Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 696 -
होम ब्लॉग पेज 696

गोवा के आबकारी आयुक्त ने की बार मामले की सुनवाई

पणजी। गोवा के आबकारी आयुक्त नारायण गैड ने शुक्रवार को अधिवक्ता एरेस रॉड्रिक्स द्वारा दायर एक शिकायत पर सुनवाई शुरू की, जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार द्वारा असगाव गांव के भौता वड्डो में कथित रूप से संचालित ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के शराब लाइसेंस को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

शराब लाइसेंस धारक दिवंगत एंटनी डिगामा के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता रोड्रिग्स और बेनी नाज़रेथ को सुनने के बाद आयुक्त ने इस मामले के निर्धारण के लिए दो मुद्दे तय किए। पहला यह है कि क्या आबकारी लाइसेंस फर्जी और अपर्याप्त दस्तावेज जमा करके तथा तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके प्राप्त किया गया था। इसके साथ ही क्या आबकारी अधिकारियों की ओर से प्रक्रियात्मक अनियमितताएं की गईं थीं।

लाइसेंस धारक को दो मुद्दों पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए आयुक्त ने आगे की सुनवाई 22 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। शुक्रवार की सुनवाई में दिवंगत एंथनी डी गामा के पुत्र डीन मौजूद थे, वहीं अधिवक्ता रॉड्रिक्स ने आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया कि अन्य मौजूदा पुत्र डेल का नाम दबा दिया गया है।

रॉड्रिक्स ने बताया कि हालांकि गोवा में आबकारी नियम केवल एक मौजूदा रेस्तरां को बार लाइसेंस जारी करने की अनुमति देते हैं। आबकारी विभाग ने 18 फरवरी 2021 को आवश्यक रेस्तरां लाइसेंस के बिना परिसर में खपत के लिए विदेशी शराब की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किया।

बार मामले में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

मौलाना मदूदी के साहित्य पर लगे प्रतिबंध : विहिप

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय (जेएमयू) में इस्लामिक अध्ययन पाठ्यक्रम में पिछली सदी के अलगाववादी नेता मौलाना मदूदी की किताबें पढ़ाए जाने पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए सरकार से ना केवल मौलाना मदूदी बल्कि हर प्रकार के अलगाववादी विचारों को बढ़ावा देने वाली किताबें प्रतिबंधित करने की मांग की है।

विहिप के संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने आज एक बयान में कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एएमयू और जेएमयू में इस्लामिक अध्ययन के पाठ्यक्रम में मौलाना मदूदी की किताबें पढ़ाई जा रहीं हैं। ये वही मौलाना मदूदी हैं जिन्होंने 1925 में देश भर में अलगाववाद की लहर जगाई थी और मोहम्मद अली जिन्ना, बगदादी और तालिबानी भी उनसे प्रेरित रहे हैं।

जैन ने कहा कि विश्व के आतंकवादी इनके साहित्य से प्रेरणा लेकर गैर मुसलमानों का कत्लेआम करते हैं। मौलाना मदूदी किसी भी देश के संविधान और कानून से ऊपर शरीया को मानते हैं। इसलिए इनकी लिखी किताबें किसी भी विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान में पढ़ाई जाएंगी तो क्या स्थिति बनेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता के पैसे से चल रहे ये विश्वविद्यालय पहले ही अलगाववादी गतिविधियों के केन्द्र बने हुए हैं। एएमयू में पहली बार ‘सर तन से जुदा’ का नारा गूंजा था।

विहिप नेता ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों को सख्ती बरतते हुए ना केवल मौलाना मदूदी बल्कि अन्य सभी अलगाववादी तत्वों के साहित्य को प्रतिबंधित करना चाहिए ताकि एएमयू एवं जेएमयू जैसे शिक्षण संस्थान अलगाववाद का अड्डा नहीं बनें।

 

तम्बाकू उत्पादों के पैकेटों पर नई चेतावनी

नई दिल्ली। सरकार ने हर प्रकार के तंबाकू उत्पाद के पैकेट पर नई तरह से चेतावनी छापने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि हर प्रकार के तम्बाकू उत्पादों के पैकेटों पर स्वास्थ्य चेतावनी के एक नए स्वरूप को अधिसूचित कर दिया है। इसके लिए सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) नियम 2008 में संशोधन किया गया है।

अधिसूचना के साथ स्वास्थ्य चेतावनी की सॉफ्ट या प्रिंट करने वाली प्रतियां 19 भाषाओं में मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अनुसार एक दिसंबर, 2022 को या उसके बाद सभी तम्बाकू उत्पादों की पैकेजिंग एक विशेष फोटो के साथ ‘तम्बाकू यानी दर्दनाक मौत’ नामक स्वास्थ्य चेतावनी छापनी होगी।

जिन उत्पादों की पैकेजिंग एक दिसंबर, 2023 को या उसके बाद होगी, उन सब पर एक अन्य फोटो के साथ तम्बाकू सेवन यानी अकाल मृत्यु नामक स्वास्थ्य चेतावनी छापनी होगी। चेतावनी के साथ छापने के लिए सरकार ने विशेष फोटाे जारी किए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित प्रावधान का उल्लंघन दण्डनीय अपराध है, जिसके लिये कारावास या जुर्माने का प्रावधान है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं से ट्वीट डिलीट करने को कहा

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को 24 घंटे के भीतर उन ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री पर गोवा में कथित तौर पर फर्जी बार लाइसेंस के आधार पर एक रेस्तरां चलाने का आरोप लगाया था।

ईरानी ने कांग्रेस के तीनों नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी मांगने और अपनी पुत्री पर लगे आरोपों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पुत्री का नाम किसी भी दस्तावेज में नहीं है।

ईरानी की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के झूठे आरोपों ने मंत्री और एक व्यक्ति की सार्वजनिक जीवन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई और उनकी मर्यादा को ठेस पहुंची है। अदालत ने कांग्रेस के तीनों नेताओं को 18 अगस्त को पेश होने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को ही होगी।

बार मामले में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करेंगी सनी लियोनी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी, फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। सनी लियोनी, अनुराग कश्यप फिल्म में काम करने जा रही है। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। सनी ने अनुराग के साथ एक फोटो शेयर कर कहा कि अब उनका सपना सच होने जा रहा है।

सनी लियोनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हां मेरी इतनी बड़ी सी स्माइल इसलिए है क्योंकि सपने सच होते हैं! मैंने लाखों साल में भी कभी नहीं सोचा था कि अनुराग कश्यप जैसा कोई मुझे एक मौका देने का चांस लेगा। मेरी जर्नी अमेजिंग रही है, लेकिन ये बिल्कुल भी आसान नहीं थी। इतने सालों तक भारत और बॉलीवुड में रहने के बाद कुछ दिनों पहले एक फोन आया और पूछा गया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिए ऑडिशन देंगी?

सनी लियोनी ने लिखा कि आपकी लाइफ में कुछ ऐसे पल आते हैं, जब आप सब कुछ बदल जाते हैं। यह मोमेंट मेरे दिल और दिमाग में बस गया है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि चीजें आगे कैसे बदलती हैं, लेकिन अनुराग सर आपने मुझे एक मौका दिया और ये बात मैं कभी भुला नहीं सकती हूं। अपनी अमेजिंग फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।

अनुराग कश्यप ने भी सनी और उनके पति डेनियल के साथ फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा, हमारी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद सनी आप अमेजिंग थे और आपके साथ काम करना बहुत इनक्रेडिबल था।

संभल में दहेज के लिए विवाहिता की गला रेत कर की हत्या

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयात नगर क्षेत्र में ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कस्बा व थाना हयात नगर के निवासी जरीफ की पुत्री साहिबा की शादी बीते वर्ष थाना हयात नगर के ही अंतर्गत के ग्राम लहरा कमंगर निवासी सलमान से हुई थी। बीती रात साहिबा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। आज सुबह साहिबा की मौत की सूचना मिलने पर साहिबा के मायके वाले लहरा कमंगर पहुंचे तो देखा कि साहिबा के ससुराल वाले मौके से भाग गए थे।

साहिबा के पिता जरीफ का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए साहिबा को प्रताड़ित करते थे जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायबरेली में भाजपा नेत्री अनिता श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सदर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी नेत्री ने खुद पर जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार बताया कि रायबरेली सदर क्षेत्र से 2017 में भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री एडवोकेट अनिता श्रीवास्तव ने खुद पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

अनीता का कहना है कि चूंकि उनको गनर नहीं मुहैया कराए गए हैं इसलिए कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। हाल फिलहाल सदर कोतवाली से भाजपा नेत्री को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

भाजपा नेत्री के पति कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात अनीता जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती किसी परिचित को देखने गई थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लोहे की रॉड और पत्थरों से उनकी फॉर्च्यूनर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। अनिता ने एफआईआर में खुद पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। इस हमले में अनिता सुरक्षित रही।

भीलवाड़ा में पेट्रोल पंप के पास खड़े एक कंटेनर में लगी आग

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े कंटेनर में गुरुवार आधी रात को अचानक आग लग गई।

कंटेनर के पेट्रोल पंप के पास होने एवं उसमें आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि मौके पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद राहत की सांस ली गई।

सुभाष नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गुलाब पेट्रोल पंप के सामने करीब दस कदम की दूरी पर सर्किल की ओर एक कंटेनर खड़ा था और चालक कंटेनर के अंदर सोया हुआ था।

आधी रात को अचानक कंटेनर में भरे वेस्टेज माल में अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही चालक केबिन से सुरक्षित बाहर निकल आया और दमकल विभाग और सुभाष नगर पुलिस को सूचना दी। तीन दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

जीप पलटने से एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

भीलवाड़ा जिले में बीगोद थाना क्षेत्र में जीप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। बीगोद थाने के एएसआई जयसिंह मीणा के अनुसार गुरुवार देर रात कमांडर जीप बिजौलियां से भीलवाड़ा आ रही थी कि खैरपुरा सरहद में एक कार को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में जीप चालक सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक लेबर कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह नाथावत ने दम तोड़ दिया। शेष छह घायलों को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया।

असम : इंडिगो विमान उडान भरते समय हवाई पट्टी से फिसला

गुवाहाटी। असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उडान भरते समय इंडिगो विमान हवाई पट्टी में फिसल कर मिट्टी में दो पहिये धंस गए। जिसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

गुरूवार को असम के जोरहट से कोलकाता के लिए इंडिगो विमान उड़ान भरते समय हवाई पट्टी से फिसलने के करण उडान को रद्द करने का फैसला लिया गया।

एयरलाइंस ने कहा कि हवाई पट्टी पर उडान भरते समय विमान के पहिए टरमैक से हट गए और रनवे के पास मैदान में मिट्टी में धंस गए।

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी के मुताबित जोरहाट-कोलकाता के लिए उडान भरने वाले इंडिगो के विमान 6ई757 की उड़ान को ‘तकनीकी खामी’ के कारण जोरहाट में कई घंटों तक रोके रखने के बाद रद्द कर दिया गया।

बिहार में जिला जज को निलंबित करने पर पटना हाईकोर्ट को नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने बिहार के एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निलंबन आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को राज्य सरकार और पटना उच्च न्यायालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने न्यायिक अधिकारी शशि कांत राय द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर बिहार सरकार और उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा।

न्यायाधीश राय ने बाल उत्पीड़न के एक मामले में चार दिनों के भीतर दोषी को मौत की सजा दी थी। इसी प्रकार एक अन्य सामूहिक बलात्कार के मामले में न्यायाधीश ने एक दिन में दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी थी।

पीठ ने उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और साथ ही कहा कि संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश के फैसले लेने की अवधि संबंधी दृष्टिकोण को सराहनीय नहीं कहा जा सकता।

न्यायाधीश की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने दलील दी कि नई मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर वरिष्ठता की मांग करने वाले याचिकाकर्ता न्यायाधीश को उच्च न्यायालय से फोन आया और बाद में बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया गया।

याचिकाकर्ता न्यायाधीश के दो फैसलों के संदर्भ में पीठ ने कहा कि केवल इसलिए कि चार दिनों में कुछ किया जाता है, इसका मतलब यह नहीं है कि निर्णय को रद्द करना होगा। लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि ऐसा दृष्टिकोण सराहनीय है।

पीठ ने यह भी बताया कि उच्चतम न्यायालय के कई फैसले हैं, जिनमें कहा गया है कि सजा देने संबंधी कार्यवाही एक ही दिन में नहीं किए जाने चाहिए।

पीठ ने वकील श्री सिंह (याचिकाकर्ता न्यायाधीश) से कहा कि आपने एक ही दिन में आरोपी को सुना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ऐसा नहीं होता है। मुकदमों की पेंडेंसी एक मुद्दा है। इन मामलों के प्रति दृष्टिकोण एक अलग मुद्दा है।

वरिष्ठ वकील सिंह ने कहा कि एक न्यायाधीश को गलत निर्णय के लिए आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस पर अदालत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने कुछ दिन पहले एक हत्या के मामले में पांच साल की जेल की अवैध सजा सुनाने के लिए परिवीक्षा स्तर पर एक महिला न्यायाधीश की सेवा समाप्त करने में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।