Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 679 -
होम ब्लॉग पेज 679

त्रिपुरा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास

अगरतला। त्रिपुरा की एक अदालत ने एक व्यक्ति को सितम्बर 2020 में चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का दोषी साबित होने के बाद बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

दक्षिण त्रिपुरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी चीरनजीत पाल (28) को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। चिरंजीत पाल ने मनुबाजार पुलिस स्टेशन के सबरुम कस्बे के माधवनगर क्षेत्र में अपने घर आई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

लड़की उसी क्षेत्र की रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के साथ पाल के घर गई थी। चिरंजीत ने लड़की को अपने घर पार्टी के लिए मीट बनाने के लिए बुलाया था। लड़की वहां पहुंची तो पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि उसे इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

हालांकि एक हफ्ते बाद उसने अपने माता पिता को इस घटना के बारे में बताया तो पीड़िता के पिता ने मनुबाजार पुलिस स्टेशन में चीरनजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के चिरंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने सजा सुनाने से पहले पन्द्रह गवाहों को सुना।

भरतपुर के बाद अब जालोर में संत ने पेड से फंदा लगाकर प्राण त्यागे

जालोर। राजस्थान में जालोर जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में सुंधा माता मंदिर की तलहटी के पास स्थित आश्रम के आत्महत्या करने वाले संत रविनाथ का शव प्रशासन एवं संतों के बीच सहमति बनने के बाद आज सुबह पेड़ से उतारा गया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात आश्रम के संत रविनाथ ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला जमीन से जुड़ा एवं मौके से सुसाइड नोट भी मिला बताया जा रहा है। आश्रम के दूसरे साधुओं एवं ग्रामीणों ने सुसाइड नोट को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए शव को नीचे नहीं उतारने दिया था।

पुलिस के अनुसार सुबह संतों के साथ सहमति बनने के बाद संत का शव उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

संत के परिजनों ने विधायक पूराराम चौधरी, उनके चालक एवं एक अन्य के खिलाफ साधु को धमकाने, जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने आदि का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

कब तक सन्तों के प्राण लेते रहेंगे सरकार और प्रशासन

प्रदेश में एक और सन्त हुए संत की अकाल मृत्यु के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि सन्तों के जीते जी ये लोग उनकी सुनवाई नहीं करते। मजबूरन संतों को अपने प्राण त्यागने को विवश होना पड़ता है।

हालत यह है कि जन आन्दोलन होने व अन्तिम संस्कार नहीं करने पर अड़ने के बाद प्रशासनिक अमले की नींद खुलती है। एसडीएम, कलेक्टर, पुलिस सब मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुट जाते हैं। सवाल यह है कि समय रहते संतों की मांग पर कार्यवाही क्यों नहीं होती।

खनन माफिया से बृज चौरासी कोसी परिक्रमा क्षेत्र कनकाचल और आदी पर्वत को से बचाने के करीब 551 दिन आन्दोलन करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर सन्त विज दास महाराज को प्राण त्याग देने पर मजबूर किया गया।

ठीेक इसी तरह खाई खोदकर हनुमान आश्रम के मार्ग को रोक दिया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। विवश होकर संत रवीनाथ महाराज ने जालोर के राजपुरा गांव में स्थित आश्रम में पेड पर फंदा लगाकर प्राण त्याग दिए। आन्दोलन होने पर आश्रम का रास्ता प्रशासन द्वारा क़ायम किया गया।

विहिप के प्रांत सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने कहा कि राजस्थान में सन्तों और गौमाता के प्रति सरकार, पुलिस और प्रशासन घोर लापरवाह हो गया है। सन्तों की सुनवाई और सुरक्षा नहीं हो रही है। इस बाबत राज्यपाल को पत्र लिखकर विश्व हिन्दू परिषद् ने सन्तों व धर्माचार्यों को सुरक्षा प्रदान करने, उनकी सुनवाई कर तुरंत दोषियों पर कार्रवाई करने और सन्तों को मृत्यु का वरण करने को विवश करने वाले माफिया और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

अजमेर : मांगलियावास में बच्चों समेत मां कुंए में कूदी, 4 बच्चों की मौत

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले की मांगलियावास पंचायत समिति के बोला क्षेत्र के गिगलापुरा गांव में एक महिला के अपने चार मासूम बच्चों को लेकर कुंए में कूद जाने से चारों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला को बचा लिया गया हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात यह महिला बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इसका पता चलने पर महिला को बाहर निकाल लिया गया लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया उससे पहले ही वे दम तोड़ चुके थे। मृतक बच्चों में कोमल (04) रिंकू (03) एवं बाईस महीने का राजवीर तथा एक माह का देवराज शामिल हैं।

तीन बच्चों के शव देर रात ही महिला के साथ निकाल लिए गए थे जबकि मासूम राजवीर का शव सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला के कुंए में कूद जाने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं और पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

अजमेर जिले में देहात भाजपा निकालेगी दस अगस्त को तिरंगा यात्रा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर देहात भारतीय जनता पार्टी आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में जिले में दस अगस्त को पुष्कर से विजयनगर तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।

अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को देश के बंटवारे का दंश झेलने वाले परिवारों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का भी आयोजन करेगा।

इस मौके पर तिरंगा के साथ मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। भूतड़ा ने कहा कि संगठन स्तर के इन सभी आयोजनों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिरोही : अधिकारियों की गुड बुक के लिए, स्कूली विद्यार्थियों से बेड ट्रीटमेंट

सिरोही के अरविंद पेवेलियन में तपती धूप में बैठे बच्चे।

सिरोही। जिला अधिकारियों ने अपनी गुड बुक बनाने के लिए सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों के मूल अधिकारों के शोषण को अपना हक बना लिया है। कहने को जिले में बच्चों के अधिकारों के शोषण को रोकने के लिए जिला बाल कल्याण समिति बनी है। लेकिन, इससे बेखौफ ये अधिकारी अनवरत बच्चों को तपती धूप, बारिश और सर्दी में अपने सरकारी आयोजनों में इन बच्चों के इस्तेमाल से बाज नहीं आ रहे।

स्वतंत्रता के 75वें साल में भी राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के दौरान भी सिरोही के बच्चों को अपने एयर कंडीशन कमरों में बैठे जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने वो सुविधाएं नहीं उपलब्ध करवाई जिससे वो कड़कती धूप से बच सकें। इतनी सुविधा तो नरेगा मजदूरों को भी उपलब्ध करवाई जाती है। परिणामस्वरूप मंगलवार को अरविंद पेवेलियन में पूर्व तैयारियों के दौरान स्कूली बच्चों को घण्टों धूप में बैठाए रखा गया, जिससे कई बच्चों को स्कूल लौटने पर चक्कर आने और उल्टी होने की समस्या भी हुई।

ना छाया, ना ढंग का पानी

जिला प्रशासन द्वारा अरविंद पेवेलियन में बच्चों का जमावड़ा लगा लिया गया। इन्हें पीटी, परेड, गाने और नृत्य की तैयारियों के लिए बुलवाया गया। बच्चों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पेवेलियन के शेड भी छोटे पड़ गए। यहां बच्चों के बैठने के लिए छाया की कोई व्यवस्था नहीं थी। चिलचिलाती धूप में बच्चे समूह के रूप में पेड़ों के नीचे बैठते दिखे।

जिले की शिक्षा अधिकारी ने गाना गवाने के लिए बच्चों को बैठा लिया। गाने वाले बच्चे अलग थे, लेकिन उनकी आवाज नहीं आने से पीटी परेड के बच्चों को भी इसमें शामिल कर लिया। इन अधिकारी समेत कुछ शिक्षक खुद छाया में खड़े होकर बच्चों को धूप में बैठाकर गाना गवाने लगे। इनके आगे फिर कौन शिक्षक बोले तो शेष गतिविधियों के बच्चे इधर उधर छाया तलाशते दिखे। सुबह नौ बजे अरविंद पेवेलियन गए बच्चों को 12 बजे तक रोके रखा गया।

फिर कुछ शिक्षकों से बच्चों ने समस्या बताई तो शिक्षकों ने प्रतिरोध किया। फिर कुछ बच्चों को शेड के नीचे बैठाकर गानों की प्रैक्टिस शुरू करवाई। पानी के लिए नगर पालिका से एक टैंकर मंगवा दिया। तपती धूप में खौलता पानी बच्चों के पीने के लिए था। केम्पर थे, लेकिन वो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर। इन्हें शिक्षक ज्यादा यूज करते दिखे।

सिरोही में अरविंद पेवेलियन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी में पेड़ की छाया में बैठे बच्चे।

बच्चों के मंच को बना दिया है शिक्षक का मंच

राष्ट्रीय समारोह में निःसन्देह बच्चों की भूमिका को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, लेकिन जिला प्रशासन बच्चों के इन अधिकारों को भी कई शिक्षकों द्वारा हड़पने के लिए पिछले दो दशकों से प्रोत्साहित कर रहा है। इससे बच्चों की प्रतिभा से ज्यादा विशेष शिक्षकों की आत्मसंतुष्टि का मंच बनाकर रख दिया है। सिरोही को छोड़कर शायद ही देश के किसी राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिक्षक की परफॉर्मेंस दिखाने के लिए बच्चों की परफॉर्मेंस को दबाने का कार्य किया जाता होगा।

यहां तक कि सिरोही के ही उपखण्ड, ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर के कार्यक्रम भी अरविंद पेवेलियन के कार्यक्रम से ज्यादा स्तरीय होते हैं। यहां पर उपखण्ड अधिकारी और पंचायत सचिव बच्चों को प्रतिभा का मंच उपलब्ध करवाते हैं। लेकिन, जिला कलेक्टरों ने सिरोही जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय आयोजन में अरविंद पेवेलियन में बच्चों के मंच देने की बजाय अपने या नेताओं के करीबी शिक्षकों को देने की परंपरा को 2 दशकों से त्यागा नहीं है। राष्ट्रीय कार्यक्रम को नाम रंगारंग दिया जाता है। लेकिन पिछले 2 दशकों में हुए 80 कार्यक्रमों को जिले की सेलेक्शन कमिटी ने एकाकी मंच बनाकर रख दिया है।

जिला स्तरीय राष्ट्रीय कार्यक्रम की आजोयक कमिटी को सिरोही में ही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान इसी अरविंद पैवेलियन में रंगारंग कार्यक्रम करवाने वाली समिति से सीख लेनी चाहिए। ये दोनों कार्यक्रम ये बता देंगे कि रंगारंग कार्यक्रम से लोगों को बांधने और दो दशकों से बीस-बीस मिनट लंबे एकाकी और मोनोटोनस कार्यक्रम से लोगों को बोर करने में क्या अंतर है।

रैलियों में ले जाते हैं सरकारी विभाग

इस सम्बंध में एक सामान्य चर्चा के दौरान एक अभिभावक इस बात की शिकायत करते भी नजर आए कि बच्चों को स्कूल पढ़ने भेजते हैं। स्कूल वाले उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों की जन जागरूकता रैली में भेज देते हैं। जिला मुख्यालय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की होने वाली रैलियों में यहां की स्कूल के बच्चों के बिना उनके अभिभावकों की अनुमति और विद्यालय की मंशा के जिले के आला अधिकारियों के आदेश पर भिजवा दिया जाता है।

बच्चों की शिक्षा के अधिकारों का उल्लंघन करते हुए इन रैलियों में स्कूली बच्चों के इस्तेमाल करने से उनकी पढ़ाई पर क्या फर्क पड़ेगा इससे इनको कोई लेना देना नहीं है। बच्चों की रैली को झंडी दिखाती फोटो अखबारों में छपवाने और फाइलिंग करवाकर उसके फंड का इस्तेमाल दिखाने के लिए जिले के अधिकारी स्कूली बच्चों का बन्दुआ मजदूरों की तरह शोषण की प्रवृत्ति त्यागने को तैयार नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर अधिकांश रैलियां अहिंसा सर्किल से शुरू होती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा शोषण पुराना भवन और नवीन भवन स्कूल के सुबह के शिफ्ट के बच्चों का होता है।

अमरीका के पेनसिल्वेनिया में घर में आग लगने से 10 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमरीका के पेनसिल्वेनिया प्रांत में एक घर में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 2.42 बजे नेस्कोपेक, लुज़र्न काउंटी में एक दोमंजिले घर में आग लग गई। घर में 14 लोग रह रहे थे। घटना में चार लोग बच गए लेकिन तीन बच्चों सहित 10 अन्य की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इमरान खान को 23 अगस्त को ईसीपी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को निषिद्ध धन मामले में आगामी 23 अगस्त को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

ईसीपी वेबसाइट के अनुसार आयोग के दो अगस्त-2022 के फैसले के अनुपालन में राजनीतिक दलों के नियम-2006 के संदर्भ में पीटीआई अध्यक्ष को 23 अगस्त को ईसीपी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

ईसीपी ने इससे पहले इमरान खान को अयोग्य ठहराये जाने के संबंध में भी अलग से नोटिस जारी किया है, जिस पर 16 अगस्त को सुनवाई होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर (सीईसी) सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय ईसीपी पीठ ने इस हफ्ते की शुरुआत में विदेशी फंडिंग मामले में पीटीआई को यह कहते हुए दोषी ठहराया था कि पार्टी ने वास्तव में निषिद्ध धन प्राप्त किया था। पीठ ने पीटीआई को नोटिस जारी कर यह भी कहा था कि क्यों नहीं धन को जब्त किया जाना चाहिए।

कुश्ती : बजरंग, दीपक, साक्षी के स्वर्ण सहित भारत ने जीते छह पदक

बर्मिंघम। भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर सोना जीत लिया। दीपक पूनिया (86) और महिला पहलवान साक्षी मलिक (62) ने भी स्वर्ण जीता जबकि अंशु मलिक (57) को रजत से संतोष करना पड़ा।

दिव्या काकरान (महिला 68) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक और टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य विजेता विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में कनाडा के लेकलन मेकनील को 9-2 से मात दी। टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर नज़र आए।

2016 रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की एना गोंज़ालेज़ के खिलाफ फाइनल में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी ने गोंज़ालेज़ को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता।

साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार वापसी की। साक्षी ने पहले गोंज़ालेज़ को दो बार टेकडाउन करके मैच को 4-4 की बराबरी पर पहुंचाया, और फिर अपनी प्रतिद्वंदी को चित्त करते हुए उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण प्राप्त किया।

नायब सूबेदार दीपक पूनिया ने पुरुष 86 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक ने इनाम को 3-0 से मात दी। दीपक मैच के शुरुआती पलों में ही दिल्ली 2010 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इनाम पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। दूसरी ओर, दीपक से 10 साल बड़े इनाम भारतीय पहलवान की फुर्ती की बराबरी नहीं कर पाए और एक भी पॉइंट हासिल करने में असफल रहे।

इस जीत के साथ भारत ने कुश्ती में चार और बर्मिंघम 2022 में 24 पदक जीत लिए हैं। इससे पहले, साक्षी मालिक (महिला 62 किग्रा ) और बजरंग पूनिया (पुरुष 65 किग्रा) ने स्वर्ण जीते जबकि अंशु (महिला 57 किग्रा) के खाते में रजत गया। युवा पहलवान अंशु मलिक को महिला 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुरोये के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ओडुनायो ने अंशु को 6-4 से मात दी। अपनी इस हार के बाद अंशु रो पड़ीं।

दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को मात देकर कांस्य पदक जीता। दिव्या ने कांस्य पदक मैच में टाइगर लिली को हराने के लिए सिर्फ 26 सेकंड का समय लिया। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 60 पदक जीत चुकी दिव्या ने मैच शुरू होते ही टाइगर लिली को अपनी गिरफ्त में कस लिया और उन्हें चित्त (विन बाई फॉल) करके मुकाबला जीता।

मोहित ग्रेवाल ने 125 किग्रा के कांस्य पदक मैच में जमैका के आरोन जॉनसन को चित्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया। भारत बर्मिंघम 2022 में अब तक 25 पदक जीत चुका है, जिसमें से छह पदक कुश्ती से आए हैं। साथ ही भारत नौ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है।

अफगानिस्तान : काबुल में विस्फोट में 8 की मौत, 18 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान दी। जादरान ने कहा कि विस्फोट पुलिस जिला संख्या 6 के सर-ए-करिज इलाके में हुआ।

अधिकारी के अनुसार राहगीरों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक उपकरण एक हाथ ठेले में रखा गया था। कुछ दिनों पहले काबुल में सुरक्षा बलों के एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट समूह के कई आतंकवादी मारे गए थे।

आईएस ने काबुल विस्फोट की जिम्मेदारी ली

कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक रिहायशी इलाके में हुए एक घातक विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने विस्फोट में 20 लोगों के मरने और बहुत से लोगों के घायल होने का दावा किया है। वर्ष 2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय आईएस को देश की सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जाता है। वहीं तालिबान ने पिछले साल अगस्त में देश को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

सबगुरु राशिफल : 6 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिए आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।