Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 702 -
होम ब्लॉग पेज 702

राजीव गांधी मामले के दोषी के खिलाफ अश्लील मामले की सुनवाई तेज करें : हाईकोर्ट

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास के दोषी मुरुगन उर्फ ​​वी. श्रीहरन के खिलाफ दर्ज एक अश्लील मामले में शीघ्र सुनवाई का आदेश दिया और प्राथमिकी को रद्द करने की मांग वाली उसकी याचिका खारिज कर दी।

अभियोजन पक्ष का मामला यह है कि मुरुगन कथित तौर पर जेल अधिकारियों के सामने नग्न खड़ा था और अश्लील इशारे किए थे, जब नौ दिसंबर, 2020 को वेल्लोर सेंट्रल जेल में उसके सेल से वल्लरई, तुलसी और अन्य सूखे पत्तों का एक पैकेट जब्त किया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ एक आपराधिक मामला दायर किया गया था।

अपने वकीलों के माध्यम से इस आपराधिक मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करने की मांग संबंधी मुरुगन की ओर से दायर एक याचिका पर आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति एन. सतीश कुमार ने निर्देश दिया कि अतिरिक्त लोक अभियोजक ई राज तिलक ने प्रस्तुत किया कि मामले में जांच पूरी हो चुकी है और संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोप पत्र भी दायर किया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि मुरुगन की याचिका को बंद कर दिया गया है।

जेलर जे. मोहनकुमार की शिकायत के बाद वेल्लोर के बगयम थना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, जेल के उच्च सुरक्षा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड ने एक अपराधी डी. गेब्रियल को उस दिन मुरुगन को कुछ पैकेट देते हुए देखा था। जब एक महिला सहित जेल प्रहरियों की एक टीम एक वीडियो कैमरे के साथ उनके सेल की तलाशी लेने गई, तो मुरुगन ने खड़े होने और जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया। जब उसे उठने के लिए मजबूर किया गया तो पत्तों वाला पैकेट फर्श पर पड़ा मिला जहां वह बैठा था।

मुरुगन ने दावा किया कि वह उन्हें पूजा के लिए इस्तेमाल कर रहा था। उसने महिला स्टाफ समेत गार्डों के सामने खुद को नंगा भी कर लिया और वीडियो कैमरे की तरफ अश्लील इशारे भी किए थे। जेलर ने अपनी शिकायत में दोषी पर गंदी भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया और जेल प्रहरियों पर अपने कपड़े, पानी के डिब्बे, चादर, झाड़ू एवं साबुन भी फेंके तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोका। मुरुगन ने हालांकि अपनी याचिका में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया है।

ईडी ने की क्रिकेट घोटाले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ पूरक शिकायत दर्ज

श्रीनगर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू- कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और चार अन्य के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की है। अदालत ने इस मामले में आरोपियों को 27 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

यह मामला क्रिकेट संघ में 113 करोड़ रुपए से अधिक के कथित गबन से संबंधित है, जब इसकी अध्यक्षता नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष श्री अब्दुल्ला कर रहे थे। यह कथित घोटाला 2012 में सामने आया था।

ईडी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने शिकायत का संज्ञान लिया है और आरोपी लोगों को 27 अगस्त को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। पूरक अभियोजन शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष श्रीनगर में जून में दायर की गई है।

ईडी इस मामले में अब्दुल्ला और जेकेसीए के अन्य सदस्यों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी ने अब्दुल्ला से कई बार पूछताछ की है और आखिरी बार उन्हें 31 मई को जांच एजेंसी ने तलब किया था। अब्दुल्ला को तलब करने पर उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि इसे आगामी चुनावों से जोड़ा गया है।

ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें 2002 से 2012 तक जम्मू-कश्मीर क्रिकेट निकाय में धन के दुरुपयोग से संबंधित अब्दुल्ला और पूर्व जेकेसीए पदाधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की खंडपीठ के आदेश पर 2015 में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मामले को अपने हाथ में ले लिया था। ईडी ने पूर्व सीएम की करीब 12 करोड़ रुपए की व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों को पहले ही कुर्क कर लिया था।

राजगढ़ धाम पर मां कालिका का महाजलाअभिषेक, 501 दीपों से महाआरती


अजमेर।
सावन मास के मंगलवार को राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर मां कालिका का जलाअभिषेक महोत्सव ढोल नगाड़ों की गूंज व मंत्रोचार के साथ मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सान्निध्य में मनाया गया।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित जलाअभिषेक महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त व श्रद्धालु राजगढ़ धाम पर मौजूद रहे।

इस मौके पर चंपालाल महाराज ने मां कालिका से प्रार्थना की कि राजगढ़ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूरी हों और जो भी श्रद्धालु सच्ची आस्था विश्वास से राजगढ़ धाम में आ जाए वह यहां से निराश नहीं लौटे, सभी के कष्टों का निवारण हो।

जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भजन गायक ज्योति सैनी ने बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने लगे। धाम पर आए अतिथियों व श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के बाद मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। जलाभिषेक महोत्सव का समापन 501 दीपों से मां कालिका की महाआरती से सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. कैलाश वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस महेन्द्र चौधरी, नसीराबाद के तहसीलदार भंवरलाल सेन, राजेश किराड नायब तहसीलदार श्रीनगर, धर्मेंद्र गहलोत, पदम जैन सरपंच जैठाना, दिलीप राठी सरंपच श्रीनगर, ज्ञान सिंह रावत सरपंच भवानीखेडा, विजेन्द्र राठौड सरपंच दैराठू, मान सिंह सरपंच नांदला, राजू गुर्जर सरंपच न्यारा, भंवर सिंह सरपंच झडवासा, सुरेन्द्र गुर्जर उपसरंच राजगढ, देवेन्द्र गूर्जर पूर्व सरपंच, कुलदीप मेघवंशी, सलीम आदि उपस्थित थे।

राजगढ़ भैरव धाम पर मां कालिका के जलाअभिषेक महोत्सव पर आए हुए सभी भक्तों श्रद्धालुओं के लिए श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद, भावनगर में नशीले पदार्थ के सेवन से 25 लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश भाई पटेल ने मंगलवार को कहा कि अहमदाबाद और भावनगर में नशीले पदार्थ के सेवन से बीमार 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

पटेल ने सर टी अस्पताल का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा कि अहमदाबाद जिले के धंधुका और बोटाद जिले के बरवाणा तालुका के रोजिद गांव में इन दोनों जिलों के कई लोगों को मादक पदार्थ के सेवन से प्रभावित किया है।

इस घटना के बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और सर टी भावनगर में कुल 78 लोगों को भर्ती कराया गया जिनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 25 लोगों की मौत की पुष्टि की है और अन्य दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। उनकी मौत कैसे हुई यह जांच के बाद पता चलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा इस घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बरवाला और धंधुका तालुकों में इस पेय के सेवन से प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है।

शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल आज दोपहर भावनगर के सर टी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने डायलिसिस पर गंभीर रूप से बीमार लोगों और अन्य रोगियों की उनके वार्डों में जाकर मुलाकात की। उन्होंने मरीजों और मरीजों के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उनसे कहा कि उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अहमदाबाद जिले के धंधुका और बोटाद जिले के बरवाणा तालुका के रोजिद गांव में इन दोनों जिलों के कई लोगों को मादक पदार्थ के सेवन से प्रभावित किया है।

चित्तौड़गढ़ में लूट के लिए वृद्धा की दिन दहाड़े हत्या

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज लूट के लिए एक वृद्धा की उसी के घर में दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर में दिवाकरनगर स्थित घर में एक वृद्धा की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से 70 वर्षीया चांदीबाई बेवा प्रताप साल्वी का पैर कटा शव बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।

मृतका के पुत्र ने दी रिपोर्ट मेँ बताया कि उसकी मां घर में अकेली थी और वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर आया तो एक व्यक्ति उसकी मां के पैरों में पहनी चांदी की कड़ियां निकालने का प्रयास कर रहा था।

इससे पहले वो कुल्हाड़ी से पैर काट चुका था जिससे कमरे में खून फैला हुआ था। जैसे वह अंदर आया तो हत्यारा कड़िया छोड़कर उसे धक्का देकर फरार हो गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला की हत्या गला घोंटने से होना बताया और बाद में पैरों को काटा गया।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए और तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन पुलिस ने अभी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है।

शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश संदू ने आरोपी को हिरासत में पूछताछ करने की पुष्टि की है। इधर दिन दहाड़े शहर में हुई इस घटना से शहर में भय व्याप्त हो गया है।

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित

मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी समेत चार लोगों को पुलिस ने विभिन्न अपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी, उनकी मां आफसा अंसारी समेत चारको कोर्ट में हाजिर न होने के चलते धारा 82 की कार्रवाई के तहत भगोड़ा घोषित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय ने बताया कि थाना दक्षिणटोला पर पंजीकृत मामले में धारा (3)1 यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त आफसा अंसारी व मुख्तार के साले आतिफ उर्फ सरजील रजा, अनवर सहजाद की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास के बावजूद इन लोगों अभी अदालत में हाजिर ना होने के चलते विधायक अब्बास अंसारी उनकी मां अफ्शा बेगम सहित उनके दोनों मामा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में थाना दक्षिणटोला पर तहसीलदार सदर श्री पीसी श्रीवास्तव द्वारा, थाना दक्षिणटोला क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा रैनी में एससी/एसटी लोगों की 33 एयर जमीन कब्जा करने व सरकारी सम्पत्ति एफसीआई गोदाम को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने (जिसकी कीमत लाखों में थी) के सम्बन्ध में मुअसं 129/20 धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 भादवि व धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति अधिनिमय का अभियोग बनाम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, साले आतिफ रजा उर्फ शरजिल रजा, अनवर शहजाद व रविन्द्र नरायण सिंह, जाकिर हसैन उर्फ विक्की पंजीकृत करवाया गया था जिसमें दिनांक 21.10.2021 को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रषित किया गया।

पुनः उसी थाना दक्षिणटोला पर मुअसं 20/22 धारा (3)1 यूपी गैंगेस्टर एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था। जिसमें रविन्द्र नरायण सिंह व जाकिर हुसैन उर्फ विक्की गिरफ्तार हो चुके है। उक्त पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें को क्वेश कराने के लिए आफसा अंसारी व अन्य द्वारा उच्च न्यायालय में अपील की गई थी जिसको पिछली नौ मई को न्यायालय ने क्वेश कर दिया था।

इसी सिलसिले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंटी जारी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला, कोतवाली व सरायलखंसी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए अभियुक्त के निवास गाजीपुर में गयी हुयी थी तथा धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। यदि आरोपी न्यायालय के आदेश का अनुपालन नही करते हैं तो धारा 83 सीआरपीसी कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत मामले के आरोपी को ब्रिटेन में पढ़ने की अनुमति

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामलों की सुनवाई कर रही विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अदालत ने एक आरोपी को पढ़ाई के लिए एक साल के लिए सशर्त ब्रिटेन जाने की अनुमति दी है।

आरोपी अब्दिल परिहार ने अदालत के समक्ष दलील दी कि एक वास्तुकार के रूप में पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उसने ब्रिटेन के नॉटिंघम में ट्रेंट यूनिवर्सिटी में एमएससी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (कंस्ट्रक्शन) एफटी नामक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया था। उसे विश्वविद्यालय से एक प्रस्ताव पत्र मिला है और वह इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। परिहार सितंबर में ब्रिटेन की यात्रा कर सकता है।

उसके वकील ने तर्क दिया कि विदेश यात्रा का अधिकार और किसी भी पेशे का अभ्यास करने का अधिकार भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त अधिकार हैं। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि परिहार समन आने पर अदालत में उपस्थित होने का वचन देता है।

विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने अपने आदेश में कहा कि दस्तावेजों के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि आवेदक ने जैसा कि दावा किया है कि वह शिक्षा के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में शामिल होने का इरादा रखता है। अदालत ने कहा कि 23 वर्षीय वास्तुकार ने आगे की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

ईडी ने सीएसआई बिशप धर्मराज रसालम को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया

तिरुवनंतपुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चर्च ऑफ साउथ इंडिया (सीएसआई) के बिशप धर्मराज रसालम को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मनी लांड्रिंग के आरोप में हिरासत में ले लिया। वह चर्च एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जाने वाले थे।

सोमवार को केरल में सीएसआई चर्च के कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी के बाद सीएसआई दक्षिण भारत बिशप को बुधवार को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। ईडी ने चर्च संचालित संस्थानों द्वारा कथित मनी लांड्रिंग से जुड़े मामलों के सिलसिले में सोमवार को सीएसआई दक्षिण केरल सूबा के मुख्यालय पर छापा मारा था।

काराकोणम स्थित डॉ. सोमरवेल मेमोरियल सीएसआई मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए कैपिटेशन फीस स्वीकार करने के संबंध में कई परिसरों में छापेमारी की गई। छात्रों से वसूल की गई कैपिटेशन फीस बिना किसी रसीद या बिल के अलग खातों में जमा कर दी गई।

ईडी ने चर्च सचिव टीटी प्रवीण और मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ बेनेट अब्राहम के आवास पर एक साथ छापेमारी की। डॉ. बेनेट अब्राहम 2014 के लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार थे। इसको लेकर सीपीआई को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान में बाढ़, बारिश से अब तक 312 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जून से अब तक मानसूनी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 312 हो गई है। जियो टीवी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि जून से लेकर अभी तक बारिश और बाढ़ से 312 लोगों की मौत हो गई हैं, जिनमें सोमवार को करंट लगने से मरने वाले दो लोग भी शामिल हैं। कराची में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से सड़क पर बिजली के तार गिर गए, जिससे पानी में करंट फैल गया था।

देश में पांच सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से 5600 घरों, पुलों, राजमार्गों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मरने वालाें में ज्यादातर संख्या और नुकसान की घटनाएं बलूचिस्तान, पंजाब और सिंध प्रांत की हैं।

मंत्री पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर से वापस कोलकाता लाया गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को मंगलवार सुबह भुवनेश्वर से यहां वापस लाया गया।

बीमारी गंभीर नहीं होने के कारण एम्स ने चटर्जी को भर्ती नहीं किया। रात में भुवनेश्वर से रवाना होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सुबह चटर्जी को विमान से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। मंत्री के साथ उनके वकील और एसएसकेएम के एक डॉक्टर भी थे।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने सवाल किए तो चटर्जी चुप रहे। एसएसकेएम के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी और भुवनेश्वर में एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट में कोई अंतर नहीं है। चटर्जी को सोमवार को एक एयर एम्बुलेंस में कोलकाता से भुवनेश्वर लाया गया और एम्स, भुवनेश्वर के एक निजी वार्ड के आई -10 केबिन में भर्ती कराया गया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी को स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को पार्थ चटर्जी को एयर एंबुलेंस से एम्स ले जाने की अनुमति दी थी। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष विश्वास के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मंत्री को कोई गंभीर बीमारी नहीं है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की सलाह दी गई है।

एम्स के सूत्रों ने कहा कि इलाज करने वाले डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और कुछ रक्त परीक्षण किए गए तथा कुछ पुरानी बीमारियों को छोड़कर परीक्षणों एवं अन्य निदानों में ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं पाई गई।

इससे पहले, ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार चटर्जी को सरकारी अस्पताल के अलावा किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और अदालत ने ईडी को उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाने की अनुमति दी थी।

ईडी ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सातवीं मंजिल पर चटर्जी से पूछताछ की। चटर्जी की एक कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से भी पूछताछ की जा रही है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।

इस मामले में विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत भी मुकदमे दायर किए जा सकते हैं। चटर्जी और मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद बरुईपुर में कई संपत्तियां ईडी की नजर में हैं। इसमें बरुईपुर में एक गार्डन हाउस भी शामिल है, जिसके स्वामित्व की अब काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।

इस बीच, स्कूल भर्ती घोटाला मामले में चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने उन्हें मंत्रालय से हटाने की मांग की। इस संबंध में चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भी लिखा है।

स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को चटर्जी को दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।