Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 698 -
होम ब्लॉग पेज 698

कोचिन शिपयार्ड ने नौसेना को सौंपा स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। देश में ही डिजायन तथा बनाया गया पहला विमानवाहक पोत आई एनएस विक्रांत कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड ने गुरूवार को नौसेना को सौंप दिया।

आईएनएस विक्रांत को अगले महीने देश को समर्पित किया जाएगा जिसके बाद यह नौसेना की शान बढाएगा और देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी तथा सुरक्षा करेगा। नौसेना के पास दो विमानवाहक पोत होने से उसकी ताकत बढने के साथ साथ मारक क्षमता भी बढेगी।

विमानवाहक पोत के सभी तरह के परीक्षण हाल ही में पूरे किए गए थे। इस विमानवाहक पोत में 76 प्रतिशत साजो सामान स्वदेशी है और यह आत्मनिर्भरता की तरफ बढे रहे देश की लंबी छलांग है। इस विमानवाहक पोत के निर्माण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है जो विमानवाहक पोत बनाने में सक्षम है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विक्रांत को देश को समर्पित करेंगे जिसके बाद इसे विधिवत रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। यह भी एक संयोग ही है कि यह विमानवाहक पोत ऐसे समय में देश को मिल रहा है जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में समूचे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

विक्रांत की लंबाई 262 मीटर तथा वजन 45 हजार टन है। चार गैस टरबाइन से 88 मेगावाट ऊर्जा के साथ यह 28 किलोमीटर समुद्री मील प्रति घंटा की गति से चल सकता है। इसे बनाने में करीब 20 हजार करोड़ रूपए की लागत आई है। विमानवाहक पोत का निर्माण फरवरी 2009 में शुरू हुआ था।

विक्रांत से 30 लड़ाकू विमानों का संचालन किया जाएगा जिनमें मिग-29 के, कामोव-31 , बहुदेशीय हेलिकॉप्टर एम -60 आर, स्वदेशी उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर और हल्के उन्नत लड़ाकू विमान (नौसेना) शामिल हैं।

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने नौसेना तथा शिपयार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नौसेना मुख्यालय के प्रतिनिधि और विक्रांत के कमांडिंग अधिकारी नियुक्त को संबंधित दस्तावेज हस्ताक्षर के बाद सौंपे। विक्रांत के परीक्षण पिछले वर्ष अगस्त में शुरू हुए थे जो इसी महीने पूरे हुए हैं।

जयपुर : भाजपा ने अधीर रंजन की राष्ट्रपति पर टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने युवा, महिला और जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज यहां प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं अन्य नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चौधरी का पुतला फूंका। ये लोग भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर रैली के रुप में सिविल लाइंस फाटक की तरफ बढ़े और नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

इस अवसर पर डा पूनियां ने मीडिया से कहा कि चौधरी ने राष्ट्रपति पर इस तरह की टिप्पणी कर देश के संविधान, तिरंगे एवं जनजाति महिला का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस के नेता सत्ता में न आने की आशंका के चलते घबराहट में विचलित होकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश एवं राजस्थान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं वे संविधान को क्या समझेंगे। इस मामले में चौधरी के माफी मांग लेने के सवाल पर डा पूनियां ने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं हैं और इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

मिर्जापुर में साथी को गोली मार साधु ने की आत्महत्या

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में गुरूवार को एक साधु ने दूसरे साधु को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतेशगढ स्थित अड़गड़ानंद स्वामी के आश्रम में प्रवचन हो रहा था कि मध्य प्रदेश के शिवगढ़ जिले के सिहोर के निवासी जीवन बाबा उर्फ जीवन दास दोनों हाथों में देशी पिस्तौल लेकर आए और आशीष बाबा को गोली मार दी। गोली मारने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घायल आशीष बाबा को इलाज के लिए चंदौली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार आशीष बाबा खतरे से बाहर हैं। घटना के समय अड़गड़ानंद स्वामी भक्तों के बीच सुबह का प्रवचन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जीवन बाबा के बारे में पता चला है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद पूरे आश्रम में हडकंप मच गया था।

प्रवचन सुनने के लिए आए भक्तों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य बाबा लोग स्वामी अड़गड़ानंद को सकुशल उनके कमरे में ले गए। घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

मात्र दो घंटे में बिक गई 150 वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज ईलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली। लक्जरी यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी वॉल्वो कार इंडिया के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन एक्ससी 40 रिचार्ज को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इस वर्ष के लिए कंपनी द्वारा बिक्री के लिए पेश की गयी 150 कारें मात्र दो घंटे में बिक गई।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की शुरुआत के 2 घंटे के भीतर ही पूरे वर्ष 2022 के लिए कारों की बुकिंग पूरी हो गई। अक्टूबर महीने से डिलीवरी की शुरुआत की जाएगी, और इसके बाद कंपनी ने दिसंबर 2022 के अंत तक 150 एक्ससी 40 रिचार्ज कारों को ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना बनाई है।

कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि भारत के लक्ज़री कार सेगमेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 घंटे के बेहद कम समय में इतनी बुकिंग हुई है। एक्ससी 40 रिचार्ज की बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से सीधे तौर पर वॉल्वो कार्स की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।

जिसमें कंपनी को अपने बिजनेस पार्टनर्स का सहयोग मिला है जो पूरे भारत में वाहनों की खरीद के बाद की सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा डिलीवरी का काम संभालेंगे। कंपनी आगे की डिलीवरी के लिए ग्राहक के ऑर्डर लेना जारी रखेगी। वॉल्वो एक्ससी 40 रिचार्ज भारत में स्थानीय रूप से असेंबल किया गया पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसे कर्नाटक में बेंगलूरु के निकट स्थित कंपनी के होस्कोटे प्लांट से बाजार में उतारा जाएगा।

उसने कहा कि वोल्वो एक्ससी 40 रिचार्ज को 26 जुलाई को फ्यूचरिस्टिक ‘वोल्वोवर्स’ पर एक्स शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपए पर लॉन्च करने की घोषणा की गई थी और कल इसकी बुकिंग शुरू हुई जो मात्र दो घंटे में पूर्ण हो गई।

कार की खास खूबियां

कंपनी ने इसे पैकेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 3 साल के लिए कार के सभी हिस्सों पर वारंटी, 3 साल का वॉल्वो सर्विस पैकेज, 3 साल का आरएसए, 8 साल के लिए बैटरी की वारंटी, डिजिटल सेवाओं के लिए 4 साल का सब्सक्रिप्शन, तथा 11किलोवाॅट का वॉल बॉक्स चार्जर शामिल है।

इलेक्ट्रिक एक्ससी 40 रिचार्ज में दो मोटर लगाए गए हैं। यह एसयूवी 408बीएचपी का पावर और अधिकतम गति पर 660एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगी। इसमें लगाए गए इलेक्ट्रिक मोटर 78 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक द्वारा संचालित होते हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय परीक्षण शर्तों के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह कार 418 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। फास्ट चार्जर (150किलोवाॅट) की मदद से कार की बैटरी को लगभग 28 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

लोकसभा में सोनिया गांधी-स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच आज लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद अभूतपूर्व नोकझोंक हुई जिसे लेकर कांग्रेस एवं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया है जबकि सत्ता पक्ष की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ईरानी को धमकी दी है।

लोकसभा की कार्यवाही सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे जैसे ही स्थगित हुई सोनिया गांधी भाजपा की सांसद एवं सत्तापक्ष की ओर से पीठासीन अधिकारियों के पैनल की वरिष्ठ सदस्य रमा देवी के पास पहुंचीं और उनसे स्थिति को लेकर बात करने लगी।

सोनिया गांधी ने जानना चाहा कि बार बार उनका नाम सदन में क्यों लिया जा रहा है। इसी बीच प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के बहाने कांग्रेस तथा सोनिया गांधी पर तीखा हमला करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वहां पहुंच गईं और उन्होंने दोनों की बातचीत में हस्तक्षेप का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने कहा कि मुझसे बात मत कीजिए।

इस दौरान सदन में मौजूद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के प्रति भाजपा की तरफ से बेहद शर्मनाक व्यवहार हुआ। पहले उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ और बाद में जब सोनिया गांधी भाजपा की महिला सांसदों के पास गई तो उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना था कि भजपा महिलाओं का वोट पाने को अच्छे-अच्छे नारे गढ़ती है लेकिन उसी भाजपा ने आज सदन में एक महिला यानी सोनिया गांधी का अपमान किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भी स्मृति ईरानी के व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया, लेकिन क्या अध्यक्ष इसकी निंदा करेंग? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं? उधर, सत्तापक्ष की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी को घेरते हुए कहा कि उन्होंने संसद में ईरानी के साथ जो व्यवहार किया वह एक तरह की धमकी थी।

अधीर रंजन अपनी गलती के लिए मांग चुके हैं माफी : सोनिया गांधी

पार्थ चटर्जी की अवैध संपत्ति में कौन है ‘ऊपर का हिस्सेदार’ : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच में बरामद संपत्ति में ‘ऊपर के हिस्सेदार’ का नाम उजागर करने की मांग की।

केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज आप सबके माध्यम से मैं देश की जनता को याद दिलाना चाहती हूं कि जो लोग मां, माटी, मानुष का नारा देते थे। आज वो केवल एक ही आवाज निकाल रहे हैं पैसा, पैसा पैसा। इस शब्द के अलावा उनके पास कहने को कुछ नहीं है।

लेखी ने कहा कि यदि पार्थ चटर्जी के दस्तावेज देखें जाएं, चाहे अर्पिता की आवाजें सुनी जाए, चाहे इनके मंत्रियों के यहां जो छापे पड़े उनकी कहानी देखें, तो एक ही बात समझ में आती है कि करीब 50 करोड़ रुपए अर्पिता के यहां से बरामद हुए और 9 किलो के आसपास सोना मिला है, अनगिनत संपत्ति के दस्तावेज मिलें हैं।

उन्होंने कहा कि पार्थ चटर्जी की एक और जानकार मोनालिसा दास जो 2014 में एक विश्वविद्यालय में भर्ती हुई, आज वो वहां प्रोफेसर हैं और बांग्ला विभाग की अध्यक्ष हैं। उनके नाम पर 10 फ्लैट के कागज हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हैरानी की बात ये है कि जहां पैसे का अंबार निकल रहा है, वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी एकदम चुप बैठी हैं। नारदा, शारदा चिटफंड, कोयला एवं आज जो शिक्षक भर्ती में घोटाले सामने आए हैं, ईडी को इसकी अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अर्पिता मुखर्जी के दो बयान आए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्थ चटर्जी ने उनके घर को एटीएम बना दिया था। अर्पिता ने दूसरी बात यह कही है कि नीचे से ऊपर तक पैसा जाता था। उन्होंने सवाल किया कि नीचे वाले कौन है ये तो समझ में आ गया, लेकिन ऊपर वाले कौन है, ये भी सामने आना चाहिए। लेखी ने कहा कि यह पता चलना चाहिए कि इस संपत्ति में किस किस को कितना हिस्सा मिला है और ये कैसे अर्जित की गई है।

ED के चक्रव्यूह मं फंसे पार्थ चटर्जी का मंत्री पद छिना, पार्टी से भी निलंबित

ED के चक्रव्यूह मं फंसे पार्थ चटर्जी का मंत्री पद छिना, पार्टी से भी निलंबित

अधीर रंजन अपनी गलती के लिए मांग चुके हैं माफी : सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लेकर जो कुछ कहा, उसके लिए वह माफी मांग चुके हैं। चौधरी ने भी कहा कि उनसे चूक हुई है और इसके लिए पहले ही माफी मांग ली है।

सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के भारी हंगामे के कारण इस मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं।

इससे पहले लोकसभा में भाजपा की स्मृति ईरानी ने चौधरी के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे महिला विरोधी तथा आदिवासी विरोधी बताया और कहा कि कांग्रेस को एक गरीब आदिवासी महिला का राष्ट्रपति पद तक का सफर रास नहीं आ रहा है, इसलिए उसके नेता नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ गलत बयान कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को भी निशाना बनाया था। इस दौरान सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद थीं।

चौधरी ने भी बाद में एक वीडियो जारी करके कहा कि उनकी एक चूक के लिए भाजपा हंगामा कर रही है। भाजपा के पास कांग्रेस के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं है, इसलिए वह उनकी इसी गलती को मुद्दा बनाकर हंगामा कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती से राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया और इसके लिए वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। उनका कहना था कि उनसे चूक हुई है और इसके लिए खेद व्यक्त कर चुके हैं।

गौरतलब है भाजपा ने चौधरी के बयान को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इसको लेकर वह संसद में कांग्रेस पर जमकर हमला कर रही है जिसके कारण राज्यसभा और लोकसभा में गुरुवार को भारी शोर-शराबा हुआ और दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

भरतपुर : दो बेटियों की शादी के लिए उधार पैसे लेने गई महिला से गैंगरेप

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में अपनी दो बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर उधार पैसे लेने के लिए गई एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने इस सम्बंध में दो लोगों को नामजद कर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। बताया गया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की इस घिनोनी वारदात का मोबाइल से एक वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर और लोगों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला नहीं गई तो आरोपियों ने अपने एक साथी को महिला के घर के बाहर बैठा दिया और हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने रूपवास के रहने वाले मक्खन और नवनीत को नामजद किया है। बताया गया कि महिला जब पैसे लेने आरोपियों के यहां गई तो नवनीत डागुर पैसे देने के बहाने उसे अपने घर में ले गया जहां मक्खन और नवनीत ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले एक युवक मक्खन नाम के व्यक्ति से परेशान होकर पानी की टंकी पर आत्महत्या के लिए चढ़ गया था। युवक ने मक्खन नाम के व्यक्ति से ब्याज पर पैसे लिए थे।

युवक मक्खन को 5 हजार के बदले 24 हजार रुपए दे चुका था। उसके बाद भी मक्खन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और उपखण्डाधिकारी ने समझाइश कर युवक को टंकी से नीचे उतारा था। तब पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो उसके हौसले इतने बुलंद न होते।

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से 22 करोड़ रुपए की नकदी बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के कथित अवैध नियुक्ति घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया फ्लैट से गुरुवार को लगभग 28 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी बरामद की। इससे एक सप्ताह पहले केंद्रीय जांच एजेंसी को दक्षिण कोलकाता में उसके फ्लैट से लगभग 22 करोड़ रुपए की नकदी मिली थी।

मुखर्जी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि पार्थ ने मेरे और दूसरी महिला के घर को मिनी बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वह दूसरी महिला भी उसकी करीबी दोस्त है। सूत्राें ने कहा कि शनिवार को पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे तीन अगस्त तक जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

सूत्रों ने कहा कि उत्तर 24 परगना के बेलघरिया फ्लैट में 18 घंटे की गहन तलाशी के बाद ईडी अधिकारियां को जांच में 27 करोड़ 90 लाख रुपए की नकदी, छह किलो सोना, तीन करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के चांदी के सिक्के और कई संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईडी को जो नकदी मिली है उसमें 500 और 2000 के नोट हैं जिसे मुखर्जी ने आठवें मंजिल में 1400 वर्ग फुट के फ्लैट के बाथरूम में छिपा कर रखे थे।

वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी पर जब उनके पास राज्य के शिक्षा मंत्रालय का प्रभार था उस समय एसएससी घोटले में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों को शुरुआत में मुखर्जी के फ्लैट में प्रवेश करने से रोका गया था। उन्होंने अंतत: बुधवार दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय बलों की मदद से उनके फ्लैट को ताला तोड़ा और 18 घंटे की तलाशी के दौरान वहां से बेहिसाब धन और दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी की हिरासत में चटर्जी और मुखर्जी दोनों से बरामद की गई अकूत नकदी के बारे में भी पूछताछ होगी।

ईडी को कुछ सरकारी बैंक के अधिकारियों ने अकूत नकदी की गिनती के लिए मदद की। नकदी की गिनती के लिए बैंकों से वेंडिंग मशीनों को लाया गया जिससे बेहिसाब नकदी गिनी गई।

गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसएससी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को मुखर्जी के दक्षिण कोलकाता में डायमंड पार्क हाउसिंग कॉम्प्लेक्स आवास से 70 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा और 90 लाख रुपए के सोने के आभूषणों के अलावा करीब 21.20 करोड़ रुपए बरामद किए थे।

ED के चक्रव्यूह मं फंसे पार्थ चटर्जी का मंत्री पद छिना, पार्टी से भी निलंबित

हनुमानगढ़ जिले में गांधीबड़ी एवं चिड़ियागांधी गांवों में लगा कर्फ्यू

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गोकशी का मामला गहराने से उत्पन्न तनाव के बाद गांधीबड़ी एवं चिड़ियागांधी गांवों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में आगामी आदेश तक इंटरनेट भी बंद रहेगा। इस मामले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में संघर्ष के बाद इन दो गांवों में कानून एवं शांति बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले पथराव-लाठीचार्ज में कुछ पुलिस और प्रदर्शनकारी घायल भी हुए और इस सिलसिले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

उल्लेखनीय है कि चिड़ियागांधी गांव में इस मामले को लेकर गत 21 जुलाई से ही माहौल तनावपूर्ण बन गया था। गोकशी के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण धरना दे रहे थे और मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से खदेड़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई।