Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7055 -
होम ब्लॉग पेज 7055

सिजेरियन डिलीवरी एक दशक में दोगुनी बढ़ी

cesarean deliveries in india
cesarean deliveries in india

नई दिल्ली। एक दशक में सिजेरियन डिलीवरी में दोगुना वृद्धि हुई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएचएफएस) की तीसरी रिपोर्ट (2005-06) में यह आंकड़ा 8.5 प्रतिशत था जबकि सर्वे की चौथी रिपोर्ट (2015-16) में सिजेरियन (ऑपरेशन) के जरिये 17.2 फीसदी बच्चों का जन्म हुआ। करीब एक दशक में दोगुनी वृद्धि चौंका देने वाली है।

ब्राजील के नाइटक्लब में हमला, 14 की मौत

Brazil nightclub shooting : 14 people killed in fortaleza after gunmen storm party
Brazil nightclub shooting : 14 people killed in fortaleza after gunmen storm party

ब्रासीलिया। ब्राजील के एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सिएरा के फोर्टालेजा में ‘फोरो डो गागो’ नाम के नाइटक्लब में हथियारबंद बंदूकधारियों ने चल रही पार्टी में लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

शेयर बाजार : आम बजट पर रहेगी निवेशकों की नजर

Stock market looks up to Union Budget 2018 for cues
Stock market looks up to Union Budget 2018 for cues

मुंबई। शेयर बाजार में अगले सप्ताह निवेशकों की नजर आम बजट 2018-19 पर रहेगी, जिसे वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगे। इसके अलावा बाजार की चाल घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन, घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थापक निवेशकों द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों के प्रदर्शन के आधार पर तय होंगे।

काबुल हमला : पीड़ितों के सम्मान में एफिल टावर की बत्तियां बंद होंगी

Eiffel tower goes dark in honor of victims of Kabul attack
Eiffel tower goes dark in honor of victims of Kabul attack

पेरिस। फ्रांस के पेरिस स्थित एफिल टावर की बत्तियां बंदकर अफगानिस्तान के काबुल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएंगी। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने शनिवार को कहा कि काबुल में आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में आज आधीरात को एफिल टावर की बत्तियां बंद कर दी जाएंगी।

कोलंबिया में पुलिस स्टेशन के बाहर विस्फोट, 4 की मौत

4 dead, dozens injured in police station bombing in Colombia
4 dead, dozens injured in police station bombing in Colombia

बोगोटा। कोलंबिया के शहर बैरेंक्विला में पुलिस स्टेशन के बाहर बम विस्फोट में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि 42 घायल हो गए। कोलंबिया के राष्ट्रीय पुलिस निदेशक जनरल जॉर्ज हर्नाडो निएटो ने कहा कि मैं हमारे लिए अपने प्राण गंवाने वाले चार पुलिसकर्मियों और घायल हुए 40 से अधिक पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं।

त्रिपुरा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, TMC को गठबंधन का आॅफर

Congress releases candidates list for Tripura elections, says open to alliance with TMC
Congress releases candidates list for Tripura elections, says open to alliance with TMC

अगरतल्ला। कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की साथ ही कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने का विकल्प खुला रखा है।

हमने हिंसा नहीं की, पद्मावत का विरोध जारी रहेगा : करणी सेना

Karni Sena continues to oppose Padmaavat : Lokendra Singh Kalvi
Karni Sena continues to oppose Padmaavat : Lokendra Singh Kalvi

नई दिल्ली। श्री राजपूत करणी सेना ने शनिवार को दोबारा कहा कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम स्कूल बस हमले की घटना में शमिल नहीं थी। सेना ने कहा कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक पद्मावत पर प्रतिबंध नहीं लग जाता।

दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने का विरोध

After Karnataka, Row Over Tipu Sultan Now Lands In Delhi
After Karnataka, Row Over Tipu Sultan Now Lands In Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के विधायक मनजिन्दर सिंह सिरसा ने ‘आप’ सरकार की तरफ से दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने के फैसले का जोरदार विरोध किया है और कहा है कि टीपू सुल्तान एक तानाशाह था, जिसने अपनी मर्जी अनुसार जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया।

लैरी नासर मामले में मिशिगन यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष का इस्तीफा

Michigan state University President resigns in wake of Larry Nasser's sentencing
Michigan state University President resigns in wake of Larry Nasser’s sentencing

वाशिंगटन। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (एमएसयू) ने शुक्रवार को अपनी अध्यक्ष लोउ एना सिमोन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उन पर पूर्व जिम्नास्टिक चिकित्सक लैरी नासर के यौन उत्पीड़न का शिकार महिला खिलाड़ियों का साथ न देने का आरोप है। नासर ने दो दशक से ज्यादा समय तक युवा खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न किया।