Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7054 -
होम ब्लॉग पेज 7054

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट बीके सबसे महंगे

0
Indian player Jaidev Unadkat BK most expensive in IPL auction

Indian player Jaidev Unadkat BK most expensive in IPL auction

बेंगलुरू : भारत के युवा तेज गेंदबाद जयदेव उनादकट इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें यहां रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से कड़ी टक्कर मिली।

मनीष पांडे और लोकेश राहुल शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। दोनों को 11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद जबकि राहुल को पंजाब ने खरीदा।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

तमन्ना भाटिया ने कहा “शाही अंदाज ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है”

Tamanna Bhatia said "The royal style has always attracted me"
Tamanna Bhatia said “The royal style has always attracted me”
मुंबई : एक विज्ञापन में दक्षिण भारतीय शाही अंदाज में नजर आने को तैयार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि शादी अंदाज ने उन्हें हमेशा आकर्षित किया है। अभिनेत्री दक्षिण भारतीय टेक्सटाइल ब्रांड, ‘पॉथीज’ का प्रचार करेंगी। इसके विज्ञापन में वह दक्षिण भारतीय शाही अंदाज में दिखाई देंगी।

फैशन डिजाइनर निष्का लुल्ला ने तमन्ना की लुक तैयार की है।

तमन्ना ने कहा, “मैं इससे पहले केवल ‘बाहुबली’ में ही शाही अंदाज में नजर आई थी। इस बार मैं एक विज्ञापन की शूटिंग में शाही अंदाज में दिखूंगी और निष्का ने जिस प्रकार मेरा पूरा लुक तैयार किया है उससे मैं काफी प्रभावित हूं।”

उन्होंने कहा, “शाही अंदाज एक ऐसी चीज है, जिसने मुझे काफी हद तक आकर्षित किया है। मैं हमेशा से ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।”

VIDEO: हद हो गई अब वीर्य को पीने के फायदे भी होने लगे..
लुल्ला को यह पूरा लुक तैयार होने में दो महीने लगे।

डिजाइनर ने कहा, “मैंने दक्षिण भारतीय शाही अंदाज पर काफी शोध किया और यह पूरा लुक उसी से प्रेरित है।”

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

विंस्टीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए अपना घर दाव पर लगाएगी रोज मैकगोवन

0
Rose McGowan will make his home claim for legal battle against Winston

Rose McGowan will make his home claim for legal battle against Winston

लॉस एंजेलिस : अमेरिकी अभिनेत्री रोज मैकगोवन ने हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने को लेकर पैसे जुटाने के मकसद से लॉस एंजेलिस स्थित घर को बेचने की योजना के बारे में खुलासा किया है।

अभिनेत्री ने विंस्टीन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री का घर 19 लाख डॉलर में बिकने की उम्मीद है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो ‘चाम्र्ड’ की अभिनेत्री जो यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने 1960 के दशक में बने घर को साल 2011 में 13.9 लाख डॉलर में खरीदा था।

मैकगोवन के पास एक समय लॉस एंजेलिस के लॉस फेलिज क्षेत्र में 1920 के दशक में बना करीब 4,300 वर्ग फीट में फैला एंडालुसियन विला हुआ करता था, जिसे उन्होंने 2004 में 18.5 लाख डॉलर में खरीदा था और इसे खरीदी गई कीमत से कम में साल 2011 में अपने संगीत मैनेजर स्कॉट रोजर को 17.75 लाख डॉलर में बेचा था।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सिफारिश के बिना पद्म पुरस्कार मिलने लगे हैं : मोदी

Padma Awards are started without recommendation: Modi

Padma Awards are started without recommendation: Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों की प्रशंसा की और इस तथ्य को भी सराहा कि अब ये पुरस्कार बिना किसी सिफारिश के मिलने लगे हैं।

मोदी ने अपने मासिक और इस साल के पहले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “अगर आप करीब से ध्यान दें, तो आप देखेंगे कि हमारे बीच में बहुत से महान लोग मौजूद हैं और यह गर्व की बात है कि उनमें से कितने लोग बिना किसी सिफारिश के इतनी ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पद्म पुरस्कारों की प्रक्रिया को कैसे उनकी सरकार ने पिछले तीन साल में बदल कर पारदर्शी बना दिया है, जिसके चलते अब कोई भी इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन दे सकता है।

उन्होंने कहा, “चयन प्रक्रिया में अब पारदर्शिता आ गई है। पूरी प्रक्रिया बदल गई है .. आपने यह देखा होगा कि अधिक से अधिक सामान्य लोगों को ये पुरस्कार मिल रहे हैं। ऐसे लोग जो आमतौर पर महानगरों, समाचार पत्रों, टीवी पर नहीं दिखाई देते।”

VIDEO: देखें दुनिया का सबसे बेहतरीन मोटिवेशनल वीडियो….

उन्होंने कहा, “पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उनकी पहचान को नहीं, बल्कि उनके काम को महत्व मिलने लगा है।”

VIDEO: सनी लियोन ने अपनी फिल्म के हीरो का करवाया था HIV टेस्ट, जानें उनके बारे में 10 अनसुनी बातें

प्रधानमंत्री ने अपनी बात को साबित करने के लिए सुभाषिनी मिस्त्री, लक्ष्मी कुट्टी, भज्जु श्याम समेत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए कई लोगों के नाम भी लिए। मोदी ने कहा कि ये सभी लोग सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE