Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 694 -
होम ब्लॉग पेज 694

सोनभद्र : महिला का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने के मामले में केस दर्ज

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र में भूत प्रेत के विवाद में एक महिला को सिर मुड़ाकर, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने वारदात के दो माह बाद आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 21 मई को गांव के हरी, अंगुन, अशोक, झमझम ऊर्फ छोटे, बऊ व दनिया तथा बिसरेखी गांव के रामजी व कमलेश ने भूत प्रेत का आरोप लगाकर उसके साथ विवाद किया और उसके सिर का बाल मुंडवा दिए। इसके बाद उसके मुंह में रोरी, चूना, काजल लगा कर चप्पल, जूता की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में घुमाने के बाद गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की विवेचना शिवद्वार चौकी इंचार्ज आशीष पटेल करेंगे। इस संबंध में घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि महिला ने विंध्याचल मंडल के डीआईजी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत पेश की थी। डीआईजी के निर्देश पर मामले की जांच कर महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एलन मस्क ने ट्विटर के खिलाफ दर्ज किया जवाबी मुकदमा

वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के साथ एक कानूनी जंग के बीच अमेरिकी उद्यमी और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने अदालत में ट्विटर के आरोपों का औपचारिक उत्तर दिया है और उसके खिलाफ एक जवाबी नालिश दाखिल किया है। ट्विटर ने 44 अरब डॉलर का अधिग्रहण का सौदा तोड़ने के खिलाफ मस्क के विरुद्ध मामला पहले ही दायर कर रखा है।

अमरीकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की शनिवार की एक रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क ने ट्विटर के खिलाफ जवाबी मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के गोपनीयतापूर्वक यह मामला शुक्रवार को दायर किया।

खबरों के अनुसार मस्क का एक जवाबी दावा यह भी हो सकता है कि ट्विटर ने उनके साथ करार के तुरंत बाद अपने ऐसे दैनिक-उपयोगकर्ताओं की संख्या को बदल दिया जिनके आधार पर बाजार में धन कमाया जा सकता था। मस्क की ओर से इस आरोप को भी आधार बनाए जाने की संभावना है कि ट्विटर ने फर्जी खातों का डाटा भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया।

मस्क के खिलाफ ट्विटर की सुनवाई कर रहे जज ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर को शुरू हो रहे सप्ताह में पांच दिन की तारीख तय की। रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई की तारीख तय होने के कुछ ही घंटों के अंदर मस्क की ओर से जवाबी मुकदमा दायर किया गया।

कोटा में मध्यप्रदेश के कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

कोटा। राजस्थान में कोटा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में महावीर नगर प्रथम में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश की तैयारी कर रहे एक कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो माह पहले ही कोटा आया था।

छात्र मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा दमोह निवासी 11वीं कक्षा का छात्र प्रथम जैन (16) इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की तैयारी करने के लिए एक जून को ही कोटा आया था। महावीर नगर प्रथम स्थित हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाने के लिए माफी मांगते हुए लिखा है कि ष्सॉरी पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके साथ ही एक लड़के से प्यार का जिक्र भी किया है।

छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि सॉरी, मम्मी-पापा पर मैं किसी चीज के लायक नहीं हूं। आपका बेटा बहुत लड़ा लेकिन हार गया। इतना पैसा मुझ पर बर्बाद करने के लिए सॉरी। अब बस चचू की पढ़ाई का खर्चा लगेगा लेकिन मेरा प्यार झूठा नहीं था, लड़के से हुआ था। लेकिन सच्चा था एकदम। भव्य से बहुत बहुत प्यार करता हूं।

छात्र का नाम प्रथम जैन था। उसके पिता निजी डॉक्टर हैं। कोटा में वह दो महीने से रहकर कोचिंग की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार को वह कोचिंग नहीं गया था। उसने सुबह 10 बजे दोस्तों से बातचीत की और उनके साथ खाना खाया था। फिर दोस्त चले गए।

दोस्तों ने दो बजे जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। दोस्तों को लगा कि वह सो रहा होगा। शाम को फिर दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने फिर दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची ओर कमरे का दरवाजा खोलकर शव को पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। शनिवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना पर उसके परिजन कोटा पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

रामचंद्र चौधरी इंडियन डेयरी एसोसिएशन के सदस्य निर्वाचित

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक आज ऑनलाइन मोड से हुए मतदान में केंद्रीय कार्यसमिति का निर्वाचन हुआ जिसमें रामचंद्र चौधरी निर्विरोध सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए जबकि एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अमूल डेयरी गुजरात के प्रबंध संचालक राजेंद्र सिंह सोढी को चुना गया।

चुनी गई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। अन्य प्रतिनिधियों में उपाध्यक्ष अरुण पाटिल महाराष्ट्र व अजय खोसला नई दिल्ली निर्वाचित हुए। गीता पटेल उदयपुर, सीपी चार्ल्स केरल, अनिल बर्मन बैंगलोर, राजेश गजानन लेले मुंबई सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए।

उल्लेखनीय है कि आईडीए देश के दुग्ध व्यवसाय व उत्पादन क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से समय समय पर केंद्र सरकार को अवगत कराती आई है। इस संस्था में लगभग पांच हजार सदस्य मतदाता है।

एसोसिएशन का चार दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 12 से 15 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगा जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में अजमेर से पच्चीस प्रगतिशील पशुपालकों का दल भाग लेगा।

नागपुर में 11 साल की नाबालिग लडकी से गैंगरेप, 9 आरोपी अरेस्ट

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर उमरेर कस्बे में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध जून के मध्य और जुलाई के मध्य के बीच हुआ और हत्या के एक मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला सामने आया।

रोशन करगांवकर और उसके साथी बादल लेंडे को शुभम दमदू (25) की हत्या मामले में 25 जुलाई को अकोला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नागपुर शहर में एक 11 साल की बालिका के साथ नौ लोगों ने एक महीने तक कथित तौर पर बलात्कार किया, पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के अलावा प्रेमदास गठीबंधे, राकेश महाकालकर, गोविंदा नाटे, सौरभ उर्फ ​​करण रीठे, नितेश फुकट, प्रद्युम्न करुतकर और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरुले इस मामले में आरोपी हैं और इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।

30 मिनट में 18 हजार करोड़ के एक लाख स्कोर्पियो एन की बुकिंग

नई दिल्ली। बहुपयोगी वाहन और एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए स्कोर्पियो एन ने बुकिंग के मामले में नया रिकार्ड कायम किया है। शनिवार सुबह 11 बजे बुकिंग खुलते ही एक मिनट में 25 हजार स्काेर्पियो एन की बुकिंग हो गई और मात्र 30 मिनट में 18 हजार करोड़ रुपये मूल्य के एक लाख वाहन बुक हो गए।

कंपनी ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि 30 मिनट में बुक हुई एक लाख स्कोर्पियो का एक्स शोरूम कीमत 18 हजार करोड़ रुपए है।

उसने कहा कि नए स्कोर्पियों की डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू की जाएगी और दिसंबर 2022 तक 20 हजार वाहन डिलीवर करने की योजना है। कंपनी ग्राहकों को अगस्त के अंत में डिलीवरी की तिथि बताएगी। उसने कहा कि एक मिनट के अंदर बुक किए गए 25 हजार स्कोर्पियो एन के ग्राहकों का आमंत्रण मूल्य पर वाहन दिया जाएगा। उसने कहा कि नये स्कोर्पियो एन की बुकिंग अभी भी ऑनलाइन और डीलर के यहां जारी है।

मथुरा : बांके बिहारी के दर्शन कर शिल्पा शेट्टी हुईं अभिभूत

मथुरा। मशहूर सिने तारिका शिल्पा शेट्टी ने उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा स्थित वृंदावन में बांके बिहारी मन्दिर में मुख्य विगृह के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आकर वह धन्य महसूस कर रही हैं।

राजस्थान के भरतपुर प्रवास पर आईं शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को मथुरा की भी यात्रा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि ठाकुर जी ने उन्हें बुलाया है। भरतपुर से लौटते समय उन्होंने बांके बिहारी मन्दिर में पूजन अर्चन किया।

पूजा की रस्म बांके बिहारी मन्दिर के सेवायत आचार्य प्रभु गोस्वामी ने निभाई। उन्होंने सिने तारिका शिल्पा के माथे पर ठाकुर जी के आशीर्वाद स्वरूप चन्दन लगाया और अति पवित्र कमल के फूल की आशिर्वादी माला भी उन्हें भेंट की।

इस अवसर पर सात साल के प्रियांश गोस्वामी ने मन्दिर के जगमोहन से सिने तारिका को जब राखी भेंट की तो वह भाव विभोर हो गईं। उन्होंने उस बालक के दोनों हाथ अपने सिर पर रखकर आशीर्वाद लिया।

देर शाम मन्दिर के बाहर निकल कर अपने प्रशंसकों की भीड़ से उन्होंने कहा कि वे दर्शन कर ठाकुर जी का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हैं। उनका कहना था कि बांकेबिहारी महराज ने उन्हें बुलाया है तभी वे यहां आ सकी हैं। उन्होंने राधे राधे कहकर अपने प्रशंसकों से विदा ली।

प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयुसीमा में 2 वर्ष की छूट

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देने का फैसला किया हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो वर्षों की छूट दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बेरोजगारों ने गत दिनों में राजधानी जयपुर में काफी दिनों तक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया और उनमें उनकी एक मांग यह भी थी और राज्य सरकार ने बेरोजगारों की इस मांग को मान ली।

पटना : जेपी नड्डा के रोड शो में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब

पटना। भारतीय जनता पार्टी की पहली बार हो रहे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक को लेकर पार्टी ने राजधानी पटना को भगवा रंग में रंग दिया है।

भाजपा संयुक्त मोर्चा की शनिवार और रविवार को हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राजधानी में पार्टी ने लाखों झंडे, पोस्टर और जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाकर अपनी शक्ति प्रदर्शन का जबरदस्त अहसास कराया है।

बैठक में शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने रोड शो की शुरुआत पटना उच्च न्यायालय के निकट संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद शुरू की।

नड्डा के रोड शो के काफिला को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से की गई जोरदार तैयारी देखते ही बन रही है। इसके लिए पार्टी ने एक विशेष रूप से रथ तैयार किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही नड्डा की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ खूबसूरत और आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

पार्टी नेताओं का दावा है कि नड्डा के रोड शो में लगभग 3000 हजार से अधिक मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके लिए मुख्य समारोह स्थल ज्ञान भवन तक के मार्ग में भव्य स्वागत की तैयारी जगह-जगह पर की गई। जिन रास्तों से रोड शो गुजरा वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ता सड़क के दोनों किनारे खड़े रहे और रुक रुक कर भाजपा और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। उमस भरी गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे थे।

नड्डा के स्वागत में न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता सडकों पर जमे रहे बल्कि इस दौरान बिहार की लोक संस्कृति को भी दर्शाने की कोशिश की गई है। बिहार के लोक कलाकारों का बड़ा दस्ता भी सड़क पर मौजूद रहा।

वहीं, मुख्य कार्यक्रम स्थल के निकट एक निजी होटल को भी भव्यतापूर्वक सजाया गया है। यहां पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की बड़ी बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को किसी तरह की कठिनाई ना हो इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग से जिम्मेवारी दी गई है जो जगह जगह पर खड़े दिखाई पड़ रहे हैं।

परिचित महिला से रेप के आरोपी सीआई केपी सिंह अरेस्ट

जयपुर। महिला से दुष्कर्म मामले में सीआई केपी सिंह को गुरुवार देर रात करणी विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंवर पाल सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में उसी की परिचित महिला ने मारपीट और रेप का केस करणी विहार थाने में दर्ज कराया था। उस दौरान आरोपी सीआई झुंझुनूं में मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी के पद पर तैनात था।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुए मुकदमे की जांच पहले सीआई ने की फिर एडिशनल डीसीपी वैस्ट बजरंग सिंह को दी गई थी। उस दौरान पुलिस ने आरोपी केपी सिंह को गिरफ्तार नहीं किया था। आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा और कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली।

पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई को सीआई की गिरफ्तारी पर रोक हटाने के आदेश देते हुए पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जिस पर गुरुवार रात केपी सिंह की गिरफ्तारी हुई।

पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए केपी सिंह ने अपनी पत्नी से पीड़िता के पति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने उस दौरान मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया। लेकिन पुलिस जांच में ऐसा कुछ प्रमाणित नहीं हुआ। जिसके बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस ने जांच के बाद एफ आर लगा दी।

दु्ष्कर्म के आरोपी सीआई ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत लगा रखी थी। जिस पर पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई को अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया। और केपी सिंह को दो सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश दिए। सरेंडर नहीं करने पर जयपुर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के लिए यह याचिका लगाई। जिस में पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन का झुंझुनूं महिला थाने में एक मामला दर्ज हो रखा था। जिस के सभी दस्तावेज तत्कालीन सीआई केपी सिंह के पास थे। पीड़िता ने जब सीआई से दस्तावेज मांग तो उस ने पीड़िता को जयपुर बुलाया।

यहां पर पेय पदार्थ में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो और वीडियो ली। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया लेकिन आरोपी ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। साथ ही वह उसे बार-बार मुकदमा वापस लेने का भी दबाव बना रहा है।

पुलिस ने बताया कि 20 मई 2020 को सीआई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी 29 मई को पीड़िता के घर आया इसके साथ मारपीट की। आरोपी ने मारपीट के दौरान पीड़िता का मोबाइल तोड़ दिया। बाद में मोबाइल दिलाने के बहाने इसे अलंकार मॉल ले गया।

कार में फिर आरोपी ने महिला से झगड़ा किया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उससे मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने 3 जून 2020 को सीआई के खिलाफ करणी विहार थाने में दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज करया।