नहीं। मध्यान तक का समय व्यर्थ बोलने की आदत के चलते अशांत होगा बाद में इसका पछतावा भी होगा। दोपहर के बाद से स्थिति सामान्य होने लगेगी। कार्य व्यवसाय में भी प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ लाभ के सौदे अपने हक में करेंगे इसके लिए काफी माथा पच्ची भी करनी पड़ेगी। घर के सदस्यों को मनाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा यही प्रायश्चित करने का मौका भी रहेगा हाथ से जाने ना दें। संध्या बाद सभी प्रकार से सुखों की प्राप्ति होने पर मन आनंद से भरा रहेगा लेकिन स्वयं अथवा परिजन की सेहत में अकस्मात खराबी आने पर रंग में भंग की स्थिति बनेगी। आज खर्च करने में मितव्ययता बरते अन्यथा बाद में आर्थिक उलझने हो सकती है।

छात्रसंघ चुनावों के नामांकन के दौरान ‘आमने सामने’ आये NSUI और ABVP

सिरोही के राजकीय महाविद्यालय के गेट पर आमने सामने होने पर एबीवीपी और एनएसयूआई के झंडे लहराते समर्थक।
सिरोही के राजकीय महाविद्यालय के गेट पर आमने सामने होने पर एबीवीपी और एनएसयूआई के झंडे लहराते समर्थक।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले भर में सोमवार को महाविद्यालयों में  छात्रसंघ चुनावों के लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया हुई।