Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 678 -
होम ब्लॉग पेज 678

दिल्ली में स्पा सेंटर के भीतर फीमेल वर्कर से रेप, मैनेजर समेत 2 अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि राजधानी के एक स्पा सेंटर में एक महिला से किए गए कथित बलात्कार मामले में स्पा के मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुरुवार रात लगभग 10 बजे मौर्य एन्क्लेव में एक पीसीआर कॉल आया, जिसमें पीतमपुरा इलाके के एक स्पा सेंटर में 22 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो स्पा के बाहर पीड़ित महिला अपने पति के साथ इंतजार कर रही थी और उन्होंने स्पा सेंटर के 21 वर्षीय मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उसका कांउसलिंग करने के लिए दिल्ली महिला आयोग की कांउसलर को बुलाया गया। पीड़िता ने बताया कि वह 30 जुलाई को स्पा सेंटर से जुड़ी थी।

महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार शाम लगभग छह बजे उसके पास एक व्यक्ति मैनेजर के साथ आया और उससे सैक्सुअल फेवर की मांग की। उसने पुलिस से कहा कि मैनेजर ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स दिया, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। तब दोनों पुरूषों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, उनकी पहचान राहुल (मैनेजर) और ग्राहक सतीश कुमार (48) के रूप में हुई है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए/328/376डी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा इस स्पा के मालिकों को लाइसेंस दिया गया है और संबंधित नागरिक एजेंसी को उसका लाइसेंस रद्द करने तथा परिसर को सील करने का निर्देश दिया गया है। आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत स्पा सेंटर पर दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है और स्पा के मालिकों बृज गोपाल (49) और संदीप (48) को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्रोएशिया में बस खाई मेंं गिरी, पोलैंड के 12 तीर्थयात्रियों की मौत

ज़ाग्रेब। क्रोएशिया में पोलैंड के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से शनिवार को 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 19 की हालत नाजुक है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट जोसेफ कैथोलिक समूह के ब्रदरहुड द्वारा आयोजित इस यात्रा में तीन पुजारी और छह नन भी शामिल थे। बस बोस्निया के कैथोलिक धर्मस्थल मेडजुगोरजे की ओर जा रही थी।

पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि पोलैंड के सभी यात्री वयस्क थे। वे सभी मुख्य रूप से मासोवियन प्रांत के रादोम और सोकोलो के तीर्थयात्री थे। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5.40 बजे घटित हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीड़ित जिस बस में यात्रा कर रहे थे, वह क्रोएशिया की राजधानी के उत्तर-पूर्व में जेरेक बिसास्की और पोडवोरेक के बीच ए4 रोड पर पलट गई।

पोलैंड के न्याय मंत्री एवं अभियोजक जनरल ने वारसॉ अभियोजक कार्यालय को त्रासदी के कारणों की जांच करने का आदेश दिया है। घटना के मद्देनजर पोलैंड के मंत्री क्रोएशिया जा रहे हैं। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में बस का चालक शामिल है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री लेडी प्लेंकोविक ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा आपातकालीन सेवाएं पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही हैं। बीसीसी की रिपोर्ट अनुसार पोलैंड में छोटे शहर मेडजुगोरजे की तीर्थयात्राएं बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि स्थानीय बच्चों ने 1980 के दशक में वहां वर्जिन मैरी का एक दर्शन देखा था।

 

जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को देश‌ का 14वां उप राष्ट्रपति चुन लिया गया है। संसद भवन में शनिवार को हुए उप राष्ट्रपति चुनाव में धनखड़ को 528 मत मिले हैं। चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा 182 मत लेने में कामयाब रहीं।

उप राष्ट्रपति चुनाव अधिकारी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 780 वोटों में से धनखड़ को 528 और अल्वा को 182 मत मिले हैं। शेष 15 वोट अवैध करार दिए गए हैं।

मौजूदा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उप राष्ट्रपति चुने जाने पर धनखड़ को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।

उप राष्ट्रपति का चुनाव सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला। इसके मतदान में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में दोनों सदनों के सांसद शामिल हैं।

राज्यसभा की 245 सीटों में से आठ सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया। राज्यसभा में पांच नामित सदस्यों ने भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया। भारतीय जनता पार्टी के अलावा बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना-एकनाथ शिंदे गुट ने भी धनखड़ का समर्थन करने की घोषणा की।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की उम्मीदवार अल्वा का समर्थन कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और वामदलों ने किया। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी, शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट ने भी अल्वा का समर्थन करने की बात कही।

मोदी ने धनखड़ को दी उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पूरी होने एवं परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मोदी खुद धनखड़ के निवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी थे। धनखड़ ने प्रधानमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया।

निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैैया नायडू ने ट्वीटर पर अपने बधाई संदेश में कहा कि देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन पर जगदीप धनकड़ जी को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन में आपके लंबे अनुभव तथा न्याय और विधि के क्षेत्र में आपके ज्ञान से देश लाभान्वित होगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने धनखड़ को बधाई देते हुए कहा कि उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन आमजन के कल्याण को समर्पित रहा है। राजस्थान के छोटे से गांव ‘किठाना’ के किसान-पुत्र की उपराष्ट्रपति पद तक की यात्रा प्रेरणादायी है।

क्या भाजपा सरकार में राष्ट्रध्वज भेंट करना गुनाह : कमलनाथ

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कांग्रेस की एक नेता की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने की घोषणा पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर उन्हें रोके जाने के मामले को लेकर सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी सरकार में राष्ट्रध्वज भेंट करना कोई गुनाह है।

कमलनाथ ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जब पूरा देश आजादी की हीरक जयंती मना रहा है, तब मध्यप्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिरंगा भेंट करने से रोक रही है। संगीता शर्मा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आज संघ प्रमुख को तिरंगा भेंट कर रहे थे, ताकि उनके अंदर भी राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो सके, लेकिन इस कदम का स्वागत करने के बजाए कांग्रेस कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रास्ता रोक लिया और तिरंगा भेंट नहीं करने दिया।

उन्होंने सवाल किया कि आजाद भारत में क्या भाजपा की सरकार में राष्ट्रध्वज भेंट करना अपराध है? कांग्रेस नेता शर्मा ने आज राजधानी भोपाल में मौजूद भागवत को राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भागवत को ध्वज भेंट करने जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भागवत को ध्वज भेंट करने नहीं जाने दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने भागवत को ध्वज भेंट करने का आश्वासन देते हुए तिरंगा उनसे ले लिया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आज इस संबंध में कई तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें मिश्रा और शर्मा के सामने कई पुलिसकर्मी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

अजमेर के भिनाय में 33 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की भिनाय थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराज्यीय बाजार में साढ़े पांच लाख रुपए कीमत आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि जिला स्पेशल टीम और भिनाय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हॉस्पिटल तिराहा बांदनवाड़ा से 33 ग्राम स्मैक पाउडर (ब्राउन शुगर) के साथ आरोपी शंभू गुर्जर (42) निवासी ग्राम सरगांव पुलिस थाना भिनाय को गिरफ्तार किया है। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में उपयोग ली गई कार को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और अनेक थानों में प्रकरण विचाराधीन है। मामले में अनुसंधान केकड़ी सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार कर रहे हैं।

दंपती एवं 4 बच्चों की हत्या के दोषी शराफत एवं राजेश खटीक को फांसी की सजा

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दम्पती एवं चार मासूम बच्चों की नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने आज दो मुख्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई।

जिला एवं सत्र न्यायालय (महिला उत्पीड़न) ने इस मामले के मुख्य आरोपी शराफत एवं राजेश खटीक को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने उन पर पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

विशिष्ट लोक अभियोजक संजू बापना ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों पर लगे आरोप सिद्ध करने के लिए न्यायालय में 41 गवाहों के बयान करवाते हुए 153 दस्तावेज पेश किए।

उल्लेखनीय है कि जिले के निम्बाहेड़ा के युनूस उर्फ सोनू, इसकी पत्नी चांदतारा उर्फ सोनिया, इनके पुत्र अशरफ (10), पुत्री गुडिय़ा (7), साजिया उर्फ आशिदा (4) एवं शकीना (2) को जियारत के बहाने लाकर हत्या कर दी थी।

आरोपियों ने अजमेर हाइवे पर हीराजी का खेड़ा में दंपती एवं बेरां चौराहे पर बच्चों की तलवार से हत्या कर दी थी। 28 जुलाई 2015 को सुबह मांडल पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी और इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गांजा तस्करी के दोषी को 4 वर्ष की सजा

भीलवाड़ा में अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में आज एक आरोपी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश (एनडीपीएस प्रकरण) बृजमाधुरी शर्मा ने इस मामले के आरोपी एवं मांडल निवासी नवीन उर्फ टोनू को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई और पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशिष्ट लोक अभियोजक कैलाशचंद्र चौधरी ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ सात गवाह एवं 36 दस्तावेज पेश किए गए। पुलिस ने पांच अप्रैल 2017 को नवीन को दो किलो 530 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

‘आप’ ने जीत का जश्न मनाने के लिए सरकारी खजाने को लगाया लाखों का चूना

जालंधर। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जीत का जश्न मनाने के लिए 13 मार्च को श्री अमृतसर साहिब में निकाली ‘विजय यात्रा’ पर पार्टी फंड के बजाए सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च किए।

मानसा निवासी माणिक गोयल द्वारा आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी में आश्चर्यजनक रूप से यह खुलासा हुआ है कि आम आदमी पार्टी की उस ‘विजय यात्रा’ पर पार्टी फंड के बजाय सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च किए गए।

दिल्ली नेतृत्व के स्वागत के लिए लाखों रुपए के फाइव स्टार होटल के बिल, लाखों की सजावट, सोने की परत वाली तलवारें, फुलकारी आदि से लेकर उस दिन करीब 15 लाख रुपए खर्च किए गए थे, जबकि बड़ी बात है कि उस वक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ भी नहीं ली थी।

गोयल ने शनिवार को कहा कि इन लाखों रुपयों को जीत के जश्न पर खर्च करने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को अमृतसर लाने के लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल किया गया, जिसका लाखों रुपए खर्च भी सरकारी खजाने से किया गया। सरकार जवाब देने से भाग रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि श्री अमृतसर साहिब में आयोजित यह विजय यात्रा 13 मार्च को आयोजित की गई थी। इस जीत का जश्न मनाने के लिए निकाली गई यात्रा में सरकारी खजाने से लाखों के बिल लिए गए, फलेक्स बोर्डों से लेकर खाने-पीने की चीजें भी सरकारी खजाने से खर्च की गईं।

आरटीआई में ली गई जानकारी के अनुसार उस दिन पांच सितारा होटल ताज स्वर्ण में रहने और खाने पर 1,51,851 रूपए खर्च किए गए, 4,83,800 रूपए दिल्ली नेतृत्व के स्वागत के लिए सड़कों को ताजे फूलों से सजाने के लिए, 75000 रूपए स्वागत द्वार के निर्माण के लिए तंबू और कुर्सियों पर 5,56,424 रुपए, ड्रम पर 54,500 रुपए, फूलों के गुलदस्ते पर 16,800 रुपए, फुलकारी पर 18,000 रुपए, सोने की परत वाली तलवारों पर 34,000 रुपए, फ्लेक्स पर 45,398, फोटोग्राफर पर 17,500 रुपए आदि खर्च किए गए।

आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि मान सत्ता में आने से पहले कहा करते थे कि जनता का खजाना खाली है और उसका दुरुपयोग किया जाता है, लेकिन यह चौंकाने वाला है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले ही उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों के लिए लोगों के पैसे का दुरुपयोग किया।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 13 मार्च को धन्यवाद यात्रा में दिल्ली के नेताओं के स्वागत पर सरकारी खजाने से 15 लाख रुपए खर्च करना लोगों के पैसों का गलत प्रयोग है। उन्होंने कहा कि मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ली थी, इसलिए 13 मार्च को ही सरकारी खजाने से पैसा खर्च करना गलत है।

पिथौरागढ़ में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ़ में एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मासूम के पिता की ओर से दुष्कर्म का आरोप टकाना निवासी छवि यादव निवासी लगाया गया था।

इस संबंध में पुलिस ने तत्काल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को शुक्रवार को विकास भवन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने साड़ी में कराया ग्लैमरस फोटोशूट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने साड़ी में ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। नोरा फतेही अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

नोरा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉइडेड साड़ी में फोटोशूट करवाती हुई नजर आईं। यह खूबसूरत साड़ी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है।

नोरा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स हर लुक में ही गॉर्जियस लगती हैं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ की है।

व्हाइट हाउस के नजदीक बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति के निवास स्थल, व्हाइट हाउस के नजदीक बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

वाशिंगटन डीसी पुलिस ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि बुधवार शाम को व्हाइट हाउस के उत्तर में लाफायेट स्क्वायर में बिजली गिरने से एक 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

विस्कॉन्सिन के एक 70 वर्षीय दंपती की भी इस हादसे में झुलस जाने के बाद मौत हो गई। इन तीनों के साथ झुलसे अन्य की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आपातकालीन सेवाकर्मी ने पहले बताया था कि इस दुर्घटना में शामिल चारों लोगों को गंभीर रूप से जानलेवा चोटें लगी थीं।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन–पियरे ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि लाफायेट पार्क में बिजली गिरने से हुई मौतों से वे लोग दुखी हैं। वक्तव्य में कहा गया कि अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

नेशनल लाइटनिंग सेफ्टी काउंसिल के अनुसार इस वर्ष बिजली गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को संस्थान ने ट्वीट किया कि दुख के साथ यह याद दिलाना है कि जब बिजली कड़कने पर कभी भी पेड़ के नीचे शरण नहीं लेना चाहिए।