Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 674 -
होम ब्लॉग पेज 674

बनेवडा गांव में पुष्कर सरोवर के पवित्र जल से ‘शिवलिंग’ का अभिषेक

नसीराबाद। समीपवर्ती बाघसूरी पंचायत के बनेवडा गांव में सोमवार को रावतों के मोहल्ले में स्थित शिवमंदिर में हर साल की तरह इस बार भी सहस्त्रजलधारा का आयोजन किया गया।

धन सिंह रावत ने बताया कि गांव में 31 कांवडिए पुष्कर सरोवर का पवित्र जल लेकर सोमवार सुबह गांव पहुंचे। समस्त कांवडियों का ग्रामीणजनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शिव मंदिर की विशेष सजावट की गई।

पूर्वाह्न 11 बजे से पंडित आशीष कुमार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का जलाभिषेक आरंभ करवाया। सबसे पहले कांवडियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद अपराहन 3 बजे तक सहस्त्रधारा का सिलसिला अनवरत चलता रहा।

शाम को आरती में समस्त गांववासियों ने भाग लिया। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। बच्चों, बडों ने हर हर महादेव के जयकारों से

इस आयोजन में संपत सिंह रावत, धन सिंह रावत, राजेन्द्र रावत, शेर सिंह, जितेन्द्र सिंह, कमल बरवड, कालू रेगर, शेट्टी वैष्णव, प्रमोद सिंह समेत शिवभक्तों का सहयोग रहा।

गायों से अप्राकृतिक यौन संंबंध के आरोप में शख्स अरेस्ट

बेंगलूरु। कर्नाटक में गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यहां के मद्दुर शहर के पास गेज्जलगेरे गांव के मंजूनाथ के एक दोस्त ने उसको गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था, जिसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय आरोपी गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए अपने गांव से ज्ञानभारती (बेंगलूरु विश्वविद्यालय) परिसर जाता था।

मोदी सरकार के खिलाफ भी ‘करो या मरो’ आंदोलन जरूरी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजों के खिलाफ ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की तरह मोदी सरकार के विरुद्ध भी आंदोलन करने की जरूरत है।

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इतिहास का वह पन्ना जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता- ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन आठ अगस्त 1942 को बॉम्बे से शुरू हुए इस आंदोलन ने अंग्रेज़ों की नींद उड़ा दी थी। अगस्त की उस शाम को बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में लोगों का जुटना शुरू हुआ, गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया और बस हिंदुस्तान में अंग्रेज़ी हुकूमत का आख़िरी अध्याय शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान की तानाशाही सरकार के खिलाफ और देश की रक्षा के लिए एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की ज़रूरत है, अब समय आ गया है जब, अन्याय के खिलाफ़, बोलना ही होगा। तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी को भारत छोड़ना ही होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधीजी के आह्वान पर अपनी ज़िन्दगी की परवाह किए बग़ैर लाखों देशवासी इस आंदोलन में कूद पड़े, इस आंदोलन में लगभग 940 लोग शहीद हुए और हज़ारों गिरफ्तारियां हुई। उन्होंने कहा कि आज, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।

 

नूपुर शर्मा विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने नविका कुमार को दी अंतरिम राहत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में निलंबित भारतीय जनता पार्टी नेता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में ‘टाइम्स नाउ’ की एंकर नविका कुमार को सोमवार को अंतरिम राहत दी। उन्हें अगले आदेश तक दंडात्मक कार्रवाई से छूट दे दी।

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने नविका की याचिका पर दिल्ली, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को अगले आदेश तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के साथ-साथ उन राज्यों की पुलिस से दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का आदेश दिया।

‘टाइम्स नाऊ’ टीवी पर 26 मई को एक चर्चा कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में भाजपा प्रवक्ता नुपुर द्वारा की गई टिप्पणियों पर उनके अलावा नविका के खिलाफ भी प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। ये मुकदमे कई राज्यों में दर्ज किए गए थे।

शीर्ष अदालत ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में नूपुर द्वारा की गई टिप्पणियों पर दर्ज की गई कई प्राथमिकियों या इस मामले में भविष्य में दर्ज अन्य मामलों के संबंध में किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण प्रदान की। शीर्ष अदालत ने 19 जुलाई को नूपुर को इसी प्रकार की राहत दी थी।

वरिष्ठ पत्रकार नविका की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दलील देते हुए कहा कि जो शो की एंकरिंग कर रहे थे, उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद पर बहस के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा था। हालांकि, एक प्रतिभागी ने कुछ ऐसा कहा जिसका दूसरे ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वास्तव में उन्होंने (नविका) ने यह कहकर ‘आग: बुझाई’ थी कि हमें संविधान का पालन करना है।

