Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 670 -
होम ब्लॉग पेज 670

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना नीतीश को अखरा : सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।

मोदी ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि कुमार ने बिहार राजग से नाता तोड़ने का जो निर्णय लिया है उसके पीछे मूल कारण था कि वह खुद को देश का उप राष्ट्रपति बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। कुमार के निकटस्थ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने हाल ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी। हालांकि भाजपा ने इस पर विचार नहीं किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि कुमार के राजग से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने का यह एक प्रमुख कारण रहा। कुमार ने राजग से नाता तोड़ने के दौरान कई सफेद झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि कुमार का कहना है कि बिना उनकी सहमति के आरसीपी सिंह को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया, जो सरासर झूठ है।

मोदी ने कहा कि जब वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब राजग के घटक दल के रूप में जदयू को एक मंत्री पद देने की बात हुई थी। लेकिन, कुमार ने कहा था कि हमारे दल में किसी के नाम पर सहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार जब मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तब गृह मंत्री अमित शाह ने कुमार को फोन कर उनके दल से मंत्री बनने वाले का नाम पूछा था।

भाजपा सांसद ने दावा किया और कहा कि कुमार ने आरसीपी सिंह को मंत्री बनाने की सहमति दी और यह भी कहा कि इससे पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कुछ नाराज होंगे। वहीं, अब आरसीपी सिंह को लेकर कुमार सफेद झूठ बोल रहे हैं कि बिना उनकी सहमति के वह मंत्री बने।

मोदी ने कुमार के राजग से अलग होने पर कहा कि उनका हमसे गठबंधन तोड़ना कोई नई बात नहीं है लेकिन उन्हें इस तरह से सफेद झूठ नहीं बोलना चाहिए था। कुमार से पार्टी का और मेरा 17 साल का साथ था। उन्होंने कहा कि कुमार तो भाजपा की बदौलत ही मुख्यमंत्री बने।

भाजपा सांसद ने दावा किया कि नवंबर 2005 में जब राजग को बहुमत मिला तब तत्कालीन समता पार्टी के प्रमुख नेताओं जॉर्ज फर्नांडिस और प्रभुनाथ सिंह ने कुमार के मुख्यमंत्री बनने का विरोध किया था। समता पार्टी के नेताओं के विरोध के बाद भी उन्होंने भाजपा आलाकमान को उनके नाम पर राजी किया। बावजूद इसके कुमार ने भाजपा को धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार का अतिपिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर राजग के साथ आया था। नरेंद्र मोदी भी अतिपिछड़ा समाज से आते हैं इसलिए बिहार का अतिपिछड़ा समाज राजग के साथ आया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 30 प्रतिशत अतिपिछड़ा समाज के वोटों का अपमान कर कुमार ने भाजपा से नाता तोडा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में अतिपिछड़ा वर्ग कुमार के साथ था जो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इसलिए, मोदी-भाजपा से नाता तोड़कर कुमार कोई करिश्मा नहीं कर पाएंगे क्योंकि अतिपिछड़ा अब उनके साथ नहीं है।

मोदी ने कहा कि कुमार सोची-समझी रणनीति के तहत राजद के साथ गए हैं। वह राजद का जदयू में विलय करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कई घोटालों में घिरे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के लोगों का जेल जाना तय है। हाल ही में रेलवे भर्ती घोटाले में लालू के खास पूर्व विधायक भोला यादव की गिरफ्तारी हुई है। अब इस मामले में लालू परिवार के अन्य सदस्य जैसे तेजस्वी यादव और शेष लोगों की गिरफ्तारी होगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उसी घड़ी के इंजतार में हैं। जैसे ही लालू परिवार के सदस्य जेल जाएंगे, नीतीश कुमार की कोशिश है कि वह राजद का विलय जदयू में कर लें। वह राजद पर कब्जा करना चाहते हैं।

नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

राजद पर कब्जा करना चाहता है जदयू : संजय जायसवाल

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने आज खुलासा किया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एक सोची-समझी रणनीति के तहत पार्टी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का विलय करने के लिए के साथ मिलकर सरकार बना रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल ने बुधवार को कहा कि जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने अचानक से अपने धुर विरोधी राजद के साथ जाने का निर्णय क्यों किया। यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना और समझना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि कुमार एक सोची समझी चाल के तहत राजद के साथ सरकार बनाने को राजी हुए हैं क्योंकि कुमार चाहते हैं कि वह राजद को निगल जाएं यानी राजद का विलय जदयू में कर लें या राजद पर कब्जा कर लें।

जायसवाल ने कहा कि कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ही राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के मॉल घोटाले का दस्तावेज दिखाते थे। इसे लेकर उन पर कार्रवाई करने की बात कहते थे लेकिन आज कुमार और सिंह उसी यादव के साथ चले गए। इससे यह स्पष्ट होता है कि कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है लेकिन इसका एक और बड़ा कारण है कि कुमार चाहते हैं कि वह राजद को ही समाप्त कर दें।

सांसद ने कहा कि कई घोटालों में घिरे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के लोगों का जेल जाना तय है। हाल ही में रेलवे भर्ती घोटाले के मामले में राजद अध्यक्ष के खास पूर्व विधायक भोला यादव की गिरफ्तारी हुई है। अब इस मामले में राजद अध्यक्ष परिवार के अन्य सदस्य जैसे तेजस्वी प्रसाद यादव और शेष लोगों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उसी घड़ी के इंजतार में हैं। जैसे ही लालू परिवार के सदस्य जेल जाएंगे कुमार की कोशिश है कि वह राजद का विलय जदयू में कर कब्जा कर ले।

जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधते कहा कि उन्हें (यादव) भी पता है कि उनका घोटालों के मामले में जेल जाना तय है इसलिए उन्हें लगता है कि यदि वह राज्य के उप मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो वह जेल नहीं जाएंगे। इसी कारण उन्होंने कुमार को मुख्यमंत्री पद का ऑफर देकर उनके साथ सरकार बनाने की हामी भरी है।

यादव अभी तक खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे थे लेकिन अब उन्होंने मुख्यमंत्री का पद कुमार को दिया है तो यह उनका स्वार्थ है। उन्होंने खुद को जेल जाने से बचाने के लिए उप मुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रकार से कुमार और यादव ने एक साथ आकर एक दूसरे को साधने की जुगत की है।

नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नीतीश कुमार ने बिहार में 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Nitish Kumar takes oath for 8th time as bihar cm, tejashwi yadav is deputy CM

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसके साथ ही कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राजश्री यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।

बरेली में निर्माणाधीन पानी टंकी का लिंटर गिरा, 19 दबे

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात पानी की टंकी का लिंटर डालना दुर्घटना का कारण बन गया। निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर मजदूरों पर गिर गया जिसके मलबे में 19 मजदूर दब गए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

निर्माण के समय जल निगम का कोई अवर अभियंता उपस्थित नहीं था। जिला प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि इज्जतनगर में नगरिया परीक्षित में जल निगम 5.13 करोड़ रुपए से पानी की टंकी बनवा रहा है। यह कार्य रामपुर की फर्म अब्दुल रऊफ एंड संस को दिया गया। ठेकेदार मंयक गौड़ काम देख रहै है। मंगलवार रात लिंटर डाला जा रहा था। मजदूरों के अनुसार रोशनी कम होने से यह पता नहीं चल सका कि एक छोर पर निर्माण सामग्री ज्यादा डाल दी गई। वजन अधिक होने से पहले एक छोर, फिर पूरा निर्माणाधीन लिंटर गिर गया।

सूचना पर सीओ तृतीय साद मियां खान एंबुलेंस लेकर पहुंचे। आसपास के लोगों की सहायता से मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। रात करीब एक बजे सभी 19 मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें मुनीश, मनोज, यादराम, पंचू, वेदपाल, रिंकू, प्रदीप, आर्यन, मोनू व वीरेश को गंभीर चोटें आईं है। मुनीश का हाथ और मनोज का एक पैर टूट गया। इन सभी को भर्ती कर लिया गया। सभी मजदूरों की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। चंद्रपाल, टोनी, धर्मपाल, यमुना प्रसाद, रुप किशोर, सोमदेव, विक्रम, हरनाम व सतपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।

बुधवार सुबह जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। लापरवाह ठेकेदार द्वारा रात में काम कराना और जल निगम से किसी जिम्मेदार की मौजूदगी नही होना बड़ा अपराध है। ठेकेदार खिलाफ के खिलाफ श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। द्विवेदी ने बताया सूचना मिलने पर मंगलवार रात में करीब 11 बजे नगर आयुक्त पूजा गुप्ता वत्स और एडीएम संतोष बहादुर सिंह को भेजा। लिंटर रात में क्यों डाला जा रहा था, इसका जवाब देने के लिए जल निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

भाजपा बनाती थी नीतीश कुमार पर दबाव : संजय जायसवाल

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा कर चुके नीतीश कुमार को आदतन विश्वासघाती करार देते हुए आज स्वीकार किया कि वह उन (कुमार) पर दबाव बनाते थे।

जायसवाल ने बुधवार को यहां पार्टी की ओर से गठबंधन तोड़ने को जनादेश का अपमान किए जाने को लेकर दिए जा रहे धरना से पूर्व बातचीत में कहा कि कुमार हमेशा ही विश्वासघात करते रहे हैं। भाजपा के साथ इस बार कुमार ने जो विश्वासघात किया है इसका जवाब उन्हें वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता देगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार में 40 में से 36 सीटें जीतेगी।

सांसद ने भाजपा के साथ रहकर सरकार चलाने में कुमार के दबाव महसूस करने के सवाल पर कहा कि हां, वह कुमार से जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों के मामले में सवाल करते थे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या जहरीली शराब से हो रही मौत पर सवाल करना और शराब माफिया पर नकेल कसने की बात करना भाजपा का दबाव था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा कुमार को कहती थी शराबबंदी का उल्लंघन कर तस्करी करने वाले लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कथित गुंडे हैं बावजूद इसके कुमार को भाजपा की यह बात खल जाती थी। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले राजद के गुंडों को गिरफ्तार करने की भाजपा की मांग को कैसे दबाव कहा जाएगा।

जायसवाल ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, लगातार हो रही हत्या, कई जघन्य वारदातों को लेकर हम कुमार से सवाल करते थे। उसे नियंत्रित करने के लिए कहते थे तो क्या यह दबाव बनाना था। उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कुमार को भाजपा नहीं कहती तो क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहती।

सांसद ने कहा कि कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ही राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के मॉल घोटाले का दस्तावेज दिखाते थे। उन पर कार्रवाई करने की बात कहते थे लेकिन आज कुमार और सिंह उसी तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ चले गए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। कुमार और यादव आज एक दूसरे को साधने के लिए साथ आ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के कारण ही वर्ष 2020 में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जनता ने बड़ा समर्थन दिया था लेकिन नीतीश कुमार ने मोदी के नाम पर आए जनसमर्थन के साथ विश्वासघात किया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर रिलीज होगी। तापसी पन्नू की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू ’15 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है।

तापसी पन्नू ने इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म में मिताली राज के आम से खास बनने की उनकी जर्नी को बड़े ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर रिलीज होने वाली है। वूट सिलेक्ट पर यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

तापसी पन्नू ने कहा कि फिल्म शाबाश मिट्ठू मेरे दिल के बहुत करीब है, मुझे महिलाओं को इंस्पायर करने वाली भूमिकाओं और किरदार पर गर्व है, एक प्रतिष्ठित और रियल लाइफ में इंस्पायरिंग क्रिकेटर का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी की बात थी।

मिताली राज के किरदार को स्क्रीन पर जीवित करना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं वूट सेलेक्ट पर इसकी रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि अब इस कहानी को और ज्यादा लोगों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। मैं फिल्म की ओटीटी रिलीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।

प्रभारी मंत्री ने भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को मनाया, जयपुर कूच स्थगित

जयपुर। भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का काफिला मंगलवार शाम करीब 4 बजे जयपुर के लिए कूच किया। मीणा का यह आंदोलन पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को लेकर है। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में चल रहे पानी संकट को खत्म कराने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने ईआरसीपी की डीपीआर संशोधित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग गहलोत सरकार से की है साथ ही दौसा और आसपास के जिलों के बांधों को योजना में जुड़वाने की मांग कर रहे हैं। देर शाम प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद डॉ. मीणा ने जयपुर कूच का प्रोग्राम स्थगित कर दिया है।

दौसा शहर से लालसोट रोड पर 15 किलोमीटर दूर नांगल प्यारीवास मीणा हाईकोर्ट पर सुबह 9 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। दोपहर करीब 12 बजे डॉ. मीणा, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी व गोलमा देवी भी पहुंच गए। इसके बाद यहां हुई जनसभा में ईआरसीपी योजना को लेकर राज्य सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

दोपहर करीब 3 बजे राज्यसभा सांसद मीणा ने मंच संभाला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार योजना की तकनीकी खामियां दूर नहीं कर रही है। ईआरसीपी को लेकर जो डीपीआर केंद्र को भेजी गई थी, उसमें उसमें 50% जल निर्भरता का प्रोजेक्ट बनाया था। राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए 75 प्रतिशत जल निर्भरता करना आवश्यक है। साथ ही, चंबल का पानी मध्य प्रदेश से आता है। ऐसे में मध्य प्रदेश की सहमति भी आवश्यक है।

दौसा सहित करौली, सवाई माधोपुर, अलवर और जयपुर के सभी बड़े बांधों को इस परियोजना में शामिल किया जाए। डॉ. मीणा ने कहा कि राज्य सरकार यदि यह तकनीकी खामी दूर करके दोबारा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दे तो इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाना उनकी गारंटी है। राज्य सरकार को संशोधित डीपीआर केंद्र को भेजनी चाहिए।

डॉ. किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि ईआरसीपी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति कर रहे हैं। ईआरसीपी कुल 37 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। गहलोत 10 हजार करोड़ देकर कह रहे हैं कि राज्य सरकार परियोजना पूरी करेगी। मैं सीएम गहलोत से कहना चाहता हूं कि हजार गहलोत भी ईआरसीपी की परियोजना को इस तरह पूरा नहीं कर सकते। गहलोत का खजाना खाली हो चुका है। राज्य सरकार ने अगर ईआरसीपी प्रोजेक्ट बनाया तो किसानों को पूरा पानी नहीं मिलेगा।

शाम करीब 4 बजे डॉ. मीणा ने जयपुर कूच का ऐलान किया। राठौड़, चतुर्वेदी, गोलमा व डॉ. किरोड़ी लाल अपनी-अपनी गाड़ियों से निकले। उनके साथ ट्रैक्टरों, बाइकों वे निजी वाहनों में लोगों का समूह हाथों में तिरंगे लेकर चला। करीब 1 घंटे बाद दौसा बाईपास होते हुए कारवां शाम 5 बजे जयपुर-आगरा हाईवे पर आ गया। जटवाड़ा (जयपुर से 40 किमी दूर) में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर काफिले को रोक दिया। शाम 5 बजे से 6 बजे तक यहां काफी संख्या में आंदोलनकारी रुके रहे। लोग नारेबाजी करते रहे। डॉ. मीणा सहित अन्य नेता वहीं धरने पर बैठ गए।

जटवाड़ा में करीब एक हजार पुलिसकर्मी, वज्र वाहन, आरएसी, रैपिड एक्शन फोर्स, स्पेशल टास्क फोर्स तैनात की गई है। यहां आईजी उमेश दत्ता, एडीजी विजिलेंस बीजू जॉर्ज जोसेफ पहले से मौजूद थे। संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले, एसपी दौसा संजीव नयन व दौसा कलेक्टर चौधरी भी मोर्चा संभाले रहे।

प्रभारी मंत्री विश्वेंद्र सिंह शाम 6 बजे सांसद किरोड़ीलाल मीणा, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी के साथ वार्ता के लिए जटवाड़ा स्थित लक्ष्मी निवास होटल पहुंचे। इस बीच जटवाड़ा में पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच गहमागहमी भी हुई।

प्रभारी मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ डॉ. मीणा व भाजपा नेताओं की वार्ता हुई। तय हुआ कि 48 घंटे में राज्य सरकार एक सर्वदलीय कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी वार्ता के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय व जल आयोग जाकर परियोजना की कमियों के बारे में जानकारी लेगी और राज्य सरकार को अवगत कराएगी।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बस-ऑटो की भिड़ंत, 9 लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को बस की चपेट में आकर कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना दोपहर रामपुरहाट थाना अंतर्गत एनएच 60 के रानीगंज-मोरग्राम क्षेत्र में उस समय हुई, जब रामपुरहाट निवासी लोग धान के खेत में काम करके ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग पर ऑटो की यात्री बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में नौ लोगों की मौत हो गई।

मोदी ने जताया दुख, दो-दो लाख रुपए सहायता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता दिये जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने आज रात ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। घायलों के स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को पीएम नेशनल रिलीफ फंड से दो- दो लाख रूपये की सहायता दी जा रही है। तथा दुर्घटना में लोगों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

सबगुरु राशिफल : 10 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 2.15 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि : आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि : आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि : आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि : आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि : अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि : वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि : आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि : आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

भीलवाड़ा में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट देकर आठवीं कक्षा में पढ़ रही उसकी तेरह साल की बच्ची के साथ उसके मकान के पीछे ही एक मकान में अपने रिश्तेदार के साथ किराये से रहे युवक रिदम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट में बताया कि गत आठ अगस्त को छात्रा, दादी के घर से सामान लेने गई। जो काफी देर तक नहीं आई। तलाश करते हुए परिजन गए तो को रिदम उन्हें देखकर भाग गया। छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया कि रिदम ने उससे छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर छेड़छाड़, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति अरेस्ट

भीलवाड़ा जिले की काछोला थाना पुलिस ने धामानिया गांव में अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। काछोला थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धामनिया गांव के एक मकान पर दबिश दी। जहां तलाशी में घर में रखा 43 किलो 300 ग्राम डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने डोडा-चूरा बरामद कर गांव के धाकड़ों का मोहल्ला निवासी रामकुंवार (54) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।