Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 701 -
होम ब्लॉग पेज 701

मांगलियावास में गुरुवार को भरेगा ऐतिहासिक कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मांगलियावास में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर ऐतिहासिक कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला भरेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

मांगलियावास स्थित ऐतिहासिक धार्मिक महत्व वाले कल्पवृक्ष जोड़े पर वर्षों वर्षों से हरियाली अमावस्या के धार्मिक मेले की परंपरा चलती आ रही है जहां अजमेर जिले के अलावा राजस्थान की बहुतेरी जगहों से श्रद्धालु आते हैं।

स्वस्थ रहने के साथ खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हैं। मेले में ग्रामीण परिवेश की छटा देखते ही बनती है। मेले को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी मांगलियावास पहुंचकर कल्पवृक्ष जोड़े के दर्शन किए थे।

माउंट आबू में हाई कोर्ट का स्टे हटा, 29 जुलाई को होगी भवन निर्माण समिति की बैठक

0
माउंट आबू
माउंट आबू में राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा हटाया गए स्टे और भवन निर्माण समिति की बैठक का एजेंडा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउंट आबू में नए निर्माण को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को मंगलवार को हाईकोर्ट ने हटा दिया है।

तंजानिया : स्कूल बस हादसे में 11 छात्रों समेत 13 की मौत

डोडोमा। दक्षिणी तंजानिया के मतवारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस के सड़क से पलटकर खाई में गिर जाने से 11 छात्रों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

माउंटवारा के कार्यवाहक क्षेत्रीय पुलिस कमांडर निकोडेमस कटेम्बो ने अन्य पीड़ितों की पहचान स्कूल बस के चालक और उनके सहायक के रूप में की। उन्होंने कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे ब्रेक फेल होने के बाद मटवारा नगर पालिका के बाहरी इलाके मिकिंदानी में हुई जब बस छात्रों को स्कूल ले जा रही थी।

दुर्घटना में घायल सोलह बच्चों को इलाज के लिए मटवारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी हमद न्येम्बिया ने पांच छात्रों की स्थिति गंभीर बताई। राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने एक शोक संदेश में कहा गया कि वह छोटे बच्चों की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने परवेज इलाही को पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार परवेज इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने का फैसला सुनाया है।

शीर्ष अदालत ने पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के फैसले को भी खारिज कर दिया जिसने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शाहबाज को अपनी सीट बरकरार रखने में मदद की। उच्चतम न्यायालय ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री चुनाव में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष दोस्त मजारी के फैसले के खिलाफ पीएमएल-क्यू नेता परवेज इलाही की याचिका पर फैसला यह सुनाया।

मजारी ने अनुच्छेद 63 (ए) का हवाला देते हुए पीएमएल-क्यू के 10 वोटों को खारिज कर दिया। अदालत ने मजारी के फैसले को अवैध भी करार दिया। अदालत ने कहा पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा जारी 22 जुलाई के फैसले को रद्द किया जाता है। अदालत ने हमजा की शपथ को वैध अधिकार के बिना और बिना कानूनी प्रभाव के करार देते हुए रद्द कर दिया।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस आदेश ने परवेज इलाही को पंजाब का विधिवत चुना हुआ मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। इलाही को 186 मत मिले थे जबकि हमजा को 179 मत मिले। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की तीन सदस्यीय पीठ ने भी पंजाब के राज्यपाल को रात 11:30 बजे इलाही को शपथ दिलाने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि अगर वह अपने कर्तव्यों का पालन करने से इनकार करते हैं तो राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शपथ दिलाएंगे।

परीक्षा से पहले अग्नि परीक्षा आखिर कब तक ???

सन्तोष खाचरियावास
अजमेर। मर्ज में हर्ज तो होना ही है…ऑपरेशन कराना है तो फिर ओटी के दस्तूर भी निभाने पड़ते हैं। बिना चू-चपाट किए लेटने से लेकर एनस्थीशिया ठुकवाने तक मरीज वही करता है जो ओटी के आका कहते हैं, चेत खोने के बाद का उसे क्या पता! हां, पोस्ट ऑपरेटिव में आकर जब वह धीरे-धीरे आंखें खोलता है तो उसके जेहन में आंखों के ऊपर झुकी बड़ी-बड़ी लाइटें और हरे कपड़े पहने फरिश्ते लहराते दिखते हैं। अगले ही पल सिर को झटका देकर और इन्हें भूल भालकर मरीज अपनी बीमारी, अपनी पीड़ा दूर होने के सपनों में खो जाता है… ऑपरेशन से पहले कपड़े बदलवाने और जेवर, डोरे उतरवाने की रस्म को भुलाना भी आसान नहीं होता…!

बिल्कुल यही रस्में अब परीक्षा केंद्रों पर बेरोजगारों से अदा कराई जा रही हैं। परीक्षार्थी चाहे महिला हो या पुरुष, ओटी की तमाम रस्में उनके साथ भी दोहराई जाने लगी हैं। ताबीज गण्डा तो दूर, गले में मंगलसूत्र तक गंवारा नहीं होता। कान सूने…गला सूना…हाथ सूने दिखने चाहिए…! ड्रेस भी ऐसी हो कि उसमें कोई ‘आपत्तिजनक वस्तु’ छिपाई न जा सके। जैसे ओटी के लिए प्रिपेयर करते समय मरीज की पूरी ‘सफाई’ की जाती है, ठीक वैसे ही अब परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ ट्रीट होने लगा है।

बेचारे…बेचारी, जैसे निर्देश मिलते हैं, वैसे ही फॉलो करते जाते हैं। कहीं लंबी बांह वाले ब्लाउज की बांह काट दी जाती है तो कहीं चुन्नी उतरवा ली जाती है। कहीं ‘हुक’ की वजह से ब्रा को ही बदर कर दिया जाता है! लानत है ऐसे इंतजामों पर जिनमें पढ़े-लिखे बच्चों से लेकर टीचर की नौकरी पाने जा रहे अभ्यर्थियों तक के साथ ऐसा सलूक होता है।

बेचारे…बेचारी, परीक्षा देने से पहले ही न जाने कितनी परीक्षा से गुजर जाते हैं। न जाने किस वजह से सेंटर से बाहर निकाल दिया जाए, इसी खौफ में हर उस हिदायत को चुपचाप फॉलो करते रहते हैं जो परीक्षा केंद्र के कर्ताधर्ता उन्हें देते रहते हैं।

सुखद भविष्य की उम्मीद में अभ्यर्थी ठीक वैसे ही कठपुतली बनकर हर बात मानने को मजबूर है, जैसे ओटी के आका कहते हैं… फर्क सिर्फ इतना सा है कि वहां मरीज निश्चेतन अवस्था में जाने वाला होता है जबकि परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को अपनी तमाम चेतना, ऊर्जा और बुद्धि को बटोरकर अगले दो-तीन घण्टे तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होता है।

परीक्षा से पहले की ‘परीक्षा’ उनके हौसले और आत्मसम्मान को कितनी ठेस पहुंचाती है, यह परीक्षा केंद्र के कर्ता-धर्ताओं के साथ-साथ उस सरकार को भी समझना होगा जो चुनिंदा नकलखोरों की वजह से हर बार हजारों-लाखों अभ्यर्थियों को ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरने को मजबूर करती है।

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए ‘केरल मॉडल’ लागू करने जा रही सरकार आने वाले दिनों में अगर अस्पताल में मरीज को दी जाने वाली ‘ओटी ड्रेस’ की तरह अभ्यर्थियों को भी खास तरह की ‘एग्जाम ड्रेस’ पहनने के लिए बाध्य करने लगे तो कोई बड़ी बात नहीं है… वैसे नौबत तो यही है!!

सबगुरु राशिफल : 27 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 09.12 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखों को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।। बाहर के लोगों के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन राशि : आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानों की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि : विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि : आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।

कन्या राशि : आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

तुला राशि : आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि : वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधों में भी संवादिता रख पाएंगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि : आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा।क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन राशि : आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

राजस्थान में कांग्रेस ने सोनिया गांधी को नोटिस के खिलाफ किया सत्याग्रह

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस के खिलाफ मंगलवार को यहां सत्याग्रह किया।

शहीद स्मारक एवं गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह के पश्चात् डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को संसद में उठाने से विपक्षी नेताओं को रोका जा रहा है तथा वह जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए केन्द्र सरकार के ईशारे पर ईडी द्वारा पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तथ्यहीन आरोपों में नोटिस प्रदान किया गया है जबकि नेशनल हैराल्ड प्रकरण में न तो कोई लेन-देन हुआ, न ही किसी प्रकार की अनियमितता कांग्रेस नेताओं एवं अथवा किसी अन्य ने की।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार चाहे जितने जुल्म कांग्रेस नेताओं पर करे, कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिये संघर्ष करना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की संवैधानिक संंस्थाओं के दुरूपयोग करने की नीति के विरूद्ध हर प्रकार का संघर्ष करने के लिए तैयार एवं तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को जिस प्रकार देश के किसानों से माफी मांगनी पड़ी थी, उसी प्रकार कांग्रेस सोनिया गांधी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के लिए भी देश से माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि वर्ष 2024 में केन्द्र की सत्ता से भाजपा की तानाशाही सरकार की विदाई नहीं हो जाती।

सत्याग्रह में कई मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, कांग्रेस पदाधिकारी, निगम एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभागों एवं प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मेघालय पुलिस ने जारी किया भाजपा नेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस

शिलांग। मेघालय पुलिस ने पश्चिम गारो हिल्स जिले में अपने फार्महाउस से वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में फरार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के खिलाफ मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया।

गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के एक मौजूदा सदस्य मारक अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत दर्ज एक मामले में वांछित हैं। लुक-आउट नोटिस मेघालय के सभी थानों, पुलिस चौकियों के साथ-साथ देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी राज्य पुलिस बलों में प्रसारित किया जा रहा है।

वेस्ट गारो हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विवेकानंद सिंह राठौर द्वारा जारी लुकआउट नोटिस तुरा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनिका के लिंगदोह की अदालत द्वारा मामले के हित और जांच के हित में मारक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के एक दिन बाद आया है।

मारक 22 जुलाई से गिरफ्तारी से बच रहे हैं, जब पुलिस ने वेस्ट गारो हिल्स के जिला मुख्यालय तुरा के बाहरी इलाके एडेनबारी में उनके फार्महाउस पर छापा मारा। अदालत में एक नाबालिग द्वारा दिए गए बयान के आधार पर कि उसे और उसके दोस्त को रिंपू बागान स्थित फार्महाउस ले जाया गया था और वहां उनका यौन शोषण किया गया।

भाजपा नेता 24 जुलाई को गुवाहाटी हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए शाम की उड़ान में सवार हुए थे। माना जाता है कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिपा हुआ है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्महाउस से 73 अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा पांच नाबालिगों को छुड़ाया। पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब, गर्भनिरोधक, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है।

अदालत ने कहा कि ऐसे में बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी मामले की जांच और पीड़ितों के न्याय के लिए बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है क्योंकि छापे के दौरान इमारत से पांच नाबालिग बच्चे बरामद किए गए थे, जिनमें से चार लड़के और एक लड़की थे। जो एक छोटे से कमरे में दयनीय स्थिति में रह रहे थे। नाबालिगों को उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई तुरा को सौंप दिया गया है।

मेघालय भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने मारक का बचाव किया था और फार्म हाउस पर छापेमारी को एक ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दे दिया था। उन्होंने मारक के खिलाफ सभी आरोपों को वापस लेने के लिए भी मुकदमा दायर किया था जो राजनीति से प्रेरित और पार्टी की छवि खराब करने वाले हैं।

पर उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि सरकार राज्य भाजपा उपाध्यक्ष के खिलाफ मामले से निपटने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि हम आरोप सिर्फ इसलिए वापस नहीं ले सकते क्योंकि आरोपी भाजपा का उपाध्यक्ष है। कानून सबके लिए समान है। कानून को अपना काम करने दें।

ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर बुलाया

नई दिल्ली। मनी लॉड्रिंग के मामलों की जांच करने वाली केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दिन दो सत्रों में करीब छह घंटे तक पूछताछ की।

एजेंसी ने उनसे बुधवार को भी पूछताछ करेगी। गांधी मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी मुख्यालय पहुंची थी, उनके साथ उस समय पुत्र एवं सांसद राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। गांधी उन्हें छोड़कर तुरंत वापस हो गए थे। पहले सत्र में सोनिया गांधी ढाई घंटे से अधिक समय तक ईडी कार्यालय में रहीं और वहां से अपराह्न दो बजे भोजन के लिए अपने आवास के लिए निकली। दोबारा वह साढ़े तीन बजे ईडी कार्यालय पहुंची।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को एजेंसी में पूछताछ के लिए बुधवार को फिर बुलाया है। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच सोनिया गांधी सुबह एजेंसी के समन पर बयान देने के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंची थी। इससे पहले ईडी ने गांधी से 21 जुलाई को लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की थी।

ईडी ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर की गई 2013 की याचिका पर एक निचली अदालत के आदेश के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की है। अदालत ने आयकर विभाग को नेशनल हेराल्ड अखबार के मामलों की जांच करने और सोनिया गांधी और राहुल गांधी का कर निर्धारण करने की अनुमति दी थी।

स्वामी ने अखबार हासिल करने के लिए गांधी परिवार पर धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी का आरोप लगाया था। इस मामले में एजेंसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी से पहले ही लम्बी पूछताछ कर चुकी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भी अपने नेताओं से ईडी की पूछताछ के खिलाफ पार्टी मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के साथ खींचतान और हाथपाई करते दिखे। पुलिस ने विरोध के बीच राहुल गांधी को हिरासत में लिया। पुलिस ने राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया।

कांग्रेस ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेता नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन जा रहे थे तो उन्हें जाने से रोका गया और गांधी सहित सभी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

गांधी ने सरकार की रवैये को तानाशाही करार देते हुए कहा कि तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरुपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। ‘सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा।

कांग्रेस ने कहा कि गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को किंग्सवे कैंप में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया गया। कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं हिरासत में लेना भाजपा और दिल्ली पुलिस द्वारा सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग है।

कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार विपक्ष को डराने, झुकाने और दबाने का पिछले आठ साल से लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसकी हर कोशिश विफल हो रही है और कांग्रेस संगठन अपने नेतृत्व के साथ एकजुट होकर मोदी सरकार की हर कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालात यह हैं कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है और पार्टी नेताओं को अंदर तक नहीं आने दिया जा रहा है। सरकार बहुत डरी हुई और घबराई है, इसलिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथाकथित सत्याग्रह के नाम पर हर जगह यातायात रोकने का प्रयास कर रही है, उन्होंने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी से पूछताछ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध नहीं बल्कि इकबाल करने की जरूरत है कि किस प्रकार से यंग इंडिया कंपनी के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने यह गबन किया।

विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने अपने विधायक जमीर अहमद को चेताया

बेंगलूरु। कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के विधायक जमीर अहमद खान को राज्य में मुसलमानों की संख्या वोक्कालिगाओं से अधिक होने के बारे में उनके ‘अनुचित और अमानवीय’ बयान के लिए चेतावनी दी है।

सुरजेवाला ने खान को संबोधित एक पत्र में कहा कि आपकी हाल की सार्वजनिक टिप्पणी पूरी तरह से अनुचित और खराब संदर्भ में है। अनुभवी कांग्रेस नेताओं से यह उम्मीद की जाती है कि वे पार्टी के अनुशासन और विचारधारा की ‘लक्ष्मण रेखा’ को समझें और उसका पालन करें।

पत्र के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि वह इसे देखे बिना प्रतिक्रिया नहीं देंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है, मैंने इसे मीडिया में देखा है, यह नोटिस नहीं है, यह एक पत्र है। मैं यात्रा कर रहा हूं। इसे देखे बिना, मैं प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। मैं दावणगेरे में हूं, मैं बाद में चित्रदुर्ग की यात्रा पर रहूंगा। एक बार जब मैं बेंगलूरु जाता हूं, तो मुझे देखने दो।

कर्नाटक में मुसलमानों की संख्या वोक्कालिगाओं से अधिक होने के खान के दावे को लेकर वोक्कालिंगा समुदाय के कई कांग्रेस नेताओं ने एक साथ शोरगुल मचा दिया है, जो उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जता रहे हैं।

मुस्लिम नेता खान ने यह दावा कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की वोक्कालिंगा समुदाय से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किया। समुदाय पुराने मैसूर या दक्षिणी कर्नाटक क्षेत्र में एक प्रमुख वोट बैंक है।

खान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी हैं। सिद्धारमैया के समर्थक शिवकुमार समर्थकों के साथ एक राजनीतिक लड़ाई में लगे हुए हैं क्योंकि दोनों समूह चाहते हैं कि उनके नेता कर्नाटक में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री की सीट ग्रहण करें।

सुरजेवाला ने कहा कि अनुचित और कृपण बयानों से किसी को टालने योग्य विवाद और कड़वाहट पैदा करने की उम्मीद नहीं है। अफसोस की बात है कि आपके अनावश्यक सार्वजनिक बयानों ने अनावश्यक गलतफहमियां पैदा कर दी हैं। उन्होंने आपको भविष्य में सार्वजनिक टिप्पणी करने में सावधान रहने और कांग्रेस के अनुशासन व विचारधारा का दृढ़ता से पालन करने की चेतावनी दी जाती है।