Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 704 -
होम ब्लॉग पेज 704

राजनीति छोड़ने का मन करता है : नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में चल रही मौजूदा ब्रांड की राजनीति की पृष्ठभूमि में कहा कि उन्हें राजनीति छोड़ने की इच्छा होती है क्योंकि जीवन में राजनीति के अलावा और भी बहुत कुछ करने के लिए है।

गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में सामाजिक कार्यकर्ता 75 वर्षीय गिरीश गांधी को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि राजनीति सामाजिक परिवर्तन के बारे में अधिक होना चाहिए, लेकिन यह सत्ता की तलाश के बारे में अधिक हो गई है। लोग जब उनके लिए बड़े-बड़े गुलदस्ते लाते हैं या उनके पोस्टर लगाते हैं तो उन्हें इससे नफरत होती है।

उन्होंने कहा कि हमें समझना चाहिए कि राजनीति शब्द का क्या अर्थ है। क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में रहने के बारे में है। जब हम महात्मा गांधी के दौर की राजनीति को देखते हैं, तो यह सामाजिक आंदोलन का हिस्सा था, लेकिन अब यह राष्ट्र निर्माण और विकास के लक्ष्यों के अलावा सत्ता में बने रहने पर केंद्रित है।

गडकरी ने कहा कि आज राजनीति में जो कुछ देखा जा रहा है, वह सिर्फ सत्ता में आने के बारे में है। राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है और इसीलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा दौर में जब राजनीति शब्द ने अपना अर्थ, मूल्य और महत्व खो दिया है, तब डॉक्टर गिरीश गांधी राजनीति की सही परिभाषा का पालन कर रहे हैं और सामाजिक चेतना को जगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिवसेना का चुनाव चिन्ह विवाद

नई दिल्ली। शिवसेना के चुनाव चिन्ह का विवाद अब उच्चतम न्यायालय में पहुंच गया है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना ने सुप्रीमकोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं की ओर से उन्हें बतौर ‘असली’ शिवसेना की मान्यता देने संबंधी याचिका पर चुनाव आयोग की कार्यवाही पर रोक लगाने आदेश देने की गुहार लगाई है।

शिवसेना के महासचिव सुभाष देसाई ने अपनी याचिका में बागी विधायकों (शिंदे खेमा) की अयोग्यता पर शीर्ष न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक 22 जुलाई को चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर रोक लगाने गुहार लगाई है।

याचिका में कहा गया है कि शीर्ष न्यायालय के समक्ष 20 जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से पेश वकील ने आश्वासन दिया था कि दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता के मामले में आगे कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

शीर्ष न्यायालय के समक्ष दायर याचिका में कहा गया है कि शिंदे और अन्य ने कथित तौर पर चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 (प्रतीक आदेश) के पैरा 15 के तहत असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने की चुनाव आयोग से मांग की है। शिंदे खेमा शिवसेना को आवंटित चुनाव चिन्ह धनुष और तीर का उपयोग करने के अधिकार का दावा कर रहा है।

देसाई की याचिका में कहा गया है कि चूंकि विधानसभा के सदस्यों के रूप में अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर करने वाले व्यक्तियों की स्थिति वर्तमान में अनिश्चित है। यह मुद्दा शीर्ष अदालत के समक्ष निर्णय के लिए लंबित है, इसलिए इन व्यक्तियों (शिंदे एवं उनके नेतृत्व में सरकार बनाने वाले बागी शिवसेना नेताओं) को विधायक नहीं माना जा सकता है।

हनुमानगढ़ में नाइजीरियन युवती हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में अरेस्ट

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने एक नाइजीरियन युवती को अवैध रूप से हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में नई दिल्ली से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने  बताया कि जिले के भिरानी थाना में विगत 16 जुलाई को एक युवक से 70 ग्राम हेरोइन बरामद होने के मामले में पुलिस टीम ने नई दिल्ली से नालवोगा उर्फ गिफ्ट उर्फ सैमी (28) निवासी मिंगो राजधानी कंपाला(नाईजीरिया) को गिरफ्तार किया है।

सैमी पिछले काफी समय से नई दिल्ली के उत्तम नगर में होली चौक के समीप हस्तसाल विहार में एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रही थी। उसे पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम ने पिछले सप्ताह दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। दोबारा भेजी गई टीम ने कल शाम उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सैमी को आज अदालत में पेश करने पर आगे पूछताछ करने के लिए रिमांड मिला है।

पार्थ चटर्जी को कोई गंभीर बीमारी नहीं : एम्स भुवनेश्वर

भुवनेश्वर। स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) घोटाला मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की जांच करने वाले एम्स भुवनेश्वर के डॉक्टरों की एक टीम ने सोमवार को उनमें (चटर्जी) कोई गंभीर बीमारी नहीं पाई और उन्हें छुट्टी देने की सलाह दी।

चटर्जी को आज एक एयर एम्बुलेंस में कोलकाता से भुवनेश्वर लाया गया और एम्स, भुवनेश्वर के एक निजी वार्ड के आई -10 कक्ष में भर्ती कराया गया।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )को स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को पार्थ चटर्जी को एयर एम्बुलेंस से भुवनेश्वर एम्स, भुवनेश्वर ले जाने की अनुमति दी थी। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ आशुतोष विश्वास के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मंत्री को कोई गंभीर बीमारी नहीं है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की सलाह दी गई है।

एम्स के सूत्रों ने यहां बताया कि मंत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कोलकाता से एयर एंबुलेंस से पहुंचे थे। कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, पल्मोनरी और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने चटर्जी की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की।

सूत्रों ने कहा कि इलाज करने वाले डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और कुछ रक्त परीक्षण किए गए और कुछ पुरानी बीमारियों को छोड़कर परीक्षणों और अन्य जांचों में ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं पाई गई।

एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कोलकाता की अदालत ने चटर्जी को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी रिमांड के बाद चटर्जी ने अस्वस्थता की शिकायत की और अदालत के निर्देश के अनुसार उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल की गहन कोरोनरी केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। ईडी ने चटर्जी को सरकारी अस्पताल के अलावा किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और अदालत ने ईडी को उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाने की अनुमति दी थी।

भीलवाड़ा : खंडहर मिले सडे गले महिला के शव के मामले में मजदूर अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के नेहरु विहार स्थित खंडहर मकान में मिले एक महिला के सडे गले शव के मामले में पुलिस ने आज एक मजदूर को गिरफ्तार किया।

सीओ सिटी नरेंद्र दायमा ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 16 जुलाई को एक महिला का सडा गला शव सेक्टर 12 स्थित एक खंडहर मकान में मिला था। महिला के शव पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर्फ एक ओढऩी थी। प्रथम दृष्टि से शव को देख हत्या का अंदेशा लग रहा था। महिला मजदूरी करती थी। उसकी पहचान अगले दिन कर ली गई थी। साथ ही हत्या एवं सबूत नष्ट करने के अपराध में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस को महिला के दामाद ने बताया था कि वह मजदूरी करती है और चार जुलाई को सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप के पास सर्किल पर गई थी। जो शाम तक नहीं लौटी। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच के दौरान महिला के आने-जाने वाले रुट पर लगे सैकड़ों सीसी टीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की। कॉल डिटेल का विश्लेषण कर सीसी टीवी में केद मिले व्यक्ति को ढूंढा। उससे पूछताछ की तो उसने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीरगढ़ थाना सर्किल के बड़ा बीलिया बीलिया कला (नारायणपुरा) निवासी नारूलाल कीर 50 वर्ष के रूप में की गई है। डीएसपी दायमा का कहना है कि मृतक महिला एवं आरोपित नारु दोनो शराबी थे। दोनों की मुलाकात पहली बार सांगानेरी गेट क्षेत्र में हुई। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। फिर दुबारा शराब पी। नशे में धुत्त नारु ने महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

झोलाछाप डाक्टर ने महिला को ड्रिप में नशीला पदार्थ देकर किया रेप

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर पर महिला मरीज के उपचार के दौरान ड्रिप की बोतल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने गोपालगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है की उसकी पत्नी पेट के दर्द का इलाज करवाने के लिए गोपालगढ़ कस्बे के मसरूद्दीन के क्लिनिक पर गई थी।

