Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 686 -
होम ब्लॉग पेज 686

IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही पड़ेगा रहना

रांची। झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका को ईडी की विशेष अदालत ने आज खारिज कर दिया। इससे पहले विशेष अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी के विशेष अदालत के फैसले आने के बाद अब पूजा सिंघल को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। अब उनकी ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की जा सकती है। इससे पहले आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूजा सिंघल की ओर से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर 27 जून को याचिका दायर कर जमानत देने की गुहार लगाई थी।

ईडी ने मई के पहले सप्ताह में आईएएस पूजा सिंघल के आवास और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके सीए सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किए गए थे। मामले में ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को हिरासत में ले लिया था। 14 दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद 25 मई से निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

ईडी ने निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालिन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जयकिशोर चौधरी, खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी मनी लाउंड्रिंग की धारा 3, 4 और पीसी एक्ट की संगत धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल की है।

5 जुलाई को ईडी की टीम ने तकरीबन 200 पन्नों की चार्जशीट ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के कोर्ट में दायर की। वहीं, ईडी ने तकरीबन पांच हजार पन्नों से अधिक का साक्ष्य भी कोर्ट में जमा कराया है। ईडी के अधिकारी दो बक्सों में कागजात लेकर कोर्ट पहुंचे थे। आरोप पत्र में छह से 25 मई तक ईडी की ओर से की गई कार्रवाई की जिक्र है।

सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में विधायकों ने वित्त राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बारां। बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से भेंट कर एक ज्ञापन दिया।

भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में वित्त राज्यमंत्री को दिये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2016-17 में प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में अफीम की फसल तबाह हो गई।

नारकोटिक्स विभाग ने इसका आकलन नहीं किया जबकि राजस्व विभाग ने नुकसान का सर्वे करवाया था। इस दौर में अकारण ही किसानों के पट्टे खारिज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों के लाइसेन्स बहाल किए जाने चाहिए।

इसी प्रकार 2020-21 में भी आंधी तूफान के कारण अफीम की फसल प्रभावित हुई। ऐसे में मॉर्फिन के कम प्रतिशत के आधार पर अनेक किसानों के लाइसेंस खारिज कर दिए गए। ऐसे किसानों को 4 के स्थान पर दो प्रतिशत मॉर्फिन एवं 25 किलो औसत के आधार पर लाइसेन्स दिए जाएं।

सरकार से 1997-98 के दौरान अफीम की घटिया क्वालिटी बताकर एवं 98-99 में कम औसत के आधार पर रोके गए लाइसेन्स 5 के स्थान पर तीन वर्ष की औसत पर बहाल करे। ज्ञापन में अफीम का मूल्य बढ़ाने, दिवंगत पट्टाधारकों के स्थान पर उनके वारिसान को अनुमति देने तथा तोल केंद्र पर ही काश्तकार को अफीम की जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग रखी गई हैं।

ट्विटर पर महबूबा मुफ्ती की डीपी में तिरंगे के साथ जम्मू-कश्मीर का पुराना झंडा

श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी में बुधवार को बदलाव किया जिसमें उनके दिवंगत पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं और उनके सामने तिरंगे के साथ राज्य का पुराना झंडा भी नजर आ रहा है जिसकी मान्यता अब समाप्त हो चुकी है।

पंद्रह अगस्त तक मोदी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर तिरंगे की डीपी लगाई गई और इसके बाद देशवासियों से भी ऐसा ही करने की अपील की गई। प्रधानमंत्री की इस अपील के साथ पीडीपी प्रमुख ने भी अपनी डीपी में बदलाव किया है लेकिन धारा 370 हटाये जाने और राज्य का दर्जा समाप्त करके दो केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के फैसले के विरोध को भी दर्शाया है।

मुफ्ती ने कहा कि मैने अपने अकाउंट की डीपी बदल दी है क्योंकि झंडा खुशी और गर्व का प्रतीक है। हमारे राज्य के ध्वज को भारत के झंडे के साथ जोड़ा गया था जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इस जुड़ाव को खत्म करके इसे छीन लिया गया। आप हमसे हमारा झंडा छीन सकते हैं लेकिन उससे जुड़ी सामूहिक चेतना को कभी नहीं मिटा सकते।

गौरतलब है कि पांच अगस्त 2019 को संविधान की धारा 370 को हटाए जाने के फैसले के बाद जम्मू -कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था और इसके बाद से राज्य का ध्वज भी अमान्य हो गया।

होंडा मोटरसाइकिल ने पेश किया डियो स्पोर्ट्स का नया सीमित संस्करण

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नए डियो स्पोर्ट्स काे लॉन्च करने की घोषणा की है जो सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध होगा। स्ट्रोन्टियम सिल्वर मैटेलिक विद ब्लैक और स्पोर्ट्स रैड विद ब्लैक में उपलब्ध है। इसका स्टैण्डर्ड वेरिएन्ट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 68,317 रुपये तथा डीलक्स वेरिएन्ट की कीमत 73,317 रुपए है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उपभोक्ता अपने नज़दीकी रैड विंग डीलरशिप पर जाकर इस नए एडीशन का अनुभव पा सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट पर भी इसको देख सकते हैं। कामोफ्लॉज ग्राफिक्स और स्पोर्टी रैड रियर सस्पेंशन के साथ डिज़ाइन किया गया नया डियो स्पोर्ट्स दो नए कलर में पेश किया गया है- स्ट्रोन्टियम सिल्वर मैटेलिक विद ब्लैक और स्पोर्ट्स रैड विद ब्लैक जो स्टैण्डर्ड और डीलक्स दोनों वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि अपनी शुरूआत से ही, डियो फैमिली आकर्षक और यूथफुल अनुभव लाती रही है। नया डियो स्पोर्ट्स नए रंगों में यूथ और स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है। हमें विश्वास है कि यह लिमिटेड एडीशन अपने स्पोर्टी वाईब एवं ट्रेंडी लुक के साथ हमारे उपभोक्ताओं, खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं को खूब लुभाएगा।

मोटो-स्कूटर डीएनए को आगे बढ़ाते हुए डियो होंडा के भरोसेमंद 110 सीसी इंजन, एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर और कई सुविधाजनक फीचरों को लेकर आया है जैसे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, इंटेग्रेटेड ड्यूल फंक्शन स्विच, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, पासिंग स्विच एवं साईड स्विच इंडीकेटर (इंजन कट-ऑफ के साथ)। इसके अलावा डियो होंडा के कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) विद इक्वीलाइज़र और 3-स्टैप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और बेहतर माइलेज के लिए 3-स्टैप इको इंडीकेटर के साथ आता है।

नवाज शरीफ ने सरकार से इमरान खान के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

लंदन/इस्लामाबाद। पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सुप्रीमो नवाज शरीफ ने मंगलवार को संघीय सरकार से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ ‘तत्काल कानूनी कार्रवाई’ करने का आग्रह किया, क्योंकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने विदेश से प्रतिबंधित धन मामले में उनकी पार्टी के खिलाफ फैसला सुनाया है।

शरीफ ने आरोप लगाया कि यह आज साबित हो गया है और अब पूरा देश जानता है कि इमरान खान देश के इतिहास में सबसे बड़ा चोर है। इससे पहले मंगलवार को ईसीपी ने अपने फैसले में फैसला सुनाया कि पीटीआई को वास्तव में निषिद्ध धन प्राप्त हुआ था।

ईसीपी ने कहा कि आयोग के समक्ष पार्टी ने केवल आठ खाते होने की बात स्वीकार की और 13 खातों को अज्ञात घोषित किया। अपने आदेश में, आयोग ने यह भी कहा कि हम यह मानने के लिए विवश है कि इमरान खान पाकिस्तानी क़ानून के तहत अनिवार्य रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे।

ईसीपी का फैसला आने के बाद शरीफ ने यहां स्थित अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए नवाज ने कहा कि इमरान ईमानदारी के बारे में लोगों को ‘व्याख्या’ देते थे। उन्होंने कहा कि वह जानता था कि उसने सबसे बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की है। यही कारण है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते रहे।

नवाज ने दावा किया कि इमरान ने जिस तरह से विदेशी नागरिकों से पैसे लिए, उससे साबित होता है कि वह वह व्यक्ति था जिसने देश में विदेशी एजेंडा लाया था। उन्होंने याद किया कि पीएमएल-एन देश को प्रगति की ओर ले जा रहा था, इस बात पर खेद व्यक्त करते हुए कि इमरान के कार्यों के कारण सभी प्रयास व्यर्थ हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और हमारी कमर तोड़ दी है।

इसबीच पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने संकल्प व्यक्त किया कि सरकार कानून के अनुसार मामले में ईसीपी के फैसले को लागू करेगी। उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया कि आयोग के फैसले ने इमरान खान के अपराधों की पुष्टि की और मांग की कि उन्हें तुरंत अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने अवैध विदेशी फंडिंग के जरिए पाकिस्तान में अराजकता फैलाई।

CWG 2022 : बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले में हारकर भारत को मिला रजत

बर्मिंघम। भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के मिश्रित बैडमिंटन टीम फाइनल में सिंगापुर की गोह जिन वेई को हराकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

बर्मिंघम 2022 की मिश्रित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत सिंगापुर का सामना कर रहा है जहां अधिकतम पांच मैच खेले जाएंगे और यह टाई जीतने वाली टीम स्वर्ण पदक हासिल करेगी।

फाइनल में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले मैच में टेंग फोंग और वूई सोह के हाथों 18-21, 15-21 से हार मिली। पहले गेम में भारतीय जोड़ी 18-15 से आगे चल रही थी मगर मलेशियाई जोड़ी ने लगातार छह पॉइंट जड़कर मैच में 1-0 की बढ़त ली और फिर सीधे गेमों में भारत को हराया।

