Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7045 -
होम ब्लॉग पेज 7045

VIDEO: हनी सिंह के गाने पर इस लड़की का डांस इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

0
VIDEO: Dance of this girl on Honey Singh's song is being played on the internet.

VIDEO: Dance of this girl on Honey Singh’s song is being played on the internet.

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह की आगामी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्‍वीटी’ के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं और इन दोनों ही गानों में हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है| ‘छोटे छोटे पेग लगा’ लोगों के बीच मशहूर हो चुका है|  इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था| इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की ने शानदार डांस किया है| इस वीडियो को Obsessive Dancing Disorder नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है|

वीडियो में परफॉर्म कर रही लड़की ने ‘छोटे छोटे पेग लगा’ में जबरदस्त डांस किया है और यही वजह है कि लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है| हनी सिंह द्वारा गाए गए ”छोटे छोटे पेग लगा” गाने को हंस राज हंस के फिल्‍म ‘बिच्‍छू’ के सुपरहिट गाने ‘टोटे टोटे हो गया दिल|||’ से लिया गया है, लेकिन हनी सिंह ने इस गाने की धुन पर बोल बदल दिए हैं|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

2018 जिनीवा ऑटो शो में लॉन्च होगी फरारी की नई सुपरकार, जानिये फीचर्स

0
Firari's new supercar will be launched at the 2018 Geneva Auto Show.Firari's new supercar will be launched at the 2018 Geneva Auto Show.
Firari’s new supercar will be launched at the 2018 Geneva Auto Show.

नई दिल्ली। लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी फरारी अब जल्द ही अपनी फरारी 488 सीरीज में एक नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह सुपरकार 2018 जिनीवा ऑटो शो में डेब्यू कर सकती है। फरारी 488 GTO में लगा है टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन जो 700bhp की पावर देगा। कार में लगा इंजन हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा। नई फरारी 48 में दोनों बम्पर्स, हुड और डोर पैनल्स को कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसके अलावा इसमें 20 इंच फुल कार्बनफाइबर वील्ज होंगे। यह कार चैलेंज रेस कार से इंस्पायर्ड है। इसका रियर लुक काफी बोल्ड है । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार लिमिटेड एडिशन होगी।

दुनियाभर में प्रदूषषण को लेकर क़़डे मानदंड अपनाए जाने लगे और इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए 488 मॉडल तैयार किया गया। इतिहास पर गौर करें तो फरारी को 1947 में इटेलियन स्पोर्ट्स कार निर्माता के तौर पर स्थापित किया गया था, तब से लेकर अब तक कंपनी ने कोई भी ऐसी कार नहीं बनाई है जिसमें घोड़े के प्रतीक को पेश न किया गया हो।

ऑटोमोबाइल से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को DEEPIKA अपनी शादी में नहीं देंगी INVITATION

0
This Bollywood Actress will not give DEEPIKA to your wedding INVITATION
This Bollywood Actress will not give DEEPIKA to your wedding INVITATION

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| ‘पद्मावत’ की सक्सेस एन्जॉय कर रहीं दीपिका हाल ही में अपनी बहन अनिषा पादुकोण के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो ‘वोग बीएफएफ’ में शामिल हुई थीं| यहां दोनों बहनों ने अपने दिल की बात जाहिर की| बातों-बातों में दीपिका ने यह भी बताया कि वह अपनी शादी में किस एक्ट्रेस को बिल्कुल नहीं बुलाना चाहती हैं|

रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ मालदीव से नया साल मनाकर लौटीं दीपिका के बारे में ऐसा कहा जा रहा था कि उन्होंने और रणवीर ने वेकेशन के दौरान सगाई कर ली है| वोग बीएफएफ की होस्ट ने जब दीपिका को अपना हाथ दिखाने के लिए कहा, तब उन्होंने अपनी उंगलियों में कोई भी अंगूठी नहीं पहन रखी थी| इसके बाद नेहा दीपिका की शादी से जुड़े और सवाल पूछने लगीं|

उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि वह अपनी शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सब्यासाची में से किसके डिजाइनर कपड़े पहनने चाहेंगी, तो दीपिका ने सब्यासाची का नाम लिया| नेहा ने आगे पूछा कि क्या कैटरीना कैफ को शादी का इंविटेशन मिलेगा, जवाब में दीपिका ने कहा- नो चांस|

दीपिका के इस जवाब से साफ है कि उनके और कैटरीना कैफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं है| याद दिला दें कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता था| ‘बचना ए हसीनों (2008)’ के बाद दीपिका ने उनके नाम का टैटू भी अपने गर्दन में बना लिया था| लेकिन फिर फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी (2005)’ के सेट पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की नजदीकियां बढ़ीं और दीपिका अकेली रह गईं| दोनों के रिलेशनशिप अब भी दोस्ताना हैं| पर शायद दीपिका और कैटरीना के रिश्ते अब भी सुधर नहीं पाए हैं|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

ग्रैमी अवॉर्ड्स : हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर तंज कसा

0
Grammy Awards: Hillary Clinton Tang On Trump

Grammy Awards: Hillary Clinton Tang On Trump

न्यूयॉर्क| पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में आयोजित 60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी ने एक कॉमेडी प्रस्तुति के जरिए चेर, स्नूप डॉग, कार्डी बी, जॉन लीजेंड और डीजे खालिद के साथ माइकल वोल्फ की किताब ‘फायर एंड फ्यूरी : इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ (अरबपति ट्रंप के व्हाइट हाउस में पहले साल पर लिखी किताब) से कुछ अंश पढ़े।

इस कॉमेडी प्रस्तुति के तहत रिकॉर्डिड वीडियो में नजर आईं। इस दौरान उनका चेहरा किताब से ढका हुआ था, लेकिन जब उन्होंने अपने चेहरे से किताब हटाई तो दर्शक खुशी से झूम उठे।

हिलेरी ने ट्रंप के फास्ट फूड के प्रति लगाव पर व्यंग्य करते हुए किताब से पढ़ा, उन्हें लंबे समय से जहर दिए जाने का डर रहा। इसलिए वह मैकडोनाल्ड्स में खाना पसंद करते हैं क्योंकि कोई नहीं जानता कि वह आ रहे हैं और भोजन पहले से ही सुरक्षित तरीके से बनकर तैयार है।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इसकी आलोचना की। हेली ने ट्वीट कर कहा, मैंने हमेशा ग्रैमी को पसंद किया है, लेकिन कलाकारों द्वारा ‘फायर एंड फ्यूरी’ के कुछ अंश पढ़े जाने से मेरी यह पंसद खत्म हो गई।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

राष्ट्रपति को बजट सत्र में तीन तलाक विधेयक पारित होने की उम्मीद

0
President hopes to pass three divorce bills in budget session

President hopes to pass three divorce bills in budget session

नई दिल्ली| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीन तलाक विधेयक संसद के बजट सत्र में पारित हो जाएगा। कोविंद ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तीन तलाक विधेयक लाई है और मुझे उम्मीद है कि संसद इस विधेयक को पारित करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने अपने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का देश के 161 जिलों से 640 जिलों में विस्तार कर दिया है।

उन्होंने कहा, सरकार ने मातृत्व विधेयक में सुधार किया है, जिसके तहत कामकाजी महिलाओं को 12 हफ्ते के बजाय बिना वेतन कटे 26 हफ्तों तक की छुट्टी मिलेगी। अब महिलाएं अपने नवजात शिशुओं के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगी।कोविंद ने बाबासाहेब अंबेडकर के योगदानों का भी जिक्र किया और कहा, बाबासाहेब अंबेडकर कहा करते थे कि आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र अस्थिर है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

भोपाल में पांचवीं की छात्रा ने आत्महत्या की, 11 पर मामला दर्ज

5th student in Bhopal commits suicide, booked for 11

5th student in Bhopal commits suicide, booked for 11

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर कक्षा पांचवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यहां के चालीस क्वाटर क्षेत्र में रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान (14) ने शनिवार को घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।  पिपलानी थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव ने सोमवार को को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन लोगों द्वारा छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का संदेह है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

भाजपा रोजगार पर चर्चा को अलग रुख दे रही : चिदंबरम

0
 BJP is giving a different stand on discussion on employment: Chidambaram

BJP is giving a different stand on discussion on employment: Chidambaram

नई दिल्ली| पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी रोजगार पर चर्चा को अलग रुख दे रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें नियमित रोजगार चाहने वालों से सहानुभूति है।चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, एक युवा जो पकौड़ा बेच रहा है, वह सम्मानपूर्वक स्व-रोजगार कर रहा है, लेकिन वह गरीब और आकांक्षी है। उससे पूछो और वह आपको बताएगा कि उसे एक नियमित और सुरक्षित रोजगार चाहिए। मेरी सहानुभूति उसके साथ है।

उन्होंने कहा, भाजपा को रोजगारों पर चर्चा से भागना नहीं चाहिए। पार्टी को बताना चाहिए कि पिछले तीन वर्षो में कितने नियमित रोजगारों का सृजन हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताहांत एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा था, “यदि एक शख्स पकौड़ा बेच रहा है और दिन ढलने तक वह 200 रुपये कमा रहा है, तो क्या इसे रोजगार मानना चाहिए या नहीं?”

मोदी के इसी बयान पर प्रतिक्रियास्वरूप चिदंबरम ने यह टिप्पणी की। चिदंबरम ने केंद्र सरकार की ओलचना करते हुए कहा, भाजपा तोड़-मरोड़ करने और धोखे में पारंगत है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा है कि यहां तक कि पकौड़े बेचना भी रोजगार है। इसी तर्क के आधार पर तो भीख मांगना भी रोजगार है। आजीविका के लिए भीख मांगने के लिए विवश गरीबों और विकलांगों को भी रोजगार प्राप्त लोगों में गिनना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा, सच्चाई यह है कि बीते तीन वर्षो में रोजगारों का सृजन नहीं हुआ है और सरकार को कोई अंदाजा ही नहीं है कि रोजगारों का सृजन कैसे किया जाए?

उन्होंने कहा, रोजगारों पर चर्चा में रोजगार और स्वरोजगार के बीच के अंतर को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। रोजगार निश्चित, नियमित और सुरक्षित होता है। हम यह जानना चाहते हैं कि इस तरह के कितने रोजगारों का सृजन हुआ।

उन्होंने कहा, पकौड़े बेचना गरीबों के लिए सम्मानीय स्वरोजगार है लेकिन इसे रोजगार में नहीं गिना जा सकता।

चिदंबरम ने कहा, भाजपा को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि पिछले तीन वर्षो में कितने निश्चित, नियमित और सुरक्षित रोजगारों का सृजन हुआ?

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

शोपियां गोलीबारी : प्राथमिकी में नामजद जवानों को गिरफ्तार करें : नेशनल कांफ्रेंस

Showpin shootout: arrest nominated jawans in FIR: National Conference

Showpin shootout: arrest nominated jawans in FIR: National Conference

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के विपक्षी दल नेशनल कॉफ्रेंस (एनसी) ने शोपियां जिले में हुई गोलीबारी मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद सैनिकों की गिरफ्तारी की मांग की है। शोपियां में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।विधानसभा में युवा प्रदर्शनकारियों की मौत पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए एनसी के वरिष्ठ नेता अली मुहम्मद सागर ने कहा, हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री (महबूबा मुफ्ती) जल्द ही घोषणा करेंगी कि गोलीबारी में शामिल जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गानोपोरा गांव में शनिवार को प्रदर्शनकारी भीड़ द्वारा सेना के काफिले पर हमले के बाद सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों जावेद अहमद और सुहेल अहमद की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि पुलिस ने सेना की 10 गढ़वाल यूनिट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस एफआईआर में एक मेजर भी आरोपित है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध : कोविंद

0
Government committed to double the income of farmers: Covind

Government committed to double the income of farmers: Covind

नई दिल्ली| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि देश भर में किसानों का बाजार ऑनलाइन जुड़ रहा है और अब तक 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कृषि उत्पाद ‘ईनैम’ (डिजिटल राष्ट्रीय कृषि बाजार) के जरिए बिक चुके हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, यह किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इस बार अनाज का 27.5 करोड़ टन से ज्यादा और फलों व सब्जियों का 30 करोड़ टन से ज्यादा रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

जमा तो पति करता रहे और निकालने का अधिकार पत्नी को रहे

0
 Wife to keep her husband married

Wife to keep her husband married

पति (पत्नी से) – तुम्हारे इस मटर-पनीर में पनीर तो नजर ही नही आ रहा |

पत्नी (मुस्कराकर) – कभी आपने गुलाब जामुन में गुलाब और जामुन देखें | आपको इस आइटम में एक चीज तो नजर आ रही है |

पति, पत्नी (बैंक मैनेजर से) – हम पति-पत्नी मिलकर इस बैंक में खाता खोलना चाहते है |

बैंक मैनेजर – जरूर खोलिए |

पति, पत्नी – खाता हम दोनों के नाम से एक रहेगा |

बैंक मैनेजर – यह तो खुशी की बात है |

पति,पत्नी – नियम क्या है ?

बैंक मैनेजर – आपको सुविधा तो इसमें होगी कि जमा तो पति करता रहे और निकालने का अधिकार पत्नी को रहे |

पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया ।

पति – मेहरबानी करके जल्दी खरीदो। ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं।

पत्नी – तुम बीच में मत बोलो, जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे।

अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी .. |