Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 650 -
होम ब्लॉग पेज 650

राजस्थान सरकार ईआरसीपी मामले को गलत तरीके से कर रही है पेश : गजेन्द्र सिंह शेखावत

अलवर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) मामले को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर नियमानुसार इस परियोजना को वापस भेजा जाए तो निश्चित रूप से केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से उससे भी अच्छा दर्जा देगी।

शेखावत ने महाराणा प्रताप समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार देर रात मीडिया से यह बात कही। तेरह जिलों की ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इसे गलत तरीके से पेश कर रही है।

देश में स्थापित नियम और जितनी भी राष्ट्रीय परियोजनाएं होती हैं उन के अनुसार 75 प्रतिशत निर्भरता पर प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं लेकिन सरकार ने 50 प्रतिशत निर्भरता पर प्रोजेक्ट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन वसुंधरा सरकार में भी सीडब्ल्यूसी ने पत्र लिखा था। अब राजस्थान सरकार 50 प्रतिशत निर्भरता पर प्रोजेक्ट के लिए क्यों जिद पर अड़ी हुई है। यह वही बता सकती है।

उन्होंने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया कि वह मध्यप्रदेश से भी एनओसी नहीं लाई, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार काम करने की मंशा नहीं रखती बल्कि काम अटकाने की मंशा रखती है। उन्होंने भगवान कृष्ण का जिक्र किया और राजस्थान में असत्य और अन्याय का शासन बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बन गए तो फिर भी नेताओं पर संकट होगा और पार्टी छोड़कर चले जाएंगे।

एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर कोई भी व्यक्ति यह तय नहीं करता कि उसे क्या बनना है, कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया जाता है उसे समर्पण भाव से किया जाता है।

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1992 में छात्र संघ अध्यक्ष बने थे, तब से अब तक संगठन ने जो दायित्व दिया वो कार्य किया। जो छात्र नेता छात्र संघ चुनाव लड़ते हैं । वह प्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक में जगह तलाशते हैं। भाजपा में परिवार भाव से काम किया जाता है जो दायित्व मिलता है वही दायित्व का निर्वह्न किया जाता है।

सबगुरु राशिफल : 20 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पूर्वार्ध में अस्त व्यस्त रहेगा लेकिन आज आपके सभी कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे मध्यान तक व्यक्तिगत अथवा अन्य कारणों से व्यवसायिक कार्यो में विलंब होगा। लेकिन धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगेगी व्यवसाय में थोड़ी तेजी मंदी लगी रहेगी। कुछ समय के लिए मानसिक बेचैनी बनेगी लेकिन संध्या तक धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी। नए कार्यो में निवेश करना आज शुभ रहेगा। उधारी अथवा अन्य लेन देन के कारण किसी से गरमा गरमी होने की संभावना है। गृहस्थ में आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी तालमेल की कमी रहने के बाद भी स्थिति सामान्य रहेगी। शरीर मे कुछ कमी अनुभव करेंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आशानुकूल रहने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित नहीं रहेगी फिर भी सौभाग्य वृद्धि के योग बनने से सभी तरह से खुशहाली मिलेगी। काम-धंधा दिन के आरंभ से मध्यान तक इसके बाद संध्या से रात्रि तक प्रगति पर रहेगा। आज आपके द्वारा गलती से किया कार्य भी कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में किसी से आंतरिक मतभेद होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन आनदमय रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे को आदर देंगे भाई बंधु से थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है परन्तु स्थिति गंभीर नही होगी। थकान को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन बनते कार्यो में विघ्न खड़े करेगा। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद किसी ना किसी उलझन में फंसते ही रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे वह किसी ना किसी अभाव के कारण आरम्भ नही हो सकेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज अकस्मात हानि के योग बन रहे हैं। धन संबंधित मामले निवेश अथवा उधार के कार्य को आज निरस्त ही रखे। धन लाभ अधिक परिश्रम के बाद अल्प मात्रा में होगा। घर मे भी किसी से नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहकर कार्य करें। सेहत में भी कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन सार्वजिनक कार्यो आपका महत्त्वपूर्ण योगदान स्वयं के साथ परिजनों का भी मान बढ़ाएगा किसी अपरिचित से कहासुनी भी हो सकती है धैर्य से काम लें। मध्यान तक घरेलू अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे जिससे व्यवसायिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। अधीनस्थों के प्रति नरमी रखें आज इनके सहयोग से ही धन लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन ज्यादा जिम्मेदारी वाले कार्य भी ना सौपे अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। धन लाभ आवश्यकतानुसार होगा ज्यादा पाने के चक्कर मे हाथ आए लाभ से भी वंचित ना रह जाए इसका ध्यान रखें। हर में कार्य अधिक रहने के कारण महिलाए बेचैन रहेंगी आरोग्य में कमी आएगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। दिन के पूर्वाद्ध और अंत में शुभ कर्म के लिये प्रेरित होंगे घर मे मांगलिक आयोजन होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्य व्यवसाय से भी आज निराश नहीं होना पड़ेगा परिश्रम के अनुसार लाभ अवश्य मिल जाएगा। धन संबंधित उलझन भी आज थोड़ी कम रहने से राहत मिलेगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य आरंभ करेंगे भविष्य में इससे उन्नति होगी। नौकरी वाले लोग आज काम पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। महिलाए आज कम समय मे अधिक पाने की लालसा रखेंगी लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। परिजनों से संबंध सामान्य रहेंगे। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी भाग्य का साथ भी मिलने से सोची हुई योजनाए निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। दिन के आरंभ में घर मे पूजा पाठ के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका आध्यत्मिक लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। मन के आज शांत रहने से किसी भी कार्य को बेहतर रूप से कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में विलंब के बाद भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। धन लाभ थोड़े थोड़े अंतराल पर होते रहने से संतुष्ट रहेंगे। महिलाएं सेहत का विशेष ध्यान रखें कमजोरी अथवा अन्य शारीरिक समस्या बनेगी। धार्मिक यात्रा एवं कार्यो में खर्च होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा खराब सेहत आज प्रत्येक कार्य में बाधक बनेगी फिर भी जबरदस्ती कार्य करेंगे जिससे कम समय मे अधिक थकान बनेगी। घर का वातावरण भक्तिमय रहेगा। पूजापाठ आदि में सम्मिलित होने के अवसर सुलभ होंगे परन्तु मानसिक रूप से आज किसी भी कार्य मे उत्साह नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता मात्र रहेगी। मजबूरी में किए गए कार्य फलित नहीं होंगे। सीमित साधन से काम निकालना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय से काफी उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन आशा निराशा में बदलेगी। घर मे कुछ ना कुछ परेशानी में डालने वाले प्रसंग लगे रहेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नहीं रहेगा। असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगों को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नहीं करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा। स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी। बिना कलह किए किसी कार्य को नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग घरेलू व्यस्तता के कारण व्यावसायिक कार्यो से लाभ नही उठा सकेंगे। लेकिन मध्यान बाद से स्थिति पूर्ण रूप से आपकी पकड़ में रहेगी बाजार में तेजी रहने से लाभ के अवसर मिलते रहेंगे प्रतिस्पर्धा भी आज कुछ अधिक रहेगी लेकिन आपके व्यवसाय पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा धन लाभ आज निश्चित ही आशाजनक रहेगा। नौकरी वाले लोग आज काम की जगह इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे। अधिकारी वर्ग से कहा सुनी हो सकती है। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी बहुत समस्या लगी रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास करेंगे। लोगों के आगे अपनी बुद्धि चातुर्य का प्रदर्शन करेंगे बाहर से व्यवहारिकता लेकिन अंदर से ईर्ष्या और अहम की भावना रहेगी। परिजन को छोड़ अन्य सभी लोग आपकी मनगढंत बातों के झांसे में आसानी से आ जाएंगे लेकिन पोल खुलने के बाद लोगों का आपके ऊपर से विश्वास कम होगा। कार्य व्यवसाय में सोची हुई योजना स्वयं अथवा सहकर्मी की गलती से अनियंत्रित रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु सभी अवसरों का लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जाएगा। परिजनों के आगे ज्यादा अक्लमंदी ना दिखाएं बेज्जती हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे अधिक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन टालमटोल करने पर घर का वातावरण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु आज मानसिक रूप से अशान्त रहने के कारण वहां से भी सकारात्मक परिणाम नही मिल सकेंगे फिर भी धन संबंधित उलझन अकस्मात लाभ होने से कुछ हद तक शांत रहेंगी। घरेलू खर्च के साथ अन्य खर्च आने से बजट प्रभावित होगा। घर मे आज मनमानी व्यवहार से बचें अन्यथा मनोकामना पूर्ति होने की जगह अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सेहत मानसिक क्लेश के कारण शिथिल रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अकस्मात लाभ की प्राप्ती कराएगा लेकिन ध्यान रखें लापरवाही से कार्य करने पर आज जो विचार में नही रहेगा वह घटना घट सकती है। मध्यान तक का समय मानसिक रूप से शांति प्रदान करेगा। आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते चाह कर भी अधिक समय नही दे सकेंगे महिलाए आज धर्म के रंग में रंगी रहेंगी सेहत संबंधित शिकायत रहने के बाद भी सामर्थ्य से अधिक कार्य करने पर बाद में स्थिति गंभीर होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से अचानक धन मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज ढील ना दे वर्ना लंबे समय तक पूर्ण नही कर सकेंगे।

केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज निर्माण का साधन है फिल्में : मनोज कुमार

0

भारत विभाजन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिव्यू कार्यक्रम
अजमेर। सामान्य तौर पर कहा जाता है कि फिल्में समाज का आईना होती है जैसा समाज होता है वैसी ही फिल्में बनती हैं, लेकिन अनुभव यह आने लगा है कि फिल्म में जो दिखाते हैं समाज वैसा होने लगता है और इसलिए वर्तमान समय में फिल्में केवल मनोरंजन का साधन मात्र नही है बल्कि समाज निर्माण का एक प्रभावी साधन बन गई हैं।

अत: समाज के प्रबुद्ध लोगों को विशेषकर युवाओं को फिल्मों को देखकर समाज के हित की दृष्टि से उन पर गंभीर चिंतन-मंथन करने की आवश्यकता है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने गुरुवार को पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में यूथ थिन्कर्स क्लब द्वारा आयोजित फिल्म रिव्यू कार्यक्रम के दौरान कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की व्यक्ति की तरह समाज का भी मन निर्मित होता है जिसके आधार पर कोई भी समाज किसी बड़े परिवर्तन के लिए तैयार होता है। वास्तव में फिल्में समाज का मन निर्माण करती है। इसलिए पढ़े-लिखे और चिंतनशील युवाओं को फिल्म को देख कर उन पर सार्थक चर्चाएं करनी चाहिए जिससे समाज को सकारात्मक परिवर्तन के लिए तैयार किया जा सके साथ ही फिल्मों के द्वारा नकारात्मक परिवर्तन के लिए की जा रही चेष्ठाओं से समाज को जागरुक किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की जानकारी देते हुए विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र उबाना ने बताया कि पांचजन्य की ओर से भारत के विभाजन के तथ्य और वास्तविक दृश्यों को लेकर एक डॉक्यूमेंटरी सीरीज बनाई जा रही है जो यूट्यूब पर सबके लिए उप्लब्ध करवाई जाएगी।

इसी के प्रथम भाग का रिव्यू कार्यक्रम में किया गया। कुल 33 मिनट की डॉक्यूमेंटरी देखने के बाद युवाओं द्वारा इस पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रान्त प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवानी सहित अजमेर के 40 से अधिक युवाओं और यूथ थिन्कर्स क्लब के सदस्य सम्मिलित हुए।

अजमेर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, लड्डू गोपाल को खूब झुलाया झूला


अजमेर।
आस्था एवं प्रेम के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व जन्माष्टमी की धूम रही और मंदिरों में हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी।

शुक्रवार सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और श्रद्धालु कतार में लगकर कन्हैया के दर्शन पाने के लिए आतुर रहे। कोरोना के कष्टकारक दो साल बीतने के बाद इस बार भव्य तरीक़े से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाई गई। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया।

नगर निगम की ओर से आनासागर के रामप्रसाद घाट देर शाम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियों से लबरेज रहा। इस अवसर पर बांकेबिहारी जी को भव्य फूल बंगले में विराजमान किया गया। झांकियों में श्रीकृष्ण के दर्शन करने को लंबी कतारें लगी रहीं। कृष्ण-राधा के नृत्य, कृष्ण-सुदामा की मित्रता, कृष्ण-कंस की शत्रुता, सहित कई वृत्तांतों को झांकियों के जरिए प्रदर्शित किया।

मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में मन्दिरों में शहनाई एवं नगाड़े बजे तो वहां मौजूद हजारों भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे तथा ‘नन्द के आनन्द भये जै कन्हैया लाल की’ की गूंज हर तरफ सुनाई पडी। इस छोर से उस छोर तक शहर का कोना कोना कृष्णमय हो गया।

पंचशील नगर बी ब्लाक में मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकी सजाई गई। लड्डू गोपाल को भक्तों ने खूब झूला झुलाया। भजनों के बीच भक्तों ने नन्दलाला को खूब रिझाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। गौरतलब है कि कोरोना वायरस नामक वैश्विक महामारी के कारण दो साल तक कोई भी पर्व या उत्सव ठीक से नहीं मनाया गया था।

ट्रेलर एवं टेक्टर की टक्कर में रामदेवरा जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

पाली। राजस्थान में पाली जिले के सुमेरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर आज शाम एक ट्रेलर की टक्कर से टैक्टर में सवार रामदेवरा जाने वाले पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 15 से अधिक घायल हो गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एवं घायल सभी रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालु गुजरात में अम्बाजी से टेक्टर में सवार होकर रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान पाली जिले के सुमेरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर पालडी के निकट पिछे से आए अनियंत्रिण ट्रेलर ने टेक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को पाली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर जिला कलक्टर सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

चाचा शिवपाल के तंज पर पहली बार अखिलेश ने दिया जवाब

इटावा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उनकी तुलना द्वापर युग में राक्षसराज कंस से की तो अखिलेश ने भी दुर्योधन का जिक्र कर चाचा शिवपाल पर निशाना साधा।

दरअसल, शिवपाल का जन्माष्टमी के मौके पर यदुवंशियों के नाम एक पत्र उनके लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से जारी किया गया जिसमें उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बगैर भगवान श्रीकृष्ण के मामा कंस का पिता के प्रति अत्याचार का जिक्र किया गया वहीं अखिलेश ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सभा को संबोधित करते हुए दुर्याेधन का जिक्र कर परोक्ष रूप से शिवपाल पर निशाना साधा।

शिवपाल इससे पहले भी कई बार महाभारत और रामायण के किस्से बता कर अखिलेश पर निशाना साध चुके हैं लेकिन पहली दफा अखिलेश ने पलटवार करते हुये शिवपाल पर निशाना साधा है। अखिलेश की ओर से दुर्याेधन नाम का जिक्र करके रखी गई बात को शिवपाल के लिए जवाब माना जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसपा अध्यक्ष ने यदुवशिंयो को जसवंतनगर विधायक के पैड पर बधाई संदेश जारी किया जिसमें उन्होने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में जब भी कोई कंस अपने (पूज्य) पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवतार लेते हैं।

शिवपाल ने बधाई संदेश की शुरुआत में प्रिय ययाति सुत यदुवंशियों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश- यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है।

उन्होने कहा कि प्रसपा का उदय भी ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम है। धर्म की रक्षा में दायित्व निभाने की बात करते हुए समाज में शांति, समरसता, एकता और लोक कल्याण के लिए सभी से अपील की। शिवपाल ने ग्वाल कुमारों और यदुवंश के पालनहारों को लिखी 8 लाइन की छोटी सी कविता भी साझा की, जिसकी अंतिम पंक्तियां हैं- मैं चला धर्म ध्वज लिए हुए, अपना कर्तव्य निभाने को, आह्वान तुम्हारा यादव वीरों, देर न करना आने को।

शिवपाल का तंज चर्चा के केंद्र मे बना हुआ था कि सपा प्रमुख अखिलेश ने ग्वालियर मे एक सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि दुर्योधन ने क्या था, पूरी सेना मांग ली, लेकिन जीत उसी की हुई जहां पर भगवान श्रीकृष्ण जी साथ खडे थे।

राजनीतिक पंडित ऐसा मान करके चल रहे है कि महाभारत के पात्रो का जिक्र कर कोई पहली दफा जुबानी जंग शुरू नहीं हुई है। पहले किसी की ओर से बयान आया उसके बाद दूसरी ओर से जबाब स्वरूप उसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जब शिवपाल ने कंस का इस्तेमाल किया तो अखिलेश ने दुर्याधन का प्रयोग करने में कोई गुरेज नही की।

चाचा शिवपाल ने इशारों में कंस से कर दी अखिलेश की तुलना

स्वर्ण तस्करी : केरल हाई कोर्ट ने खारिज की स्वप्ना सुरेश की याचिका

कोच्चि। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को स्वर्ण तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश की उस याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने राज्य के पूर्व मंत्री के टी जलील द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान हालांकि न्यायमूर्ति ज़ियाद रहमान एए की पीठ ने कहा कि वह अंतिम रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए स्वतंत्र होंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मामले में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बाद उसके (स्वप्ना सुरेश) खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने (स्वप्ना सुरेश) आरोप लगाया कि जलील, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी और उनकी बेटी सहित कई लोग स्वर्ण तस्करी में शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि केरल अपराध शाखा ने उसे दंगा मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपराध शाखा ने पूछताछ के लिए बुलाकर उन्हें परेशान किया।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा मुझे परेशान कर रही है। उन्हें साजिश की जांच करने दें। वे मुझसे पूछ रहे थे कि मैंने मुख्यमंत्री की बेटी वीना विजयन के स्वामित्व वाली कंपनी के व्यापारिक लेनदेन से संबंधित सभी डुप्लिकेट दस्तावेज कहां रखे हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने उन्हें अपने वकील आर कृष्णा राज को हटाने कहा था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों के दबाव में एचआरडीएस-इंडिया की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की गया में आपात लैंडिंग

पटना। सूखा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान खराब मौसम के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की आज गया हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कुमार औरंगाबाद और गया समेत सूखा प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करके पटना लौट रहे थे। इस दौरान आसमान में घने बादल और पटना में भारी बारिश की सूचना के बाद उनके हेलिकॉप्टर को वापस लौटना पड़ा और गया हवाईअड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई।

गया हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भारी बादल और बारिश ने हेलिकॉप्टर के लिए यात्रा जारी रखने को असंभव बना दिया था।

उल्लेखनीय है कि कमजोर मॉनसून के कारण इस बार बिहार कम बारिश की समस्या से जूझ रहा है। हालांकि किसानों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें सिंचाई के लिए डीजल पर 75 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी शामिल है। मुख्यमंत्री कुमार ने समीक्षा बैठक में राज्य में सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों को राहत प्रदान करने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश भी दिया है।

चाचा शिवपाल ने इशारों में कंस से कर दी अखिलेश की तुलना

इटावा। चाचा (शिवपाल सिंह यादव) और भतीजे (अखिलेश यादव ) के बीच चल रहा सत्ता संग्राम थमने का नाम नही ले रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने युदवशिंयो को बधाई पत्र जारी कर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उनकी तुलना द्वापर युग के कंस से कर दी।

जसवंतनगर विधायक के पैड पर शिवपाल सिंह यादव ने जारी बधाई संदेश में शिवपाल ने भगवद्गीता का उल्लेख कर यादव समाज से अनूठी अपील कर डाली। पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाने वाले कंस का जिक्र करते हुए शिवपाल ने इशारों ही इशारों में अखिलेश पर निशाना साधा।

यदुवंशियों को संबोधित चिट्ठी में उन्होंने कहा कि समाज में जब भी कोई कंस अपने (पूज्य) पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनधिकृत आधिपत्य स्थापित करता है तो धर्म की रक्षा के लिए माँ यशोदा के लाल ग्वालों के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवतार लेते हैं।

उन्होंने गीता में भगवान कृष्ण के संदेश यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम। का उल्लखेख करते हुए अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना किए जाने की बात कही है। शिवपाल ने यदुवंशी वीरों का आह्वान करते हुए आगे लिखा कि प्रसपा भी ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम है। धर्म की रक्षा में दायित्व निभाने की बात करते हुए समाज में शांति, समरसता, एकता और लोक कल्याण के लिए सभी से अपील की।

शिवपाल ने ग्वाल कुमारों और यदुवंश के पालनहारों को लिखी आठ लाइन की छोटी सी कविता भी साझा की, जिसकी अंतिम पंक्तियां हैं- मैं चला धर्म ध्वज लिए हुए, अपना कर्तव्य निभाने को, आह्वान तुम्हारा यादव वीरों, देर न करना आने को।

गौरतलब है कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय से ही अखिलेश यादव के साथ शिवपाल की अनबन चल रही है। यहां तक कि चाचा शिवपाल ने सपा से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बना ली। चाचा-भतीजे में गाहे-बगाहे वार-पलटवार चलता रहता है। हालांकि मुलायम अभी भी पूरे परिवार को एकसूत्र में बांधे रखने की कोशिश में लगे रहते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम लोग तो कृष्ण के वंशज हैं। संसार में सबसे अधिक मानने वाले लोग भगवान श्री कृष्ण के ही है। भगवान श्री कृष्ण ने हमेशा धर्म की लड़ाई लड़ी है जाति की नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को सपा गठबंधन मानते रहे लेकिन सपा ने उन्हें कभी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं माना इसलिए वो खुद ही ऐसे गठबंधन से अलग हो गए।

कांग्रेस में शामिल होने का सवाल ही नहीं : शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें महज अफवाह है और इसका सच्चाई से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

इटावा में अपने चौगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी गठबंधन ने कभी भी उन्हें अपना हिस्सा नहीं माना इसलिए उन्होंने खुद ही इस गठबंधन से अपने आप को अलग कर लिया। सपा अगर अपनी कमियों को दूर कर लेती तो जो बाते आज सामने आ रही वो नहीं आती। सपा के लोग दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है लेकिन उन्हें अपनी कमियां नहीं दिखाई देती हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की अगुवाई में मजबूत विपक्ष खड़ा हो सकता था लेकिन समाजवादी पार्टी विपक्ष की भूमिका का सही से निर्वाहन नहीं कर रही है। 2024 के ससंदीय चुनाव के मददेनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष को एकजुट करने के सवाल पर शिवपाल बिफरते हुए बोले कि केवल हमारी बात करो।

उन्होंने कहा कि वो खुद भी पूरे विपक्ष को एक करने में जुटे हुए हैं। विपक्ष के एक होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक करने का प्रयास चल रहा है देखते जाइए क्या होता है।

ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने भाजपा नेता प्रीतम लोधी को एक जाति विशेष के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में आज यहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शाम को पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रीतम लोघी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय प्रदेश संगठन ने लिया है।

लोधी का एक वीडियो कल से वायरल हो रहा है, जिसमें वो समाज विशेष के एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के खिलाफ मंच से ही आपत्तिजनक टिप्पणियां करते सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही प्रदेश भाजपा को इस मामले को लेकर अनेक तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें तलब किया था और लोधी ने शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सफाई भी दी थी।