Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 665 -
होम ब्लॉग पेज 665

सबगुरु राशिफल :13 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.47 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ :- कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

चित्तौड़गढ़ : हिंदुस्तान ज़िंक में एसिड टैंक फटने से एक की मौत, 9 झुलसे

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में वेदांत ग्रुप के हिंदुस्तान ज़िंक संयत्र में शुक्रवार शाम संदिग्ध रूप से फट गया जिसकी चपेट में आने से एक दर्जन श्रमिक झुलस गए और एक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम बरसात के दौरान पुठोलि स्थित वेदांत ग्रुप के हिंदुस्तान ज़िंक सन्यत्र में एसिड टैंक धमाके के साथ फट गया जिससे एक अज्ञात श्रमिक कंकाल में बदल गया वहीँ दर्जन भर श्रमिक झुलस गए जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया जंहा से नौ श्रमिकों को उदयपुर रैफर कर दिया गया। आधिकारिक रूप से सभी श्रमिक 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए है जिनमे से पांच की हालत अत्यंत गम्भीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गंगरार तहसीलदार थानाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी ली। वंही अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू पंहुचे जबकि कोई अन्य प्रशासनिक अदिकारी आते उससे पहले ही सभी हताहतों को उदयपुर रैफर कर दिया। गंगरार थाने पर फ़िलहाल कोई प्रकरण दर्ज़ होने से भी इनकार किया है।

एक करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

जयपुर। राजस्थान में आज प्रदेश के सरकारी एवं निजी स्कूलों के एक करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस अवसर पर मुख्य समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान किया।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग व कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से एक करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया।

बच्चों ने झण्डा ऊंचा रहे हमारा, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, हम होंगे कामयाब जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम‘ व राष्ट्रगान ‘जन गण मन‘ का भी गायन किया। इस अवसर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के उपाध्यक्ष प्रथम भल्ला ने मुख्यमंत्री को विश्व रिकॉर्ड का प्राविजनल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जिसे मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को समर्पित किया।

इस मौके गहलोत ने शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एक करोड़ से अधिक बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन से प्रदेश में एक नया वातावरण तैयार होगा। इन तरानों में संविधान की रक्षा, आपसी भाईचारे व देश की आजादी में दिए गए बलिदानों सहित तमान भावनाएं समाहित है।

आज भारत में तीन चौथाई आबादी नौजवानों की है। नई पीढ़ी को इन गीतों के माध्यम से इन भावनाओं को आत्मसात करने का मौका मिलेगा। इससे प्रदेश के युवाओं में देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के सान्निध्य में पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं द्वारा किए गए स्वतंत्रता आंदोलनों, भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस जैसे नौजवानों द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति श्रद्धा, डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की रक्षा व साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भावना मजबूत होगी।

गहलोत ने कहा कि सबसे पहले पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 31 दिसंबर, 1929 में देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा हमारा कर्तव्य है कि आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर घर पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रभक्ति के संकल्प को मजबूत करें। हम सब अपने घरों पर तिरंगा फहराकर दुनिया को एक संदेश दें कि हिंदुस्तान में राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा जज्बा है।

गहलोत ने कहा कि गत 75 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। जहां आजादी के समय देश में सुई का भी उत्पादन नहीं हो रहा था वहां आज विश्वभर में भारतीय उत्पादों का निर्यात हो रहा है। आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है। पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से लेकर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में देश ने शानदार तरक्की की है। बड़े-बड़े बांधों के निर्माण से किसानों को सिंचाई जल मिला है और उनका जीवन स्तर सुधरा है। पड़ोसी देशों के विपरीत गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र की जड़ें लगातार गहरी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में राजस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा दी जा रही है। वहीं चिरंजीवी योजना से आम जनता को मंहगे से मंहगा इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को आपसी प्रेम तथा भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति एवं भाईचारे के अभाव में विकास ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश में सभी जाति, धर्म एवं अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एकजुट रहें तथा देश के तिरंगे झण्डे को मान-सम्मान के साथ फहराएं।

कोटा जेके लोन अस्पताल अधीक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

कोटा। राजस्थान के कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डा हीरा लाल मीणा को एक मामले में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की कोटा इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि फर्म द्वारा जेके लोन अस्पताल कोटा में करवाए गए कार्यों के बकाया 30 लाख रुपए के बिलों को पास करने की एवज में डा मीणा द्वारा एक लाख 70 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

सोनी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी पुलिस निरीक्षक अजीत बगडोलिया एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए डा मीणा को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाश जारी हैं।

विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयार्क में हमला

न्यूयार्क। भारतीय मूल के विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी पर अमरीका के न्यूयार्क शहर में एक कार्यक्रम के दौरान घातक हमला किया।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रुश्दी पश्चिमी न्यूयार्क में शाउताकुआ इंस्टीट्यूट की एक सभा में व्याख्यान देने जा रहे थे, उनका परिचय बताया जा रहा था कि इसी दौरान उन पर एक व्यक्ति ने प्रहार शुरू कर दिया। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वहां उपस्थित लोगों ने हमलावर को रोक लिया था लेकिन तब तक रुश्दी जमीन पर गिर चुके थे।

घटना की एक तस्वीर में दिख रहा था कि रुश्दी फर्श पर पीठ के बल गिरे हुए हैं और उन्हें पांच-छह व्यक्ति उठाने का प्रयास कर रहे हैं। रुश्दी 1980 के दशक में अपनी एक पुस्तक सेटेनिक वर्सेज को लेकर विवाद में आए थे और ईरान के कट्टरपंथी तत्वों से उनको जान से मारने की धमकी मिली थी।

रुश्दी की यह किताब ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है, इस्लाम धर्म के मानने वाले बहुत लोगों का मानना है कि इसमें ईशनिंदा की गई है। ईरान के तत्कालीन नेता अयातुल्लाह रोहल्ला खुमैनी ने श्री रुश्दी की मौत का फतवा जारी किया था।

उनकी हत्या करने वाले को 30 लाख डॉलर से अधिक का ईनाम देने की घोषणा की गई थी, पर ईरान सरकार ने उस फतवे अपने को अलग कर लिया था। बावजूद इसके रुश्दी के खिलाफ भावनायें बनी रहीं। उनकी विवादास्पद किताब भारत में भी प्रतिबंधित है। रुश्दी अंग्रेजी में लिखते हैं और लंदन में रहते हैं।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आईसीयू में वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्स के आईसीयू में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने कहा कि बुधवार शाम को डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की है, लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। उसमें हरकत नहीं है। अभी होश भी नहीं आया है। पल्स भी 60-65 के बीच है। राजू के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था।

राजू की बेटी ने कहा कि पापा की हालत स्थिर बनी हुई है। ना ही तबीयत बिगड़ी है और ना ही सुधरी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने राजू का हाल जानने के लिए एम्स के डॉक्टर्स से भी संपर्क किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को कॉमेडियन के परिवार की मदद का निर्देश दिया है।

राजू श्रीवास्तव अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। सालों से राजू अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। उन्होंने बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की शुरुआत की थी।

मेघालय भाजपा नेता बर्नार्ड एन मारक को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

शिलॉग। मेघायल में पश्चिम गारो हिल्स जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गुरुवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक को उनके फार्म हाउस से जब्त किए गए विस्फोटकों से संबंधी एक मामले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बुधवार को मारक को इडनबारी में अपने फार्महाउस से वेश्यावृति रैकेट चलाने के आरोप में चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अदालत ने तुरा के जांच अधिकारी के गिरफ्तारी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करने के बाद पुलिस ने मारक को 29 जुलाई को उसके फार्महाउस से 35 जिलेटिन स्टिक, सौ डेटोनेटर जब्त करने के मामले में बुधवार की रात को गिरफ्तार किया था।

मेघायल पुलिस द्वारा मारक के खिलाफ जारी देशव्यापी अलर्ट के बाद पूर्व उग्रवादी नेता को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 27 जुलाई को हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया था।

सबगुरु राशिफल : 12 अगस्त शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.05 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष : आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पाएंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियां में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।

कनकांचल एवं आदिबद्री क्षेत्र में खनन कार्य पूरी तरह बंद : प्रमोद जैन भाया

जयपुर। राजस्थान के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा है कि कनकांचल और आदिबद्री क्षेत्र में खनन कार्य पूरी तरह से बंद करा दिया गया हैै।

विभाग द्वारा पहले से संचालित 45 वैध खानोें एवं बाद में बहाल एक खान सहित सभी 46 खानों में खनन कार्य पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। खान विभाग, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है।

भाया ने बताया कि सेटेलाइट इमेज 13 फरवरी 2020 को दर्शाते हुए अवैध खनन बताया जा रहा है जबकि इमेज मेे दर्शाए खनन का अधिकांश भाग कनकांचल पर्वत मे तहसील पहाडी के ग्राम मुंगस्का, समसलका तथा तहसील कामां के ग्राम बोलखेडा में पूर्व में स्वीकृत रहे खनन पट्टा 138.86 हैक्टेयर पट्टाधारी श्री परशुराम के क्षेत्र में है।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के आदिबद्री पर्वत क्षेत्र की तहसील सीकरी के ग्राम कोलरी, ककराला, बुआपुरगढी, नांगल एवं कनकांचल पर्वत क्षेत्र की तहसील पहाडी के ग्राम मुंगस्का, समसलका क्षेत्रों में खनिज मैसेनरी स्टोन के कुल 51 खनन पट्टा स्वीकृत किए गए जिनमें से 6 खनन पट्टा पहले ही खण्डित किए जा चुके है।

वर्तमान में 45 खनन पट्टा प्रभावी है, जो वर्ष 1971 के पश्चात स्वीकृत है। इन खनन पट्टों से गत वर्ष में खनिज निर्गमन लगभग 17 लाख मीट्रिक टन किया जाकर आठ करोड रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है।

जयपुर में आयकर विभाग ने जब्त की 11 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। आयकर विभाग द्वारा जयपुर के एक समूह के परिसरों पर की गई छापामारी में 150 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाबी संपत्ति अर्जित करने का पता चलने के साथ ही 11 करोड़ रुपए की इसी तरह की संपत्ति भी जब्त की गई है।

विभाग ने आज जारी बयान में कहा कि गत तीन अगस्त को यह छापामारी की गई। यह कार्रवाई रत्न और आभूषण, आतिथ्य सत्कार तथा रियल एस्टेट व्यवसाय में शामिल है। यह तलाशी अभियान जयपुर और कोटा स्थित तीन दर्जन से अधिक परिसरों में चलाया गया। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य पाए गए और उन्हें जब्त किया गया।

रियल एस्टेट व्यवसाय के जब्त साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह ने आवासीय घरों और जमीन की बिक्री पर नकद स्वीकार करके बड़े पैमाने पर कर चोरी की है जो नियमित खाता-बही में दर्ज नहीं है। इसके अतिरिक्त तलाशी के दौरान रत्नों और आभूषणों की बिक्री से जुड़े सबूत भी मिले।

तलाशी में यह भी पता चला कि इस तरह अर्जित की गई बिना हिसाब-किताब की आय को भूमि, लक्जरी होटल के निर्माण में निवेश किया गया और इसका उपयोग नकद ऋण पोषण में भी किया गया है। जब्त किए गए साक्ष्यों में इन नकद ऋणों पर अर्जित ब्याज का विवरण होता है जिसे लेखा पुस्तकों में दर्ज नहीं किया गया।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि समूह ने 150 करोड़ से अधिक की बेहिसाबी आय अर्जित की है। तलाशी अभियान में अब तक 11 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब संपत्ति जब्त की गई है।