Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 684 -
होम ब्लॉग पेज 684

कुलदीप विश्नोई ने पत्नी, समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हरियाणा, राजस्थान एवं गुजरात के विश्नोई समाज के प्रभावशाली नेता कुलदीप विश्नोई अपनी पत्नी रेणुका विश्नोई एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में हजारों समर्थकों के हुजूम के बीच विश्नोई दंपती का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के महासचिव अरुण सिंह, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के ने गुलदस्ता एवं पार्टी की सदस्यता पर्ची देकर स्वागत किया। विश्नोई एवं उनकी पत्नी ने खट्टर के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं सह प्रभारी संजय मयूख भी उपस्थित थे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र विश्नोई ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का और उनका ‘चोली दामन’ का साथ है। पहले हमारा साथ रहा है फिर कुछ मतभेद हुए लेकिन कभी मनभेद नहीं हुआ। इसी का परिणाम है कि आज वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने के लिए मन से सहमति दी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व से प्रभावित हैं। वह देश के गरीबों एवं हर वर्ग की भलाई एवं तरक्की के लिए कार्य कर रहे हैं और इस वजह से दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से बहुत प्रभावित हैं जो एक महान व्यक्तित्व के धनी और बहुत विनम्र एवं मिलनसार हैं। आठ साल तक मुख्यमंत्री के रूप में बेदाग काम करना बड़ी बात है। उन्होंने धनखड़ एवं शेखावत की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने खूब प्रेरित किया।

विश्नोई ने आश्वासन दिया कि उनके साथ भाजपा में शामिल हो रहे सभी समर्थक मन से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपील की कि उनके समर्थक बिना शर्त आए हैं लेकिन मान सम्मान एवं प्यार के भूखे हैं। वे पार्टी के प्रति लगन और समर्पण में कोई कमी नहीं रखेंगे।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि दो बार के सांसद एवं चार बार के विधायक विश्नोई कल कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आए हैं। आज भाजपा के परिवार में उनका, उनकी धर्मपत्नी एवं समर्थकों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि विश्नोई ने राज्यसभा के चुनावों में दूसरी सीट पर कांटे के मुकाबले में भाजपा की सहायता की थी और इसे खुल कर स्वीकार भी किया। उन्होंने कहा कि विश्नोई भाजपा में आ गए हैं और उम्मीद है कि वह जल्दी ही नियमों, अनुशासन एवं व्यवस्था में रम जाएंगे और भाजपा उनके अंदर भी आएगी।

धनखड़ ने कहा कि विश्नोई राजस्थान, गुजरात एवं हरियाणा के विश्नोई समाज के नेता है। वह अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षक भी हैं। विश्नोई समाज का पर्यावरण, पशु पक्षियों के संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मधुरभाषी एवं विनम्रता के धनी विश्नोई कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे और अंतरात्मा की आवाज पर वह भाजपा में आए हैं और आशा है कि अभी और अंतरात्माएं जगेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्नोई के साथ आने वाले सभी समर्थकों को उनकी वरिष्ठता के हिसाब से पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्नोई समाज भाजपा के साथ जुड़ेगा।

‘शिवसेना’ पर फिलहाल फैसला न करें चुनाव आयोग : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उस याचिका पर फिलहाल विचार न करें, जिसमें उन्होंने अपने समूह को असली शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने अपने मौखिक आदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खेमे को राहत देते हुए भारत के चुनाव आयोग से शिंदे समूह द्वारा असली शिवसेना पार्टी के रूप में मान्यता देने के दावे पर कोई प्रारंभिक कार्रवाई नहीं करने को कहा।

शिंदे गुट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले असली शिवसेना के रूप में अपनी पहचान के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। ठाकरे खेमे की ओर से शीर्ष अदालत में याचिका दायर करके चुनाव आयोग की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई थी।

शीर्ष अदालत ने ठाकरे समूह की याचिका पर विचार के बाद चुनाव आयोग से कहा कि अगर ठाकरे समूह शिंदे गुट की याचिका पर अपने नोटिस पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगता है, तो उसे इस संदर्भ में अदालत द्वारा व्यक्त विचारों को ध्यान में रखते हुए उनके अनुरोध पर विचार करना चाहिए।

न्यायमूर्ति रमना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि वह सोमवार तक फैसला करेगी कि शिंदे समूह के विद्रोह और उसके बाद के घटनाक्रम से जुड़े महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े संवैधानिक महत्व के सवालों को बड़ी पीठ के पास भेजा जाए या नहीं।

अमरीका एवं मॉरीशस भेजी जाएंगी गोबर से बनी राखियां

जयपुर। भाई बहन के प्यार एवं अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर इस बार गाय के गोबर से बनी राखियां न केवल देश में ही बल्कि अमरीका एवं मॉरीशस में भी आकर्षण का केन्द्र बनती जा रही है।

भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ की पहल पर गाय के गोबल से बनी करीब 60 हजार राखियां अमरीका एवं मॉरीशस भेजी जाएंगी। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने संगठन की महिला ईकाई अब प्रवासी भारतीयों को भाई बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से निर्मित बीज वाली हर्बल राखियों के निर्यात का निर्णय लिया है और इसके तहत संगठन को अमरीका एवं मॉरीशस से करीब 60 हजार गाय के गोबर से निर्मित राखियों का ऑर्डर मिला है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि अमरीका से 40 हजार और मॉरीशस से 20 हजार राखियों का ऑर्डर बुक किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में एक डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से करीब 250 स्थानों पर गोबर से बनी राखियां बेची जाएगी।

संघ की महिला ईकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता गौड़ ने बताया कि इस साल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गाय के गोबर से बनी राखियों की मांग होने लगी है। उन्होंने बताया कि श्रीपिंजरापोल गोशाला परिसर के सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में केवल देशी गाय के गोबर से राखियां बनाई जा रही हैं।

गाय के गोबर से बनी राखियों से होने वाली आय से गाय की रक्षा के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राखियों के निर्माण होने से हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी के महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी रोजगार मिलने से वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

इससे जहां लोगों को चायनीज एवं पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली राखियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा विज्ञान के दृष्टिकोण से हाथ में गोबर से बनी राखी बांधने से रेडिएशन से भी सुरक्षा मिलेगी।

हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की सचिव मोनिका गुप्ता ने बताया है कि लोगों में गायों के प्रति श्रद्धा भाव प्रबल हो, इसलिए गोबर और औषधीय बीजों से राखियां बनाई जा रही हैं। इसके गोबर को अच्छी तरह धूप में सूखाया जाता है, जिससे 95 प्रतिशत तक गोबर की गंध चली जाती है।

इसके बाद सूखी गोबर के बारीक चूर्ण में जटामासी, गाय का देशी घी, हल्दी सफेद चिकनी मिट्टी एवं चंदन मिलाया जाता है। सबसे अंत में ग्वार फली का चूर्ण मिलाकर पानी के साथ पूरे मिश्रण को आटे की तरह गूंदा जाता है। ग्वार फली गोंद का काम करती है, जिससे पूरा मिश्रण न केवल सख्त हो जाता है, बल्कि इसकी ऊपरी सतह चिकनी और चमकदार हो जाती है।

पानी के लगातार संपर्क में रहने से गोंद व गोबर दोनों घुल जाते हैं। राखी तैयार होने के बाद पीछे की सतह में मोली का धागा लगा दिया जाता है, जो कलाई में बांधने के काम आता है। पूरी प्रक्रिया में रासायनिक वस्तु का उपयोग नहीं किया जाता है।

मोनिका गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर लोग रक्षाबंधन के कुछ देर बाद राखियां उतार कर इधर-उधर फेंक देते हैं। भाई बहन के प्यार की प्रतीक राखी कुछ दिन बाद कचरे में पहुंच जाती हैं। इसी को देखते हुए राखियों में तुलसी, अश्वगंधा, कालमेघ समेत अन्य बीज डाले जा रहे हैं, ताकि लोग राखी को इधर-उधर फैंकने के स्थान पर गमले में या घर की बाड़ी में डाल सकतें है, इससे राखी के अंदर भरे गए बीज ऊग कर भाई बहन के पवित्र रिश्ते की यादें भी ताजा करेंगे।

रक्षाबंधन 2022 : बहनें रात में भी बांध सकतीं हैं भाईयों को राखी

अजमेर। रक्षाबंधन श्रावणी कर्म भद्रा 11 अगस्त सन 2022 श्रावण शुक्ला चतुर्दशी गुरुवार को पूर्णिमा सुबह 10:38 से प्रारंभ होगी जो 12 अगस्त 2022 शुक्रवार को 7:05 तक रहेगी भद्रा का प्रारंभ 11 अगस्त सन 2022 को सुबह 10:38 से रात्रि 8:52 तक भद्रा रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र निर्णय सिंधु ज्योतिष मानसागरी पद्धति के अनुसार इस दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा एवं चंद्रमा मकर राशि पर विद्यमान रहेंगे। शास्त्र प्रमाण के आधार से कर्क, सिंह, कुंभ, मीन राशि के चंद्रमा में भद्रा मृत्यु लोक में रहती है।

मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक चंद्रमा में भद्रा स्वर्ग लोक में रहती है। कन्या, तुला, धन, मकर के चंद्रमा में भद्रा पाताल लोक में रहती है। अतः इस दिन भद्रा पाताल लोक में रहेगी इससे रक्षाबंधन एवं श्रावणी पर्व पर भद्रा का कोई अशुभ दोष नहीं रहेगा।

शुक्ल पक्ष की भद्रा का नाम सरपंनी एवं कृष्ण पक्ष की भद्रा का नाम वृश्चिक ही होता है। सरफनी का मुंह एवं वृश्चिक की पीठ त्यागना चाहिए। रक्षाबंधन पूर्णिमा को ही होता है, प्रतिपदा को रक्षाबंधन वर्जित है।

भद्रा का मुख दोपहर 1 बजे तक रहेगा इसके बाद रक्षाबंधन श्रावणी पर्व कर सकते हैं। रात्रि में भी रक्षाबंधन का कार्य करना निषेध नहीं है। भद्रा सूर्य की पुत्री एवं शनि यमराज की बहन का नाम है। भद्रा योग में तंत्र मंत्र शत्रु विनाश के कार्य मैं पूर्ण सफलता मिलती है। राजनीतिक अदालती कार्य चुनावी कार्य शत्रु विनाश के लिए सफलता प्रदान करती है।

ज्योतिष मत में 11 करण होते हैं, उसमें सातवां करण वृष्टि होता है उसी का नाम भद्रा है। निर्णय सिंधु ज्योतिष सार मानसागरी पद्धति के अनुसार 11 अगस्त सन 2022 गुरुवार को रात्रि 9 बजे से 12 अगस्त सन 2022 शुक्रवार सुबह 7 बजे तक रक्षाबंधन के समय भद्रा नहीं रहेगी। गुरुवार को रक्षाबंधन का शुभ समय 1 से 3 दोपहर, शाम 4:30 से 6 बजे तथा रात्रि 9 बजे से शुक्रवार सुबह 7 बजे तक श्रेष्ठ समय रहेगा।

ताइवान के आसपास समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में चीन

बीजिंग। चीन ताइवान के आसपास के समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में जुटा है। अमरीकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की संक्षिप्त लेकिन विवादास्पद यात्रा के बाद बुधवार को यहां से रवाना हो गई। इससे पहले चीन ने पेलोसी को ताइवान की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

चीन ने ताइवान के आसपास के समुद्र में गुरुवार से पांच दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। चीन ने कहा है कि यह अभ्यास दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त जलमार्गों में होगा और इसमें लंबी दूरी तक गोला बारूद की शूटिंग शामिल होगी।

अमरीका पर तथाकथित लोकतंत्र की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चेतावनी दी है कि आग से खेलने वालों का अच्छा अंत नहीं होगा और चीन को ठेस पहुंचाने वालों को दंडित किया जाएगा।

पेलोसी ने अपनी ताइवान यात्रा के बाद एक बयान में कहा है कि चीन दुनिया के नेताओं या किसी को भी अपने समृद्ध लोकतंत्र का सम्मान करने तथा अपनी कई सफलताओं को उजागर करने और निरंतर सहयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए ताइवान की यात्रा करने पर रोक नहीं लगा सकता।

इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 27 चीनी युद्धक विमान पहले ही उसके वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ताइवान ने जहाजों को अभ्यास से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिए कहा है और वैकल्पिक विमानन मार्ग खोजने के लिए पड़ोसी जापान और फिलीपींस के साथ बातचीत कर रहा है। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि उनका देश जानबूझकर बढ़े हुए सैन्य खतरों का सामना कर रहा है।

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 42 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले एक सप्ताह में आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए। नार्वे शरणार्थी परिषद (एनआरसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनआरसी ने एक बयान में कहा कि एनआरसी द्वारा आकस्मिक बाढ़ के प्रभाव के आकलन से संकेत मिलता है कि पिछले एक सप्ताह में नौ प्रांतों में 42 लोगों की जान चली गई और 56 गंभीर रूप से घायल हो गए।

1 हजार 720 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, 3,073 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 790 एकड़ कृषि भूमि नष्ट हो गई, 444 ट्यूबवेल बाढ़ में डूब गए, 12 गेहूं मिलें नष्ट हो गईं, 28 पुल ढह गए, 5 किमी से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अफगानिस्तान में एनआरसी के निदेशक नील टर्नर ने खराब फसल के कारण खाद्य असुरक्षा और गरीबी और विस्थापन की एक और लहर की संभावना के बारे में चिंता जताई। टर्नर ने कहा कि बाढ़ से पहले से ही ग्रामीण अफगानिस्तान में स्थिति गंभीर थी।

पिछले साल तालिबान के अधिग्रहण के बाद आर्थिक संकट ने कई किसानों को गंभीर कर्ज में धकेल दिया है, क्योंकि वे इस मौसम में बीज और उर्वरक के लिए भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी फसलों को मिटा दिया गया है। सर्दी आने को है, इन समुदायों के पास ठीक होने के लिए शून्य समय है।

सबगुरु राशिफल : 4 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.06 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आएंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मीन :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

एडवोकेट हीरा सिंह रावत भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

0

अजमेर। भारतीय किसान संघ अजमेर की बुधवार को आयोजित अजमेर तहसील बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार डूंगरिया की अनुशंसा पर मदारपुरा अजमेर निवासी एडवोकेट हीरा सिंह रावत को भारतीय किसान संघ अजमेर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अजमेर तहसील प्रभारी रोशन शर्मा एडवोकेट ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए साथ ही बैठक में अजमेर तहसील कार्यकारणी द्वारा वर्ष भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति बनाने के निर्देश दिए गए।

अधिवक्ता अशोक तिवारी बने जिला विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख

भारतीय किसान संघ अजमेर द्वारा कोटडा अजमेर निवासी अधिवक्ता अशोक तिवारी को जिला विधिक प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया जिसकी अनुशंसा संभागीय मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजेश डू़गरिया एवं युवा प्रमुख रोशन शर्मा द्वारा की गई।

सोनिया गांधी के घर पर लगाया अघोषित आपातकाल : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है और कांग्रेस इसे अघोषित आपातकाल बता रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे अघोषित आपातकाल करार देते कहा कि यह कांग्रेस के साथ मोदी सरकार की तानाशाही है और इसके खिलाफ देश की जनता को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा वरना सभी को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर को घेर लिया है। राजनीतिक प्रतिशोध का यह सबसे घृणित तरीका है। कांग्रेस इस कार्रवाई के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और मोदी सरकार उनकी आवाज दबा नहीं सकती है।

ED ने यंग इंडियन कार्यालय सील किया, सोनिया के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात

नेशनल हेराल्ड मामला : ईडी ने यंग इंडिया के कार्यालय को किया सील

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले की चल रही जांच के तहत बुधवार को हेराल्ड हाउस में स्थित यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय को सील कर दिया है। ईडी ने आज उसने नेशनल हेराल्ड मामले की चल रही जांच के बीच यंग इंडिया कार्यालय को सील कर दिया।

ईडी ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड कार्यालय सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी और पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से तीन बार और उनके सांसद बेटे राहुल गांधी से भी अपने मुख्यालय में 50 घंटे से अधिक समय तक पांच दिनों तक पूछताछ की थी।

आज 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और अवरोधक लगाए गए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने ट्वीट किया कि तानाशाही सरकार इतनी डरी हुई क्यों है? कोई विरोध न होने पर भी पुलिस हमें अपने ही कार्यालय जाने से रोक रही है। कुमार ने कहा कि हमें गिरफ्तारी का डर नहीं है, अगर हम विरोध करेंगे तो हम यह कहकर करेंगे कि अब क्या पुलिस हमें अपने ही कार्यालय में बैठक करने से रोकेगी?

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया गया है, हमने घोषणा की कि हम मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे… आज हमें दिल्ली पुलिस आयुक्त का एक पत्र मिला है कि हम खाद्य पदार्थों पर मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ विरोध नहीं कर सकते हैं।

नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस की महिला शाखा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल हेराल्ड हाउस के बाहर धरना दिया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड के कई कार्यालयों पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।