Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 697 -
होम ब्लॉग पेज 697

बार मामले में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा तथा एन डिसूजा को कानूनी नोटिस भेजकर कहा है कि उनकी पुत्री पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, इसलिए कांग्रेस नेता बिना शर्त माफी मांगे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ईरानी से मिले नोटिस की पुष्टि करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले का औपचारिक जवाब देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने हमें नोटिस जारी किया है। अदालत के सामने हम तथ्य पेश करेंगे। हम इसे चुनौती देंगे और ईरानी द्वारा भटकाने के इस प्रयास का खंडन करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेताओं ने पिछले दिनों ईरानी की पुत्री पर गोवा में गैर-कानूनी तरीके से बार चलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईरानी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी।

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेसी नेताओं के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने या दो करोड़ रुपए का जुर्माना देने को कहा है।

पत्थलगांव : नाबालिग लडके के साथ रेप करने वाली महिला अरेस्ट

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव पुलिस ने आज नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर दुष्कर्म करने वाली युवती को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर विभिन्न अपराधिक धारा के साथ पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पीड़ित को छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

माउंट आबू: 35 साल बाद नए निर्माण की अनुमतियाँ शुरू, 6 पत्रावलियां अनुमोदित

माउंट आबू नगर पालिका

>सबगुरु न्यूज-माउंट आबू। साढ़े तीन दशक से विभिन्न न्यायालयों और वन अधिनियमों की पाबंदियां झेल रहे माउंट आबू के लोगों के लिए शुक्रवार की दोपहर नया सवेरा लेकर आई।

सबगुरु राशिफल : 29 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

नगरीय निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला आवासों में आमजन को स्टाम्प ड्यूटी में छूट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र में सरकारी निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों की आवासीय इकाइयों एवं फ्लैट्स की लीज डीड पर भी छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुमोदन से अब आमजन को आवासन मण्डलों, राजकीय उपक्रमों व नगरीय निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों में 50 लाख रूपए तक की आवासीय इकाइयों एवं फ्लैट्स की लीज डीड पर छह प्रतिशत की जगह चार प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देनी होगी। साथ ही वरिष्ठजनों के लिए नगरीय निकायों द्वारा आवंटित व विक्रीत भूखण्डों के लिए जारी लीजडीड पर स्टाम्प ड्यूटी छह प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत तथा पंजीयन शुल्क एक प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत किए जाने का प्रावधान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2022-23 में शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला भवनों में 50 लाख रूपए तक की आवासीय इकाइयों में स्टांप ड्यूटी पर दी गई दो प्रतिशत रियायत अब तक सिर्फ निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित बहुमंजिला आवासीय भवनों की सेल डीड्स एवं कन्वेंस डीड्स पर ही लागू हो पा रही थी।

सरकारी निकायों द्वारा निर्मित आवासीय भवनों में सेल डीड के स्थान पर लीज डीड होने के कारण यह छूट लागू नहीं थी। यही स्थिति वरिष्ठजनों को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क में दी गई छूट में थी।

गहलोत द्वारा प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद सरकारी निकायों द्वारा निर्मित बहुमंजिला भवनों के मामलों में जारी लीज डीड पर तथा वरिष्ठजनों के पक्ष में जारी लीज डीड पर भी रियायतें मिल सकेगी।

बाडमेर में मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

बाडमेर। राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में आज रात वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई।

जिला कलक्टर लोक बंधु के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान बायतू क्षेत्र के भीमडा गांव में रात लगभग नौ बजे मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव एवं वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि विमान आसमान में धमाके साथ दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा और उसके मलबे में आग लग गई जो करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बिखर गया। विमान जहां गिरा वहां गहरा गड्‌ढा हो गया। हादसे के बाद एक पायटल का शव बरामद किया गया और पास ही एक मोबाइल भी टूटा मिला और देर रात तक राहत कार्य जारी था। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया और ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना के मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटना में दो वायुसेना योद्धाओं के खोने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा दुख हुआ कि वायुसेना के मिग 21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्यूटी के दौरान वायुसेना के दो पायलटों की जान चली गई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना जताते हुए कहा कि वे इस दुख एवं नुकसान को सहन करने के लिए मजबूत बने रहें, हम उनके साथ खड़े हैं।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे में दो पायलटों की जान चली जाना बेहद दुखद है। देश ने आज अपने दो बेटों को खो दिया। उन्होंने इस संदर्भ में जिला प्रशासन को मौके पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया।

महिला आयाेग ने राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर अधीर रंजन चौधरी को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द ‘राष्ट्रपत्नी’ का प्रयोग करने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नोटिस भेजा है और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को चौधरी को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्हें मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का स्पष्टीकरण लिखित में देना होगा और आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रुप से पेश होना होगा। आयोग ने चौधरी को तीन अगस्त सुबह 11.30 बजे पेश होने काे कहा है।

आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा है। आयोग ने कहा कि मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए सोनिया गांधी को चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्यों महिला आयोग की विशाखापटनम में आयोजित एक बैठक में चौधरी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई।

अधीर रंजन अपनी गलती के लिए मांग चुके हैं माफी : सोनिया गांधी

भरतपुर में पति पत्नी के बीच झगडे में पत्नी की मौत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना क्षेत्र में गुलाबी का नगला गांव में पति पत्नी के बीच हुए खूनी झगड़े में पत्नी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब एक बजे चिकसाना थाना पुलिस को महेश और उसकी पत्नी अंजू के बीच हुए झगड़े में अंजू के गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आरबीएम अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया।

थाना पुलिस ने आज सुबह अंजू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया है। बताया गया कि इकरन की रहने बाली मृतका 35 वर्षीया अंजू की शादी गुलाबी का नगला निवासी महेश से 18 साल पहले हुई थी। उसके पास चार बच्चे थे। जिसमें से एक लड़की की शादी हो चुकी थी। अंजू का पति मजदूरी करता है।

लुलू माल में नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ने वाले भाजपा के लोग : आजम खान

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के कद्दावर विधायक आज़म खां ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ के लुलू माल मे नमाज पढ़ने और हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग थे क्योंकि इनका मकसद सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाकर अपना राजनीतिक हित साधना होता है।

एमपी, एमएलए कोर्ट में एक मामले की तारीख पर मुरादाबाद पहुंचे आजम ने आरोप लगाया कि लुलू माल का मालिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फंड रेजर है, नमाजी भी वही लाया था, पूरा विवाद भी उसने ही खड़ा किया। उसे मॉल का नाम बदलना चाहिए, लेकिन वो नाम नहीं बदलेगा।

बुलडोजर चलाने और कांवड़ियों पर फूल बरसाने को लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि जन्म से अंधा नहीं हूं, हां हालात ने जरूर अंधा बना दिया है। सिकंदर तो नहीं बन पाया, हां मदारी का बंदर जरूर बन गया। बंदर बनकर कभी मुरादाबाद, कभी फिरोजाबाद तो कभी कहीं और दौड़ लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि जनवरी 2008 को आजम खां की गाड़ी रोक कर पुलिस ने चेकिंग की थी। आरोप है कि चेकिंग के विरोध में आजम खां सड़क पर बैठ गए थे और हंगामा किया था। आस पड़ोस के जनपदों से भी सपा नेता उनके समर्थन में आ गए थे। इस मामले में आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई थी।

आजम खां और अब्दुल्ला आजम के कोर्ट में पेश होने की सूचना पर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दोपहर एक बजे आजम खां अपने बेटे व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट पहुंचे और हाजिर हुए।

आजम खान, अब्दुल्ला के अलावा राजेश यादव, नईम ऊल हसन, मनोज पारस, अमरोहा सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री महबूब अली भी अपने बचाव में बयान देने के लिए हाजिर हुए थे। सपा नेता राजकुमार प्रजापति के हाजिर नहीं होने के कारण अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज नहीं हो सके।

संजय राउत ने दिए महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के संकेत

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में सत्ता का एक और बदलाव होता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि राज्य में सत्ता का एक और बदलाव हो सकता है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि कोई भी न्यायाधीश संविधान के खिलाफ फैसला नहीं सुनाएगा।

उन्होंने कहा कि इन विधायकों को खुद को बचाने के लिए दूसरी पार्टी में विलय करना होगा लेकिन इसके बाद वे खुद को शिवसैनिक नहीं कह पाएंगे। राउत ने कहा कि हमें अंदाजा है कि कितने विधायक दूसरी पार्टी में विलय के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं, वे हमारे संपर्क में हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के मुख्यमंत्री को कभी दिल्ली नहीं आना पड़ा। इस बीच, राउत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिंदे ने राउत को स्वप्न से बाहर निकलने की सलाह दी।