Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 699 -
होम ब्लॉग पेज 699

ED के चक्रव्यूह मं फंसे पार्थ चटर्जी का मंत्री पद छिना, पार्टी से भी निलंबित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में घेरे में आए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को गुरुवार को मंत्रीमंडल के सभी विभागों के दायित्व से मुक्त करने के साथ ही पार्टी से भी निलंबित कर दिया।

चटर्जी के खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में उनकी भूमिका और इसको लेकर ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाने के छह दिन बाद हुई।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने चटर्जी की करीबी मॉडल एवं अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के शहर के उत्तरी हिस्से में स्थिति बेलघरिया फ्लैट से 28 करोड़ रुपए नगद तथा भारी मात्रा में सोना बरामद किया था। ईडी अर्पिता के आवास से अब तक 50 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है।

ईडी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने दावा किया है कि अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी की करीबी है। ईडी ने आशंका जताई है कि अर्पिता के आवास से बरामद रुपए एसएससी भर्ती घोटाले से प्राप्त हुए पैसे हो सकते हैं।

चटर्जी ममता कैबिनेट में नंबर दो पर थे। उनके पास वाणिज्य, उद्योग एवं संसदीय मामलों, सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण सहित कई विभागों का जिम्मा था। वह सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के प्रभारी भी थे।

राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में राज्य सरकार ने कहा कि पार्थ चटर्जी को उपरोक्त विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में उनके कर्तव्यों से जुलाई 2022 के 28वें दिन से मुक्त किया जाता है। अधिसूचना पर राज्य के मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किए हैं।

ममता कैबिनेट से पार्थ चटर्जी के बर्खास्त किए जाने के कुछ घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें उन्हें पार्टी के पदों से निलंबित कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि चटर्जी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी महासचिव, पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला के संपादक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य के पद से भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। निलंबन तब तक लागू रहेगा, जब तक वे कथित एसएससी घोटालों के सभी आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि ईडी को काले धन के स्रोतों का पता लगाना चाहिए, जो अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से बरामद किए गए हैं। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ अर्पिता मुखर्जी की वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर कोई ममता बनर्जी के फोटो फ्रेम में आता है, तो वह उसके लिए जिम्मेदार नहीं है।

बीसलपुर के पानी पर पहला हक अजमेर का, किसान करेंगे आंदोलन

0

अजमेर। बीसलपुर के पानी पर अजमेर हक को लेकर अजमेर के राजनेता, और जनता भले ही चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन अब किसानों ने इसे आंदोलन का रूप देने का निर्णय किया है।

बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रावत धर्मशाला में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता व प्रांत संगठन मंत्री परमानंद के मार्गदर्शन में हुई भारतीय किसान संघ अजमेर की कार्यकारिणी बैठक में बीसलपुर के पानी पर हक का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया।

सभी का कहना था कि बीसलपुर परियोजना के अन्तर्गत अजमेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीसलपुर पेयजल योजना में तय पानी नहीं दिया जा रहा। कृषि संचित जल मुहैया कराने में भी हक मारा जा रहा है। अजमेर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अस्त्तिव में लाई गई बीसलपुर योजना अर्थहीन साबित हो रही है, जबकि अजमेर का हक मारकर जयपुर में अधिक मात्रा में जलापूर्ति की जा रही है।

बीसलपुर के पानी की जिले में सप्लाई को लेकर बरते जा रहे भेदभाव के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने आंदोलन करना तय किया है। इसके प्रथम चरण में तहसील स्तर तक ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि किसान की मांग है कि बांध में बांध में पानी की अधिक आवक होने पर उसे सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए।

एडीए की गलती से किसान तंग

अजमेर तहसील अध्यक्ष हीरालाल रावत द्वारा हाल ही में सेटलमेंट के कारण काश्तकारों की भूमि सिवाय चक कर अजमेर विकास प्राधिकरण के नाम ट्रांसफर करने व गलत इंद्राज के कारण एक काश्तकार की भूमि दूसरे काश्तकार के नाम होने से विवाद उठ खडे हुए। खोजबीन करने पर बडे नक्शे में बडी त्रुटि पाई गई है। इसे दुरूस्त करने की व्यवस्था अतिशीघ्र किए जाने की मांग भी उठाई गई। बैठक का संचालन युवा शाखा प्रमुख रोशन प्रकाश ने किया।

शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट

0
केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलते प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

सबगुरु न्यूज-जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उच्च शिक्षा की धरातलीय परिस्थितियो को विस्तार से रख राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं एवं शिक्षा एवं शिक्षकों की  विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की ।

विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल

सादुलपुर। चूरू जिले के राजगढ कस्बे की वार्ड 22 निवासी एक महिला को डरा धमका कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देकर व नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीडिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। पीडिता ने एक वर्ष में अपने साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडिता ने बताया कि आरोपी द्वारा एवं अपने साथियों से उसके घर में कभी पत्थर, कभी ईंट तो कभी चाकू आदि सामान रात्रि के समय फैंकने है।

पीडिता ने आरोपी के कहे अनुसार नहीं चलने पर अपनी अश्लील व गन्दी फोटो सार्वजनिक करके उसे समाज में बदनाम करने व अपने पति व बच्चों को जान से मरवाने की आंशका जाहिर करते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

फोन पर हुई बात के बाद उलझती गई

राजगढ थाने में दर्ज प्रकरण में पीडिता का आरोप है कि एक साल पहले वह अपने रिश्तेदार के पास फोन कर रही थी, गलती से फोन संदीप पुत्र महावीर जाट निवासी थान मठुई को लग गया, जिस पर आरोपी संदीप धीरे-धीरे उसके चुपड़ी बाते करने लगा। धीरे-धीरे बातें लम्बी होने लगी और आरोपी उसे अकले मिलने की जिद करने लगा। मगर पीडिता ने अकेले मिलने से मना करती रही।

आरोप है कि आज से करीबन एक साल पहले जब वह अकेली हल्का थान मठुई रोही के स्थित खेत में गई थी तो आरोपी संदीप खेत में आ गया तथा उसे अकेली देखकर चाकू की नोंक पर उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील फोटो खींच ली।

उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके पति व बच्चों को जान से खत्म कर उसकी फोटो सार्वजनिक कर देगा। बदनामी डर से किसी को नहीं बताया, मगर आरोपी संदीप लगातार उसे ब्लेकमेल करता रहा और जहां चाहता उसे बुलाता रहा।

आरोप है कि आरोपी संदीप ने एक बार उसे राजगढ में स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद 5 अक्टूबर 2021 को संदीप आधी रात उनके घर में घुस गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद अलग-अलग नम्बरों से उसे फोन कर धमकिया दे रहा है। तंग आकर पीडिता ने अपना नम्बर भी बन्द कर दिया तो वह उसकी गली में चक्कर लगाने लगा। वह खुद एवं अपने साथियों से कभी पत्थर, कभी ईंट कभी चाकू सामान आधी रात को फिंकवाता है।

आरोप है कि 13 मई 22 को उसे गली से बाहर बुलाया, जिस पर उसने मना कर दिया तो रात दिन उसका पीछा कर रहा है। इसी बीच 19 जुलाई 22 को वह अपनी जेठानी के साथ किश्त भरवाने जा रही थी तो आरोपी मोटरसाईकिल लेकर उसके पीछे आ गया और उसे खुलेआम धमकी दी कि या तो उससे मिलने के लिए अकेली उसके साथ चलू नहीं तो वह जबरदस्ती से उसे उठाकर ले जाएगा, मगर पीडित को शोर मचाने पर वहां से भाग गया।

आरोप है कि 25 जुलाई 2022 को वह घर पर थी तो करीबन 8.30 बजे संदीप व उसके साथी रवि व दो अन्य जिनके वह नाम नहीं जानती, उसकी गली में चक्कर काटने लगे और रवि ने उसके घर के अन्दर सामान फैंकना शुरू कर दिया तो उसके घर वालो ने रवि को मौके से पकड़ लिया, लेकिन संदीप व अन्य दो साथी भाग गए।

आरोप है कि संदीप लगाकर एक साल से उसके साथ कई बार डरा धमका कर दुष्कर्म कर चुका है तथा विरोध करने पर उसने जीना दुर्भर कर दिया है और उसे डर है कि उसकी गन्दी फोटो सार्वजनिक करके उसे व उसके परिवार को समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा तथा उसके कहे अनुसार नहीं चलने पर उसके पति व बच्चों को जान से मरवा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

इराक में मुक्तादा अल-सदर के समर्थकों ने संसद पर धावा बोला

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में मौलवी मुक्तादा अल-सदर के सैकड़ों समर्थकों ने प्रधानमंत्री के एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के नामांकन के विरोध में उच्च सुरक्षा क्षेत्र का घेरा तोड़ते हुए संसद भवन पर धावा बोला है। बीबीसी ने गुरूवार को यह रिपोर्ट दी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने जब संसद भवन पर धावा बोला उस समय संसद में कोई सांसद मौजूद नहीं था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। इस अति सूरक्षा वाले क्षेत में विभिन्न देशों के दूतावास सहित कई महत्वपूर्ण इमारते हैं।

एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुरू में प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए संसद पर धावा बोल दिया। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने प्रदर्शनकारियों से इमारत को खाली करने की अपील की है। वहां मौजूद भीड़ को गाना गाते, नृत्य करते और टेबलों पर लेटे हुए देखा गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए चुनाव में अल सदर के राजनीतिक गठबंधन ने सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन राजनीतिक गतिरोध के कारण वे सत्ता में नहीं है।

सबगुरु राशिफल : 28 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, हरियाली अमावस्या, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 11.24 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि : आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की आशंका है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

मेघालय में 75 लाख रुपए की हेरोइन के साथ दो अरेस्ट

शिलांग। मेघालय पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 75 लाख रुपए मूल्य की 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात री-भोई जिला के बिरनीहाट में मोटरसाइकिल पर सवार दो मादक पदार्थों के तस्करों शानबोरलांग खोंगवीर (30) और बंदपकुपर मावलोंग को हिरासत में लिया।

री-भोई के जिला पुलिस प्रमुख गिरि प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने मावलोंग के बैग से 120 ग्राम वजन की हेरोइन की 10 साबुन की पेटियां बरामद कीं। इनके पास से नंबर एमएल05 आर 4704 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।,

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इस अभियान की सफलता पर री भोई पुलिस को बधाई दी है और ट्वीट कर कहा है कि री-भोई पुलिस ने दो प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार करके 10 पॉकेट मादकर पदार्थ जब्त किया है।

अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से 75 लाख रुपए की हेरोइन, 3.2 लाख रुपए की एक मोटरसाइकिल और दो स्मार्ट फोन जब्त किए हैं।

ममता बनर्जी ने ईडी की छापेमारी के समय, चटर्जी की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के समय और उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है।

बनर्जी ने कथित स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घाटाले को लेकर बुधवार को कहा कि बड़ी संस्था चलाते समय गलतियां हो सकती हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर गलतियां साबित हो जाती हैं, तो संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए।

हुगली जिला के हिंद मोटर में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि वे अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले ही लोगों को चोर कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन मीडिया बड़े-बड़े चोरों को अपने बीच में दुबके हुए नहीं देख सकता। मैं पूरे मीडिया के बारे में बात नहीं कर रही हूं, लेकिन कुछ लोग हैं, जो दलाल हैं। वे लोगों को चोर घोषित करते हैं। वे बंगाल को बदनाम करना चाहते हैं। मैं इस गेम प्लान को जानती हूं।

चटर्जी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बड़ी संस्था चलाने में गलती हो सकती है। अगर कोई गलत करता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर व्यक्ति कानून के अनुसार दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए।

कोटा में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत

0

कोटा। राजस्थान में कोटा से अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जेसीबी मशीन के ऑपरेटर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक राजू मीणा (35) कल देर रात्रि को मोटर साईकिल से विज्ञान नगर की ओर से अनन्तपुरा इलाके के तालाब गांव में अपने घर की ओर लौटते समय रास्ते में एक पुलिया से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे वह पुलिया से नीचे गिर पड़ा और रात भर वही पड़ा रहा।

आज सुबह राहगीरों ने इसे जब सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी इसके बाद पहुंची पुलिस ने इसे कोटा के एमबीएस को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

करौली : गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद, पड़ोसन युवती को 10 साल सजा

भरतपुर। राजस्थान में करौली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत अग्रवाल ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 1.20 लाख रूपए के जुर्माने से दंडित किया है।

लोक अभियोजक महेंद्र चतुर्वेदी के अनुसार करौली में सपोटरा थाना क्षेत्र के इस मामले में न्यायालय ने दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पड़ोसन युवती रेनू बैरवा को भी 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि दुष्कर्म की इस वारदात के बाद तीनों दोषियों की प्रताड़ना के तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। लोक अभियोजक महेंद्र चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2017 में सोनू बैरवा और लक्खी बैरवा पीड़िता को अपहरण कर ले गए और जंगल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती को करौली ले जाकर छोड़ दिया।

युवती ने करौली पुलिस को अपनी आप बीती बताई इसके बाद सपोटरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। इस बीच पीड़िता की पड़ौसी रेनू ने उसे ताने मार मारकर प्रताड़ित किया जिससे उसने आत्महत्या कर ली।

लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 21 गवाह और 24 दस्तावेज पेश किए गए। मामले की सुनवाई के बाद एडीजे प्रशांत अग्रवाल ने गैंगरेप के दोनों दोषियों को आजीवन कारावास और आत्महत्या के लिए उकसाने वाली रेनू को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद रेणू को भरतपुर महिला जेल भेजा गया है।