डॉक्टर मसरूद्दीन ने उसे दुकान के अंदर पर्दा लगा कर ड्रिप लगाई जिसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसकी पत्नी के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

रिपोर्ट में बताया कि पत्नी ने जब डॉक्टर से पूछा की आपने मेरे साथ दुष्कर्म किया है तो डॉक्टर हंसने लगा। तब डॉक्टर ने कहा की मैंने तेरे साथ बलात्कार किया है और तेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया है। डॉक्टर ने महिला को धमकी दी की अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

महिला का पति बाहर नौकरी करता है। घटना का पता लगने के बाद महिला का पति घर आया और गोपालगढ़ थाने में आरोपी डॉक्टर मसरूद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी को मिली अल्पकालिक जमानत

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजेश गुलाटी को अल्पकालिक जमानत (शार्ट टर्म बेल) प्रदान कर दी है।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की युगलपीठ में राजेश गुलाटी की ओर से पेश जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। प्रार्थना पत्र में शार्ट टर्म जमानत की मांग करते हुए कहा गया कि वह लंबे समय से बीमार है और उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसकी सर्जरी की जानी है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से यह भी कहा गया कि राजेश का जेल में अच्छा आचरण रहा है और इसी के चलते उसे प्रमाण पत्र भी मिला है। अदालत ने अंत में उसे 45 दिन की शार्ट टर्म बेल प्रदान कर दी। अदालत ने इस मामले मेें 21 जुलाई को सुनवाई के बाद आदेश जारी किये थे हुई थी लेकिन आदेश की प्रति आज मिली।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने 17 अक्टूबर 2010 को देहरादून में पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्ममता हत्या कर दी थी साथ ही शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रिजर में छिपा दिया था। दिसंबर 2010 में अनुपमा गुलाटी के भाई के देहरादून आने के बाद हत्या का राज खुला।

देहरादून की अदालत ने इस हत्याकांड को जघन्य मानते हुए 1 सितम्बर 2017 को राजेश गुलाटी को आजवीन कारावास की सजा सुना दी थी। साथ ही दोषी पर 15 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। राजेश गुलाटी की ओर से निचली अदालत के आदेश के खिलाफ 2017 में उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है।

कोटा में विषाक्त भोजन से तीन मानसिक विमंदितों की मौत

0

कोटा। राजस्थान के कोटा में हवाई अड्ड़ा के पास स्थित पॉलिटेक्निकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में संचालित अपना घर आश्रम में आज दो महिलाओं सहित तीन मानसिक विमंदित लोगों की विषाक्त भोजन के सेवन से मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर कलक्टर ओपी बुनकर, एडीएम बृजमोहन बैरवा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना, मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल सहित आला अधिकारी आज मौके पर पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ओपी बुनकर के अनुसार महिला और पुरुषों को रविवार को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। एक के बाद एक पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कोटा मेड़िकल कॉलेज के संलग्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज तडके तीन व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में मुन्नी बाई (37), सुदेवी (36) और दिलीप (51) शामिल है। इनकी मौत की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अभी विस्तार से जानकारी ​मिलना बाकी है।

जम्मू के कान्हाचक में बीएसएफ उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी

जम्मू। जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर के बाहरी इलाके कान्हाचक में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपनिरीक्षक ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने रिपोर्ट के मुताबिक कहा कि आज सुबह छह बजकर 35 मिनट पर बीएसएफ के एक जवान ने गोली चलने की आवाज सुनी और सीमा चौकी की ओर भागा। जहां उनका सहयोगी उपनिरीक्षक रामदेव सिंह बीओपी बीटी फॉरवर्ड अंतरराष्ट्रीय सीमा कान्हाचक के पास खून से लथपथ हालत में मिला।

उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान के सीकर जिला निवासीथा। पुलिस ने कहा कि जवान के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

गोरखपुर में रेप पीडिता गर्भवती किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर दी है कि हैदरगंज निवासी अक्षयलाल स्कूल आने जाने के दौरान उनकी नाबालिग बेटी को तंग करता था और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था जिससे आजिज आकर बेटी ने पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध छेडखानी, आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है और दावा किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि किशोरी गर्भवती भी थी।