इसके बाद महिला एकल मैच में पुसरला वेंकट सिंधु का सामना गोह जिन वेई से हुआ जहां सिंधु ने 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की। मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले गेम के शुरुआती हिस्से में पिछड़ने के बाद सिंधु को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने संयम बरतते हुए टाई को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया।

पुरुष एकल मैच में किदांबी श्रीकांत की करीबी मैच में हार के बाद भारत 1-2 से पिछड़ गया। किदांबी ने एनजी ट्ज़ो योंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे योंग ने तीन गेमों के मैच में किदांबी को 21-19, 6-21, 21-16 से मात दी।

अब त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को महिला युगल मैच में कूंग ली परली और मुरलीधरन थिनाह का सामना करना था, और टाई में बरकरार रहने के लिये भारत को यह मैच जीतना जरूरी थी। दुर्भाग्यवश, जॉली और गोपीचंद की जोड़ी ऐसा न कर सकी और सीधे गेमों में उन्हें 21-18, 21-17 से हार मिली।

सिंगापुर ने 3-1 की जीत के साथ बर्मिंघम 2022 की मिश्रित बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में मलेशिया को भारत से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा था, लेकिन यहां उन्होंने अंततः भारत पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर, भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य 13 पदक जीत चुका है।

CWG 2022 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता पुरुष टेबल टेनिस का स्वर्ण पदक

CWG 2022 : भारत ने लगातार दूसरी बार जीता पुरुष टेबल टेनिस का स्वर्ण पदक

CWG 2022 : भारत ने लॉन बोल में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

तेलंगाना विधायक राजगोपाल रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हैदराबाद। तेलंगाना से मुनुगोडु विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने मंगलवार शाम कांग्रेस पार्टी और राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की।

जगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और एक या दो दिन में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए और ‘तेलंगाना राज्य में एक परिवार के शासन’ के खिलाफ लिया है।

उन्होंने कहा कि टीआरएस नेता कहते रहे हैं कि उपचुनाव की स्थिति में ही निर्वाचन क्षेत्र (मुनुगोड़े) का विकास होगा, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उपचुनाव से विकास होगा और सीएम केसीआर अपना वादा पूरा करेंगे।

टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी की ओर सीधे इशारा किए बिना 55 वर्षीय राजगोपाल ने कहा कि कांग्रेस में लंबे समय से वरिष्ठ सदस्य होने के बावजूद पार्टी ने तेलंगाना में राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए ‘बाहरी’ लोगों को लाया गया।

सबगुरु राशिफल : 3 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.41 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ।

मेष : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ : आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन : आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क : आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह : आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या : आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला : आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक : आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु : आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर : आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ : आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन : व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 843 सरकारी वकील हटाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय व लखनऊ पीठ में सरकार की ओर से पैरवी के लिए तैनात 843 सरकारी वकीलों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

इनमें कई मुख्य स्थायी अधिवक्ता, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, स्थायी अधिवक्ता व वादधारक शामिल हैं। साथ ही इन्ही पदों पर कुल 586 नए सरकारी वकीलों को नियुक्त भी किया गया है। 43 सरकारी वकीलों के मौजूदा पद बदले गए हैं। इनमें अधिकांश का प्रमोशन व कुछ के पद नीचे किए गए हैं।

सरकार के विशेष सचिव निकुंज मित्तल ने इस आशय के आदेश, वकीलों की सूची के साथ महाधिवक्ता को भेजे हैं। इनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात अपर महाधिवक्ता विनोद कांत समेत 505 सरकारी वकीलों की आबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है जबकि लखनऊ पीठ में तैनात दो मुख्य स्थायी अधिवक्ताओं अजय कुमार पांडेय व बसंत लाल यादव व 336 अन्य सरकारी वकीलों की आबद्धता खत्म कर दी गई है।

इसी क्रम में सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 366 व लखनऊ पीठ में 220 नए सरकारी वकील नियुक्त किए हैं। अभिनव नारायण त्रिवेदी को लखनऊ पीठ में बतौर मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही इलाहबाद हाईकोर्ट में 23 व लखनऊ पीठ में 20 सरकारी वकीलों के पद बदले गए हैं।

अभी क्रिमिनल साईड के नए सरकारी वकीलों- एजीए प्रथम व एजीए द्वितीय की सूची जारी नहीँ हुई है। हाईकोर्ट में सरकारी वकीलों के इस भारी फेरबदल से सोमवार को काफी गहमा गहमी रही।

हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक है।

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ईडी अब फेस सेविंग के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कोई मनी ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो सकती है। ईडी ने जुलाई 2015 में इस मामले को बन्द कर दिया था परन्तु केन्द्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव डाला और बदले की भावना से कार्रवाई शुरू की।

उन्होंने कहा कि ईडी के माध्यम से केन्द्र सरकार चाहे कांग्रेस को बदनाम करने का कितना भी प्रयास कर ले, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी।