Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 666 -
होम ब्लॉग पेज 666

जैसलमेर में तिरंगा अभियान के तहत अन्तरराष्ट्रीय सीमा तिरंगे में रंगी

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में आजादी के अमृत महोत्सव आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तिरंगे में रंगी हुई नजर आ रही है।

सीमा पर जहां तारबंदी के पास जवान तिरंगे के साथ पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं सीमा के नजदीक गांव ढाणियां भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज में सरोबार नजर आ रही है। इन गांव ढाणियों में तिरंगे का ध्वज शान से लहराता हुआ दिखाई पड रहा है। हर घर तिरंगा महोत्सव में बीएसएफ ने सोनार किले की तलहटी में तिरंगे के साथ इस कार्यक्रम का डेमोन्स्ट्रेशन कर आम जनता को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जागरूक किया।

कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक योजना बनाई गई है। सभी सरकारी गैर सरकारी, निजी संस्थानों, निजी आवास और कार्यालयों पर राष्ट्रीय फहराए जाने की योजना है। राष्ट्रीय ध्वज बिक्री डाकघर व अन्य स्थानों से शुरू की जा चुकी है। हर घर तिरंगा फहराने के लिए जन चेतना व जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जोधपुर संभाग के सभी जिलों में 11.04 लाख झण्डा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार खादी की बाध्यता हटाकर हाथ का काता बुना हुआ, मशीन से निर्मित कोटन, पोलिस्टिर, उनी एवं शिल्प खादी से बने हुए तिरंगे झण्डे को फहराने की अनुमति दी जा चुकी है। संभाग के सभी जिला कलेक्टर को जन जुड़ाव के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा केजरीवाल ने पूरा नहीं किया : वडिंग

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गुजरात में 18 साल से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1000 रुपए देने का वायदा करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल से गुजरात की महिलाओं को वायदा करने से पहले पूछना चाहते हैं कि क्या पंजाब में पहले यह वायदा पूरा करना उनकी एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं है।

उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि आप संयाेजक गुजरात में उसी तर्ज पर 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को वायदा कर रहे हैं, जिस प्रकार उन्होंने पंजाब की महिलाओं को किया था कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है कि वह यहां प्रत्येक महिला को 1,000 रुपए देंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार ने वादे मुताबिक महिलाओं को अब तक 1000 रुपए देना शुरू नहीं किया है और वह कैसे गुजरात में वादा कर रहे हैं। गुजरात के लोगों को आप के झूठे वादों पर भरोसा करने से पहले पंजाब में इनकी सच्चाई को जांच लेना चाहिए।

उन्होंने ऐलान किया कि राज्य से पार्टी के नेता गुजरात जाएंगे और आप द्वारा वहां झूठ का प्रचार करने की कोशिशों का भंडाफोड़ करेंगे। उन्होंने गुजरात के लोगों से कहा कि लोग अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापनों और टीवी चैनलों पर इनकी वाह-वाह के झांसे में न आएं, जो सब कुछ पंजाब के करदाताओं के धन से खरीदा गया है।

उन्हें चेतावनी दी कि पंजाबी खुद को ठगा और लुटा हुआ महसूस कर रहे हैं और यदि लोगों ने इन पर भरोसा किया, तो उनका भी यही हालात होंगे जिस प्रकार पंजाबियों ने पहले इन पर भरोसा किया था और अब अफसोस कर रहे हैं।

 

बोर्ड की चेतावनी के बाद शाकिब ने बेटविनर के साथ रद्द किया अनुबंध

0

ढाका। बांग्लादेश के शीर्ष ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चेतावनी के बाद गुरुवार को सट्टेबाज़ी वेबसाइट बेटविनर के साथ अनुबंध रद्द करने का फैसला किया। बीसीबी अध्यक्ष नज़मुल हसन ने इसकी जानकारी दी।

नज़मुल ने कहा कि मुझे अभी पता चला है कि उन्होेंने बोर्ड को पत्र लिखा है। मैंने अभी वो पत्र नहीं पढ़ा, लेकिन मुझे पता चला है कि उन्होंने बोर्ड की सभी शर्तों को मान लिया है। उन्होंने कहा है कि वह हमारी सब बातें मानने के लिये तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हर तरह की सट्टेबाज़ी प्रतिबंधित है। शाकिब ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर कैरिबियन की सट्टेबाज़ी कंपनी बेटविनर न्यूज़ के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके बाद क्रिकेट प्रशासकों ने उनसे इसका कारण पूछा था।

बीसीबी के अध्यक्ष नज़मुल हसन ने गुरुवार को जारी बयान में कहा था कि वह शाकिब की ओर से जवाब की अपेक्षा कर रहे थे और इसपर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि शाकिब बेटविनर के साथ अनुबंध रद्द नहीं करते हैं तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि इसमें कोई दोराय नहीं है। उन्हें इस अनुबंध से बाहर आना होगा वरना वह टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद शाकिब ने बीसीबी को सूचित किया है कि वह बेटविनर के साथ आज समझौते को समाप्त कर देंगे।

सिरसा में टीचर के खिलाफ एक और नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का केस

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के एक राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ कन्या विद्यालय में एक और नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

इस मामले में आरोप शारीरिक शिक्षा शिक्षक पर है। डबवाली महिला पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी शारीरिक शिक्षा शिक्षक की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है, मगर आरोपी फरार हो गया है। इससे पहले भी जुलाई माह में एक छात्रा उपरोक्त शिक्षक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा चुकी है।

डबवाली के पुलिस उपाधीक्षक बेनीवाल ने बताया कि एक नाबालिग छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने बताया कि जब वह नवीं कक्षा की छात्रा थी और खेलों में हिस्सा लेती थी तो आरोपी शिक्षक उसे बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

एक और छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आने से गांववासियों में भी उपरोक्त शिक्षक के खिलाफ गुस्सा फुटा हुआ है। पुलिस के अनुसार गत जुलाई में जिस छात्रा की शिकायत पर आरोपी डीपीई टीचर के खिलाफ महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था उसमें आरोपी को कोर्ट से स्टे मिल गया था।

इसके बाद पीड़िता छात्राओं के अभिभावकों ने स्टेट कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन को शिकायत की। चेयरपर्सन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बातचीत की तो कई और छात्राओं ने इस शिक्षक पर गम्भीर आरोप लगाए। जांच कमेटी ने इसके बाद करीब 13-14 ओर छात्राओं के बयान भी दर्ज किए है।

बाल संरक्षण अधिकारी ने सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन को एक पत्र भेजा है, जिसमें छात्राओं का हवाला देते हुए कहा गया है कि आरोपी की जमानत मंजूर हो जाने से लड़कियां और उनके परिजन सहमे हुए हैं। परिवार और बालिकाओं पर मामले को दबाने और कई अन्य तरह का दबाव भी बनाया जा सकता है। इसलिए इस मामले में सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की जरूरत है। बाल संरक्षण अधिकारी ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी सख्त कदम उठाने के लिए पत्र में लिखा है।

हिमाचल में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव सदन में ध्वनि मत से गिरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही और जयराम सरकार के खिलाफ पहली बार लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया।

चर्चा में मुख्यमंत्री सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के 11 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने शाम करीब चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने बहस के दौरान लगाए गए आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस को सदन से वाकआउट करने से पहले उनकी बात सुननी चाहिए थी। जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विपक्षी सदस्यों को बोलने की अनुमति नहीं देने को लेकर कांग्रेस के सभी सदस्य सदन से वाकआउट कर गए और सदन में नहीं लौटे।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग पर विचार करने के लिए अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। सरकार में लौटने के बाद पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा करने के लिए कांग्रेस की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जिन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसी तरह के वादे किए हैं, वे पुरानी पेंशन योजनाओं को अधिसूचित नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे को हल करने के लिए मामला उठाया है। क्योंकि एनपीएस योजना का कोष शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है जिसे वापस नहीं लिया जा सकता है। मामला इतना आसान नहीं है और भाजपा कांग्रेस की तरह वादे कर कर्मचारियों को लुभाएगी नहीं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की कई संपत्तियों को निजी घरों को पट्टे पर देने के लिए अपनी सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक से ऋण लेने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते समय कांग्रेस सरकार ने कुछ संपत्तियों को निजी पार्टियों को सौंपने के खंड पर हस्ताक्षर किए हैं, हालांकि कांग्रेस अपनी सरकार पर ऐसी इकाइयों को निजी घरों को बेचने का आरोप लगा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाली शिवधाम परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह राज्य देवभूमि है और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसकी आवश्यकता है। कांग्रेस सदस्यों ने शिव धाम के मुद्दे को तुच्छ बनाने की कोशिश की, जिससे हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने में मदद मिलेगी और इसके क्रियान्वयन पर निराधार संदेह पैदा होगा।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि कांग्रेस शासन के दौरान बाजार सामग्री की कीमतों की पिछली अनुसूची दरों पर 16 करोड़ रुपए की परियोजना का विज्ञापन किया गया था, जिसे 38 करोड़ रुपये पर आवंटित किया गया था क्योंकि निविदाओं के आवंटन में नई अनुसूची दर पर विचार किया गया था।

कांग्रेस की 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रति माह की घोषणा पर ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के बीच असामान्य भ्रम व्याप्त है ।

माली में टेसिट कस्बे के पास आतंकी हमला, 42 सैनिकों की मौत

बमाको। माली के गाओ क्षेत्र के टेसिट कस्बे के पास आतंकवादी हमले में 42 सैनिकों की मौत हो गयी और 22 घायल हो गए। माली सरकार ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि अशांत तीन-सीमाओं वाले क्षेत्र में गत रविवार को हमले के दौरान लगभग 39 आतंकवादी भी मारे गए। इस इलाके में माली, नाइजर और बुर्किना फासो की सीमाएं मिलती है।

बयान में कहा गया है कि हिंसक झड़पें कई घंटों तक चली। बयान में सरकार ने आतंकवादी सशस्त्र समूहों, शायद आईएसजीएस (ग्रेटर सहारा में इस्लामिक स्टेट) द्वारा जटिल और समन्वित हमले की निंदा की, इस हमले में ड्रोन, तोपखाने, विस्फोटक और वाहन बम का इस्तेमाल किया गया था।

पश्चिम अफ्रीकी देश माली 2012 से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है, जिसमें उग्रवाद, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा जिसमेे में हजारों लोग मारे गए और सैकड़ों हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हिन्दू सिख संगठनों ने किया विरोध

जालंधर। बालीवुड अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पंजाब के सिनेमा घरों में रिलीज होते ही विरोध शुरू हो गया है।

यहां के एमबीडी माल में गुरुवार को फिल्म के रिलीज होने पर हिंदू और सिख संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया। विरोध का कारण वर्ष 2014 में आई उनकी फिल्म पीके रही। विरोध कर रहे संगठनों ने कहा कि पीके फिल्म के कारण हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने आमिर खान बहिष्कार करने को कहा था। लोगों से अपील की गई थी कि जहां भी आमिर खान की फिल्म लगेगी, उसका जमकर विरोध किया जाएगा।

इसी कारण कारण एमबीडी माल में शिवसेना कार्यकर्ताओं और अलग-अलग हिंदू संगठनों के लोगों ने आमिर खान की नई फिल्म का जमकर विरोध किया और फिल्म को बंद करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा ने लोगों को शांत करवाकर सभी कार्यकर्ताओं को आश्वसवासन दिलाकर वहां से वापस भेजा।

हिंदू संगठनों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 अगस्त तक आमिर खान और सेसंर बोर्ड और पीके फिल्म से जुड़े लोगों पर कार्रवाई न की तो 16 अगस्त को सड़कों पर उतरकर प्रशासन और आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सिख संगठनों की आपत्तियों के बाद लगभग एक सप्ताह पहले अभिनेता आमिर खान जालंधर आए थे। उन्होंने क्यूरो माल में सिख संगठनों के सदस्यों को फिल्म दिखाकर उनकी शंकाएं दूर करने का प्रयास किया था। फिल्म देखने वालों में एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष जागीर कौर भी शामिल थीं। सिख संगठन तो शांत हो गए लेकिन आमिर खान के प्रयास के बावजूद जालंधर में शिव सैनिकों और हिंदू नेताओं का गुस्सा शांत नहीं हो पाया।

हिंदू संगठनों का कहना है कि आमिर खान ने पीके फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था। उस वक्त ही हिंदू संगठनों ने फैसला ले लिया था कि आमिर खान की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं लगने देंगे। एमबीडी माल के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा बढ़ा रखी थी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एमबीडी माल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी। विरोध के बाद सिनेमा हाल से फिल्म को हटा दिया गया।

एमबीडी माल मे घुसे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और उनके विरोध को देखते हुए पीवीआर के प्रबंधकों ने तुरंत प्रभाव से फिल्म को हटाने का निर्णय लिया। जो शो चल रहा था, उसमें करीब 12 लोग बैठे हुए थे। उन्हें भी हिंदू संगठनों के लोगों ने बाहर निकाल दिया। संगठनों के नेताओं ने मांग की है कि पुलिस आमिर खान के खिलाफ हिंदुओं और सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए मामला भी दर्ज करे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आमिर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। हिंदू नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त से पहले मामला दर्ज न हुआ तो वह सीपी आफिस के बाहर धरना देंगे।

आजादी के 70 वर्षो में देश की जनता को संतोष नहीं मिला है : चंद्रराज सिंघवी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी ने कहा है कि आजादी 70 सालों में भी देश की जनता को संतोष नहीं मिला है। यह बहुत ही दुखद परिस्थिति है और इसके पीछे आपसी अविश्वास की बड़ी समस्या है।

सिंघवी ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजादी के 75वर्षों में भी देश की समस्याएं बढ़ती जा रही है। दुनिया की कोई ताकत भारत से टकराने की हिम्मत नहीं कर सकती। चीन भी भारत से टक्कर लेने की स्थिति में नहीं है।

विश्व में भारत का नाम पहले भी था और आज भी है, आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में कोई सरकार हो यदि जातिवाद एवं सांप्रदायिक मुक्त होकर वे कार्य करें तो भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि मुझ जैसे व्यक्ति को पक्षपातपूर्ण आलोचना स्वीकार नहीं है।कश्मीर से धारा 370 हटाने का बड़ा काम हुआ है और मोदी सरकार बहुत से अच्छे काम इस देश में कर रही है। विकास भी हो रहा है।

सिंघवी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनवाना मोदी की भयंकर भूल थी। स्वार्थ व सत्ता का लोभ नीतीश कुमार के साथ है लेकिन आज लालू के लड़के का वहां पुनर्जन्म बहुत बड़ी घटना है। उनका इशारा तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने की ओर था। उन्होंने कहा कि अमित शाह बहुत चतुर राजनीतिज्ञ है लेकिन बिहार के मामले में मोदी-शाह ने इस बार जोर तोड़ में मात खाई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां रक्षाबंधन का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। उनकी बेटी सोनिया ने उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर गहलोत के पुत्र एवं राजस्थान क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वैभव गहलोत सहित परिवार अन्य सदस्य मौजूद थे।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में भाई बहन के पवित्र रिश्ते के रूप में जाना जाता है कि भाई बहन की रक्षा करें, यही थीम इस त्योहार की होती है, जो सदियों से चली आ रही है।

उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में इस पर्व का महत्व बढ़ता जा रहा है, भाई बहन का रिश्ता बहुत ही मजबूती के साथ समाज के सामने आते है और यह पर्व जिस रूप में मनाया जा रहा है और चारों और खुशियों का माहौल हैं। उन्होंने ऐसे पावन मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार में यह रिश्ता और मजबूती के साथ आगे बढ़े, सामाजिक सरोकार प्रदेश में बना रहे और यही माहौल अगर हम परिवार, समाज और प्रदेश में रखेंगे तो मैं समझता हूं कि पूरे प्रदेश में भाईचारे, स्नेह और पवित्र रिश्ते का माहौल ज्यादा होगा और इस माहौल में राजस्थान को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखेंगे, हम सबका यही संकल्प होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार सावन के महीने में राजस्थान पर ईश्वर की विशेष कृपा रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। आज सावन के आखिरी दिन रक्षाबंधन पर्व पर भी मौसम सुहावना हो रहा है। आप सब इसका आनंद उठाएं। सभी प्रदेशवासियों को बधाई।

कोटा में गणेश जी मंदिर के पुजारी के घर पर बदमाश द्वारा फायरिंग

कोटा। राजस्थान में कोटा के रंगबाड़ी स्थित सुप्रसिद्ध खड़े गणेश जी के मंदिर के पुजारी की आवास पर मध्यरात्रि को एक बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की दुर्गा बस्ती निवासी ओम सिंह रंगबाड़ी स्थित खड़े गणेश जी के मंदिर के पुजारी हैं। उनकी तरफ़ से जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार कल देर रात्रि को रावतभाटा रोड़ स्थित नया गांव निवासी सुनील योगी उनकी अनुपस्थिति में दुर्गा बस्ती स्थित उनके आवास पर पहुंचा और वहां मौजूद उनकी पत्नी और दो पुत्रों को यह कह कर धमकाया कि वह फरार चल रहा है और उसे रुपयों की जरूरत है। अगर रुपए नहीं मिले तो वह जान से मार देगा। यह कहकर चला गया।

उसके थोड़ी देर बाद वह मोटरसाइकिल से एक अन्य युवक के साथ आया और पुजारी के आवास पर फायरिंग की जिसके कारण घबराए हुए उनके परिवारजन घर में ही दुबके रहे। पुजारी के अनुसार उनकी बेटी दरवाजे के पास ही खड़ी थी, गोली उनकी बेटी के कान के बिल्कुल पास से गुजरी। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। पुजारी के अनुसार वारदात में 2 लोग शामिल थे।

जवाहर नगर थाना प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को मकान के बाहर छर्राे के निशान मिले हैं। आज देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली।

देशी पिस्तौल और कारतूस सहित दो बदमाश अरेस्ट

कोटा में गुमानपुरा पुलिस ने दो बदमाशों को देशी पिस्तौल और दो कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने आज बताया कि पुलिस को मुखबिर से दो बदमाशों के गुमानपुरा के मल्टीपरपज स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी करके स्कूल के पास खड़े बल्लभबाडी निवासी अरबाज घोसी (26), शौकीन उर्फ़ डोगी (24) को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।