Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7053 -
होम ब्लॉग पेज 7053

हीडी मोंटाग ने बेटे को स्तनपान कराते हुए फोटोशूट कराया

Heidi Montag made photoshoot while breastfeeding his son
Heidi Montag made photoshoot while breastfeeding his son

लॉस एंजेलिस : ‘द हिल्स’ की अभिनेत्री हीडी मोंटाग अपने बेटे के साथ स्तनपान के जरिए बने संबंध से काफी चकित व खुश हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हीडी (31) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने तीन माह के बेटे के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में अब तक के अपने मातृत्व के अनुभवों को भी साझा किया।

उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी व ईश्वर की कृपा। मेरे फरिश्ते ने मुझे एकदम नया अनुभव दिया है।”

हीडी ने आखिर में लिखा, “जितना मैं कल्पना कर सकती थी उससे भी ज्यादा प्यार। मैं महिलाओं को पहले से कहीं अधिक प्यार और पसंद करने लगी हूं और उनकी और अधिक सराहना व समर्थन करने लगी हूं। ईश्वर ने वास्तव में महिलाओं को असाधारण बनाया है।”

VIDEO: LEAKED! कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की इंटिमेट होनेवाली फोटोज आई सामने

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे स्तनपान कराना पसंद है।”

हीडी और उनके पति स्पेंसर प्रैट एक अक्टूबर को माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम गनर है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

‘ब्लैक पैंथर’ एक अलग फिल्म : नेट मूर

'Black Panther' A Different Movie: Net Moore
‘Black Panther’ A Different Movie: Net Moore

लॉस एंजेलिस : मार्वल स्टूडियोज के निर्माता नेट मूर का मानना है कि आगामी सुपरहीरो फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के वर्तमान कथानक से अलग होगी और इस दृष्टि से इसे एक अलग फिल्म कहा जा सकता है। मूर ने आने वाली फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के लिए फिल्म निर्माता रयान कूगलर के साथ जोड़ी बनाई है। इससे पहले मूर ने ‘कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर’ और ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ पर काम किया है।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, मूर ने कहा कि ‘सिविल वॉर’ में भी यह किरदार होने के बावजूद फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ को एक अलग फिल्म कहा जा सकता है।

मूर ने एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्क्रीनरेन्ट को बताया, “ब्लैक पैंथर’ को ‘सिविल वॉर’ और क्लौ एवं अल्ट्रॉन के बीच संबंधों के कारण एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। यह कुछ तार हैं जिनके साथ हम खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन हमें लगता है कि ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ की तरह ही इस फिल्म में भी कहने के लिए इतनी प्रयाप्त कहानी है कि इसे एक अलग फिल्म कहा जा सकता है।”

VIDEO: पहचाने कंपनी के प्रोडक्ट असली है या नकली

यह फिल्म अमेरिकी कॉमिक्स के पहले अश्वेत सुपरहीरो पर आधारित है जिसकी रचना मार्वल कॉमिक्स के लेखक स्टेन ली और अभिनेता एवं लेखक किरबी ने की थी।

VIDEO: सनी लियोनी के पति भी थे पोर्न स्टार, ऐसे शुरू हुई दोनों की LOVE STORY

इस फिल्म में लुपिता न्योंग ओ, लेटिटिआ राइट, फॉरेस्ट विटेकर, दानाई गुरिरा, मार्टिन फ्रीमैन और एंडी सर्किस नजर आएंगे।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सैन फ्रांसिस्को में गर्भपात के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Thousands of people land on the streets in protest against abortion in San Francisco
Thousands of people land on the streets in protest against abortion in San Francisco

वाशिंगटन : अमेरिका में गर्भपात के विरोध में वार्षिक ‘वॉक फॉर लाइफ’ अभियान के तहत लगभग 30,000 लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी शनिवार को इस रैली के दौरान एक बड़ा बैनर थामे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सड़कों पर उतरे, जिस पर लिखा था, ‘गर्भपात से महिलाओं को ठेस पहुंचती हैं’।

यह रैली गर्भपात के विरोध में और अजन्मे बच्चों के जीवन के समर्थन में ‘वॉक फॉर लाइफ’ संगठन द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है।

यह विरोध प्रदर्शन हर साल 22 जनवरी को अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले रो वी.वेड की वर्षगांठ पर होता है। इस फैसले के तहत गर्भपात को वैध करार दिया गया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने 45 साल पहले इस ऐतिहासिक फैसले में देशभर में गर्भपात को कानूनी करार दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय के 1973 के लोकप्रिय रो वी.वेड फैसले में अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन के तहत महिलाओं को गर्भपात का कानूनी अधिकार दिया था।

Video: लाइव TV शो में ही हो गयी ऐसी गलती

इस वार्षिक कार्यक्रम के आयोजक ‘वॉक फॉर लाइफ’ संगठन ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि यह रैली उन महिलाओं तक पहुंच बनाने का मौका है, जिन्हें गर्भपात की वजह से नुकसान हुआ है। साथ ही इस रैली का उद्देश्य गर्भपात के कारण महिलाओं को पहुंच रही क्षति को लेकर समाज को जागरूक करना है।

VIDEO: देख कर आप भी होजाएगे हैरान जब जाने गे रोबोट्स पशु के बारे में

एक सप्ताह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में 45वें ‘मार्च फॉर लाइफ’ में हिस्सा लिया था और 22 जनवरी, 2018 को ‘नेशनल सैंक्टिटी ऑफ ह्यूमन लाइफ डे’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मप्र : रतलाम में अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 की मौत

MP: 4 killed due to unknown vehicle collision in Ratlam
MP: 4 killed due to unknown vehicle collision in Ratlam

मुंबई : संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ और आर. बाल्की की ‘पैडमैन’ की टक्कर होते-होते बची, लेकिन अब आगामी फिल्म ‘परमाणु’ और ‘परी’ 2 मार्च को एक-साथ रिलीज होने जा रही हैं।

दोनों ही फिल्मों की सह-निर्माता प्रेरणा अरोड़ा हैं।

उन्होंने कहा, “सच कहूं, तो मुझे पसंद नहीं कि मेरी दो फिल्में साथ में रिलीज हों, लेकिन क्या करें? ‘पद्मावत’ को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा उसका असर हम सभी पर पड़ा। हमें ‘पद्मावत’ जैसी महत्वपूर्ण फिल्म का समर्थन करना चाहिए, भले ही यह हमारे अपने व्यावसायिक हितों के लिए सही न हो, इसलिए हां, 2 मार्च शुक्रवार को मेरे बैनर क्रिएज द्वारा सह-निर्मित दो फिल्में साथ आ रही हैं।”

प्रेरणा का कहना है कि उनकी दोनों फिल्में एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं।

उन्होंने बताया कि ‘परी’ और ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ अलग तरह की फिल्में हैं। अगर उन्हें दर्शकों का प्यार मिलता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उनका निर्माण किसने किया।

VIDEO: 2020 की 10 बेहतरीन कार की टेक्नोलॉजी के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

‘परी’ अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनीत अलौकिक थ्रिलर है, जबकि ‘परमाणु’ में जॉन अब्राहम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE