Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 647 -
होम ब्लॉग पेज 647

आम आदमी पार्टी अब बन गई है पाप : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार एवं घोटालों के सरगना करार करते हुए आज आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की गाढ़ी कमाई को शराब माफियाओं पर लुटाने तथा सरकारी राजस्व में चोरी करने और अपना खजाना भरने का पाप किया है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल सरकार पर जम कर हमला बोला। भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और उनके कई नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं।

आज भारत की जनता कह रही है कि यह आप नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि यदि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति सही और अच्छी थी तो फिर उसे वापस क्यों लिया गया तो इस पर केजरीवाल सरकार का जवाब आता है कि विदेशी अखबार कहता है कि दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल बड़ा अच्छा है!

भाटिया ने कहा कि जब दिल्ली की जनता कोविड की दूसरी लहर में परेशान थी तो जनता को ऑक्सीजन, बेड्स और दवाई उपलब्ध कराने की जगह अरविंद केजरीवाल की कलम आबकारी नीति पर दस्तखत कर शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने में लगी हुई थी। अरविंद केजरीवाल अकाउंटेंट बनकर ये देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी के खजाने में जनता के पैसे की कितनी लूट आई है। आज लोग कह रहे हैं जिसने भी दिल्ली को ठगा है, वह अरविंद केजरीवाल का सगा है। अरविंद केजरीवाल की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी, आपका मकसद केवल लूट-खसोट करना है, भ्रष्टाचार का पार्टी की तिजोरी भरना है। क्या इसलिए आप राजनीति में आए थे? इसका उत्तर न तो न्यूयॉर्क टाइम्स का आर्टिकल हो सकता है, न राजनीतिक द्वेष की बात करना हो सकता है।

मनीष सिसोदिया को घेरते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया प्रेस कांफ्रेंस करके कह रहे हैं कि भाजपा कहती है कि हजारों करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन सीबीआई की एफआईआर कहती है कि केवल एक करोड़ रुपए का घोटाला हुआ! आप इनकी नीयत और सोच देखिए कि आम आदमी पार्टी घोटाले को भी जायज़ ठहरा रही है। कहती है कि यह तो छोटा घोटाला है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी, जिस हिसाब से तथ्य लगातार सामने आ रहे हैं, उससे हर भारतीय को यकीन है कि सच जल्द ही बाहर आएगा। शराब घोटाले की जैसे-जैसे खुल रही है कड़ी, वैसे-वैसे पास आ रही है हथकड़ी। दूसरी बात यह कि घोटाला एक रुपए का हो या 1,000 करोड़ रुपए का, घोटाला तो घोटाला है, भ्रष्टाचार तो भ्रष्टाचार है।

सवाल तो आपकी ईमानदारी का है कि दिल्ली की जनता के पैसे से आपने अपनी तिजोरी क्यों भरी? जब आप ये कहते हैं कि एक करोड़ रुपए का घोटाला लिखा है सीबीआई की एफआईआर में तो कहीं न कहीं आप ये कह रहे हैं कि घोटाला तो हुआ लेकिन उतना बड़ा नहीं जितना बड़ा भाजपा बता रही है।

भाटिया ने केजरीवाल से सवाल पूछा कि अगर उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो 24 घंटे के अंदर बताएं कि यदि उनकी आबकारी नीति सही थी, तो उसे वापस क्यों लिया? शराब माफियाओं को बिना कैबिनेट स्वीकृति के 144 करोड़ रुपए क्यों दे दिए? आप ने 30 करोड़ रुपए ईमडी (टेंडर में जमा की गई राशि) वापस क्यों की? उन्होंने कमीशन को ढाई प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया या नहीं? कार्टल और ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को शराब बेचने ठेका दिया गया या नहीं?

भाटिया ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति सही थी और आपके हिसाब से जांच एजेंसियों की कार्रवाई यदि राजनीतिक द्वेष का मामला है तो आपको न्यायालय जाना चाहिए, न्यूयॉर्क टाइम्स नहीं। आप न्यायालय जाइए और मामला रद्द कराइए। हम भी सराहेंगे कि हमने जो आरोप लगाए, उसमें सत्यता नहीं थी। यह माद्दा हम में है। अरविंद केजरीवाल के मॉडल का मतलब है, आईएसआई मार्क की गारंटी से भी बड़ी करप्शन की गारंटी। मतलब – आया हूं तो कुछ तो घोटाला करके जाऊंगा।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि दो प्रदेशों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दोनों स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। एक स्वास्थ्य मंत्री पर तो अरविंद केजरीवाल ने कह दिया कि भ्रष्टाचार का मामला संज्ञान में आया था, इसलिए उस पर तुरंत कार्रवाई की और मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया लेकिन सत्येंद्र जैन को अब तक अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त क्यों नहीं किया?

आपने सत्येंद्र जैन को भी कट्टर ईमानदार कहा था। आपके वह कट्टर ईमानदार तीन महीने से जेल में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। यह दोहरा मापदंड क्यों? और अब शिकायत क्या, भ्रष्टाचार का मामला तो मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी रजिस्टर हो चुका है। और आप कहते हैं कि जनता आम आदमी पार्टी को मौक़ा दे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में जनता ने आपको असलियत बता दी है। पैरों के नीचे आपके जमीन नहीं है, गजब है फिर भी आपको यकीन नहीं है।

भाटिया ने कहा कि कट्टर बेईमान यदि कोई है तो वह आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया हैं। आखिर क्यों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर अरविन्द केजरीवाल कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके हाथ भी भ्रष्टाचार के रंग में रंगे हुए हैं।

शराब घोटाले के एक्यूज्ड नंबर वन मनीष सिसोदिया पर ही यह घोटाला रुकता दिखाई नहीं दे रहा, बल्कि इसकी आंच इस घोटाले के किंगपिन और भ्रष्टाचारी नंबर वन अरविंद केजरीवाल के दरवाजे तक जाएगी। एक बात जान लीजिए कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी, आप भी कानून से ऊपर नहीं है। अगर आपने गलत किया है तो अब आपके भी गिनती के दिन बचे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल कितने घबराए हुए हैं। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो रोज सुबह-शाम दिल्ली की जनता के पैसे को विज्ञापन में उड़ाते हुए टीवी पर अपना चेहरा दिखाते हैं। आज जनता ने कुछ सवाल क्या पूछ लिए उनसे, उनकी पूरी नींद उड़ गई है, उनकी स्वघोषित ईमानदारी की कच्ची इमारत धराशायी हो गई है। यह राजनीतिक नैतिकता का प्रश्न है। दिल्ली में शराब कुछ दिन ना बिकती, चल जाता लेकिन दिल्ली के आम लोगों को उसकी सांसे मिल जाती, यह जरूरी था। यह आपका कर्तव्य भी था और संविधान की शपथ इसी के लिए अपने ली थी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार यह देखा गया है किसी सरकार में जो शिक्षा मंत्री है, वही शराब मंत्री है। यह नई आबकारी नीति नहीं है, यह दिल्ली के लिए पाप कारी, भ्रष्टाचारी, विनाशकारी, अत्याचैर और अनाचारी नीति है। मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री हैं और उन्हें यह भी पता नहीं कि लुकआउट नोटिस का मतलब क्या होता है। लुकआउट नोटिस इस बात को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में शामिल अभियुक्त देश छोड़ कर न भाग जाए। ऐसे आपराधिक अभियुक्तों को ग्रीटिंग कार्ड्स नहीं दिए जाते।

गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के युवाओं को शराब के नशे में ढकेला है, दिल्ली के कई परिवारों को उजाड़ा है। आपने शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाया है, दिल्ली के रिहायशी इलाकों में आपने ठेके खुलवा दिए। शराब माफियाओं का कमीशन आपने बढ़ा दिया, शराब माफियाओं के करोड़ों रुपए आपने माफ़ कर दिए।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सात साल पहले एक ‘स्वराज’ नाम की पुस्तक लिखी थी। उन्होंने तब कहा था कि यह पुस्तक व्यवस्था परिवर्तन के बारे में और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इसी स्वराज पुस्तक में एक पेज में लिखा है कि अगर कोई शराब की दुकान खोलने के लिए आएगा तो हम उसे मंजूरी नहीं देंगे। अगर किसी भी रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोला जाएगा तो उससे पहले महिला संगठन और वहां के लोगों से बातचीत की जाएगी। एक साल पहले अरविंद केजरीवाल विधान सभा के पटल पर कह रहे थे कि भ्रष्टाचार करने वाले देश के गद्दार हैं तो केजरीवाल जी, वक्त आ गया है कि भ्रष्टाचारी जो देश के गद्दार हैं, उन गद्दारों को आप अपने मंत्रिमंडल और अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएँ।

गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी, इधर-उधर की बात मत कीजिये, बस इतना बताइये कि दिल्ली के राजस्व में चोरी करने का पाप आपने क्यों किया? आपने दिल्ली के लोगों की गाढ़ी कमी को शराब माफियाओं पर क्यों लुटाया? दिल्ली की जनता इसका जवाब जानना चाहती है। दिल्ली की जनता को गुमराह मत कीजिए। अब आपकी पोल खुल चुकी है, अब भ्रष्टाचारियों के जेल जाने की बारी है।

जयपुर : नशीली सुपारी खिलाकर युवती का अपहरण कर रात भर गैंगरेप

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक युवती को नशीली सुपारी खिलाकर अपहरण और गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने युवती को घर से सुनसान जगह ले जाकर बेहोशी की हालत में तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। होश आने पर जान से मारने की धमकी दी। तूंगा थाने में पीड़िता ने शनिवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी रमेश मीना ने बताया कि तूंगा निवासी 19 साल की लड़की ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। उसके परिजन परिवार में प्रोग्राम होने पर शामिल होने गए थे। गत 4 अगस्त को परिचित मनीष अपने तीन दोस्त विकास, कमलेश और एक अन्य के साथ घर आया। बात करने के दौरान उसे खाने के लिए सुपारी दी। सुपारी में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। चारों आरोपी उसे घर से अपरहण कर सुनसान जगह ले गए।

बेहोशी की हालत में चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रातभर उसके साथ दरिंदगी करते रहे। अगले दिन सुबह होश आने पर विरोध किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। धमकी से डरी-सहमी बेटी को देखकर परिजनों ने दबाव बनाकर पूछा। पीड़िता ने परिजनों की गैर मौजूदगी में हुई आपबीती सुनाई। शनिवार दोपहर थाने जाकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जयपुर में एक फार्महाउस पर छापा, 14 युवतियों समेत 84 अरेस्ट

मुझे नजरबंद किया गया है : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।

मुफ्ती 17 अगस्त को शोपियां जिले के छोटिगम में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित सुनील कुमार के परिवार के घर जाने वाली थीं। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सुनील कुमार के परिवार से आज छोटीगाम में मिलने की मेरी कोशिशों को प्रशासन ने विफल कर दिया। उसी प्रशासन का दावा है कि हमारी सुरक्षा के लिए हमें बंद करना आवश्यक है जबकि वे खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गुप्कर गेट स्थित अपने फेयरव्यू आवास के बाहर तैनात सुरक्षा बंकर वाहन की एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को छुपाना चाहती है क्योंकि उनकी कठोर नीतियों के कारण उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण लक्षित हत्याएं हुई हैं जिन्होंने भागने का विकल्प नहीं चुना। मुख्यधारा में हमें दुश्मन के रूप में पेश करने के लिए हमें नजरबंद किया गया है।

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव के लिए गतिविधियां हुईं तेज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी करने के लिए नाम तय करने की कवायद रविवार से तेज हो गई है।

कांग्रेस कार्य समिति के एक नेता ने बताया कि 20 सितंबर तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। इस नेता ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में इस बात पर सहमति बनी थी कि इसी साल 21अगस्त से 20 सितंबर के बीच नये अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। लेकिन मुश्किल यह है कि अब तक तय नहीं है कि नया अध्यक्ष कौन होगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी का एक बड़ा धड़ा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाना चाहता है, लेकिन गांधी ने वर्ष 2019 के आम चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी नेताओं की ज़बरदस्त मांग के बावजूद वह दोबारा अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अध्यक्ष पद छोड़ते समय भी उनपर इस्तीफा नहीं देने का दबाव था लेकिन गांधी ने जब अध्यक्ष पद पर बने रहना स्वीकार नहीं किया तो सोनिया गांधी को नये अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।

कांग्रेस के इस नेता का कहना है कि पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि वर्ष 2024 में कांग्रेस की मजबूती के लिए उसे अन्तरिम नहीं बल्कि एक पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहिए इसलिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति में निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

गांधी ने लगभग साफ कर दिया है कि वह दोबारा अध्यक्ष नहीं बनेंगे। इस स्थिति में पार्टी के अंदर उहापोह का माहौल है जिससे उबरने के लिए कई नेता उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को नया अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के भीतर एक धड़ा ऐसा भी है जो 2024 के आम चुनाव में परिवारवाद के विरुद्ध चल रहे भारतीय जनता पार्टी के हमले को निष्क्रिय करने के लिए गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने को बड़ा राजनीतिक दांव मान रहा है।

कांग्रेस के अंदर हलचल है कि यदि गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति आम चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष बनाना है तो इसमें रणनीति के लिहाज से सबसे उपयुक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साबित हो सकते हैं, हालंकि गहलोत पहले कह चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं है। गहलोत मुख्यमंत्री बनने से पहले पार्टी में महासचिव संगठन के पद का उत्तर दायित्व निभा चुके हैं और उन्हें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है।

कांग्रेस के एक अन्य नेता का कहना है कि पार्टी का एक और धड़ा है जो दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने के लिए दलित नेता मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, कुमारी सैलजा तथा मलिकार्जुन खडगे जैसे नेताओं में से किसी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में है।

उनका कहना है कि इस दौड़ में मुकुल वासनिक सबसे आगे होते लेकिन कांग्रेस के असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेताओं ने पिछली बार उनका नाम आगे किया था इसलिए वह पार्टी नेतृत्व की पसंद और विश्वासपात्र नहीं हो सकते। इस क्रम में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के बहुत करीबी और अत्यंत विश्वासपात्र माने जाते हैं। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव भी होने हैं इस क्रम में उनकी महत्ता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाने की कवायद चल सकती है।

‘बुलबुल-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित गायिका नय्यारा नूर का निधन

इस्लामाबाद। प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायिका नय्यारा नूर का निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थी।उनके परिवारों वालों ने रविवार को गायिका के निधन के बारे में जानकारी दी। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वह किसी बीमारी से ग्रस्त थीं इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

नूर का जन्म तीन नवबंर 1950 को असम में हुआ था। वह जब सात वर्ष की थी तब उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने काफी छोटी उम्र में संगीत सीखना शुरु कर दिया था और उन्हें पहला मौका 1968 में रेडियो पाकिस्तान पर मिला। नूर ने संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली। पाकिस्तान में उनकी गिनती अच्छे पार्श्वगायकों में होती थी। उनके परिवार में पति शेयरयार जैदी और दो बेटे हैं।

गायिका को वर्ष 2006 में प्राइड ऑफ परफोरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने 2012 में गायन बंद कर दिया था। उनके स्तरीय गायन के लिए पाकिस्तान में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्हें फिल्म घराना (1973) के लिए पाकिस्तान के निगार पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है।

जयपुर में एक फार्महाउस पर छापा, 14 युवतियों समेत 84 अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक फार्म हाउस से मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में 14 युवतियों सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लाम्बा ने आज बताया कि जयपुर आयुक्तालय की अपराध शाखा की टीम  को सूचना मिली थी कि रिसोर्ट में डांस पार्टी के साथ कसिनो चल रहा है। टीम शनिवार देर रात 2 बजे वहां पहुंची तो लड़के-लड़कियों की भीड़ थी। कोई शराब पी रहा था तो कोई हुक्का। 7 टेबल पर ऑनलाइन कसिनो चल रहा था। टीम को देख सभी इधर-उधर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर 14 युवतियों समेत 84 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ मानव तस्करी अपराध का कृत्य करना पाया गया हैं और इनके विरुद्ध मानव तस्करी को बढ़ावा देने के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोग ज्यादातर बाहर के हैं जो कर्नाटक, उत्तर प्रदेश प्रदेश एवं दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें एक कर्नाटक का पुलिस इंसपेक्टर, एक तहसीलदार, एवं एक कॉलेज प्रोफेसर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने वाले मुख्य आरोपी नरेश मल्होत्रा एवं उसका बेटा हैं और जयपुर में फार्म हाउस का संचालन कर रहे मोहित सोनी और एक मेरठ का व्यक्ति इसमें शामिल पाए गए हैं। मौके से 9 हुक्का, 7 कसिनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, 66 बीयर की बोतल, 14 लग्जरी कार और 1 ट्रक और 23 लाख 71 हजार 408 रुपए जब्त किए।

लांबा ने बताया कि इनसे पूछताछ में पता चला कि युवतियों को ग्राहकों के मनोरंजन के लिए लाए थे और पुलिस को फार्महाउस पर महिलाओं को वस्तु के रुप में उपयोग करने के एविडेंस मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग शनिवार को ही जयपुर आए थे और इनका दो दिन रुकने का कार्यक्रम था। दो रात के कार्यक्रम के लिए एक व्यक्ति से दो लाख रुपए लिए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोग सरकारी सेवा, शिक्षा सहित अन्य ग्रुप के लोग हैं। गिरफ्तार युवतियां राजस्थान के बाहर की हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इस तरह के कार्यक्रम राजस्थान के बाहर अनेक शहरों के फार्महाउस आयोजित करने की बात सामने आई हैं। एक सवाल पर लांबा ने बताया कि इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

जर्मनी यूक्रेन को अतिरिक्त रॉकेट लांचर की आपूर्ति करेगा

बर्लिन। जर्मनी रूस के साथ चल रहे संघर्ष में यूक्रेन की मदद के लिए उसे अतिरिक्त रॉकेट लांचर और रॉकेट की आपूर्ति करेगा।

जर्मन सरकार की बेवसाइट पर जारी डाटा के अनुसार जर्मनी की यूक्रेन को 70 मिमी के कैलिबर के साथ 20 रॉकेट लांचर और दो हजार रॉकेट की आपूर्ति करने की योजना है।

जर्मन सरकार ने निर्दिष्ट किया कि कुछ सुपुर्दगी के लिए सुधार आवश्यकता है तथा कुछ का उत्पादन किया जा रहा है, प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकार ने बताया कि सुरक्षा चिंताओं के कारण साजो समान के परिवहन के तौर-तरीकों और तारीखों विवरण नहीं दिया गया है।

अजमेर में राजीव गांधी की जन्म जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई।

अजमेर के पंचशील स्थित राजीव गांधी सर्किल पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए देश में उनके सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्षेत्र में योगदान को स्मरण किया और उन्हें आईटी क्षेत्र की क्रांति के जनक बताते हुए कहा कि भारत को सुदृढ़ एवं सशक्त तथा आधुनिक व आईटी तकनीक में सक्रिय योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

महासचिव शिव कुमार बंसल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आज से एक नये युग की शुरुआत हो रही है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विश्व स्तरीय आईटी फिनिशिंग स्कूल ‘राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं। ये राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार क्षेत्र मे युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने भी राजीव गांधी को उनकी 78वीं जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए याद किया तथा भारत में कंप्यूटर युग की देन उनके हाथों बताई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुझसे कहा गया कि किसानों के मुद्दे पर चुप रहोगे तो राष्ट्रपति बन जाओगे : सत्यपाल मलिक

बागपत। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि उनसे इस विषय पर चुप रहने की ताकीद कर कहा गया था कि चुप रहने पर उन्हें राष्ट्रपति बना दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मलिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं होने तक का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भी चुप रहने को कहा गया था कि चुप रहोगे तो राष्ट्रपति हो जाओगे। मलिक ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बने कानून को लेकर केन्द्र सरकार पर ईमानदारी नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री में किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं है।

उन्होंने सरकार से सवालिया लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री में किसानों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। किसान जो पैदा करता है, उसका दाम घटा रहे है और जो खरीदता है, उसका दाम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में किसान की आमदनी दोगुनी कहां से करेगी सरकार? केन्द्र सरकार को देश के किसानों पर कोई रहम नहीं है। मुझे कोई कुत्ते ने नहीं काटा, जो गर्वनर रहते हुए सरकार से पंगा लूं।

मलिक ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर बने कानून को लेकर ईमानदारी नहीं दिखाई है। किसानों का एमएसपी कानून वापस होने तक गुजारा नहींं है, इसलिए सरकार एमएसपी को लेकर अपनी नीयत साफ करे। सरकार ने एमएसपी पर बने कानून को लेकर ईमानदारी नहीं दिखाई है। एमएसपी की गारंटी मिले बिना किसानों का गुजारा नहीं हो सकता है।

उन्होंने सरकार को आगाह भी किया कि किसानों को कोई बेचारा न समझे। यह वही किसान हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर सरकार की नीयत साफ नहींं है। सरकार में मैं भी हूं, लेकिन किसानों के हित की आवाज मैं हमेशा उठाता रहूंगा। मलिक ने कहा कि जब किसान 13 महीने तक दिल्ली में आन्दोलन कर रहे थे, तो 700 किसानों की जान गई, इससे उन्हें बहुत दुःख पहुंचा। देश के उच्च पदों पर बैठे लोग किसी जानवर के मरने पर संवदेना जताते हैं, लेकिन किसानों के मरने पर संवेदना के दो शब्द भी किसी के मुंह से नहीं निकलते हैं।

मलिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि अगर किसान कौम एक हो गई तो दिल्ली पर राज किसान का ही रहेगा। किसान मिलकर लड़ाई लड़े, देश पर राज किसानों का ही होगा। किसानों के पास खेती, जमीन और आर्मी की भर्ती ही तो थी, अब ये भी हाथ से चली गई। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान मजदूर सम्मेलन के अध्यक्ष हरबीर नागर व संचालन करतार सिंह ने किया।

हमीरपुर में न्यायिक अधिकारी ने वकील पर किया छेड़खानी का केस

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर शहर के न्यायालय की एक महिला न्यायिक अधिकारी ने स्थानीय कोतवाली में अधिवक्ता के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछली पांच जुलाई को न्यायालय में कार्यभार संभाला था। अदालत में प्रैक्टिस कर रहा अधिवक्ता मोहम्मद हारुन उनसे अक्सर अभद्र टिप्पणी करता है। उन्होने वकील को ऐसा न करने की हिदायत दी लेकिन वह बाज नहीं आया। 18 अगस्त को भी उसने क्रम दोहराया।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि न्यायिक अधिकारी की शिकायत पर अधिवक्ता के खिलाफ धारा 354(ग)(घ) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।