Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 677 -
होम ब्लॉग पेज 677

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

इंफाल। मणिपुर सरकार ने रविवार से पांच दिनों तक के लिए गलत खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को प्रतिबंधित कर दिया है।

एच ज्ञान प्रकाश, विशेष सचिव (गृह) ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि मणिपुर के पुलिस महानिदेशक ने उन्हें राज्य में हिंसा के बारे में बताया कि और कहा कि स्थिति नियंत्रण में नहीं लाने से हालात बिगड़ सकते है।

ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन, मणिपुर (एटीएसयूएम) ने राज्य में आर्थिक नाकाबंदी लगा दी है और हिंसक घटनाओं की श्रृंखला में शनिवार को तीन वाहनों को जलाने सहित कार्यालयों पर हमला किया गया।

एटीएसयूएम ने स्वायत्त जिला परिषद विधेयक मणिपुर विधानसभा में पेश करने की मांग की और दो विधेयक पेश किए जा चुके हैं और एक पारित हो चुका है। पुलिस ने नाकाबंदी लगाने के आरोप में एटीएसयूएम के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

प्रकाश ने कहा कि अपराध ने राज्य में सांप्रदायिक स्थिति और अस्थिर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी है। कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें, भडकाऊ भाषण और नफरत वाले वीडियो संदेश जनता में भेज रहे है। सोशल मीडिया जनता में अफवाह फैलाने का एक बड़ा उपकरण बन गया है। जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर काफी गंभीर असर हो सकता है।

धौलपुर : पत्नी के प्रेमी को धोखे से ​बुलाया फिर कर दी हत्या

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में दम्पती ने एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जारोली माइनर के पास लुधपुरा गांव के रहने वाले शिव कुमार (22) का शव शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालत में मिला। वह बसई नवाब कस्बे में निजी क्लीनिक पर काम करता था।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर चौकी प्रभारी ने जब गहनता से पड़ताल की तो पता चला कि शिवकुमार का उसके गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और युवती की गत 11 जून को पास के ही गांव में शादी हुई थी।

शादी के बाद भी शिव कुमार युवती से फोन पर बात करता था। जब पति को इस बारे में पता चला तो वह गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। अपनी पत्नी के जरिए युवक को बसई नवाब से जारोली माइनर के पास बुलवाया। यहां पति-पत्नी ने मिलकर सरियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को जारोली माइनर के पास लूधपुरा गांव के रहने वाले शिव कुमार (22) का शव संदिग्ध हालत में मिला था। उसके शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतक बसई नवाब कस्बे में निजी क्लीनिक पर काम करता था।

इस कत्ल के खुलासे के लिए कौलारी थाना पुलिस को निर्देश दिए थे। बसई नवाब चौकी प्रभारी राजवीर मीणा और कॉन्स्टेबल लोकेंद्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक का पति-पत्नी ने लोहे के सरियों से वार कर मर्डर किया है।

भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएसएलवी) ने उड़ान भरी

श्रीहरिकोटा। भारत के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएलवी) ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस)-02 और एक सह-यात्री उपग्रह ‘आजादीसैट’ के साथ रविवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी तथा निर्धारित समय पर एसएसएलवी ने ईओएस-02 और आज़ादीसैट को कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

तड़के 2.18 बजे शुरू हुई उल्टी गिनती के सात घंटे बाद सुबह 9.18 बजे एसएलवी ने एसढीएससी शार रेंज से सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इस मौके पर इसरो अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ, पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन और के सिवन तथा मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे। राकेट के उड़ान भरने के साथ ही आसमान में नारंगी धुएं का गुबार उड़ता नजर आया और ऐसा लगा, जैसे इसने पृथ्वी को हिला दिया।

एसएसएलवी 34 मीटर लंबा है जो पीएसएलवी से लगभग 10 मीटर कम है। पीएसएलवी के 2.8 मीटर की तुलना में इसका व्यास दो मीटर है। एसएसएलवी का उत्थापन द्रव्यमान 120 टन है, जबकि पीएसएलवी का 320 टन है, जो 1,800 किलोग्राम तक के उपकरण ले जा सकता है।

एसएसएलवी मिशन में टर्मिनल चरण में डेटा खोया

इसरो अध्यक्ष डॉ.एस सोमनाथ ने कहा है कि छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (एसएसएलवी) के आज सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद एम तकनीकी अड़चन में इसका कुछ डाटा खो गया।

डॉ सोमनाथ ने एसएसएलवी के उड़ान भरने के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसएलवी के तीनों चरणों का पृथक्करण सामान्य रहा और उम्मीद के अनुरूप इसका प्रदर्शन रहा ख् लेकिन बाद में इसका डेटा खो गया। उन्होंने कहा कि उसउसएलवी की स्थिति जानने के लिए आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान की नौ संसदीय सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नौ संसदीय सीटों पर होने वाला उपचुनाव लड़ने के फैसले के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय राजकोष पर करोड़ों रूपए का भार पड़ने का अंदेशा जताया गया है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय संसद के स्पीकर द्वारा पीटीआई के कुछ सांसदों का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद ये सीटें रिक्त हैं। अगर खान इन सभी सीटों पर चुनाव जीतते हैँ तो उन्हें एक को छोड़कर शेष सीटों से इस्तीफा देना पड़ेगा और वहां फिर से उपचुनाव कराने होंगे।

अनुमान के मुताबिक एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में होने वाला न्यूनतम खर्च करीब पांच से नौ करोड़ रूपए व्यय होना संभावित है। वहीं संवेदनशील और दूर-दराज के क्षेत्रों में यह लागत लगभग 10 करोड़ रुपए होगा।

खान पहले से ही राष्ट्रीय संसद के सदस्य हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने खान ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों इस्लामाबाद, बन्नू, कराची, मियांवाली और लाहौर से चुनाव लड़ा और इन सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने मियांवाली सीट अपने पास रखा और शेष चार सीटों से इस्तीफा दे दिया था।

सबगुरु राशिफल : 7 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.51 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गजब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि : आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि : आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि : आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि : आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि : आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

मीन राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

भारत को अपने स्वार्थ के लिए नहीं, दुनिया के कल्याण के लिए जीना है : मोहन भागवत

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हमारे देश के अस्तित्व का प्रयोजन दुनिया को धर्म देना है।

भागवत ने आज विश्व संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के कल्याण की इच्छा रखने वाले ऋषियों के तप से हमारे राष्ट्र का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बताया कि भारत को अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए जीना है। विदेश में रह रहे हिंदुओं का दायित्व है कि वे भारतीय संस्कृति से मिली अच्छाइयों को वहां के लोगों दें।

सरसंघचालक ने कहा कि महर्षि अरविंद ने कहा था, सनातन धर्म का उत्थान हो यही भगवान की इच्छा है। सनातन धर्म के उत्थान की पूर्व शर्त है हिंदू राष्ट्र यानी हिंदुस्थान का उत्थान। महर्षि अरविंद ने जब यह कहा था तब किसी को नहीं पता था कि संघ की स्थापना होने वाली है और स्वयंसेवक विभिन्न देशों में जाएंगे और वहां हिंदू संस्कृति के विस्तार के लिए कार्य करेंगे।

डॉ. भागवत ने कहा कि हमारा धर्म प्राण राष्ट्र है। सबको जोड़ने वाले सत्य को हमने पाया। सारा विश्व एक ही है इसलिए वास्तविक सुख के विचार को सभी देशों में पहुंचना हमारा धर्म है। इसलिए ऋषियों ने हमको आदेश दिया कि सारे विश्व का मानव जीवन की शिक्षा हमसे पाए, ऐसा हमारा जीवन होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संघ स्थापना के पांच वर्ष पूर्व नागपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार देख रहे थे। अधिवेशन की अध्यक्षता महात्मा गांधी कर रहे थे। तब डॉ हेडगेवार ने दो प्रस्ताव दिए– एक, गोवंश हत्या बंदी। दो, भारत की पूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस अपना ध्येय घोषित करे। उसी में यह भी घोषित किया जाए कि स्वतंत्र भारत पूंजी के चंगुल से दुनिया के देशों की मुक्तता करेगा। डॉक्टर हेडगेवार का यह विचार/दृष्टिकोण वृहद था।

उन्होंने बताया कि विश्व विभाग का इस तरह का पहला शिक्षा वर्ग 1992 में बैंगलूरू में हुआ। उस समय विश्व विभाग के संयोजक लक्ष्मण राव भिड़े ने उद्घाटन भाषण में कहा था कि इस तरुण पीढ़ी को संघ का कार्य आगे ले जाना है। संघ की शाखा पद्धति मनुष्य को सदाचारी बनाती है, यह सिद्ध हो गया है।

सरसंघचालक ने कहा कि हिंदू स्वयंसेवक संघ से प्रेरित होकर अनेक देशों में वहां के लोगों इसी पद्धति से अपने समाज जागरण के प्रयास प्रारंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक जहां रह रहे हैं, वहां वे उस देश की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि हम भारतीय लोग अपनी संस्कृति को एक बरगद के वृक्ष की तरह विस्तारित करते हैं। हम कहीं भी रहते हैं लेकिन अपनी जड़ को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी संस्कृति को समझें और उसके मूल्यों को जानें। हमारी संस्कृति बहुत पुष्ट है।

इस अवसर पर मंच पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह सरकार्यवाहिका अलका ताई इनामदार, वर्ग के सर्वाधिकारी सतीश और मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे उपस्थित रहे।

प्रकट कार्यक्रम (समापन समारोह) में स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने शारीरिक शिक्षण के अंतर्गत सामूहिक समता, व्यायाम योग, दंड योग, बैठे योग, ध्वज योग, यष्टी (कल्लारी युद्ध विद्या में प्रयोग होने वाली), सामूहिक गीत एवं घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विविध देशों के शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव कथन भी सुनाए।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में हिन्दू संस्कृति के लिए काम करने वाले विविध संगठनों के स्वयंसेवकों एवं मातृशक्ति के शिक्षा वर्ग विगत कुछ दिनों से भोपाल में चल रहे थे। पुरुषों के शिक्षा वर्ग में 15 देशों से आए लगभग 60 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं, विश्व समिति शिक्षा वर्ग ( द्वितीय वर्ष) में 13 देशों से आईं 31 सेविकाओं प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन दोनों वर्गों के आयोजन में श्री उत्तमचंद इसरानी स्मृति न्यास की सक्रिय सहभागिता रही।

राजस्थान में शनिवार को कोरोना केे 600 नए केस

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के नए मामले बढ़कर छह सौ पहुंचे गए जिससे प्रदेश में इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हजार को पार कर गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नए मामलों में 169 की वृद्धि हुई। नए मामलों में सर्वाधिक 214 मामले जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में 55, अलवर में 53, उदयपुर में 45, अजमेर में 38, दौसा में 27,चित्तौड़गढ़ में 25, कोटा में 18, नागौर एवं सीकर में 17, सिरोही एवं डूंगरपुर में 14-14,राजसमंद में 11, जैसलमेर में आठ, बीकानेर, धौलपुर, एवं झालावाड़ में सात-सात, भीलवाड़ा में 9, बाड़मेर में 4, बांसवाड़ा एवं सवाईमाधोपुर में तीन-तीन, भरतपुर, चूरू, पाली एवं प्रतापगढ़ में एक-एक नया मामला सामने आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 96 हजार 662 हो गई। प्रदेश में 191 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 84 हजार 57 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 9589 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ दो लाख 19 हजार 538 नमूने लिए गए हैं।

नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3016 हो गई। इनमें सर्वाधिक 1057 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि उदयपुर में 257 जोधपुर में 222, अलवर में 192, अजमेर में 161, चुरु मे 147 एवं राजसमंद में 115 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि करौली, बूंदी, एवं झुंझुनू में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

महाराष्ट्र में नूपुर शर्मा का समर्थन करने में युवक पर हथियारों से हमला, 6 अरेस्ट

पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में उग्र भीड़ द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक युवक पर धारदार हथियारों से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि अहमदनगर जिला मुख्यालय से 222 किलोमीटर दूर कर्जत शहर के अक्काबाई चौक पर एक मेडिकल दुकान के सामने गुरुवार शाम एक समुदाय के कम से कम 14 लोगों ने एक 23 वर्षीय युवक पर तलवार, दरांती, लाठी और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले दो मुख्य आरोपी सोहेल शौकत पठान और अरबाज कसम पठान को गिरफ्तार किया था। उपमंडल पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब जाधव ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय श्रीगोंडा में पेश किया जहां से उन्हें 10 अगस्त पुलिस में रिमांड भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया कि घायल की पहचान प्रतीक उर्फ ​​सनी राजेंद्र पवार के रूप में हुई है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगने के बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पाटिल ने बताया कि सोशल मीडिया पर, निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने का आरोप लगाने के बाद भीड़ ने पवार पर हमला किया। पुलिस ने चार अगस्त को हुई इस घटना के चार मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी हमले के पीछे के मकसद के बारे में चुप्पी साधे हुए थे क्योंकि जांच अपने शुरुआती चरण में थी। अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब मामले के शिकायतकर्ता पवार और अमित माने अपने दोपहिया वाहन पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और मेडिकल शॉप के पास एक दोस्त का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोग दोपहिया वाहनों पर उसके पास पहुंचे। उनके पास तलवार, दरांती और हॉकी स्टिक थी। माने ने शुक्रवार को दायर अपनी शिकायत में कहा कि उनमें से चिल्लाया कर कह रहा था कि उन्होंने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था तथा कन्हैया लाल की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस पोस्ट किया एवं फिर उन पर हमला किया।

गौरतलब है कि जून में नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के लिए उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। पैगंबर पर शर्मा की टिप्पणियों ने कूटनीतिक स्थिति सहित एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया और इसके बाद कई लोगों की जान जाने के बाद उच्चतम न्यायालय की ओर से कड़ी टिप्पणी की गई।

हमलावरों ने पवार को धमकी दी कि उसका भी वही अंजाम होगा जो अमरावती केमिस्ट उमेश कोल्हे की हुई थी। कोल्हे की भी हत्या कर दी गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि हमलावरों में से एक ने पवार की आंखों पर हमला किया। कोल्हे की हत्या महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का कथित रूप से समर्थन करने के लिए की गई थी। कोल्हे हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

पवार के घायल होने के बाद माने ने अपने दो दोस्तों को बुलाया और वे पवार को सरकारी अस्पताल ले गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उनके खिलाफ दो मामले लंबित हैं। पवार को पहले उनकी आपराधिक गतिविधियों के लिए निर्वासित किया गया था।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक जांच के दौरान हमें पवार द्वारा नूपुर शर्मा पर कोई पोस्ट नहीं मिला है। हम फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की एक समूह के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी दुश्मनी थी, जिसके कारण हमला हो सकता है। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अजमेर कलेक्ट्रेट के श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन

अजमेर। बाबा बर्फानी के साक्षात दर्शन वो भी अजमेर में? जी हां, शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा के बाद भगवान भोलेनाथ की अराधना में बर्फ से सजाई गई ‘शिवलिंग’ की 8 फीट ऊंची झांकी का अलौकिक नजारा भक्तों को देखने को मिला।

ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अमरनाथ गुफा में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन हो रहे हों। कलेक्ट्रेट परिवार के शिव भक्तों की ओर से हर साल की तरह इस बार भी अवकाश के दिन सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहयोग रहा।

सुबह से ही विद्वान पंडितों की ओर से शिव महिम्न पाठ का सिलसिला शुरू हुआ जो जलाभिषेक के अनवरत जारी रहा। शाम को महाआरती में बडी संख्या में कलेक्ट्रेट स्टाफ ने सपरिवार शिरकत की। पूजन में एडीएम कैलाश चंद शर्मा, रीडर मुकेश अजमेरा आदि सपत्नीक सम्मिलित हुए। आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन किया गया। सहस्त्रधारा कार्यक्रम में अतुल भार्गव, राजेश, सतीश सैनी मनीष उदयवाल आदि ने सेवा दी।

ट्रेन में बच्चों के लिए मंगवा सकते हैं गर्म दूध, रेल रेस्ट्रो ऐप से करें ऑर्डर

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) से मान्यता प्राप्त ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेल रेस्ट्रो ने चलती ट्रेनों में छोटे बच्चों के लिए खाना डिलीवर करना शुरू कर दिया है। जिसे यात्री रेल रेस्ट्रो ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं।

रेल रेस्ट्रो की टीम ने शनिवार को बताया कि बच्चों के लिए उपलब्ध खाने में गर्म दूध, खिचड़ी, फल-सलाद आदि शामिल है। इसके साथ ही बेकरी उत्पादों को भी डिलीवर किया जा रहा है। ट्रेनों में इस सुविधा के बहाल हो जाने से अब किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को दूध पिलाने में असुविधा नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि रेल रेस्ट्रो देशभर के रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन डिलीवर कर रहा है। कंपनी के मुताबिक अब तक 30 लाख से अधिक रेल यात्रियों को उनके मनमुताबिक खाना यात्रा के दौरान डिलीवर किया जा चुका है। साथ ही अब तक 50 लाख भोजन रेल यात्रियों को उनकी सीट पर ही पहुंचाए जा चुके हैं।