उन्होंने कहा कि बयान देने वाली महिला (नूपुर) को अलग-अलग प्राथमिकियों में आलोचना का सामना करना पड़। याचिकाकर्ता को कई राज्यों में मुकदमों का भी सामना करना पड़ रहा है। नविका की ओर से वकील ने कहा कि मैं अकेले कोलकाता में पांच या छह एफआईआर का सामना कर रहा हूं। पहली एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गई थी।

शीर्ष अदालत एक जुलाई को नूपुर की इसी तरह की याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए सख्त टिप्पणियां की थी। अदालत ने यह कहते हुए कि उसकी टिप्पणी ने पूरे देश को आग लगा दी थी, राहत देने से इनकार कर दिया। शर्मा को दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर और अन्य राज्यों में मामलों का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र में नूपुर का समर्थन करने वाले युवक पर हमला मामले में अब तक 14 अरेस्ट

महाराष्ट्र में नूपुर का समर्थन करने वाले युवक पर हमला मामले में अब तक 14 अरेस्ट

पुणे। महाराष्ट्र में अहमदनगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा का सोशल मीडिया पर समर्थन करने वाले एक युवक पर हमला करने के मामले में आज और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अहमदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने यूनीवार्ता को फोन पर आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक की पिटाई कर फरार हुए मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सोहेल शौकत पठान (28), अरबाज कसम पठान (25), शाहरुख आरिफ पठान (28), इला महबूब शेख (20), टीपू सरीम पठान (18), साहिल शौकत पठान (23) , हर्षद शरीफ पठान (20), निहाल इब्राहिम पठान (20) आकिब कुदरत सैयद (24), जुनैद जावेद पठान (19), हुसैन कसम शेख (40), अरबाज अजीत शेख (24) के रुप में हुई है और दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले कर्जत के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दो दिन पहले इन लोगों ने एक युवक सनी पवार को बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने इस मामले में कल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय श्रीगोंडा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कर्जत संभाग के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब जाधव के मार्गदर्शन में कर्जत थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश गावित, पुलिस उप निरीक्षक अमरजीत मोरे, भगवान ने आज बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया और कल उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

आंध्र प्रदेश में लॉरी-कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत

ओंगोल। आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के कंबम शहर के पास लॉरी और कार की टक्कर से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति की ओर जा रही कार वासवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप सड़क पर खड़ी सीमेंट से लदी लॉरी से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जलाकांति नागीरेड्डी (22), चिलाकला अनिमी रेड्डी (75), पल्ले अनंता रमम्मा (50), चिलाकला आदिलक्ष्मी (70) और भीमिरेड्डी गुरुवाम्मा (70) के रूप में की गयी है। ये लोग पवित्र तिरुमला स्थित भगवान बालाजी मंदिर के दर्शनार्थ जा रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को कम्बम के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खाटूश्यामजी में भगदड़ मामले में थानाधिकारी रिया चौधरी निलंबित

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ मामले में थानाधिकारी रिया चौधरी को निलंबित कर दिया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार सावन का आखिरी सोमवार होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा थी और भीड़ को समय पर नियंत्रित करने के लिए किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लेने के कारण थानाधिकारी को निलंबित किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कलक्टर के साथ भीड़ का जायजा लिया हैं और सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कई ज्यादा दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आज की घटना पर कहा कि इसे भगदड़ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि सुबह दर्शनों के लिए मंदिर के दरवाजे के सामने भीड़ एकत्रित हो गई और दरवाजा खुलते ही भीड़ एक साथ प्रवेश करने की कोशिश में बने दबाव में ये उम्र दराज महिलाएं गिर गई। उन्होंने कहा कि ये बेहोश होकर गिरने या भीड़ में फंस जाने से उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में 70-80 पुलिसकर्मी तैनात किए जाते रहे हैं लेकिन आज सोमवार के चलते पुलिस एवं होमगार्ड सहित 400 कर्मी तैनात किए गए। भीड़ के एक जगह ज्यादा एकत्र होने एवं समय पर उसे व्यवस्थित नहीं करने से यह हादसा हो गया और इसके लिए थानाधिकारी को निलंबित करने का फैसला किया गया हैं।

राष्ट्रदीप ने कहा कि ऐसे हालात में लक्खी मेले के समय की जाने वाली बैरीकेड की जरुरत हैं और मंदिर में आने का जो रास्ता हैं उसके मद्देनजर सामान्य दिनों में लक्खी मेले जैसी बैरीकेड नहीं की जा सकती क्योंकि वहां रहने वाले लोगों के आने जाने की समस्या खड़ी हो जाती है।

उन्होंने बताया कि बेरीकेड और लगाए जाने की जरुरत हैं और उस पर हम लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में पहले सामान्य दिनों के समय आने वाली भीड़ अब सामान्य दिनों में दस-बारह गुना ज्यादा आने लगी हैं, ऐसे में अब हमेशा के लिए लक्खी मेले के समय किए जाने वाली बैरीकेड अब हमेशा के लिए लगाए जाएंगे और इसके लिए नए इंतजाम किए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।

उल्लेखनीय है कि सुबह दर्शन के लिए भीड़ एक साथ आगे बढ़ने के दौरान भीड़ में गिरने एवं फंस जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा चार महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई।

सीकर : खाटूश्यामजी मेले में भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर घायल

नागपुर : काला जादू ने ली 5 साल की बच्ची की जान, 4 अरेस्ट

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के तकलघाट में एक पांच वर्षीय बालिका को काला जादू के दौरान कथित रूप से बुरी तरह से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई, इससे पहले बालिका का पिता सिद्धार्थ प्रह्लाद चिमने (45), जो यूट्यूब पर लोकल न्यूज चैनल चलाता है, पिछले माह गुरू पूर्णिमा के दिन तकलघाट इलाके में पत्नी और पांच एवं 16 वर्षीय दो बेटियों के साथ एक दरगाह गया था।

उस व्यक्ति को तब से अपनी छोटी पुत्री के व्यवहार में बदलाव का संदेह हो रहा था। वह रात को जाग जाती थी और संस्कृत का श्लोक पढ़ने लगती थी। वे एक आंटी, प्रिया अमर बनसोड की मदद से एक पुजारी से मिले। अभिभावकों को विश्वास दिलाया गया कि उनकी पुत्री बुरी शक्तियों के कब्जे में है।

तदनुसार, उनके निर्देश पर शुक्रवार की रात कुछ अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें लड़की को बहुत प्रताड़ित किया गया। कुछ पैशाचिक दृश्यों का वीडियो शूट किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अनुष्ठान के दौरान, तीन अभियुक्तों ने बालिका को कथित रूप से मारा और कुचला, जिससे उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी बालिका को शनिवार सुबह दरगाह ले गए। उसके बाद वे बालिका को सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल पहुंचाकर वहां से फरार हो गए। अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड को जब संदेह हुआ तब उसने उनके कार की फोटो अपने मोबाइल फोन से खींच ली।

बाद में डॉक्टरों ने उस लड़की को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को खबर किया, जिन्होंने आरोपियों की पहचान गाड़ी के पंजीकरण संख्या के माध्यम से की। अधिकारी ने कहा कि बालिका का पिता सिद्धार्थ, माता रंजना (42), प्रिया बनसोड (35) और पुजारी शंकर नामदेव बमबोडे (50) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने पथराव के बाद दिया धरना

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर देर रात कामां कोसी सड़क मार्ग स्थित लेवड़ा मोड़ पर हुए पथराव के बाद धिलावटी चौकी पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात हमले के समय सांसद के काफिले में तीन गाड़ियां थीं। जिसमें से एक पुलिस दूसरी रंजीता कोली तीसरी वाई प्लस सिक्योरिटी की गाड़ी जिसमें सीआईएसएफ के जवान बैठे थे।

जब सांसद ने कामां थाना क्षेत्र में पत्थरों से भरे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए अपनी कार वाहनों के सामने लगाई तो खनन माफियाओं ने पथराव कर दिया। सांसद दिल्ली से अपने घर बयाना जा रहीं थी।

खनन माफिया पथराव करते हुए पत्थरों से भरे सभी वाहन लेवड़ा गांव में होते हुए फरार हो गए। इसके बाद सांसद ने धिलावटी चौकी पर धरना शुरु कर दिया। इस पर आज सुबह कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के पहुंचने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर बात करने के बाद सांसद सुबह करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद पर 27 मई 2021 को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। घटना में उनकी कार का शीशा टूट गया था।

बरेली : छेड़छाड़ से आहत 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर कक्षा सात की एक छात्रा की खुदकुशी के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा ने कुछ युवकों की छेड़छाड़ से परेशान होकर गत बुधवार को फांसी लगा ली थी। उसके परिजनों ने गंभीर हालत में पीड़िता को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मां ने युवक अमित पटेल (21 साल) के खिलाफ थाना बिथरीचैनपुर में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अमित की तलाश कर रही है। सोमवार को पुलिस की तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए भेजी गई हैं।

पीड़ित मां के मुताबिक बेटी शाम को एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। काफी दिनों से पड़ोस का अमित पटेल छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। बुधवार को बेटी कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी अमित ने उसे सरेराह रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील बातें कहीं और किसी को बताने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी।

इससे बेटी काफी परेशान हो गई। घर आकर उसने पिता को पूरा मामला बताया। पिता ने बेटी को काफी समझाया, लेकिन वह इस कदर आहत थी कि किसी से बिना कुछ बोले दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई। वहां कुंडे से रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गई।

परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर थाना बिथरीचैनपुर शीतांशु शर्मा ने बताया कि रविवार को तहरीर आने पर आरोपित के विरूद्ध मुकदमा लिख कर उसे पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं।