Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 659 -
होम ब्लॉग पेज 659

सबगुरु राशिफल : 16 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 08.17 बजे से षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार -धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

भारत पेट्रोलियम बना हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार

मुंबई। देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी भारत पेट्रोलियम ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के साथ भागीदारी निभाई है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारत पेट्रोलियम के कर्मचारियों ने 3 रिफाइनरियों, 123 प्रतिष्ठानों और डिपो, 54 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स, ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट्स और 56 एविएशन सर्विस स्टेशन के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसे सलामी देते हुए देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

कंपनी के चैनल पार्टनर और 20,000 से अधिक ईंधन स्टेशनों और 6,213 एलपीजी वितरकों के कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्राहकों को झंडे भी वितरित किए। भारत पेट्रोलियम ने विशेष रूप से इस अवसर के लिए एक संगीत वीडियो पेश किया जिसमें उसके कर्मचारी आकर्षक संगीत पर कई स्थानों पर झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर कंपनी के पीआर एंड ब्रांड के मुख्य महाप्रबंधक एस अब्बास अख्तर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह हम देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के जश्न में शामिल हो सकते हैं।

रामदेवरा जा रहे पैदलयात्रियों की सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध रामदेवरा मेले में जा रहे पैदल यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रामदेवरा मेले के पैदलयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ली गई महत्वपूर्ण बैठक में आज यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पाली जिले में रोहट के पास हुए सड़क हादसे में रामदेवरा श्रद्धालुओं के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पैदलयात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की रोकथाम हो सके।

उन्होंने कहा कि रामदेवरा मेले में आ रहे पैदल यात्रियों के लिए जहां संभव हो कॉरिडोर बनाकर उनकी पालना सुनिश्चित कराई जाए। जिन जिलों से पैदलयात्री गुजर रहे हैं वहां जिला कलक्टर उच्च अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर सभी तरह की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे। अधिक आवाजाही वाले जिलों में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार मोबाइल यूनिट एवं नाकों की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पैदलयात्रियों को अधिक से अधिक रेडियम टेप एवं रिबन का वितरण किया जाए, जिन्हें बैग पर चिपकाकर या हाथ में पहनकर रात में चलते समय हादसों से बचा जा सके।

गहलोत ने कहा कि जहां आवश्यक हो ओवरस्पीडिंग पर काबू पाने के लिए सड़कों पर अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा स्पीड-लिमिट के साइनबोर्ड भी लगाए जाएं। यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सहायता कैम्प्स के माध्यम से प्रशासन द्वारा सुरक्षित पैदल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए लाउड स्पीकर पर आवश्यक सावधानियों का प्रचार किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पैदलयात्रियों के शिविर सड़क के किनारे से पर्याप्त दूरी पर बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को पैदलयात्रा के मार्गों पर ओवरलोड वाहनों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हाल ही में कावड़ यात्राओं का शानदार प्रबंधन किया गया है, जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के कावड़ यात्राओं का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह त्यौहारों और मेलों का समय है। रामदेवरा मेले में प्रदेशभर तथा पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

पिछले दो साल कोविड महामारी की वजह से मेले का आयोजन स्थगित रहने के कारण इस वर्ष श्रद्धालु सामान्य से अधिक संख्या में आ रहे हैं। अतः प्रशासन का कर्तव्य है कि कावड़ यात्राओं के समान ही रामदेवरा मेले का भी सुरक्षित एवं व्यवस्थापूर्वक आयोजन करवाया जाए।

जालौर घटनाक्रम से आहत विधायक पानाचंद मेघवाल ने गहलोत को भेजा इस्तीफा

बारां। राजस्थान में अट्ररू- बारां से कांग्रेस के विधायक पानाचंद मेघवाल ने जालौर में हुए घटनाक्रम से आहत होकर अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है।

मेघवाल ने गहलोत को भेजे पत्र में कहा कि कभी दलित घोड़ी पर चढ़ने के नाम पर मारा जाता है तो कभी छुआछूत के नाम पर मारा जा रहा है। दलितों की सुरक्षा की गारंटी सरकार को लेनी चाहिए वहीं दलितों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ ठोस कारवाई की जानी चाहिए।

मेघवाल ने पत्र में लिखा है कि जालोर में दलित बच्चे की मौत से वह बहुत ही आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ माना रहे हैं, लेकिन दलित समाज पर बढ़ते अत्याचार थम नहीं रहे। आज भी हम जहां के तहां खड़े हैं। भले ही देश में सरपंच से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तक बन गए पर दलित जहां के जहां हीं नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया था जिसमें सभी की भागीदारी हो। छुआछूत मिटे परंतु इतने वर्ष गुजर जाने के बाद भी आज भी हम अपने भाइयों को न्याय नहीं दिला पाए। इस घटना ने मुझे बहुत आहत किया है इसलिए मैंने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखित में पत्र भेजकर अपना इस्तीफा भेजा है। अब आगे की कार्यवाही मुख्यमंत्री को करनी है।

अजमेर में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का सम्मान

0

अजमेर। कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लालचंद कटारिया ने 76वें स्वाधीनता दिवस समारोह के तहत अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने यहां मार्चपास्ट की सलामी लेने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 70 व्यक्तियों, संस्थाओं व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर शहर भावना गर्ग द्वारा किया गया।

कटारिया ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन­ में अजमेर-मेरवाड़ा के अनेक स्वतंत्रता सैनानियों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है। विजय सिंह पथिक, राव गोपाल सिंह खरवा, हरिभाऊजी उपाध्याय, अर्जुनलालजी सेठी, रामनारायणजी चौधरी, कप्तान दुर्गाप्रसादजी चौधरी, बृजमोहनलालजी शर्मा, ज्वालाप्रसादजी, दामोदरदासजी राठी, रामनिवासजी आदि अनेक ऎसे सपूत हुए जिन्होंने अजमेर की इस धरती का नाम स्वतंत्रता आंदोलन में सम्मान के साथ दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में इस धरती को ही ऎसा सौभाग्य मिला है कि यहां मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर दो महान तीर्थ स्थित हैं। सामाजिक कुरीतियों से लड़ने और महिला जागृति को आगे लाने वाले महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की निर्वाण स्थली भी अजमेर ही है।अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय अजमेर को देश की राजधानी रहने का भी सौभाग्य मिला था। आज राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सूचना तकनीकी क्रांति के युग दृष्टा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति भी आज हमारा मनोबल बढ़ाती है। राज्य सरकार अपने जन घोषणापत्र में प्रदेशवासियों से किए अधिकतर वादों को पूरा करते हुए जन सेवा के लिए संकल्पबद्ध है।

राज्य सरकार ने चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, पेयजल, सड़क, उद्योग, सामुदायिक सेवाओं एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी जिलों तथा सभी क्षेत्रों के संतुलित और समावेशी विकास के कार्य को प्राथमिकता दी है। इसके परिणाम धरातल पर भी दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के मीटर्ड एवं फ्लैट रेट श्रेणी के किसान उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर प्रति वर्ष बारह हजार रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है। घरेलू बिजली पर भी 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में राजकीय सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ी मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सहित फ्लैगशिप योजनाओं का सुखद परिणाम आम जनता को मिलने लगा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पित सरकार द्वारा अब तक राज्य में 1208 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल स्थापित किए गए हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए लगभग 2000 महात्मा गांधी स्कूल और खोले जा रहे हैं। जिले में अब तक नए 37 महात्मा गांधी विद्यालय खुल गए है। साथ ही 112 नए स्कूल खोलना भी प्रस्तावित है।

अजमेर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत 465 शिविर लगाए गए। इनमें आमजन के लाखों प्रकरणों का निस्तारण कर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान में भी ले आउट प्लान अनुमोदन, कृषि भूमि पर बसी आवासीय योजनाओं के पट्टे जारी करने, धारा 69 ए के अन्तर्गत पट्टे जारी करने, कच्ची बस्ती नियमन, स्टेट ग्रांट एक्ट तथा फ्री होल्ड पट्टे जारी करने के कार्य किए गए। राज्य सरकार द्वारा 15 जुलाई से शिविरों को नए रूप से पुनः आरम्भ करने से आमजन को अधिक लाभ मिल रहा है। अभियान में अब तक 18 हजार से अधिक पट्टे जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में टीकाें की 43 लाख 50 हजार खुराक लगाई गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब तक 81 करोड़ के क्लेम बुक किए गए है। ग्रामीणों के जीवन में परिर्वतन लाने वाली महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से गत तीन वर्षों में जिले में 7 करोड़ 65 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। इन पर 1136 करोड़ की राशि व्यय हुई। जिले में एक लाख 97 हजार से अधिक परिवारों ने 100 दिन कार्य किया।

उन्होंने कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी के माध्यम से वर्तमान में लगभग 204 करोड़ रूपए के 81 प्रोजेक्ट्स पूर्ण कर लिए गए हैं। 766 करोड़ रूपए के 26 प्रोजेक्ट्स के कार्य प्रगतिरत हैं। इस तरह शहर में 107 प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार के रैंकिंग मानदण्ड के आधार पर देश में राजस्थान प्रथम रैंक पर एवं अजमेर 28वीं रैंक पर है। चयन के समय अजमेर 55वीं रैंकिंग पर था।

स्टेट फ्लेगशिप योजना राजस्थान कृषि प्रसंकरण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति के माध्यम से 3 करोड़ 57 लाख का अनुदान दिया गया। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में अब तक 33 हजार 636 किसानों को 12 करोड़ 71 लाख की सब्सिडी दी गई। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना से जिले के 4 हजार 602 आशार्थियों को 3 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि का भुगतान किया गया।

उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज के कारण पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के समस्त घटक इस बीमारी से बचाव तथा उपचार में लगे हुए हैं। प्रशासन तथा विभाग इस अथक परिश्रम के लिए साधुवाद के पात्र है।

पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड

इस समारोह में परेड कमांडर रिजर्व पुलिस लाईन के पुलिस निरीक्षक जय सुल्तान सिंह के नेतृत्व में परेड की। सीआरपीएफ पुरूष प्लाटून के दल का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर उपनिरीक्षक विक्रम कुमार यादव ने किया। राजस्थान पुलिस पुरूष प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक योगेन्द्र उबाना ने किया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक समजिदा बानो ने राजस्थान पुलिस महिला प्लाटून, प्लाटून कमाण्डर धर्मीचन्द ने होमगार्ड पुरूष प्लाटुन का नेतृत्व, होमगार्ड महिला प्लाटून का नेतृत्व घनश्याम शर्मा, एनसीसी प्लाटून को नेतृत्व आसीम तथा हरिसुन्दर बालिका स्कूल की प्लाटून का नेतृत्व भावना परिहार ने किया।

राजस्थान पुलिस के बैंड ने अशोक कुमार के निर्देशन में देशभक्ति पूर्ण धुनें प्रस्तुत की। इसके साथ-साथ केन्द्रीय कारागृह बंदी बैण्ड विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। राज्य में पहली बार बंदी बैण्ड ने सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। इसका नेतृत्व महेन्द्र जैन ने किया। हरिसुन्दर बालिका स्कूल बैण्ड का नेतृत्व ज्योति, गुरूकुल स्कूल बैण्ड का नेतृत्व झलक शर्मा एवं सेन्ट स्टीफन बैण्ड का नेतृत्व ओजस्वनी ने किया।

स्कूली छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने समां बांधा

राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की डॉ. शारदा देवड़ा के निर्देशन में सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देशभक्ति गीतों के समुच्च पर 176 बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सावित्री राजकीय बालिका विद्यालय, केन्द्रीय बालिका विद्यालय, ईस्ट पॉइन्ट, महाराजा अग्रसेन विद्यालय, ख्वाजा मॉडल स्कूल, द्रोपदी देवी बालिका विद्यालय एवं स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल की बालिकाओं ने भाग लिया। मीना वर्मा एवं दीनेश्वर के समूह ने राष्ट्रगान गाया। स्पीक अप आवाज दो एप के बारे में संदेश नृत्य के माध्यम से दिया गया।

विद्यार्थियों का सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इसमें 252 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त इन्ही विद्यार्थियों द्वारा डम्बल एवं रिंग एक्सरसाईज का प्रदर्शन भी किया गया। डम्बल में 144 छात्रों तथा रिंग एक्सरसाईज में 198 छात्राओं ने भाग लिया।

मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट इंदिरा रसोई संचालकों का भी सम्मान हुआ। संभाग स्तर पर इंदिरा रसोई सर्व सेवा संस्थान जहाजपुरा को प्रथम आने पर 15 हजार, लोक कला एवं मानव सेवा टोडारायसिंह को द्वितीय आने पर 11 हजार तथा जामिया मदरसा एज्युकेशन सोसाइटी देवली को तृतीय आने पर 5 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार जिला स्तर पर श्याम एन्टरप्राईजेज पुष्कर की इन्दिरा रसोई को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार की राशि दी गई।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवाल का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन ताहिरा खान, जानकी कोकलानी, आनंद एवं लेखा गुप्ता का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी एवं अनिता भदेल, पूर्व विधायक एवं गांधी दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सह संयोजक शक्ति प्रताप सिंह, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ, एसीबी के डीआईजी समीर कुमार सिंह, कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, दैनिक नवज्योति के प्रदान सम्पादक दीनबन्दु चौधरी, महेन्द्र सिंह रलावता, सौरभ बजाड़ सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडारोहण

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर राजकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडारोहण किया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं निवास पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने, कलेक्ट्रेट, कलक्टर निवास एवं अजमेर विकास प्राधिकरण पर कलक्टर अंश दीप ने, अजमेर विद्युत वितरण निगम में प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने, कर बोर्ड में सदस्य केतन शर्मा ने, सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय में पीआरओ भानुप्रताप सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के निवास स्थान पर ध्वजारोहण

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लालचंद कटारिया ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के निवास स्थान पर ध्वजारोहण किया।

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वतंत्रता सेनानियों के निवास स्थान पर ध्वजारोहण किया गया। होली दडा नया बाजार स्थित किशन अग्रवाल एवं जादुगर स्थित शोभाराम गहरवार के निवास पर ध्वजारोहण किया।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए सम्पूर्ण देश की कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ हैं और लम्बी आयु तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त कलक्टर भावना गर्ग, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार एवं प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

HPCL की प्रदर्शनी में विभाजन की हदय विदारक घटनाओं का चित्रण

अशोक गहलोत ने समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए की अपील

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि हमें मिलकर आदिवासियों एवं दलितों के साथ भेदभाव को खत्म करना होगा। राज्य सरकार की मूल भावना भी सभी को समान अधिकार प्रदान करने की है।

गहलोत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व स्वतंत्रता दिलाने और आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदानों को हम कभी भूल नहीं सकते। इन्हीं की वजह से भारत हमेशा एकजुट रहा जबकि कई देशों के टुकड़े हो गए।

उन्होंने इस मौके प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सदभाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पूर्व स्वतंत्रता दिलाने और आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदानों को हम कभी भूल नहीं सकते। इन्हीं की वजह से भारत हमेशा एकजुट रहा, जबकि कई देशों के टुकड़े हो गए।

गहलोत ने कहा कि हर व्यक्ति को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी, निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्च भी सरकार स्वयं वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी राजस्थान मॉडल अपनाकर देशवासियों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करानी चाहिए।

गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी का सफल परिणाम है कि आज उच्च शिक्षा में लड़कों से ज्यादा लड़कियां प्रवेश ले रही हैं। प्रदेश में राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोल कर अभिनव प्रयोग किया गया है। यहां बच्चे प्राइमरी से अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और बोलना सीख रहे हैं। सरकार जल्द ही 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देगी, जिससे वे बातचीत के साथ राजकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगी और उनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हर प्रदेशवासी की सामाजिक सुरक्षा हमारा मुख्य ध्येय है। वर्तमान में लगभग 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिल रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा सहित आधारभूत ढांचे का विस्तार और विकास किया जा रहा हैै।

गहलोत ने युवाओं से आह्वान किया कि उन्होंने राष्ट्र और मानवता के जो सपने देखे हैं, उन्हें कृतसंकल्पित होकर पूरा करें। सरकार युवाओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को जाति, धर्म से हटकर प्रदेश की तरक्की में एकजुट होकर भागीदारी निभानी चाहिए।

गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। राज्य के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया गया है और सड़कों का जाल बिछाया गया है। निःशक्त और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राशन की होम डिलीवरी की सुविधा, जयपुर और जोधपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-मित्र एट होम शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिफाइनरी का जो सपना देखा था, वह पूरा हो रहा है। प्रदेश के 13 जिलों में पानी की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए, ताकि पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1.29 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। एक लाख प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें परीक्षाएं, साक्षात्कार सहित अन्य प्रक्रिया चल रही है। वहीं, आने वाले समय में एक लाख नौकरियां और दी जाएंगी। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रीको द्वारा हर ब्लॉक में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 45 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। वर्ष 2022-23 के बजट में कृषि बजट अलग से पेश करने वाला राजस्थान पूरे देश में पहला राज्य बना गया है। कृषि बजट में मिशन मोड के जरिए किसानों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

गहलोत ने कहा कि विदेशी कंपनियों में राज्य में निवेश को लेकर काफी उत्साह है। अक्टूबर में इंवेस्ट राजस्थान का आयोजन होगा। इसके लिए अभी 10 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हो चुके हैं। अपने संबोधन में श्री गहलोत ने कोरोनाकाल में जनसहयोग करने के लिए प्रदेशवासियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 14 अगस्त 1947 की रात 12 बजे देश के नाम दिए गए संबोधन के कुछ अंश भी पढ़कर सुनाए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन संविधान की मूलभावना के अनुरूप आचरण करने और संविधान में प्रदत्त कर्तव्यों की पालना करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, लोक कलाकारों ने लोकगीतों, नृत्य, बैंड वादन के जरिए देशभक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्वाधीनता सेनानियों, शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार विजेताओं का सम्मान

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर आज शाम यहां भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में आयोजित कार्यक्रम में मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ, ठाकुर कुशल सिंह, गोविन्द गुरु, शहीद दुर्गा सिंह के वंशजों और परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मिश्र ने और गहलोत ने राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी कालिदास स्वामी, हुकुमचंद सैनी, रामजीलाल यादव, ओमप्रकाश पाण्डे, रामू सैनी का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

कांकेर में बारिश से मकान ढहने से एक की परिवार के 5 लोगों की मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पंखाजूर के परलकोट इरपानार गांव में आज तड़के भारी बारिश के बीच एक मकान ढहने से एक की परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

कांकेर जिला कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पंखाजूर इलाके के परलकोट 110 इरपानार निवासी परीमल मल्लिक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सो रहा था। भारी बारिश के चलते तड़के मकान ढह जाने से परिवार के सभी पांचों लोग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान परीमल मल्लिक (35) उसकी पत्नी सुमित्रा (28) और तीन बेटियां प्रतिमा (7), प्रीति (5) और श्रीति (3) के रूप में हुई है।

शुक्ला ने बताया कि मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा गांव में और जो भी मकान क्षतिग्रस्त हो गए हो गए हैं, उसका आकलन कर पक्का मकान और राहत राशि दी जाएगी। इसी तरह बीजापुर जिले के गंगालूर में नदी मे मछली पकडने गए एक ग्रामीण सूरज हेमला तेज बहाव में बह गया, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

बस्तर अंचल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त है, नदी नाले उफान पर है। वहीं वर्षाजनित हादसों में पिछले एक महीने में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बस्तर संभाग में इन्द्रावती संकनी डंकनी, छोटे सभी नदी नाले उफान पर हैं।

इन्द्रावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर हैं। राजधानी से बस्तर संभाग का मुख्यालय पिछले 12 घंटों से टूटा हुआ हैं। दक्षिण बस्तर का संपर्क संभाग से टूटा हुआ है। बस्तर संभाग के कई गांव टापू बने हुए हैं।

बीजापुर से तेंलगांना को जोड़ने वाला मार्ग चींता बाबू में अवागमन बंद हो गया। इसी बीच तेलंगाना से सीमेंट की बोरियां से लदा एक ट्रक पुल के टूट जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने नाव के सहारे चालक और परिचालक को बाहर निकाला।

दंतेवाड़ा इलाके में बुरगुम और रिवाली इलाके में उफनते नदी नालों को शिक्षकों द्वारा पार कर तिरंगा उत्सव मनाया गया। दंतेवाड़ा इलाके के जिला मुख्यालय से कई गांव का संपर्क टूट गया हैं और कई मकान ढह गए हैं।

इयन चैपल ने 45 साल बाद क्रिकेट कमेंट्री को कहा अलविदा

0

सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और क्रिकेट कमेंटेटर इयन चैपल ने अपने 45 साल लंबे कमेंट्री करियर को विराम देने का निर्णय लिया है।

अपनी तीक्ष्ण टिप्पणियों के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर 78 वर्षीय चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के सामने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे वह दिन याद है जब मुझे पता लग गया था कि मेरा दिल क्रिकेट से भर गया है। मैंने घड़ी की ओर देखा और (टेस्ट मैच के) खेल के दिन समय 11 बजे से पांच मिनट आगे बढ़ चुका था। मुझे एहसास हुआ कि यदि आप घड़ी की तरफ देख रहे हैं, तो आपके जाने का समय आ चुका है।

उन्होंने कहा कि जब कमेंट्री की बात आती है, तो मैं इस बारे में काफी समय से सोच रहा हूं। कुछ सालों पहले मुझे दिल का दौरा पड़ा था। मैं भाग्यशाली रहा, लेकिन उसके बाद सब कुछ कठिन हो गया। मैंने विचार किया कि सफर के दौरान चीजें और मुश्किल हो जाएंगी।

जब चैपल से पूछा गया कि वह किस तरह याद किया जाना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह दूसरे लोगों के ऊपर है कि वे मुझे किस तरह याद करते हैं। कुछ सोचेंगे कि मैं ठीक-ठाक था। कुछ सोचेंगे कि मैं बहुत बुरा था। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

चैपल ने 75 टेस्ट मैचों के अपने करियर के बाद कमेंट्री बॉक्स का रुख किया था। वह करीब तीन दशक तक चैनल नाइन के प्रसारण समूह का हिस्सा बने रहे। हाल ही में चैपल स्किन कैंसर सहित कई बीमारियों से गुजरे हैं, लेकिन उन्होंने प्रिंट एवं प्रसारण माध्यमों पर क्रिकेट संबंधी विचार साझा करना जारी रखा है।

देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ डेरा सच्चा सौदा, श्रद्धालु तिरंगे के साथ खूब थिरके

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में सोमवार को वार्षिक आयोजन में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस सैलाब ने तिरंगे झंडों से डेरा क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। आज यहां जुटे अनुयायियों में लाखों की संख्या में तिरंगे झंडे का नि:शुल्क वितरण हुआ।

वार्षिक आयोजन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रखा गया था। सबसे पहले डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर ने सभी पारिवारिक सदस्यों के साथ तिरंगा फहराया। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह के जेल जाने के बाद पहली बार देश विदेश से भारी तादाद में अनुयायी यहां जुटे थे। देशभक्ति के गानों पर उपस्थित लाखों श्रद्धालु तिरंगे के साथ खूब थिरके।

इस वार्षिक समारोह में गुरूभक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भारी जनसैलाब उमडऩे से सिरसा-भादरा रोड़ सहित इसके साथ लगते संपर्क मार्ग कई घंटों जाम रहे। सुरक्षा की दृष्टि से डेरा की ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स के महिला व पुरूष जवानों की जगह-जगह तैनात की गई थी। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में डेरा अनुयायियों ने मात्र एक दिन में 37 लाख 30 हजार 462 पौधों का रोपण किए।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह ने सुनारिया जेल से तीन रोज पहले एक चिट्ठी जारी कर अपने अनुयायियों से केंद्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की मुहिम में शामिल होते हुए अपने घरों, गाडिय़ों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित कर उसे सेल्यूट कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्त वीर जवानों का अभिनंदन का आह्वान किया था,जिस पर अम्ल करते हुए आज यहां भारी तादाद में श्रद्धालु उमड़े थे।

इसके अलावा आज डेरा की ओर से अपने मानवता भलाई कायों की कड़ी में 140वें कार्य के रूप में ‘संस्कृति कोर’ को जोड़ते हुए गौरक्षा का संकल्प डेरा अनुयायियों को दिलवाया गया। डेरा की ओर से इस मुहिम का आगाज सिरसा शहर की सभी गौशालाओं में हजारों गऊओं के लिए हरा चारा और फीड के थैले भेजकर किया गया।

वहीं 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फॉर इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार दी गई। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थीं चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों लोगों की नि:शुल्क जांच व दवाई भी दी गई।

इस दौरान एक वीडियो के जरिये डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह ने फरमाया कि सत्संग, सेवा, सुमिरन तीन ऐसी बातें हैं, जो आत्मा के लिए बेहद जरूरी हैं। इन्सान का मन जब अहंकारी हो जाता है, गुरूर, घमंड करने लग जाता है तो इन्सान दुनियादारी में, राम नाम में पिछड़ जाता है।

नीतीश कुमार ने बिहार में 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया

पटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के एक सप्ताह से भी कम समय के अंदर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा फहराते हुए बिहार में 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा की।

कुमार ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें एक युवा सहयोगी मिला है।

युवाओं को रोजगार देने के बारे में हमारा एक ही दृष्टिकोण और अवधारणा है। बिहार में 10 लाख क्या 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वास्तव में राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के पक्ष में है।

गौरतलब है कि महागठबंधन ने विधान सभा चुनाव से पूर्व राज्य में सरकार बनने पर 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ नई सरकार बनाने के बाद से ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से भाजपा उनके वादे याद दिलाते हुए लगातार सवाल कर रही है।

कुमार जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में थे तब भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के समय 19 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था।