
सबगुरु न्यूज-आबूरोड। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को हुए विभिन्न सत्रों में विचारकों ने देश भर से आये प्रशिक्षणार्थियों को सेवा दल के इस शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

सबगुरु न्यूज-आबूरोड। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को हुए विभिन्न सत्रों में विचारकों ने देश भर से आये प्रशिक्षणार्थियों को सेवा दल के इस शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिण पश्चिम लागोस राज्य में मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में कुल 16 लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।
फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स (एफआरएससी) के प्रवक्ता ओलाबिसी सोनुसी ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के करीब तीन बजे 23 लोग घातक दुर्घटना की चपेट में आ गए। जब एक पूरी तरह से भरी हुई यात्री बस और जुगाड़ ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। राज्य के एपे इलाके में हुई इस दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
सोनूसी ने कहा कि एफआरएससी बचाव दल ने 16 लोगों के शवों को बरामद किया। पांच अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो लोग सुरक्षित बच गए। उन्होंने घटना के लिए दिन के शुरुआती घंटों में खराब दृश्यता और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने घटना के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।
एफआरएससी के प्रवक्ता ने मोटर चालकों को सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से यात्रियों को चेतावनी दी कि वे हमेशा वाणिज्यिक वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा से अधिक गाड़ी चलाने वालों को सावधान करें।

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मंगलवार के फाइनल मैच में सिंगापुर को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता। अचिंत शरत कमल, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की भारतीय टीम ने एक युगल और दो एकल मुकाबले जीतकर सिंगापुर को 3-1 से मात दी।
हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने पहले युगल मुकाबले में सिंगापुर के योंग कुएक और यू पांग को 13-11, 11-7, 11-5 से मात दी। दूसरे मैच में अचंत शरत कमल को ज़्हे यू च्यू के हाथों 7-11, 14-12, 3-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा और मैच 1-1 की बराबरी पर आ खड़ा हुआ।
इसके बाद 2017 के बेल्जियम ओपन विजेता ज्ञानसेकरन भारत को बढ़त दिलाने के इरादे से पहले ही गेम से हमलावर हो गए। वह पांग से दो गेम जीतने के बाद तीसरा गेम हारे, लेकिन अंततः उन्होंने सिंगापुरी प्रतिद्वंदी को 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 से शिकस्त देकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।
भारत को अब स्वर्ण जीतने के लिए सिर्फ एक और मैच जीतना था, जिसे हरमीत ने संभव किया। उन्होंने च्यू को 11-8, 11-5, 11-6 हराकर भारत को सिंगापुर पर 3-1 से जीत दिलाई और भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेल का स्वर्ण जीता।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की स्वर्ण पदक विजेता महिला टीम क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के हाथों हारकर बाहर हो गयी थी और इस बार भारत को टेबल टेनिस में स्वर्ण दिलाने की जिम्मेदारी पुरुष टीम पर थी।
पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दमदार प्रदर्शन दिखाया और फाइनल से पहले प्रतियोगिता के हर ड्रॉ में 3-0 से जीत दर्ज की। फाइनल ऐसा पहला ड्रॉ था जिसमें भारत ने एक मैच हारा, लेकिन अंततः उन्हें 3-1 से जीत हासिल हुई।
विकास ने रजत जीतकर ग्लासगो का कारनामा दोहराया
भारत के शीर्ष भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को 11वां पदक दिलाते हुए 96 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत जीता।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 के रजत पदक विजेता विकास ने अपना कारनामा दोहराते हुए स्नैच में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 191 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 346 किग्रा की कुल लिफ्ट दर्ज की और दूसरा स्थान हासिल किया।
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 के कांस्य पदक विजेता विकास स्नैच राउंड की समाप्ति के बाद 155 किग्रा की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ दूसरे स्थान पर थे जबकि समोआ के डॉन ओपेलोगे 171 किग्रा की राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड लिफ्ट के साथ पहले स्थान पर थे।
जब विकास क्लीन एंड जर्क राउंड में उतरे तो फिजी के टानियेला रानीबोंगी 343 किग्रा की कुल लिफ्ट के साथ उनसे आगे चल रहे थे, लेकिन विकास ने अपने दूसरे प्रयास में 191 किग्रा भार उठाकर उन्हें पछाड़ा और भारत के लिये चौथा रजत पदक सुनिश्चित किया।
पंजाब के लुधियाना से आने वाले विकास राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेते हुए हर बार देश के लिये पदक लाए हैं। इस बीच, समोआ के ओपेलोगे ने स्वर्ण जीता जबकि फिजी के रानीबोंगी को कांस्य प्राप्त किया।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने सीकर जिले के नोस्ल के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र शर्मा (51) निवासी बिराना पुलिस थाना नोसल सीकर हाल सावतसार थाना गांधीनगर जिला अजमेर है जिसे चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बरामद मोटरसाइकिलें दूदू, रूपनगढ़, नावा (नागौर) से चुराई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नोसल का हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से संगीन वारदातों में लिप्त हैं। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, चोरी, वाहन चोरी जैसे प्रकरण दर्ज है।
दरगाह थाना क्षेत्र में चौदह सटोरिए अरेस्ट
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने आज चौदह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दरगाह थाना पुलिस के वृताधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि थाने के पुराने हिस्ट्रीशीटर रमेश सिंधी के यहां सुबह पुलिस बल ने योजनाबद्ध तरीके से धावा बोलकर वहां दांव लगा रहे चौदह सटोरिओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से 55,270 रुपए भी बरामद किए गए।
लाडनूं नगरपालिका ईओ बीस हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर संभाग के नागौर जिले के लाडनूं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मगराज को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यूरो की अजमेर टीम ने उपाधीक्षक राकेश वर्मा के नेतृत्व में परिवादी राजेश की शिकायत पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
मगराज ने परिवादी से पट्टा बनाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत ब्यूरों में करने के बाद आज सुबह कार्यालय समय में मगराज को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में एक विधवा से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आज उसके फूफा ससुर रामेश्वर दयाल कीर को गिरफ्तार किया है।
कोटा ग्रामीण के इटावा थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि क्षेत्र के कीरपुरा गांव निवासी एक विधवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 28 जुलाई को जब वह गांव में दुकान से खरीदारी कर लौट रही थी तो रास्ते में रामेश्वर दयाल कीर ने उसे एक रिश्तेदार से मिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे बूंदी जिले के देही खेड़ा थाना क्षेत्र के बगली गांव में अपने मकान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता का कहना था कि बाद में रामेश्वर दयाल ही उसे वापस मोटरसाइकिल से उसके गांव के पास छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता द्वारा इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चोरों ने सुरक्षा प्रहरी को चाकू मारकर घायल किया
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्थल पर तैनात सुरक्षा प्रहरी को अज्ञात चोरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल सीताराम उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा प्रहरी के रूप में तैनात था।
सूत्रों ने बताया कि आज तड़के चार अज्ञात चोर एक ऑटो रिक्शा लेकर निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और वहां से सामान को आटो रिक्शा में डालने की कोशिश की। घटना के समय सीताराम वहां अकेला था लेकिन उसने चोरों को रोका तो इसी दौरान हुई हाथापाई में एक चोर ने चाकू से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और वहां से भाग गए।
इसके बाद सीताराम उद्योग नगर थाने पहुंचा और इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है।
थानाधिकारी सुंडाराम ने बताया कि सोमवार शाम को एक युवक के अजमेर-भीलवाड़ा रोड़ पर भैंरू गौशाला के नजदीक स्थित होटल कुमावत के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखकर अपने परिचितों को भी भिजवा दिया। परिचितों के होटल पहुंचने पर खुदकुशी का पता चल पाया।
पुलिस का कहना है कि मृतक ने सुसाइड नोट में ब्याज माफिया पर परेशान करने का आरोप लगाया है। शव गुलाबपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा। मृतक की पहचान शंभुगढ़ थाना सर्किल के रामपुरा निवासी राजेंद्र (34) की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में रेलगाड़ी की चपेट में आने से आज एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रेल पटरियां पार कर रही थी कि वह वहां से गुजर रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर मांडलगढ़ थाना प्रभारी सुरजीत मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान किशना का खेड़ा निवासी इन्द्रा (26) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

बर्मिंघम। भारतीय महिला ‘फोर्स’ लॉन बोल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया।
लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम दक्षिण अफ्रीका को 17-11 से मात दी। भारत ने इससे पहले इस प्रतियोगिता में एक भी पदक नहीं जीता था।
तीन एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में इजाफा करता गया। सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी।
दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले चार राउंड में आठ पॉइंट लिए और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली। इससे पहले कि मैच हाथ से निकलता, भारतीय महिलाओं ने 12वें, 13वें और 14वें एंड में सात पॉइंट की विशाल छलांग लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15-10 से पीछे छोड़ दिया।
15वें और आखिरी एंड में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिये छह पॉइंट हासिल करने थे लेकिन ऐसा हो न सका और भारत ने अपने स्कोर में दो पॉइंट और जोड़ते हुए मैच 17-10 पर समाप्त किया।

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप जीटी फोर्स ने अपने दो पहिया वाहन जीटी सोल और जीटी वन से पर्दा उठा दिया है जिनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 49,996 रुपए और 59,800 रुपए है।
इन स्कूटरों का उद्देश्य 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ कम दूरी की यात्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जीटी सोल लीड 48वी 28एएच और लिथियम 48वी 24एएच बैटरियों में उपलब्ध है जो प्रति चार्ज लीड पर 50-60 किलोमीटर और लिथियम पर 60-65 किलोमीटर की यात्रा तय कर सकता है।
इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग मोड और रिवर्स मोड के साथ सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी मोटर पर 18 महीने, लीड बैटरी पर एक साल और लिथियम आयन बैटरी पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है। कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर जीटी वन में जीटी सोल के अतिरिक्त मोबाइल चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
जीटी-फोर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश तनेजा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे नए उत्पाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए देश की बढ़ती प्राथमिकता में योगदान देंगे। हम इलेक्ट्रिक वाहनों को सुलभ और सस्ती बनाना चाहते हैं ताकि वे देश के हर कोने की यात्रा चुनौतियों का सामना कर सकें। जीटी फोर्स श्रृंखला के स्टाइलिश नए मॉडल तकनीकी रूप से उन्नत सिद्धांत और पर्यावरण के अनुकूल फीचर्स के साथ तैयार किए गए हैं जो हमारी नई पीढ़ी को पसंद हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक लापता सैन्य हेलीकॉप्टर का मलबा देश के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में मिला है। उसमें सवार सभी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई।
सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दुर्घटना में सेना के कमांडर समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह अधिकारियों की मौत हो गई।
आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि सेना के हेलिकॉप्टर का मलबा प्रांत के लासबेला जिले के विंडार इलाके में मिला। दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर सोमवार शाम को बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान पर था, जब खराब मौसम के कारण दुर्घटना हुई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने बलूचिस्तान प्रांत में कहर बरपाया है जिसमें 14 जून से 130 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि 13,535 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा 13,000 से अधिक पशुधन का भी नुकसान हुआ है।

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुजरात में कपड़ा, रसायन, पैकेजिंग, भू-सम्पदा और शिक्षा के क्षेत्र के एक प्रमुख व्यावसायिक समूह के खिलाफ तलाश और जब्त अभियान चलाया गया है, जिसमें विभाग को 24 करोड़ की नकदी मिली और करीब-करीब इतने मूल्य के ही आभूषण मिले हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी सामने आई।
विभाग ने अभियान में 24 करोड़ की नकदी और 20 करोड़ रुपए की कीमत के आभूषण जब्त किए हैं। विभाग ने यह भी कहा कि तलाश अभियान में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के बेहिसाबी लेन-देन का भी पता चला है। आयकर विभाग ने गत 20 जुलाई को खेडा, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और काेलकाता के कुल 58 परिसरों में छापे मारे थे।
बयान में कहा कि तलाश अभियान में दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक सबूत मिले हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। इन साक्ष्यों से पता चलता है कि समूह ने विभिन्न तौर-तरीकों को अपनाकर बड़े पैमाने पर कर चोरी की है, जिसमें खातों की किताबों के अलावा बेहिसाब नकद बिक्री, फर्जी खरीद-फरोख्त और अचल संपत्ति लेन-देन से प्राप्त धन शामिल है।
इसके अलावा समूह को कथित तौर पर कोलकाता की कंपनियों से शेयर प्रीमियम के माध्यम से बेहिसाब रकम जमा करने के बारे में पता चला है। इसके अलावा साक्ष्याें से यह भी पता चला है कि समूह ने कथित रूप से अपनी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के खातों में हेराफेरी कर लाभ अर्जित किया है।