Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 660 -
होम ब्लॉग पेज 660

मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय में फहराया तिरंगा

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को यहां संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत पर बल दिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस के स्वयंसेवकों की सभा को संबोधित करते हुए डॉ भागवत ने कहा कि आज का दिन गर्व और संकल्प का दिन है। कई लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। यह आजादी किसी की दया पर नहीं मिली और इसलिए भारत को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। उन्होंने जोर दिया कि जो लोग स्वतंत्र होना चाहते हैं उन्हें हर चीज में आत्मनिर्भर बनना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देंगे, बल्कि इस बारे में सोचें कि वे देश की भलाई के लिए क्या दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा बलिदान का प्रतीक है और हमारे प्रयास दुनिया और सभी के लिए समृद्धि के हित में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज के लिए काम करना चाहिए और अन्य देशों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि उनके संगठन ने लोगों में देशभक्ति के बारे में जागरुकता पैदा करने की दिशा में काम किया है और इस लक्ष्य इसे हमारे दैनिक जीवन में आत्मसात करना है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी

मुंबई। जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिजनों को सोमवार को जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने इस सिलसिले में दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन करने वाला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसकी विस्तृत जांच की जानी बाकी है।

एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर आठ धमकी भरे फोन आ चुके हैं। फोन करने वाले ने तीन घंटे के अंदर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने डीबी मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मुंबई पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन करने वाला वही है और उसने लगातार आठ कॉल किए। इसके बाद फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस की गई और एक शख्स को हिरासत में लिया गया। जांच अभी भी जारी है। इस संबंध में रिलायंस ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के पब्लिक नंबर पर एक अनजान शख्स का धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने पहले मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दी। बार-बार फोन करने पर उसने अंबानी के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में डीबी मार्ग थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संदिग्ध को दहिसर इलाके से हिरासत में लिया गया है।

एचएन रिलायंस अस्पताल के प्रमुख तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा कि हम जब अस्पताल में झंडा फहराने की रस्म पूरी कर रहे थे, तभी हमें उसी कॉलर से आठ से नौ कॉल आए, जिसमें हमारे चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस को तुरंत सतर्क कर दिया गया, एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और एक टीम ने फोन करने वाले के बारे में अधिक जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सलमान रुश्दी : ईरान ने हमलावर से संबंध होने से साफ इनकार किया

तेहरान। ईरान ने सलमान रुशदी के हमलावर के साथ किसी भी तरह के संबंध से ‘स्पष्ट रूप से’ इनकार किया है और बुकर पुरस्कार विजेता को इसके लिए स्वयं उन्हें ही दोषी ठहराया है।

रुशदी (75) न्यूयॉर्क राज्य में 12 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर छुरा घोंपने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी सर्जरी की गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। रविवार को हालांकि उन्हें बिना किसी सहायता के सांस लेने की जानकारी मिली है।

तेहरान में एक प्रवक्ता ने साप्ताहिक सवांददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले में हम सलमान रुशदी और उनके समर्थकों के अलावा किसी और को दोष और निंदा के योग्य नहीं मानते हैं। रुशदी अपने उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के कारण मौत की धमकी का सामना कर रहे है। इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान के सरकारी मीडिया में हमले पर अपनाए गए रवैये की निन्दा की और इस व्यवहार को ‘घृणित’ बताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी तेहरान ने ‘स्पष्ट रूप से’ हमले में किसी भी संबंध से इनकार करते हुए कहा कि किसी को भी ईरान के इस्लामी गणराज्य पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में अपने लेखन में रुशदी द्वारा धर्म का अपमान करने को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

कनानी ने कहा कि ईरान के पास रुशदी के हमलावर के बारे में मीडिया में दिखाई देने के अलावा और कोई जानकारी नहीं है। ब्लिंकन ने लेखक के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए ईरान के सरकारी संस्थानों की निंदा की थी।

उन्होंने एक बयान में कहा कि रुशदी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के लिए लगातार खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारी हमले की जांच जारी रखते हैं, मुझे उन हानिकारक ताकतों की याद आती है जो इन अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश करती हैं, जिसमें अभद्र भाषा और हिंसा के लिए उकसाना शामिल है।

गौरतलब है कि ईरान के तत्कालीन सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी कर रुश्दी के सिर पर 30 लाख अमरीकी डॉलर का ईनाम घोषित किया था। ईरान सरकार ने बाद में हालांकि, इस फतवा से किनारा कर लिया था।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग रंग में नजर आए मोदी

नई दिल्ली। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को मुख्य समारोह दिल्ली के लाल किले पर आयोजित हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने इस किले पर लगातार नौंवी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रस्तुत हैं इस अवसर की विशेष कुछ झलकियां

मोदी आजादी के इस अमृत महोत्सव के समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 7.18 बजे लाहौरी गेट पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव अजय कुमार ने उनका स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री अलग रंग में नजर आए। इस मौके पर उन्होंने तिरंगे के प्रिंट वाली श्वेत रंग की पगड़ी पहन रखी थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के पहनावे ने लोगों का ध्यान सबसे पहले खींचा। उन्होंने परांपरिक श्वेत कुर्ता और पायजामा के साथ नीले रंग (अशोक चक्र रंग) की नेहरू जैकेट पहन रखी थी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किला पर भारत में निर्मित (स्वदेशी) 21 तोपों से सलामी दी गई। प्रधानमंत्री के लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करने के बाद अमृत फॉर्मेशन में कार्यक्रम स्थल पर दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की।

अमृत फॉर्मेशन के दौरान जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर पहुंचे, लोग खड़े होकर इस मनोहर दृश्य को मोबाइल फोन के कैमरों में कैद करने लगे।

प्रधानमंत्री ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न राज्यों से आए युवाओं से मुलाकात की। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश और विदेश के सात से ज्यादा मेहमानों काे आमंत्रित किया गया था।

छिहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टोक्यो पैरालंपिक के खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला का नजारा अलग दिखा। इस बार यहां पर देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें लाल किला परिसर में लगाई गई थीं, जो आजादी के मतवालों की शौर्य गाथा बयां कर रही हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में आयोजित समारोह के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आए लोगों को एक जूट का बैग दिया गया, जिसमें एक छोटे स्टेंड पर लगा राष्ट्र ध्वज, तौलियां, सैनेटाइजर, आजादी का अमृत महोत्सव लिखा राष्ट्र ध्वज के रंग की टोपी, मास्क, और गलब्स था।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया किया गया। लाल किले के आस-पास 10,000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया था।

नारी को सम्मान एवं अवसर देने से अमृतकाल को लगेंगे नए पंख : मोदी

पांच दिन से लापता अलवर के स्क्रैप व्यापारी मंगत अरोड़ा की रेवाड़ी में हत्या

अलवर। हरियाणा के रेवाड़ी में पांच दिन पहले लापता हुए अलवर के स्क्रैप व्यापारी मंगत अरोड़ा की हत्या कर दी गई। मंगत अरोड़ा को किसी और ने नहीं, बल्कि रेवाड़ी में रहने वाले स्क्रैप क्रेता एक व्यापारी ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद अपने गोदाम में ही 4 फीट गहरा गडढा खोदकर उसमें मंगत अरोड़ा का शव गाड़ दिया। इस हत्याकांड का राज हरियाणा के बिलासपुर में मिले मोबाइल से खुला। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपियों ने गडढे के ऊपर रोड़ी डालकर फर्श भी बिछा दिया।

सोमवार को हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने गोदाम में जगह खोदकर मंगत अरोड़ा का शव निकाला। साथ ही तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अलवर शहर की स्कीम नंबर 2 में रहने वाले 50 वर्षीय मंगत अरोड़ा मैटल का व्यापार करते थे। 10 अगस्त को वह घर से बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी में अपने साथी व्यापारी अंकित भालिया से रुपए लेने के लिए निकले।

परिवार के मुताबिक अंकित भालिया से मंगत अरोड़ा को 35 लाख रुपए लेने थे और यही रकम लेने के लिए वह रेवाड़ी गए। उसके बाद वापस नहीं लौटे। मृतक के बेटे दीपक ने दो दिन पहले ही आशंका जाहिर की थी कि कई साल से रेवाड़ी का व्यापारी रुपए नहीं दे रहा था। अब कोनसा देता। उन्हे शक है उसके पिता के साथ उसी व्यापारी ने कुछ किया है।

व्यापारी मंगत अरोड़ा के परिवार ने उसी दिन अलवर में उनकी गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया। अलवर पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर रेवाड़ी पुलिस को भेज दी। जानकर सूत्रों का कहना है कि गत 10 अगस्त को मंगत अरोड़ा जब अलवर से रेवाड़ी पहुंचे तो अंकित भालिया उन्हें पेमेंट देने के बहाने रेवाड़ी में दिल्‍ली रोड पर उत्तम नगर स्थित अपने गोदाम में ले गया। वहां अंकित भालिया के दो साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर मंगत अरोड़ा को कुर्सी पर बांध दिया। इसके बाद अंकित भालिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर तार से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

मंगत अरोड़ा की बॉडी किसी को न मिल पाए, इसलिए तीनों ने पूरी प्लानिंग के साथ गोदाम के अंदर ही 4 फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें मंगत अरोड़ा का शव दबा दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने गड़ढे वाली जगह रोड़ी वगैरह बिछवा कर फर्श डलवा दिया। इसके बाद अंकित भालिया ने यह बात उड़ा दी कि मंगत अरोड़ा उनसे 12 लाख रुपए लेकर निकले थे। उसके बाद वह कहां गए? उन्हें नहीं पता। 12 लाख रुपए ले जाने की बात से ही पुलिस को शक हुआ।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अंकित भालिया ने अपने साथी मनोज और एक अन्य शख्स को 3 लाख रुपए का लालच देकर मंगत अरोड़ा की हत्या करने के लिए तैयार किया। तीनों ने पूरी प्लानिंग के साथ मंगत अरोड़ा की हत्या करने के बाद उनका मोबाइल फोन भी गुम कर दिया। रविवार रात मंगत अरोड़ा का मोबाइल फोन गुरुग्राम में मिला। जिस शख्स ने मोबाइल चालू किया, पुलिस ने उसे रात में ही पकड़ लिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी अंकित भालिया को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, मनोज और उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय और बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र सिंह जाटव, अशोक सैनी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, रामकुमार बैरवा, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. पूनियां ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया और सृष्टि के सनातन, शाश्वस्त, आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की परंपरा के देश भारत, भारत की आजादी के 75 वर्ष और यह आजादी का अमृतकाल, उस अमृतकाल की बेला में उस भारत के सुन्दर सनातन नक्शे का एक सुन्दर सा प्रदेश राजस्थान, जहां जीवन को परंपरा और उत्सव के रूप में जिया जाता है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संग्राम में मोदी ने लाल किले से जनता का मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के दौर में कदम रख चुका है। इस लड़ाई में उन्होंने देश के हर नागरिक से साथ और आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के प्रति किसी प्रकार की उदारता किसी भी देश को शोभा नहीं देती।

मोदी ने 76वें स्वाधीनता दिवास पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने नौवें संबोधन में युवा पीढ़ी से अगले 25 वर्ष में देश को विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान करते हुए भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को देश की प्रगति और उसके लक्ष्यों की राह की दो बड़ी चुनौती बताया और कहा कि भ्रष्टाचार ने देश में सामान्य लोगों की जिंदगी तबाह कर रखी है, यह देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, इसको समाप्त करके हमें योग्यता के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने भष्टाचारियों के प्रति कोई उदारता न रखने तथा भ्रष्टाचार के प्रति वितृष्णा दिखाने की जरूरत बताया और कहा कि तभी यह गंदगी दूर होगी। मोदी ने इन बुराइयों के खिलाफ अपनी सरकार के संकल्प का एलान करते हुए कहा कि अब भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मैं साफ देख रहा हूं कि हम एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। बड़े-बड़े भी बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस 25 वर्ष का अमृतकाल (के लक्ष्यों) के लिए जब हम चर्चा करते हैं, तब मैं जानता हूं, चुनौतियां अनेक हैं, मर्यादाएं अनेक हैं, मुसीबतें भी हैं, बहुत कुछ है, हम इसको कम नहीं आंकते, लेकिन दो विषयों की तो मैं यहां पर चर्चा करना चाहता हूं, मैं मानता हूं हमारी इन सारी चुनौतियों के कारण, विकृतियों के कारण, बीमारियों के कारण इस 25 साल का अमृत काल उस पर शायद अगर हमने समय रहते नहीं चेते, समय रहते समाधान नहीं किए तो ये विकराल रूप ले सकते हैं। इसमें एक है, भ्रष्‍टाचार और दूसरा है भाई-भतीजावाद, परिवारवाद।

मोदी ने कहा कि हिन्‍दुस्‍तान की राजनीति और सभी संस्‍थाओं की शुद्धीकरण के लिए देश को इस परिवारवादी मानसिकता से मुक्ति दिला कर योग्‍यता के आधार पर देश को आगे ले जाने की ओर बढ़ना होगा।

मोदी ने जांच एजेंसियों की छापामारी में भारी नकदी बरामद होने के मामलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक तरफ वे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है। दूसरी ओर वे लोग हैं जिनको अपना चोरी किया हुआ माल रखने के लिए जगह नहीं है। यह स्थिति अच्‍छी नहीं है दोस्तों। मोदी ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भ्रष्‍टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने भ्रष्टचार रोकने के कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में विभिन्न योजनाओं का धन खाते में सीधे भेजने (डीबीटी) से दो लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचा है और उसे देश की भलाई के लिए लगाने में सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में बैंकों को लूट-लूट कर के भाग गए, उनकी सम्‍पत्तियां जब्‍त कर के वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों को जेलों में जीने के लिए मजबूर कर के रखा हुआ है। हमारी कोशिश है जिन्‍होंने देश को लूटा है उनको लूट की सम्पत्ति लौटनी पड़े। वह स्थिति हम पैदा करेंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हम एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं कि अब (इसमें लिप्त) बड़े-बड़े लोग भी बच नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्‍टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है। मुझे इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है,– मेरे 130 करोड़ देशवासी, आप मुझे आशीर्वाद दीजिए, आप मेरा साथ दीजिए, मैं आज आप से साथ मांगने आया हूं, ताकि मैं इस लड़ाई को लड़ पाऊं। इस लड़ाई को देश जीत पाए क्यों कि सामान्‍य नागरिक की जिंदगी भ्रष्‍टाचार ने तबाह करके रखी हुई है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज देश में भ्रष्‍टाचार के प्रति नफरत तो दिखती है, व्‍यक्‍त भी होती है लेकिन कभी-कभी भ्रष्‍टाचारियों के प्रति उदारता बरती जाती है, किसी भी देश में यह शोभा नहीं देगा।

उन्होंने कहा कि कई लोग भ्रष्‍टाचारी सिद्ध हो चुके, जिनका भ्रष्टाचार में जेल जाना तय हो चुका, जेल में दिन गुजार रहे लोगों का महिमामंडन करने में लगे रहते हैं, उनकी प्रतिष्‍ठा बनाने में लगे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक समाज में गंदगी के प्रति नफरत नहीं होती है, स्वच्छता की चेतना जगती नहीं है। जब तक भ्रष्‍टाचार और भ्रष्‍टाचारी के प्रति नफरत का भाव पैदा नहीं होता है, सामाजिक रूप से उसको नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक यह मानसिकता खत्‍म होने वाली नहीं है और इसलिए भ्रष्‍टाचार के प्रति भी और भ्रष्‍टाचारियों के प्रति भी हमें बहुत जागरुक होने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि जब वह भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करते हैं तो लोगों को लगता है वह सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात करते है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्‍य से राजनीति क्षेत्र की उस बुराई ने हिन्‍दुस्‍तान की हर संस्‍थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। परिवारवाद हमारी अनेक संस्‍थाओं को अपने में लपेटे हुए है और इसके कारण मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है। देश के सामर्थ्‍य को नुकसान होता है। जिनके पास अवसर की संभावनाएं हैं, वह परिवारवाद भाई-भतीजे के चलते बाहर रह जाता है और यह भी भ्रष्टाचार का एक कारण है।

मोदी ने कहा कि राजनीति में भी परिवारवाद ने देश के सामर्थ्‍य के साथ सबसे ज्‍यादा अन्‍याय किया है। परिवारवादी राजनीति परिवार की भलाई के लिए होती है और उसका देश की भलाई से कोई लेना-देना नहीं होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकिले की प्राचीर से तिरंगे झंडे के आन-बान-शान के नीचे भारत के संविधान का स्‍मरण करते हुए मैं देशवासियों को खुले मन से कहना चाहता हूं, हिन्‍दुस्‍तान की राजनीति के शुद्धिकरण के लिए भी, हिन्‍दुस्‍तान की सभी संस्‍थाओं की शुद्धिकरण के लिए भी हमें देश को इस परिवारवादी मानसिकता से मुक्ति दिला करके योग्‍यता के आधार पर देश को आगे ले जाने की ओर बढ़ना होगा। यह अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि भाईभतीजावाद के चलते पीछे रह गए लोगों के मन की कुंठा देश के लिए अच्‍छी नहीं है।

मोदी ने इसी संदर्भ में खेल की दुनिया में हाल में भारत की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा तो नहीं है कि देश के पास पहले प्रतिभाएं नहीं रहीं होंगी, ऐसा तो नहीं है कि खेल-कूद की दुनिया में हिन्‍दुस्‍तान के नौजवान हमारे बेटे-बेटियां कुछ कर नहीं रहे होंगे। लेकिन चयन भाई-भतीजावाद के चैनल से गुजरते थे और उसके कारण वे खेल के मैदान से उस देश तक तो पहुंच जाते थे, जीत-हार से उन्‍हें लेना-देना नहीं था। लेकिन जब पारदर्शिता आई, योग्‍यता के आधार पर खिलाडि़यों का चयन होने लगा पूर्ण पारदर्शिता से खेल के मैदान में सामर्थ्‍य का सम्‍मान होने लगा। आज देखिए दुनिया में खेल के मैदान में भारत का तिरंगा फहरता है। भारत का राष्‍ट्रगान गाया जाता है।

मोदी ने अपने भाषण की समाप्ति करते हुए कहा कि मैं देशवासियों से आग्रह करते हुए नई संभावनाओं को संजोते हुए, नए संकल्‍पों को पार करते हुए आगे बढ़ने का विश्‍वास लेकर आज अमृतकाल का आरंभ करते हैं। आजादी का अमृत महोत्‍सव, अब अमृतकाल की दिशा में पलट चुका है, आगे बढ़ चुका है, तब इस अमृतकाल में सबका प्रयास अनिवार्य है। सबका प्रयास ये परिणाम लाने वाला है। टीम इंडिया की भावना ही देश को आगे बढ़ाने वाली है। 130 करोड़ देश‍वासियों की ये टीम इंडिया एक टीम के रूप में आगे बढ़कर सारे सपनों को साकार करेगी।

नारी को सम्मान एवं अवसर देने से अमृतकाल को लगेंगे नए पंख : मोदी

नारी को सम्मान एवं अवसर देने से अमृतकाल को लगेंगे नए पंख : मोदी

जम्मू एण्ड कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में फहराया तिरंगा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

श्रीनगर में किए गए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच यह समारोह आयोजित किया गया। यहां रविवार शाम शहर के नौहट्टा में सुरक्षा बलों पर एक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमे एक सुरक्षाकर्मी और एक अज्ञात आतंकवादी घायल हो गए थे।

उपराज्यपाल ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर ’का निरीक्षण किया। परेड में जम्मू कश्मीर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, आईआरपी, महिला दल, वन सुरक्षा बल और एनसीसी के जवान शामिल थे। समारोह चिनार के पेड़ों से घिरे विशाल स्टेडियम में बूंदा-बांदी के बीच आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि जम्मू -कश्मीर आगे बढ़ रहा है। मैं समाज के हर वर्ग से एक खुशहाल, शांतिपूर्ण और समृद्ध केंद्र शासित प्रदेश में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान करता हूं। इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम जम्मू-कश्मीर को नशा-मुक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त और रोजगार युक्त बनाने का संकल्प लें।

जम्मू-कश्मीर के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। घाटी के सभी जिलों में इसी तरह के समारोह आयोजित किए गए जहां संबंधित उपायुक्तों ने तिरंगा फहराया।

सलाहुद्दीन के गांव में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के सोइबुग चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संयोग से, सोइबुग प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ ​​सैयद सलाहुद्दीन का पैतृक गांव है।

सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (सिख ली) के धर्मुना कैंप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अशरफ आजाद ने झंडा फहराया। आजाद ने कहा कि यह गुलामी पर जीत है कि 75 साल बाद हमने सोइबुग चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सेना ने कहा कि नागरिकों के स्थानीय लोगों के समर्थन से स्वतंत्रता दिवस पूरी देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह भारतीय सेना की जीत है कि हमारे देश की आजादी और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से यह पहली बार है कि कश्मीर के बडगाम जिले के केंद्र सोइबुग चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सक्रिय उग्रवादियों और मारे गए उग्रवादियों के परिवार के सदस्यों ने घाटी में अपने आवासों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू सीमा पर बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान के रेंजर ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। एक अधिकारी ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, बीएसएफ और पाकिस्तान के रेंजर ने बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में जम्मू सीमान्त के तहत विभिन्न सीमा चौकियों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ जम्मू ने पाक रेंजर्स को मिठाईयां प्रदान की और दूसरी ओर से पाकिस्तान के रेंजर ने भी भारतीय सेना को मिठाईयां वितरित की। सांबा, कठुआ, आर एस पुरा और अखनूर सीमा पर चौकियों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सीमा पर प्रभावी ढंग से हावी रहते हुए सीमा पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में बीएसएफ हमेशा सबसे आगे रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि सीमा पर दोनों ओर एक दूसरे को मिठाईयां वितरित कर सीमा पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में मदद मिलती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है। पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस पर भी जेसीपी अटारी में बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाइयां दीं। कल (14 अगस्त को) पाकिस्तान के अधिकारियों ने अपने क्षेत्राधिकार में झंडा फहराया और साथ ही परेड का निरीक्षण किया।

अजमेर में आजादी का जश्न, तिरंगे फूलों से सजा स्वास्तिक पेट्रोल पंप


अजमेर।
स्मार्ट सिटी अजमेर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को जबरदस्त धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सरकारी इमारतों तथा निजी प्रतिष्ठानों पर शहीदों के अविस्मरणीय बलिदान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज पूरी आन, बान और शान के साथ लहराया गया।

इस मौके पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के आगरा गेट जयपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप स्वास्तिक मोटर्स का समूचा परिसर फूलों से सजावट के जरिए तिरंगे के तीन रंगों से सराबोर नजर आया। दिन भर शहनाई और नगाडा वादन के जरिए आजादी के तरानों की धुन गूंजती रही। पेट्रोल पंप आने वाले हर ग्राहक को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया तथा बच्चों को चाकलेट बांटी गईं। पंप पर लगाई गई विशेष झांकी के अलावा सेल्फी पाइंट को लेकर ग्राहकों ने खूब रुची ली तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा।

पंप के पार्टनर राजेश अंबानी ने बताया कि 1958 से संचालित इस पंप पर यूं तो हर साल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है पर इस बार हर घर तिरंगा अभियान ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। अपने अपने घर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने की मिली आजादी के कारण ही आयोजन को विशाल रूप दिया जा सका। पंप पर आने वाले ग्राहकों ने खुशी और उत्साह के साथ आजादी के जश्न में शिरकत की।

इससे पहले 11 अगस्त को हिन्दुस्ताल पेट्रोलियम की ओर से विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मांगलियावास स्थित सांई कृपा पेट्रोल पंप पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी का बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अवलोकन किया।

HPCL की प्रदर्शनी में विभाजन की हदय विदारक घटनाओं का चित्रण

अगर वे मेरे घर आते हैं, तो क्या आप विरोध करेंगे : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को एक रैली में अपने कार्यकर्ताओं से रहस्यमयी ढंग से पूछा कि अगर ‘वे’ कल मेरे घर आएंगे तो क्या आप सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई, जब केंद्रीय एजेंसियों ने उनके दो करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका ‘वे’ से क्या मतलब है। तृणमूल कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी विभिन्न आरोपों के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं। इसके जवाब में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जोर से कहा कि वे उनका समर्थन करते हुए आंदोलन करेंगे।

बनर्जी तब कार्यकर्ताओं से कहा वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करे। उन्होंने कहा कि आप लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, ठीक? मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगी। लेकिन आप लोगों को अपनी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि अगर मेरे किसी भी सहयोगी को बिना किसी कारण जेल में बंद कर दिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों और विपक्षी दलों के खिलाफ चौतरफा हमला किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कितनों को गिरफ्तार करेंगे, मैं सभी को एकजुट करके ‘जेल भरो’ आंदोलन शुरू करूंगी।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के तत्कालीन महासचिव और मंत्री पार्थ चटर्जी को पिछले महीने ईडी ने गिरफ्तार किया था, जबकि सीबीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था।

चटर्जी को राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। मंडल को बांग्लादेश से गायों की अवैध तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

बनर्जी ने मंडल का समर्थन करते हुए कहा कि आप बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश और बिहार से गायों को क्यों भेजते हैं। उन्होंने कहा कि यह किसकी जिम्मेदारी है कि मवेशियों की तस्करी न हो। यह बीएसएफ की जिम्मेदारी है। बीएसएफ के प्रभारी केंद्रीय मंत्री कौन हैं। गृह मंत्री अमित शाह।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उनके करीबी सहयोगी और शहर के महापौर फिरहाद हकीम तथा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाकर साजिश कर सकती है। उन्होंने विपक्ष की ओर से तृणमूल कांग्रेस का अपमान करने के विरोध में 16 अगस्त से राज्य के हर प्रशासनिक विकासखंड में रैलियां निकालने और बैठकें करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।