Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 668 -
होम ब्लॉग पेज 668

ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर को न्यायिक जांच में दोषी माना

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर को निगम के पूर्व आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के साथ हुए विवाद मामले की न्यायिक जांच में दोषी माना गया हैं।

इस मामले में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे और सरकार को बुधवार को सौंपी इस जांच में महापौर के साथ तीन पार्षद पारस जैन, अजय सिंह और शंकर शर्मा को भी दोषी माना है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गत वर्ष छह जून को सौम्या गुर्जर को इस मामले में महापौर पद से और इन तीन पार्षदों को आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के साथ हुए विवाद के बाद निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद प्रकरण की न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद सरकार ने शील धाभाई को ग्रेटर नगर निगम की कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया था।

इस मामले में सौम्या गुर्जर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और वह सुप्रीमकोर्ट तक पहुंची और न्यायालय ने महापौर पद से निलंबित करने के आदेश पर गत एक फरवरी को रोक लगा दी थी। इससे गुर्जर फिर महापौर की कुर्सी पर बैठी।

एसएमएस अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला एवं पुरूष को भेजा जेल

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के एसएमएस थाने से चार महीने के बच्चे को चुराकर अपहरण करने वाले महिला एवं पुरूष को आज जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मुलजिम हेमेंद्र सिंह एवं उसकी महिला साथी संतोष देवी उर्फ राशि देवी को आज पुलिस रिमांड पूरा होने पर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को जेल दाखिल कराने का आदेश फ़रमाया।

गौरतलब है कि कल नौ अगस्त को महिला की षडयंत्र में भूमिका पाई जाने पर पुलिस ने जयपुर दक्षिण में स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया। दम्पती पिछले आठ वर्ष से साथ में रह रहे थे लेकिन कोई संतान पैदा नहीं हो रही थी जिस कारण दोनों ने षडयंत्र रचकर वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने मुलजिम हेमेंद्र सिंह द्वारा एसएमएस अस्पताल से गत तीन अगस्त को अपहरण कर लाए गए बच्चे को इस पड़ोसियों को अपना खुद का बच्चा होना बताया था जो कि उसके पीहर में एक महीने से छोड़ना बताया था। उक्त महिला की सात साल से गुमशुदगी के मामले में भी तलाश थी जिसके अपने पहले पति से चार बेटियां एवं एक बेटा था जो पहले पति के साथ ही आठ साल से रह रहे हैं।

भीलवाड़ा में कार के पलटने से एक महिला की मौत, 6 घायल

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रायला थाना क्षेत्र में आज सुबह कार के पलटने से महाराष्ट्र के नासिक के एक परिवार की एक महिला की मौत गई जबकि चार बच्चों सहित छह सदस्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बेरा चौराहे के निकट गाय को बचाने के प्रयास में इनकी कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से कूदकर पूलिया से टकराने के बाद पलट गई।

पुलिस ने बताया कि अजमेर से जियारत कर नासिक के सद्दाम अपने परिवार के साथ नासिक लौट रहा था कि रायला थाना अंतर्गत बेरा चौराहे के निकट अजमेर भीलवाड़ा मार्ग पर हादसा हो गया।

हादसे में हाजरा की मौत हो गई जबकि चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। रायला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोटरसाइकिल के कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत

भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना सर्किल में कार एवं मोटरसाइकिल के टकरा जाने से आज एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मानपुरा निवासी नैनी देवी (75) अपने पीहर में राखी बांधने के बाद भतीजे देवरिया निवासी नारायण (50) के साथ घर लौट रही थी कि उनकी मोटरसाइकिल आटावाड़ा चौराहा पर सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई।

हादसे में बुआ-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को रायपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक नैनी ने दम तोड़ दिया। बाद में नारायण को जिला अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

तीन युवकों ने रात में एक व्यक्ति को लूटने का किया प्रयास

भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों के कार में तोड़फोड़ कर एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुंभा सर्किल के पास बुधवार रात को गांधीनगर निवासी बरदी चंद अपनी मारुति कार से आजाद नगर की ओर गए थे कि खम्भा सर्किल के निकट मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोका और कार के शीशे तोड़ डाले।

उनके गले में पहने सोने का मांदलिया लूटने का प्रयास किया लेकिन विरोध करने और चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लूटेरों ने पत्थर उठा लिए लेकिन लोग डट रहे तो वह आजाद नगर की गलियों में भाग निकले। बाद में घटना की सूचना प्रतापनगर थाना पुलिस को दी गई पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन

राजौरी में आतंकी हमला नाकाम, दो आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

श्रीनगर। भारतीय सेना ने गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मी के राजौरी सेना के अड्डा पर आतंकवादी हमले को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने परगल में तड़के साढ़े तीन बजे भारतीय सेना की चौकी में घुसने की कोशिश की। इस दौरान संतरी ने उन्हें चुनौती दी और गोलीबारी शुरू हो गई।

इस हमले में हमले में पांच जवान घायल हो गए। इनमें से तीन जवानों की बाद में मृत्यु हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त बलों को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों जिलों में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों के जवान राजौरी के दरहल के कई इलाकों में तलाशी अभियान चल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.38 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ, श्रावणी उपकर्म, रक्षाबंधन पर्व।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन

नसीराबाद/अजमेर। नसीराबाद अजमेर मार्ग पर बीर चौराहे के निकट एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अजमेर जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसुबह एक मारुति वैन नसीराबाद से अजमेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीर घाटी के निकट गलत दिशा से आ रहे अन्य वाहन ने मारुति वैन की साइड दबा दी जिससे मारुति वैन चालक अपना संतुलन खो बैठा।

मारुति वैन रेलिंग तोड़ती हुई करीब 10 फीट से गहरी खाई में जा गिरी। मारुति वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों की चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नसीराबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना केे 613 नए केस, दो मरीजों की मौत

जयपुर। राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 613 नए मामलों के साथ दो मरीजों की मौत हो गई जबकि इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नए मामलों में 33 की वृद्धि दर्ज की गई और बांसवाड़ा और झालावाड़ जिले में इसके एक-एक मरीज की और मृत्यु हो गई, इससे प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9592 पहुंच गया।

नए मामलों में सर्वाधिक 159 जयपुर में सामने आए जबकि अलवर में 105, उदयपुर में 94, भरतपुर 51, अजमेर में 42, जोधपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 21, नागौर में 20, राजसमंद 18, सिरोही 10, प्रतापगढ़ एवं बीकानेर में नौ-नौ, सवाईमाधोपुर में पांच, डूंगरपुर में छह, कोटा, भीलवाड़ा, गंगानगर, जालोर एवं पाली में चार-चार, बांसवाड़ा, दौसा एवं झालावाड़ में तीन-तीन, सीकर एवं हनुमानगढ़ में दो-दो तथा बारां में एक नया मामला सामने आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 99 हजार सात हो गई। प्रदेश में 595 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 85 हजार 257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ दो लाख 65 हजार 840 नमूने लिए गए हैं।

नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4158 हो गई। इनमें सर्वाधिक 1470 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि अलवर में 534, उदयपुर में 369, जोधपुर में 222, अजमेर में 206, दौसा में 172, चित्तौड़गढ़ 159, भरतपुर में 141, नागौर में 113 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि करौली एवं टोंक दो ही जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

शार्टकट नीतियां देश के लिए घातक : प्रधानमंत्री मोदी

पानीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक फायदे के लिए ‘शार्टकट’ नीति को अपनाने वाले नेताओं की बुधवार को तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की नीतियों से ‘शार्टसर्किट’ जरूर होता है।

मोदी ने कहा कि देश में कुछ दल और नेता निराशा में डूबे हुए हैं और झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं लेकिन जनता उनका भरोसा करने को तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री हरियाणा के पानीपत में 2-जी एथेनॉल संयंत्र काे राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

धान की पराली से ईंधन बनाने वाला यह संयंत्र सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन ने 900 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया है और यह पानीपत रिफायनी के निकट स्थापित किया गया है। इसमें सालाना दो लाख टन पराली की खपत होगी, जिससे करीब तीन करोड़ लीटर एथेनॉल तैयार होगा और पराली जलाने की समस्या पर अंकुश लगेगा।

मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर हाल में उसके महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ काले वस्त्र पहन कर प्रदर्शन किये जाने को लेकर ‘कटाक्ष’ करते हुए कहा कि अभी हमने पांच अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया, ये लोग सोचते हैं कि इससे उनकी निराशा-हताशा का काल समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, अंधविश्वास कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।

मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग हैं जो नकात्मकता के भंवर में फंसे हुए हैं, निराशा में डूबे हुए हैं, सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता-जनार्दन ऐसे लोगों पर भरोसा करने को तैयार नहीं है और हताशा में ये लोग अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार शार्टकट पर चलने के बजाय, समस्याओं के स्थायी समाधान में जुटी है, पराली की दिक्कतों के बारे में भी वर्षों से बहुत कुछ कहा गया, पर शार्टकट वाले इसका समाधान नहीं दे पाए थे।

प्रधानमंत्री ने विश्व जैव ईंधन दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के कार्यक्रम से पिछले सात-आठ साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है और करीब-करीब इतना ही धन एथेनॉल मिलाने से देश के किसानों के पास गया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए शार्टकट अपनाकर समस्याओं को टाल देने की प्रवृत्ति होती है, वे कभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर सकते। ऐसा करने वालों को कुछ समय के लिए वाहवाही भले ही मिल जाए लेकिन समस्या कम नहीं होती।

उन्होंने कहा कि पानीपत संयंत्र से पराली का बिना जलाए ही निपटारा हो जाएगा, इससे कई फायदे होंगे, एक तो धरती मां को पराली जलाने से होने वाली पीड़ा से मुक्ति मिलेगी,दूसरा फायदा होगा कि पराली काटने से लेकर उसके निस्तारण के लिए नई मशीनें आ रही हैं, नई व्यवस्था बन रही है, परिवहन की नई सुविधाएं बन रहीं हैं। नए जैविक ईंधन संयंत्र लग रहे हैं। इन सबसे गांवों में रोजगार के नए अवसर होंगे और किसानों के लिए बोझ बनी पराली अब उनके लिए अतिरिक्त आय का माध्यम बनेगी।

मोदी ने कहा कि ऐसे संयंत्रों के लगने से प्रदूषण कम होगा, पर्यावरण की रक्षा में किसानों का योगदान बढ़ेगा और एक फायदा देश को वैकल्पिक ईंधन के रूप में मिलेगा। पानीपत्र संयंत्र में पराली के प्रयोग से सालाना तीन लाख टन के समतुल्य कार्बन डाईआक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जो 63 हजार कारों को सड़क से हटाने से कार्बन उत्सर्जन में कमी के बराबर होगा।

इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

केन्द्र सरकार ने दी एयरलाइनों को किराया तय करने की पूरी छूट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हवाई किराए पर लागू ऊपरी सीमा हटाने का फैसला किया है। इससे विमानन सेवा कंपनियां घरेलू मार्गों पर किराया तय करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होंगी।
यह फैसला 31 अगस्त 2022 से प्रभावी होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा कि उसने कोविड के दौरान 21 मई 2020 को लागू किराए की ऊपरी सीमा संबंधी 21 मई 2020 के आदेश की समीक्षा के बाद यह निर्णय किया है। निर्णय 31 अगस्त से लागू होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किराए पर ऊपरी सीमा हटाने का यह निर्णय उड़ान सेवा की मांग की स्थिति और विमान ईंधन की कीमत का सावधानी से विश्लेषण करके किया गया है।

सिंधिया ने ट्वीट किया कि स्थिरता आ चुकी है और हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में इस क्षेत्र में घरेलू मार्गों पर विमान यात्राओं में वृद्धि होगी। कोविड महामारी के दौरान सरकार ने वर्ष 2020 के मध्य में घरेलू मार्गों पर विमान किरायों को एक सीमा से ऊपर बढ़ाने पर रोक लगा दी थी।

yatra.com के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत मलिक ने कहा कि हमें इस फैसले के प्रभाव का इंतजार है। इससे मांग और आपूर्ति में तार्किक समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। बाजार के हिसाब से किराया तय होंगे और उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी कीमत पर टिकट मिलेंगे और स्थिति समान्य होगी। हमें उम्मीद है कि इससे विमानन सेवा उद्योग को गति मिलेगी और परिचालन का विस्तार होगा।

ICC T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई बड़ी छलांग

दुबई। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने आईसीसी की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है, जबकि सूर्यकुमार यादव दूसरे पायदान पर कायम हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अय्यर वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 शृंखला के पांचवें और आखिरी मैच में बनाए गए अर्द्धशतक की बदौलत छह स्थान ऊपर चढ़कर 19वीं रैंकिंग पर आ गए हैं।

दूसरी ओर, शृंखला के चौथे मैच में 44 रन की पारी खेलकर पंत सात पायदान उठकर 59वें नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव 135 रनों के साथ शृंखला में भारत के लिए सर्वाधिकर रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, हालांकि पांचवें मैच में बाहर रहने के कारण वह टी20 रैंकिंग में बाबर को पछाड़कर पहले स्थान पर नहीं आ सके और दूसरे स्थान पर ही रहे।

विंडीज के खिलाफ टी20 शृंखला में कई गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया। युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए। 21 वर्षीय बिश्नोई ने शृंखला में आठ विकेट लिए जिसकी मदद से वह 50 पायदान की विशाल छलांग लगाकर 44वें नंबर के गेंदबाज बन गए हैं।

इसके अलावा आवेश खान (59), अक्षर पटेल (60) और कुलदीप यादव (89) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया, जबकि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूरी सीरीज में सिर्फ तीन विकेट लेने के बाद एक पायदान गिरकर नौंवे स्थान पर आ गए हैं।