Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 672 -
होम ब्लॉग पेज 672

जैसलमेर कलक्टर टीना डाबी के नाम से व्हाट्सअप साइट ठगी का प्रयास

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर की कलक्टर टीना डाबी के नाम से व्हाट्सअप साइट पर उनकी फोटो लगाकर लोगों से ठगी करने के प्रयास का मामला सामने आया है।

अपने नाम से ठगी के प्रयास की जानकारी मिलने के बाद कलक्टर टीना डाबी ने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत को इस मामले की जानकारी दी तथा ठगी करने वाले के नंबर दिए।

नाथावत ने इस मामले में साइबर टीम की मदद से नंबर को खंगाला तो उसकी लोकेशन डुंगरपुर जिले में मिली। एसपी जैसलमेर ने डुंगरपुर एसपी को इस मामले की जानकारी दी तथा उस नंबर को इस्तेमाल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी ने बताया कि उनको व्हाट्स एप्प पर एक मैसेज आया जिसमें नंबर अलग थे लेकिन फोटो कलक्टर टीना डाबी का लगा था। उसने मुझसे अमेजन गिफ्ट कार्ड के बारे में पूछा और बहुत बढ़िया अंग्रेजी में मैसेज आया।

मुझे यकीन हो गया कि शायद मैडम को कोई काम होगा। लेकिन मैं अमेजन इस्तेमाल नहीं करती इसलिए बात नहीं बनी। फिर मैंने कलक्टर मैडम को जब फोन किया तब उन्होंने मना किया। तब जाकर जानकारी में आया कि वो कोई फेक मैसेज है।

कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि उनको जब इस फेक आईडी की जानकारी मिली तब मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भंवर सिंह नाथावत को इसकी जानकारी दी। नाथावत ने बताया कि एक युवक को डिटेन किया है जिससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिर युआईटी सचिव का नंबर आरोपी के पास कैसे आया।

लेनदेनक्लब ने राजस्थान में फिक्स्ड मैच्योरिटी Peer-to-Peer इन्वेस्टमेंट प्लान लॉन्च किया, प्रति वर्ष 10 से 12 प्रतिशत का रिटर्न

0

– लेनदेनक्लब का लक्ष्य राजस्थान में वित्त वर्ष 2023 में अपने निवेशकों की संख्या को दोगुना करना
– P2P लेंडिंग में पिछले छह महीनों में निवेशकों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी
– कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2022 में, राजस्थान में निवेश में 4 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की
– पहली P2P कंपनी जो प्रदान करती है प्रति उधारकर्ता 1 रुपए तक की राशि के हाइपर-डाइवर्सिफिकेशन की सुविधा
– नॉन मार्केट लिंक्ड होने के कारण निवेश की ऐसी सुविधा, जो है बाजार की अस्थिरता से मुक्त
– पारंपरिक परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में बेहतर रिटर्न के लिए चक्रवृद्धि ब्याज के साथ स्थिर रिटर्न के लिए मार्जिनलाइज्ड एनपीए और सिस्टेमेटिक रिस्क मिटिगेशन

जयपुर | भारत के सबसे बड़े P2P लेंडिंग प्लेटफॉर्म लेनदेन क्लब ने आज राजस्थान में अपना फिक्स्ड मैच्योरिटी Peer-to-Peer प्लान (FMPP) पेश किया। यह नए दौर का एक टर्म-आधारित Peer-to-Peer प्लान है जो न्यूनतम ₹10,000 प्रति निवेश के साथ निवेशकों को 10-12 प्रतिशत प्रति वर्ष तक का स्थिर उच्च रिटर्न प्रदान करता है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 23 के अंत तक राजस्थान में अपने मौजूदा निवेशक आधार को दोगुना करना है।

लेनदेनक्लब आरबीआई-अनुमोदित NBFC-P2P है जो 20 लाख से अधिक निवेशकों को सेवा प्रदान करता है। कंपनी ने फिक्स्ड मैच्योरिटी Peer-to-Peer इन्वेस्टमेंट प्लान को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें निवेश की गई राशि को उधारकर्ताओं के एक विशाल पूल में हाइपर-डाइवर्सिफाय किया जाता है, जिसके कारण डिफ़ॉल्ट दर को बहुत कम किया जा सकता है, इस प्रकार अपने निवेश पर निवेशकों का जोखिम भी कम हो जाता है। नए AI और ML आधारित एल्गोरिदम पहले की तुलना में अधिक शक्तिशाली और प्रभावी हैं क्योंकि वे शुरुआत से ही कंपनी द्वारा अधिग्रहित स्वामित्व वाले प्रथम-पक्ष डेटा पर फाइन-ट्यून्ड और ट्रेंड हैं। यह FMPP को एक अनूठी विशेषता के रूप में हाइपर-डाइवर्सिफिकेशन की पेशकश करने में सक्षम बनाता है जो जोखिम को कम करता है और रिटर्न की स्थिरता प्रदान करता है।

अपने इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने से पहले, लेनदेनक्लब ने राजस्थान में निवेशकों के डेटा का गहराई से विश्लेषण किया और निवेशकों के निवेश संबंधी व्यवहार को बेहतर तरीके से समझा। कैलेंडर वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनी ने निवेशकों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है, जबकि कैलेंडर वर्ष 2021 की तुलना में निवेश 4 गुना बढ़ा है। दिसंबर 2021 से पिछले छह महीनों में 36-40, 31-35, 21-25 वर्ष के आयु समूह में औसत निवेश में क्रमशः 10 गुना, 4 गुना और 4.5 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। महिला निवेशकों द्वारा निवेश की गई औसत राशि पुरुष निवेशकों की तुलना में काफी अधिक है। पिछले 6 महीनों में कुल मिलाकर महिला निवेशकों में लगभग 3.5 गुना वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के भीतर गुलाबी शहर जयपुर Peer-to-Peer लेंडिंग में निवेश करने वाले निवेशकों की कुल संख्या के मामले में जोधपुर, झुंझुनू और भीलवाड़ा की तुलना में सबसे आगे है, जो अन्य महत्वपूर्ण शहर हैं।

लेनदेनक्लब की FMPP निवेश योजना 1, 2, 3, 4, या 5 वर्षों की अवधि के साथ एक टर्म-आधारित निवेश योजना है। निवेशित धन को पूरी अवधि में कई बार पुनर्निवेश किया जाता है, इस प्रकार निवेशकों को चक्रवृद्धि के साथ-साथ कंपाउंडिंग की शक्ति भी मिलती है और उन्हें 5 वर्ष से अधिक की अवधि पर 12.21 से 15.25 प्रतिशत प्रति वर्ष का वार्षिक रिटर्न हासिल होता है। नॉन मार्केट लिंक्ड होने के कारण यह निवेश की ऐसी सुविधा, जो बाजार की अस्थिरता से मुक्त है। इस तरह निवेशकों को किसी किस्म की जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता है और निवेशकों को अपने निवेश किए गए मूलधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है और साथ ही मिलता है बेहतर रिटर्न। इसके अलावा, यह प्रोडक्ट अन्य निश्चित आय परिसंपत्ति वर्गों जैसे एफडी, गोल्ड बॉन्ड आदि के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।

FMPP के लॉन्च पर लेनदेनक्लब के को-फाउंडर और सीईओ भाविन पटेल ने कहा, ‘‘हमने राजस्थान में ऐसे निवेशकों की संख्या में स्थिर वृद्धि देखी है जो निवेश के दूसरे विकल्पों में निवेश करने के इच्छुक हैं। वैकल्पिक परिसंपत्ति वर्गों के इस युग में FMPP एक अग्रणी, ग्राहक-प्रथम निवेश पेशकश है। हम जो कुछ भी करते हैं उसके केंद्र में टैक्नोलॉजी है। अपने प्लेटफॉर्म में हाइपर-डाइवर्सिफिकेशन, ऑटो-इन्वेस्टमेंट और रीइन्वेस्टमेंट जैसी प्रमुख तकनीकी विशेषताओं को पेश करके, हम निवेश की योजना बनाने और निष्पादित करने के तरीके में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने पर विचार कर रहे हैं। ये सुविधाएं खासकर राजस्थान के युवा और तकनीक-प्रेमी लोगों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा निवेश परिदृश्य के साथ, उच्च मुद्रास्फीति और बाजार में अस्थिरता के साथ, FMPP स्थिरता और पारदर्शिता का एक नया प्रतिमान जोड़ता है, जिसे निवेशकों के बीच अब तक प्राथमिकता मिली है। हमारा एकमात्र ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि हमारे 99 प्रतिशत से अधिक निवेशक हमारे ऐतिहासिक डेटा के आधार पर 10-12 प्रतिशत का स्थिर रिटर्न अर्जित करें।’’

FMPP एक निश्चित निवेश योजना है, जिसमें लंबी अवधि के लॉक-इन से कंपाउंडिंग की सुविधा मिलती है और इस तरह नियत समय में प्रतिफल में सुधार होता है। स्थिर रिटर्न और मार्जिनलाइज्ड एनपीए के साथ चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति को हासिल करते हुए हाई रिटर्न के साथ, कोई भी लगभग 6 वर्षों के समय में FMPP में अपने निवेश को दोगुना कर सकता है। हालांकि न्यूनतम निवेश ₹10,000 प्रति निवेश है, पर योजना इस तरह तैयार की गई है कि निवेशक इसके तहत कई FMPP प्लान खोल सकते हैं, हालांकि इनका कुल पोर्टफोलियो मूल्य ₹50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए, जो कि आरबीआई द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप है। एक बेहतर ऐप अनुभव के माध्यम से पेश किए गए ऑटो निवेश और पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा FMPP को स्मार्ट निवेशकों के लिए एक अनिवार्य निवेश विकल्प बनाता है।

ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने और लोन डिस्बर्समेंट के शानदार रिकॉर्ड के साथ लेनदेनक्लब भारत में सबसे तेज और सबसे महत्वपूर्ण P2P ऋण देने वाली कंपनियों में से एक है। इसने अपनी स्थापना के बाद से ₹5,000 करोड़ के ऋण वितरण की उपलब्धि हासिल की है। इसने हाल ही में टस्कन वेंचर्स, ओम स्टॉक ब्रोकर्स और अर्था वेंचर फंड सहित निवेशकों के कंसोर्टियम के नेतृत्व में सीरीज ए राउंड में 10 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा, एनडीए से तोडा नाता

पटना। बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर आई है कि मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है साथ ही भाजपा से नाता तोड लिया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा बीजेपी अपने दम पर विकल्प दे सकती है। उन्होंने कहा कि फिर से जनता के बीच जाना चाहिए।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोगों की इच्छा थी कि एनडीए से अलग होना है। हम जब तक पार्टी में रहे गठबंधन का धर्म निभाया।

इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने नई सरकार का दावा पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 160 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंप दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आरजेडी नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर बीजेपी अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

फिलहाल बिहार विधानसभा में भाजपा के पास 77, जद (यू) के पास 45, कांग्रेस के 19, सीपीआईएमएल (एल) के नेतृत्व वाले वाम दलों के पास 16 और राजद के पास 79 सीटें हैं।

इइस बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति पारस ने घोषणा की कि वह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे।

नीतीश ऐसे दूल्हा हैं, जिनकी पालकी उठाने को सभी राजनीतिक दल तैयार

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक ऐसे दूल्हा हैं, जिनकी पालकी सभी राजनीतिक दल उठाना चाहते हैं। इसी का नतीजा है कि कुमार अब भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता तोड़ चुके हैं लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उन्हें तुरंत समर्थन देने की घोषणा कर दी।

ऐसे में अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर भी कुमार फिर से राजद के समर्थन से मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कुमार को चाहे भाजपा हो या राजद या कांग्रेस या फिर वामपंथी दल समेत अन्य दलों का उन्हें बगैर शर्त समर्थन देने का कारण भी बेहद खास है।

कुमार को भले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कभी पलटूराम कहा था लेकिन आज जब कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर पलटी मारी तो राजद अध्यक्ष यादव की पार्टी ने ही उन्हें बिहार सरकार का दूल्हा यानी मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सत्ता के लिए दो धुर विरोधियों का एक साथ आना अपने आप में बेहद खास हैं।

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 18 नए चेहरे शामिल, सभी मंत्री करोड़पति

मुंबई। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के करीब 40 दिनों के बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करके 18 नए चेहरों को शामिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और दोनों पार्टियों के बीच 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रियों ने आज शपथ ली। शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा हैं।

भाजपा और शिवसेना (शिंदे समूह) के 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं।

शिंदे समूह से दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

शिंदे ने इससे पहले दक्षिण मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिवसेना विधायकों से मुलाकात की ताकि शपथ न लेने वालों को शांत किया जा सके। शिंदे की नई टीम में सभी के सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास है।

मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने वालों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्‍ट्र की भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई और उनको राज्य के लोगों की सेवा के लिए शुभकामना दी है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बड़ा मिश्रण है। राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंगलवार को हुए विस्तार पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आयी है। शिंदे सरकार की प्रमुख सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कुछ मंत्रियों को शामिल किए जाने पर एतराज जताया है।

महाराष्ट्र में भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने आज शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ को एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूजा चव्हाण की मौत के लिए जिम्मेदार पूर्व मंत्री राठौड़ को यह पद दिया गया है। वाघ ने राठौड़ से लड़ते रहने की कसम खाते हुए कहा कि मैं न्याय के देवता में विश्वास करती हूं।

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार में मराठवाड़ा क्षेत्र के चार सदस्यों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इनमें औरंगाबाद पूर्व भाजपा विधायक अतुल सावे, संदीपन भुमरे, अब्दुल सत्तार और प्रो. तानाजी सावंत शामिल हैं।

भुमरे से पांच बार के विधायक और सत्तार से तीन बार के विधायक भी उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री थे लेकिन पार्टी में बगावत के बाद वे शिंदे-गुट में शामिल हो गए। जिसके इनाम स्वरुप इन्हें मंत्री बनाया गया है। पांच बार के विधायक भुमरे और तीन बार के विधायक सत्तार इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री थे, जिन्होंने पार्टी में बगावत के बाद शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। जिन्हें मंत्री बनाया गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ बांटेगा 5100 राष्ट्रध्वज

अजमेर। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ की ओर से भी संभाग में कार्यक्रम होंगे तथा हर घर तिरंगा लगेगा। इसके साथ ही राष्ट्र के स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भर भार के लिए संकल्प कराया जाएगा।

संभाग संयोजक सुभाष काबरा ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्र का गौरव तभी जागृत होगा जब हम अपने स्वाभिमान और बलिदान को याद करते रहेंगे। आज की पीढी की जानकारी में लाया जाना चाहिए कि कठिनाईयों, बलिदान, त्याग से देश को आजादी मिली है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ की ओर से सभी स्मारकों पर कार्यक्रम होंगे। हर घर तिरंगा फहरें यह लक्ष्य लेकर हम चलें हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तथा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अजमेर भाजपा ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमेर संभाग में राष्ट्र सम्मान एवं ध्वज के प्रति आस्था के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे। आमजन में जन जागृति के लिए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का संकल्प दिलाया जाएगा। हर में तिरंगा फ​हरेगा। इसके लिए प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ की ओर से 5100 झंडे वितरित किए जाएंगे।

प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि अजमेर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हाथीखेडा, अजयसर व माकडवाली के लिए 2100 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने आजादी के आगामी 25 साल में भारत कैसा होगा इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भाजपा जिला संयोजक आनंद सिंह राजावत ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभाजन की विभिषिका को हम ना भूलें इसलिए 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाला जाएगा। भाजयुमो, महिला प्रकोष्ठ तथा अन्य संगठनों की ओर से कई आयोजन होंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुभाष दत्त शर्मा, सह संयोजक महिला उषा किरण्ण जोशी, अनीष मोयल, प्रेम प्रकाश पारिक, अशोक जोशी, श्याम भाटिया, उदय सिंह चौगुले, देवी सिंह कच्छावा, विजेन्द्र सिंह बूंदवाल, महेन्द्र सिंह रावत, मांगीलाल टांक, अनिल बंसल, सोनू रावत, साजन चौहान, लाल सिंह, बशीर खां, मानसिंह, विक्रम सिंह, फूलसिंह, सोहन सिंह रावत, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा में पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलटा बड़ा हादसा टला

0

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 पर चावंडिया के निकट पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर आज सुबह पलट गया।

भीलवाड़ा की तरफ आ रहा यह टैंकर कांदा चौराहे के पास गाय को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी रोहिताश ने बताया कि सवाईपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रहे भारत पैट्रोलियम यह टैंकर जिसमें पेट्रोल डीजल भरा हुआ है गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में टैंकर चालक एवं परिचालक बच गए। टैंकर के पलटने से तेल का हल्का रिसाव शुरू हो गया। भीलवाड़ा से दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची। टैंकर को क्रेन से सीधा किया गया है।

तीर्थराज पुष्कर का अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास : धर्मेन्द्र राठौड़

पुष्कर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का अयोध्या की तर्ज पर विकास होगा। राज्य सरकार इसके लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष राठौड़ आरटीडीसी द्वारा संचालित होटल सरोवर के जीर्णोद्धार के शुभारंभ के अवसर पर औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मा मंदिर का जीर्णोद्धार, पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आगमन पर रोक, पुष्कर परिक्रमा मार्ग का आधुनिकीकरण एवं सौन्दर्यकरण करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। राजस्थान सरकार पुष्कर में योजनाबद्ध विकास, सौन्दर्यकरण एवं आधुनिकी करण के लिए कृत संकल्प है।

इस अवसर पर उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नये पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुष्कर को टैंपल टाउन बनाया जाएगा एवं योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह ने बताया कि निगम की होटल सरोवर पुष्कर के नवीनीकरण जीर्णोद्धार में एक करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे। निगम देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। निगम की होटलों का जीर्णोंद्धार, सौंदर्यीकरण व आधुनिकरण से आरटीडीसी का पुराना वैभव लौटेगा और हम बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम पुष्कर, खाटू श्याम जी दुखान्तिका के कारण सूक्ष्म एवं औपचारिक रहा। इस अवसर पर दुखान्तिका में मृत व्यक्तियों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन के कमीशनर धीरज श्रीवास्तव, दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी, केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुष्कर के प्रेम प्रकाश आश्रम में विशाल सहस्त्रधारा

श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोमवार को प्रेम प्रकाश आश्रम में स्थित शिव मंदिर में विशाल सहस्त्रधारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ की अगुवाई में किया गया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर दूध दही चंदन शहद गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक कर सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया एवं शाम को नयनाभिराम श्रृंगार कर महा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत, राजस्थान वंशावली बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री राम सिंह राव राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरमल गैदर, राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव, दैनिक नवज्योति के प्रबंध संपादक दीनबंधु चौधरी, अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सबगुरु राशिफल : 9 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.46 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

अल्पसंख्यक का दर्जा राज्यवार तय किया जाएगा : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 1957 के कानून का हवाला देते हुए सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक का दर्जा राज्यवार तय किए जाने का प्रावधान है।

न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि देश में 1957 से यह कानून है कि धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक का दर्जा राज्यवार तय किए जाएंगे।

सर्वोच्च अदालत ने कहा कि जिला स्तर पर अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए की गई गुहार शीर्ष अदालत की 11 न्यायाधीशों की एक पीठ के फैसले के खिलाफ है और यह सुनवाई योग्य नहीं है।
याचिका में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम के प्रावधानों को भी चुनौती दी गई है।

उपाध्याय ने अपनी याचिका में 1993 में मुसलमानों, सिखों, बौद्धों, पारसी और जैनियों को राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक घोषित करने की अधिसूचना को चुनौती दी थी। उन्होंने अपनी याचिका में सर्वोच्च अदालत से गुहार लगाते हुए कहा है कि उन राज्यों में हिंदू को अल्पसंख्यक घोषित करने का निर्देश दिया जाए, जहां उनकी संख्या अन्य समुदायों से कम है।

शीर्ष अदालत ने देवकीनंदन ठाकुर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया किया। इस याचिका में राष्ट्रीय स्तर के बजाय जिला स्तर पर अल्पसंख्यकों की पहचान करने के लिए दिशा निर्देश देने की मांग की गई थी।

पीठ ने हालांकि, याचिकाकर्ता से कहा कि सैद्धांतिक रूप से, आप सही हो सकते हैं। कई राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो सकते हैं। पीठ ने कहा कि अदालत कई बार कह चुकी है कि राज्य स्तर पर अल्पसंख्यकों की पहचान की जानी है। इसे ‘केस-टू-केस’ के आधार पर करना होगा।

CWG 2022 : भारत ने 61 पदकों और चौथे स्थान के साथ बर्मिंघम को कहा अलविदा

बर्मिंघम। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित 61 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान के साथ बर्मिंघम को अलविदा कहा। भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार वह उस आंकड़े को पार नहीं कर पाया।

भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते। भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।

भारत ने अपने युवा एथलीटों की बदौलत ट्रैक एंड फील्ड में भी कई ऐतिहासिक पदक हासिल किये। तेजस्विनी शंकर (कांस्य) ने जहां ऊंची कूद में भारत को पहला राष्ट्रमंडल पदक दिलाया, वहीं मुरली श्रीशंकर (रजत) 44 साल बाद भारत के लिए लंबी कूद पदक जीतने वाले पुरुष बने। प्रियंका गोस्वामी (रजत) भारत के लिये 10,000 मीटर पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं, वहीं संदीप कुमार ने भी 10,000 मीटर पुरुष पैदल चाल में कांसे का तमगा भारत की झोली में डाला।

अविनाश साबले ने पुरुष स्टीपलचेज़ में केन्या का एकछत्र राज समाप्त करते हुए रजत पदक जीता और 8:11.20 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने तिहरी कूद में स्वर्ण और रजत जीता। ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रमंडल खेलों के तिहरी कूद आयोजन में भारत ने दो पदक जीते हों। अनु रानी ने महिला जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुक्केबाजों ने भी बर्मिंघम में भारत का परचम लहराते हुए सात पदक जीते। निखत ज़रीन (50 किग्रा), अमित पंघल (51 किग्रा) और नीतू (48 किग्रा) ने स्वर्ण जीते, जबकि जैस्मीन (60 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और रोहित टोकस (67 किग्रा) ने कांसे के तमगे जीते। सागर अहलावत (92 किग्रा) ने मुक्केबाजी में भारत का एकलौता रजत जीता।

पुसरला वेंकट सिंधु और लक्ष्य सेन जैसे सितारों की बदौलत भारत ने बैडमिंटन में भी छह पदक अपने नाम किये। सिंधु ने महिला एकल में, लक्ष्य ने पुरुष एकल में जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल में स्वर्ण जीते। इससे पहले भारतीय मिश्रित टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत में चांदी का तमगा जीता था। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में और त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने महिला युगल में कांस्य पदक जीता।

महिला लॉन बॉल फोर टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को इस खेल में पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया। पुरुष फोर टीम ने भी लॉन बॉल में चांदी का तमगा हासिल किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट के आयोजन का स्वागत करते हुए रजत पदक जीता। पुरुष (रजत) और महिला (कांस्य) टीमों ने हॉकी में भारत का परचम लहराया। इसके अलावा भारत ने टेबल टेनिस (पांच पदक), जूडो (तीन पदक) और स्क्वाश (दो पदक) सहित 13 प्रतिभाओं में पदक जीते।