Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 691 -
होम ब्लॉग पेज 691

CWG 2022 : भारोत्तोलक अचिंता श्युली के स्वर्ण ने भारत को दिलाया छठा पदक

बर्मिंघम। भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा सहित कुल 313 किग्रा के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अचिंता ने पहले स्नैच राउंड में 140 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन वह इतने पर नहीं रुके और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 143 किग्रा के साथ नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड स्थापित किया।

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2021 के विजेता अचिंता ने क्लीन एंड जर्क में अपने वर्चस्व पर मुहर लगाते हुए 166 किलो भार उठाया। इस प्रयास के साथ उनका कुल स्कोर 309 हो गया जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड था, लेकिन अचिंता ने स्नैच की तरह ही क्लीन एंड जर्क में भी अपने प्रयास को बेहतर करते हुए 170 किग्रा भार उठाया।

अचिंत को टक्कर देते हुए मलेशिया के मोहम्मद एरी हिदायत ने स्नैच में 138 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था, और स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का विशाल आंकड़ा छूना था। हिदायत ने 176 का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहे।

अंततः हिदायत ने 303 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ रजत पदक से संतोष किया, जबकि भारत के अचिंता श्युली ने 313 किग्रा की लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीत चुका है। भारत के सभी पदक भारोत्तोलन में आए हैं।

रूस के हमले में यूक्रेन की बिजनेस हस्ती की मौत

मायकोलाइव। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मायकोलाइव में रूसी सेना के हमले में देश के बिजनेस हस्ती एवं ‘हीरो ऑफ यूक्रेन’ पुरस्कार से सम्मानित ओलेक्सी वडातुर्स्की और उनकी पत्नी रायसा की मौत हो गई।

बीबीसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनात निर्यातक कंपनी के निबुलॉन के मालिक 74 वर्षीय वडातुर्स्की और उनकी पत्नी की रात में उनके घर पर मिसाइल हमले में मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वडातुर्स्की की मौत को एक बड़ी क्षति बताया है।

मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्ज़ेंडर सेनकेविच ने कहा कि रूसी सेना की शहर में अब तक की यह सबसे बड़ा हमला था। हमले में एक होटल, एक खेल परिसर, दो स्कूल और एक सर्विस स्टेशन के साथ ही कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

हॉलीवुड अभिनेत्री निकेल निकोल्स का निधन

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं टीवी ऋंखला स्टार ट्रेक की अदाकारा निकेल निकोल्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। निकेल के पुत्र काइल जॉनसन ने बताया कि अभिनेत्री का शनिवार की रात निधन हो गया।

जॉनसन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि इतने सालों से आकाश में चमकता एक सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। उनका प्रकाश प्राचीन आकाशगंगाओं की तरह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए आनंद लेने और सीखने की प्रेरणा देता रहेगा।

निकेल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की राजदूत रही और उन्होंने महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में भर्ती करने में योगदान दिया था।

सबगुरु राशिफल : 1 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.13 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिए नहीं रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशा को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नहीं अपने आप जो मिल जाए उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक। रहेगा मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी। किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे। नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है। व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा। थकान भी अधिक रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलू कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बिताएंगे। पूर्व में किए गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते हैं। आज किया गया पूंजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी। किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं। गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नहीं देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामों में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगों की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन परिस्थितियां आपके लिए मार्ग बनाने वाली रहेंगी लेकिन स्वभाव में गरमी रहने से बनते कामो को स्वयं ही बिगाड़ भी सकते हैं। दिन के आरंभ में मन शांत रहेगा लेकिन मध्यान के समय किसी काम में विलंब होने से क्रोध आएगा। जमीन जायदाद संबंधित कार्य आज करना शुभ रहेगा। आकस्मिक लाभ के साथ भविष्य के लिए भी रोजगार मिलेगा। घरेलू वातावरण में नोकझोंक लगी रहेगी खास कर पिता का जिद्दी स्वभाव कामना पूर्ति में बाधा डालेगा। संध्या के समय दुविधा में रहेंगे किसी और कि गलती भोगने पर भाग्य को दोष देंगे। सेहत में भी गड़बड़ आने लगेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलू कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नहीं करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकरक रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है। आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते हैं। धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातकों की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितों को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिए अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

हमीरपुर में चोरी के आरोपी की पत्नी को पीटने वाला दारोगा निलंबित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में चोरी के आरोपी के पत्नी को पीट पीट कर जख्मी करने वाले दारोगा को रविवार को निलंबित कर दिया गया है।

राठ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक(सीओ) अभय नारायण राय ने बताया कि राठ क्षेत्र के बिलरख गांव में चोरी के नामजद अभियुक्त सीताराम को गिरफ्तार करने पुलिस टीम ने पिछले दिनों दविश दी थी। पुलिस को देखते ही अभियुक्त मौके से भाग निकला। इस पर पुलिस ने उसकी पत्नी मंजुल को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की।

महिला का आरोप है कि दारोगा देवीदीन ने उसे थाने में तीन दिन तक रखा और उसे टार्चर करता रहा। मारपीट में न केवल हाथ पैर में गंभीर चोटें आई है बल्कि गुप्तांग में भी उसके गंभीर चोटें आई है।

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने मामले की जांच कराई जिसमे मामला सही पाया गया। लिहाजा दारोगा को आज निलंबित कर दिया गया है। जांच सीओ को सौप दी गई है।

अगले वर्ष भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश पूनियां

अजमेर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश से इस जनविरोधी सरकार को उखाड़कर भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

डा पूनियां आज पुष्कर में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसामान्य तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा संगठन की पहुंच बनाने का सक्षम जरिया सिद्ध होगी सोशल मीडिया। उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े अपने अनुभवों के माध्यम से बताया कि कैसे कम समय में सोशल मीडिया ने संवाद के नए आयाम को स्थापित किया है।

इससे पूर्व कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि आज का युग सोशल मीडिया का है और इसी को देखते हुए भाजपा ने भी संगठन में इस विभाग को स्थापित करने के साथ इसे नई मजबूती देने की ओर कदम बढ़ाए हैं।

सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिलोर ने प्रदेश की युवा तरुणाई से वर्ष 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए सोशल मीडिया विभाग से जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश सह संयोजक अभिषेक आचार्य ने पीपीटी के माध्यम से सोशल मीडिया को संचालित करने के तरीके बताए, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने सोशल मीडिया में जिलों में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी एवं सुरेश रावत, सोशल मीडिया अजमेर संभाग प्रभारी अनुपम गोयल, जिला संयोजक, अनिल आसनानी, सर्वेश्वर शास्त्री आदि मौजूद थे।

बिजनौर में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह रोडवेज की एक बस और कार की भिड़ंत में चार यात्रियाें की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे रोहिलखंड डिपो की जनरथ बस नजीबाबाद से भागूवाला की तरफ जा रही थी। थाना मंडावली में ग्राम मुस्सेपुर के निकट बस एक ईको कार से टकरा गई।

इस टक्कर में फर्रुखाबाद के निवासी ईको कार सवार धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल, मंजीत पुत्र रमेश, सच्चिदानंद पुत्र महेश्वर सिंह और अशोक पुत्र अमरपाल की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिये हायर सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस सम्बन्ध में थाना मण्डावली में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

भीलवाड़ा में बिजली का तार टूटने से बाप-बेटी की मौत

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज बिजली का तार टूट जाने से एक व्यक्ति एवं उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई।

पुलिस हैडकांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि गलवा निवासी जगदीश (22) को रविवार शाम को बाहर जाना था। उसकी चार बजे की बस से टिकिट था। इसके चलते वह मां से मिलने गांव के पास ही खेत पर गया। जहां खेत पर उसके पिता नारायण भी थे। जगदीश की गोद में उसकी तीन साल की बेटी किरण भी थी।

इनके खेत पर पहुंचने के दौरान ही किसी जानवर के तारों पर बैठने पर आपस टकराने से एक तार टूटकर जगदीश एवं उसकी बेटी पर गिरा। करंट से बाप-बेटी के साथ ही नारायण गुर्जर भी झुलस गया। तीनों को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन जगदीश एवं उसकी बेटी किरण ने दम तोड़ दिया जबकि नारायण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उधर, इस घटना से गलवा में शोक छा गया। करंट से पिता-पुत्री की मौत की खबर सुनकर भाजपा नेता रुपलाल जाट सहित कार्यकर्ता गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। जहां भाजपाइयों ने इस बड़ी घटना के बावजूद किसी प्रशासनिक अधिकारी व बिजली निगम अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई तथा प्रदर्शन करते हुए मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की।

इसे देखते हुए एएसपी सहाड़ा गोवर्धन लाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और समझाइश की। बाद में बिजली निगम अधिकारी भी आ गए। इन अधिकारियेां के समझाने के बाद मामला शांत हो गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नदी में डूबने से दो भाईयों की मौत

भीलवाड़ा जिले के आसींद में कब्रिस्तान के नजदीक खारी नदी में नहाने गये आज दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणराम भाकर ने बताया कि नेगडिय़ा रोड़ आसींद निवासी चालक जाबिर हुसैन बेग के दो बेटे रिहान 11 व जिशान 14 साल रविवार सुबह छुट्टी के चलते नहाने के लिए खारी नदी गए। कब्रिस्तान के पास स्थित नदी में नहाने के दोरान दोनों भाई डूब गए।

इसकी भनक लगने पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। सूचना पर आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मासूमों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी आसींद भिजवा दिया। जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

CWG 2022 : जेरेमी लालरिननुंगा ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में जीता स्वर्ण

बर्मिंघम। भारत के जेरेमी लालरिननुंगा ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 67 किलोग्राम भारवर्ग में रविवार को नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है।

जेरेमी लालरिननुंगा ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 140 किलोग्राम उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किलो वजन उठाकर कुल 300 किलोग्राम का नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

जेरेमी लालरिननुंगा ने स्नैच में भी नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। उनका दूसरा सफल प्रयास 140 किलो था। उन्होंने तीसरे प्रयास में 143 किलो वजन उठाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। उन्हें 10 किलो की बढ़त मिल चुकी थी।

क्लीन एंड जर्क में उनका पहला प्रयास 154 और दूसरा 160 किलो था। जेरेमी का 165 किलो का तीसरा प्रयास विफल रहा। लेकिन तब तक स्वर्ण उनकी झोली में आ चुका था। मीराबाई चानू ने कल भारोत्तोलन में भारत को खेलों का पहला स्वर्ण दिलाया था।

सामोआ के विपावा नेवो इयोन (127 और 166) को रजत तथा नाइजीरिया के एडीडीओंग जोसफ उमॉफिया (130 और 160) को कांस्य पदक मिला। जेरेमी ने जीत के बाद कहा कि मैं स्वर्ण पदक जीतकर खुश हूं लेकिन अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं। मैं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था, लेकिन देश के लिए स्वर्ण जीतना गर्व का क्षण है।

कोटा में अवैध देशी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस सहित एक अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के दादाबाड़ी इलाके में पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक बदमाश को अवैध देशी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में हथियार सहित एक बदमाश के घूमने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने प्रताप नगर में एक खाली प्लॉट के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए सूरज वाल्मीकि (31) को गिरफ्तार कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

शेखावत ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-दो के समक्ष पेश करके इन अवैध हथियारों के स्त्रोत के बारे में पूछताछ करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।