Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 689 -
होम ब्लॉग पेज 689

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 रुपये प्रति बैरल से नीचे आ जाने के बावजूद देश में मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में करीब दो माह से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं होने से आम आदमी के लिए यह राहत बनी हुई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 106.31 रुपए प्रति लीटर और 94.27 रुपए प्रति लीटर पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.71 प्रतिशत गिरकर 99.32 डॉलर प्रति बैरल और अमरीकी क्रूड 0.65 प्रतिशत के दबाव के साथ 93.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………डीजल

दिल्ली………….96.72……..89.62
मुंबई ………….106.31…….94.27
कोलकाता ………106.03……..92.76
चेन्नई………….102.63……..94.24

अमरीकी ड्रोन हमले में अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की मौत

वाशिंगटन। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिका के आतंकविरोधी अभियान में अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की गई है। राष्ट्रपति जो बिडेन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका ने रविवार को काबुल में यह अभियान छेड़ा था। अल-जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी में था, जब ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागीं। हमले के दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

बिडेन ने कहा कि उन्होंने अल-कायदा नेता के खिलाफ सटीक कार्रवाई के लिए अंतिम मंजूरी दे दी थी। उन्होंने कहा कि अल- जवाहिरी ने अक्टूबर-2000 में अदन में अमरीकी नौसैनिकों पर हमले समेत हिंसा की अन्य कृत्यों को भी अंजाम दिया था। इस हमले में 17 अमरीकी नाविक मारे गए थे।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि चाहे कितना भी समय लगे, चाहे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं, तो हम आपको और आपके लोगों को ढूंढ निकालेंगे।

वर्ष 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल-जवाहिरी ने अल-कायदा पर कब्जा कर लिया। उसने और बिन लादेन ने एक साथ 9/11 के हमलों की साजिश रची और तब से वह अमरीका के वाछित आतंकवादियों में से एक बन गया।

इस बीच तालिबान के एक प्रवक्ता ने अमरीकी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां पिछले 20 वर्षों के असफल अनुभवों की पुनरावृत्ति हैं तथा अमरीका, अफगानिस्तान और क्षेत्र के हितों के खिलाफ हैं।

सबगुरु राशिफल : 2 अगस्त मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, नाग पंचमी पर्व, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.42 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना नेता संजय राउत से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 16 घंटे की पूछताछ के बाद की गई गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अहंकार और तानाशाही सत्य को दबा नहीं सकती है।

गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को खमोश रहने का संदेश देना चाहती है लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि अहंकार और तानाशाही की जीत नहीं हो सकती है और सच का मुंह बंद करने की हर कोशिश विफल साबित होगी।

उन्होंने ट्वीट किया कि राजा’ का संदेश साफ़ है – जो मेरे खिलाफ़ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विरोधियों का हौसला तोड़ने और सच का मुंह बंद करने की पुरज़ोर कोशिश जारी है। लेकिन तानाशाह सुन ले, अंत में ‘सत्य’ जीतेगा, और अहंकार हारेगा।

शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा

GST पर केंद्र सरकार को घेरने वाले विपक्ष को वित्त मंत्री ने दिखाया आईना

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर सरकार पर विपक्ष के हमले का सोमवार को करारा जवाब देते हुए कहा कि देश के बाहर और भीतर गंभीर चुनौतियों के बावजूद भारत में महंगाई दर को सात प्रतिशत के इर्द-गिर्द और काबू में रखा गया है तथा इसे और कम करने के उपाय किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने पैकेज्ड और ब्रांडेड दूध, दही, चावल आदि खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी के निर्णय के लिए केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करने वाले विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि जीएसटी के बारे में जो भी निर्णय होता है, वह जीएसटी परिसर करती है जो इस मामले अधिकार प्राप्त संवैधानिक निकाय है। जीएसटी का फैसला कोई प्रधानमंत्री मोदी का फैसला नहीं होता।

सीतारमण ने कहा कि हाल में दूध, दही, पनीर और अन्य ब्रांडेड चीजों पर जीएसटी लगाने का फैसला जीएसटी परिषद में सर्वसम्मत से लिया गया था। इन चीजों की खुली बिक्री पर कोई कर नहीं है और पैकेज्ड चीज पर भी 25 किलोग्राम से ऊपर की पैंकिंग को जीएसटी के दायरे में नहीं रखा गया है।

वित्त मंत्री महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा का जवाब दे रही थीं। चर्चा में 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। वित्त मंत्री के जवाब के दौरान पहले कांग्रेस के सदस्य और फिर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के सदस्यों ने बहिर्गमन किया।

सीतारमण ने कहा कि भारत कोविड-19 जैसी अभूतपूर्व महामारी और यूरोप में युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद भारत इस समय दुनिया के सबसे तेजी से वृद्धि कर रही अर्थव्यवस्था बना हुआ है और भारत में मुद्रास्फीति अमरीका और यूरोप जैसे देशों की तुलना में नियंत्रण में है।

उन्होंने विपक्ष की टोका-टाकी के बीच कहा कि महंगाई पर इस बहस को राजनीतिक रंग दिया गया है। यह आंकड़ों पर आधारित बहस नहीं थी, इसलिए विपक्ष को मेरा राजनीतिक जवाब भी सुनने को तैयार रहना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि राजनीतिक भाषण देते हैं तो राजनीतिक भाषण सुनना भी पड़ेगा। मैं आपको इसमें व्यवधान की अनुमति देती हूं। वित्त मंत्री की इस बात पर अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि सदन व्यवस्था के हिसाब से ही चलता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलनात्मक स्थिति अच्छी है। देश अभूतपूर्व संकट से खड़ा हुआ है। इसमें जनता का योगदान है। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष दो-तीन साल से विश्व की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बताते आ रहे हैं। आज वे अगर यदि विश्व अर्थव्यवस्था की समीक्षा करते हुए उसमें गिरावट का अनुमान लगाते समय भारत की संभावित वृद्धि दर को 8.2 प्रतिशत से घटाकर 7.4 प्रतिशत करते हैं तब भी भारत की वृद्धि दर अन्य देशों के ऊपर है।

सीतारमण ने कहा कि देश के सामने समस्या जरूर है। हम उससे निपट रहे हैं। उन्होंने भारत में मुद्रास्फीति जनित मंदी के खतरे के बारे में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए साफ-साफ कहा कि भारत में मंदी या स्टैगफ्लेशन का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमरीका में इस वर्ष पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.9 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 1.6 प्रतिशत का संकुचन हुआ। इसे वे तकनीकी मंदी बता रहे हैं लेकिन भारत के मंदी में पड़ने का कोई ड़र नहीं है।

वित्त मंत्री ने देश की वृहद आर्थिक स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के अवरुद्ध ऋण कम हुआ है और वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार पर कर्ज जीडीपी के तुलना में घटकर 56.29 प्रतिशत पर आ गया। जबकि अमरीका और कई अन्य देशों में यह अनुपात 100 प्रतिशत से ऊपर है।

उन्होंने जीएसटी संग्रह और विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार के ताजा आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि जुलाई में जीएसटी संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपए के साथ अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक संग्रह है और पांच महीने से लगाता 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर चल रहा है। इसी तरह विनिर्माण क्षेत्र का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई 2022 में 56.4 प्रतिशत रहा। जून में आठ प्रमुख उद्योगों की वार्षिक वृद्धि दर 12.7 प्रतिशत रही।

सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत उत्साहजनक संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति है इसे मैं स्वीकार करती हूं पर इसका स्तर क्या है। वित्त मंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के दौरान 2008-13 तक भारतीय अर्थव्यवस्था पांच जर्जर अर्थव्यवस्थाओं में गिनी जाने लगी थी। उन्होंने कहा कि संप्रग के समय लगातार 28 महीनों में 22 महीने मुद्रास्फीति नौ प्रतिशत से अधिक थी। संप्रग के समय नौ बार मुद्रास्फीति 10 प्रतिशत से भी ऊपर चली गई थी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय अब भी जबकि वैश्विक व्यापार में स्थिरता नहीं आई है। भारत में मुद्रास्फीति सात प्रतिशत के आस-पास सीमित है। इसे और भी नीचे लाने का प्रयास चल रहा है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमारे ऊपर महंगाई का आरोप लगाने वालों को पीछे की बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया कि वे सरकार की अलोचना करते समय केवल कुछ चुनिंदा अर्थशास्त्रियों (कौशिक बसु, रघुराम राजम) का ही नाम लेते हैं। वित्त मंत्री ने उनके उस उदाहरण को उन्हीं के तर्क से काटते हुए आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के नाम का उल्लेख किया कि आरबीआई ने अच्छा काम किया है और उसने विदेशी मुद्रा का भंडार मजबूत कर भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी स्थिति से बचाया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि राजन ने यह भी कहा है कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा है, विदेशी ऋण भी कम है। विश्व में हर जगह भोजन और ईंधन महंगा होने से महंगाई बढ़ी है। अनाज सस्ता हो रहा है और इससे भारत में भी महंगाई कम होगी। उन्होंने कहा कि राजन ने आरबीआई के काम की सराहना तो कि पर उन्होंने ये बताना मुनासिब नहीं समझा की सरकार ने महंगाई को कम करने के लिए अपनी तरफ से क्या-क्या उपाय किया है।

सीतारमण ने इसी संदर्भ में कहा कि कच्चा पाम ऑयल और सोया तथा सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाने, सोया और सुरजमुखी तेल के कुल 20 लाख टन आयात को शुल्क मुक्त करने तथा मसहूर जैसी दलहनों पर आयात शुल्क कम करने के निर्णयों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक माह के अंदर खाद्य तेलों के खुदरा दामों में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा तेल और दलहनों पर आयात शुल्क हटाने के बावजूद दलहन-तिलहन किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए समर्थन देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने और सूक्ष्म, लघु एवं मझौली इकाइयों के लिए लोहा जैसे कच्चे माल को सस्ता करने के लिए स्टील की कतरन, कोयला, मेटकॉक, कोकिंग कोल, निकल पर शुल्क घटाया है जिससे एक महीने में इस्पात के दामों में 10 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि नायलॉन, विस्कोस, पीटीपी जैसे कच्चे माल के आयात को सस्ता कर कपड़ा उद्योग को भी राहत दी गई है।

शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा

मुंबई। मुंबई की एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने सोमवार को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को चार अगस्त तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

राउत को आज विशेष पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक हितेन वेनेगांवकर ने राउत के आठ दिन की हिरासत मांगी और कहा कि अपराध की विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

वेनेगांवकर ने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि सपना पाटकर के नाम पर एक प्लॉट लिया गया था और संजय राउत का भाई प्रवीण राउत उसका फ्रंट मैन था।

वकील ने कहा कि राउत को चार बार तलब किया गया लेकिन वह केवल एक बार एजेंसी के सामने पेश हुए। उन्होंने सबूतों और मुख्य गवाहों के साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की।

राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने विभिन्न आधारों पर रिमांड आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी और अदालत को बताया कि राउत की हाल ही में सर्जरी हुई थी।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, न्यायाधीश देशपांडे ने कहा कि लंबी हिरासत का वारंट नहीं है और राउत को केवल चार दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

राउत के आवास पर 31 जुलाई को सुबह ईडी ने छापा मारा था, उनसे नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी और उन्हें एजेंसी के कार्यालयों में हिरासत में रखा गया था। ईडी कार्यालय में उनसे सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अगस्त माह में दस दिन बंद रहेंगे बैंक

लखनऊ। अगस्त के महीने में आम ग्राहकों के लिए चार दिन की छुट्टी समेत महीने में दस दिन बैंक बंद रहेंगे।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने सोमवार को बताया कि मंगलवार नौ अगस्त को मोहर्रम, शुक्रवार 12 अगस्त को रक्षा बंधन, सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा शुक्रवार 18 अगस्त को जन्माष्टमी की यह चार छुट्टियां बैंकों में आमजन के लिए है।

इसके अलावा हर माह स्टाफ के लिए होने वाली रूटीन छह छुट्टियां दो शनिवार तथा चार रविवार को होंगी। इस तरह अगस्त माह में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन से अनुरोध है कि इन छुट्टियों को ध्यान रखते हुए अपने बैंक से संबंधित आवश्यक काम समय से निपटा लें।

गहलोत सरकार किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जारी करे मुआवजा : सतीश पूनियां

जोधपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राज्य की गहलोत सरकार से किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जारी करने की मांग की हैं।

डा पूनियां ने जोधपुर जिले के लोहावट विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित किसानों को आश्वस्त किया कि जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उन्हें अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया जाएगा, साथ ही जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक किसानों की आवाज मजबूत तरीके से उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेथी, मूंगफली और बाजरा की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, साथ ही अतिवृष्टि से बच्चों की पाठ्यपुस्तकें भी नष्ट हो गई। डा पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि जारी करनी चाहिए।

19 माह बाद रिंग में वापसी करेंगे मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह

रायपुर। बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता और भारत के शीर्ष मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह 17 अगस्त को ‘रंबल इन द जंगल’ प्रतियोगिता में 19 महीने बाद रिंग में वापसी करेंगे।

विजेंन्द्र सिंह ने रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन से पहले कहा कि मैं वास्तव में इस लड़ाई के लिए उत्सुक हूं, मैं इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण ले रहा हूं और यह मेरे जीतने के तरीके में वापस आने का सही अवसर और स्थान होगा। पिछली लड़ाई में एक छोटी सी अड़चन आयी थी लेकिन मैं अपनी टीम के साथ एलियासु सुले को हराने के लिए कमर कस रहा हूं, और मैं रिंग में आने का इंतजार नहीं कर सकता।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक खेल राज्य में बदलना कुछ ऐसा है जिसे हम कुछ समय से करना चाह रहे हैं और यह पिछले कुछ वर्षों में आखिरकार सामने आ रहा है। विजेन्द्र सिंह की पेशेवर लड़ाई इस आयोजन को और मजबूत करेगी। हमें न केवल राज्य भर के लोगों को बल्कि भारत भर के एथलीटों के लिए भी छत्तीसगढ़ को खेल की महाशक्ति के रूप में मानने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अपनी आखिरी पेशेवर लड़ाई के बाद से पिछले 19 महीनों से प्रशिक्षण कर रहे विजेन्द्र सिंह रिंग में उतरने के लिए उत्सुक होंगे। वह रायपुर में 17 अगस्त को होने वाली लड़ाई से पहले इस समय मैनचेस्टर में तैयारी कर रहे हैं।

‘रंबल इन द जंगल’ में फ़ैज़ान अनवर, सचिन नौटियाल, कार्तिक सतीश कुमार और आशीष शर्मा जैसे मुक्केबाज भी नजर आएंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी जबकि मेन इवेंट में विजेन्द्र सिंह 8:30 बजे नज़र आएंगे।

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ का निधन

वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया है। वह 62 वर्ष के थे।

हिन्दू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार रात सीने में दर्द की शिकायत पर अभय नाथ यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें हृदयाघात आया और डाक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हे बचाया नहीं जा सका।

ज्ञानवापी परिसर में श्रृंगार गौरी स्थल पर प्रतिदिन पूजा की अनुमति देने के एक मामले में जारी सुनवाई में यादव मुस्लिम समुदाय का पक्ष रख रहे थे।